Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

जयपुर नगर निगम इलाके में 8वीं तक स्कूल बंद:शादियों और दूसरे समारोहों में 100 और अंतिम संस्कार में 20 लोगों की लिमिट तय, नई गाइडलाइन जारी

जयपुर नगर निगम इलाके में 8वीं तक स्कूल बंद:शादियों और दूसरे समारोहों में 100 और अंतिम संस्कार में 20 लोगों की लिमिट तय, नई गाइडलाइन जारी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए राजस्थान सरकार ने पांबदियां बढ़ा दी हैं। सोमवार से जयपुर के दोनों नगर निगम क्षेत्र में आने वाले कक्षा एक से 8 तक के स्कूल (सरकारी और प्राइवेट) 9 जनवरी तक बंद रहेंगे। बाकी जिलों में स्कूल चालू या बंद रखने का फैसला कलेक्टर और शिक्षा विभाग मिलकर करेंगे। गृह विभाग ने नई पाबंदियों को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। सामाजिक, राजनीतिक से लेकर हर तरह के समारोह में अब 100 से ज्यादा लोगों के शामिल हाेने पर रोक लगा दी गई है। स्कूलों को छोड़कर नई गाइडलाइन की बाकी पांबदियां 7 जनवरी से लागू होंगी। शादियों में 100 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। बैंड वालों को 100 की लिमिट से अलग रखा जाएगा। अंतिम संस्कार में 20 लोगों की लिमिट तय की गई है। इससे ज्यादा लोग होने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। नई गाइडलाइन सोमवार से लागू होगी। शादी समारोह की पहले एसड...
पंद्रह जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे स्टूडेंट्स, वेटरनरी युनिवर्सिटी ने फिर से बढ़ाई डेट्स, ये अंतिम अवसर हो सकता है

पंद्रह जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे स्टूडेंट्स, वेटरनरी युनिवर्सिटी ने फिर से बढ़ाई डेट्स, ये अंतिम अवसर हो सकता है

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर स्थित वेटरनरी विश्वविद्यालय के संघटक एवं सम्बद्ध वेटरनरी कॉलेजों में उपलब्ध स्टेट कोटा सीटों पर BVSc & AH डिग्री कोर्स (सत्र 2021-22) में प्रवेश आवंटन के लिए RPVT-2021 ऑनलाईन काउंसलिंग के लिए एक अवसर और दिया गया है। राजस्थान वेटरनरी युनिवर्सिटी ने रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाकर अब पंद्रह जनवरी 2022 कर दी है। पूर्व में निर्धारित 31 दिसम्बर, 2021 से बढ़ाकर अब 15 जनवरी की गई है। उम्मीद की जा रही है कि डेट्स बढ़ने का ये अंतिम अवसर होगा। दरअसल, अब मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का प्रोसेस भी शुरू हो गया है। ऐसे में आगे डेट्स बढ़ने की उम्मीद कम है। चेयरमैन, केन्द्रीय स्नातक प्रवेश मण्डल प्रो. आर.के. सिंह ने बताया कि बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए काउंसलिंग हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन आवश्यक है जो कि 15 जनवरी, 2022 तक जारी रहेगा। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी व...
जयपुर में बड़ा विस्फोट:224 नए पॉजिटिव, 6 इलाके बने हॉटस्पॉट: राजस्थान में 355 संक्रमित मिले

जयपुर में बड़ा विस्फोट:224 नए पॉजिटिव, 6 इलाके बने हॉटस्पॉट: राजस्थान में 355 संक्रमित मिले

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में रविवार को कोरोना के 355 केस सामने आए हैं। जयपुर में कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ। यहां कोरोना के 24 घंटे में 224 पॉजिटिव केस मिले हैं। जयपुर के अलावा 5 शहरों में 10 से ज्यादा केस मिले। इनमें जोधपुर में 34, अजमेर में 24, प्रतापगढ़ में 12, कोटा और अलवर में 11-11 केस मिले। राज्य में एक्टिव केस 1572 पहुंच गए। राज्य में भीलवाड़ा और उदयपुर में 6-6, सिरोही में 5, बीकानेर और गंगानगर में 4-4, चित्तौड़गढ़ में 3, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, बांसवाड़ा और सीकर में 2-2, बाड़मेर, धौलपुर और भरतपुर में 1-1 संक्रमित मिले।...
करंट लगने से बच्चा घायल:पतंग लूटने के लिए चढ़ा था पोल पर

करंट लगने से बच्चा घायल:पतंग लूटने के लिए चढ़ा था पोल पर

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में रविवार शाम बिजली के पोल से करंट लगने से बच्चा घायल हो गया। करंट से उसे इतना तेज झटका लगा कि वह दूर जा गिरा। आसपास के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर रैफर कर दिया गया। वार्ड 37 में हुआ हादसाहादसा वार्ड 37 में हुआ। पार्षद परसराम भाटिया ने बताया कि उनके वार्ड का बारह वर्ष का बच्चा धोनी पुत्र रमेश रविवार शाम पतंग लूटने के लिए गलियों में निकला था। इसी दौरान एक पतंग कटकर बिजली के पोल पर अटक गई। पतंग के लालच में बच्चे ने पोल पर चढ़ने का प्रयास किया। इसी कोशिश में वह करंट की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने संभालाबच्चे के गिरने और चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने उसे संभाला। वे लोग उसे लेकर सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे फर्स्ट एड देने के बाद बीकानेर के लिए रैफर कर दिया। ब...
94 ग्राम हेरोइन बरामद, तीन जने गिरफ्तार

94 ग्राम हेरोइन बरामद, तीन जने गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
कार भी जब्त, गोगामेड़ी पुलिस की डीएसटी के सहयोग से कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले की गोगामेड़ी पुलिस ने शनिवार देर रात जिला विशेष दल सेक्टर नोहर के सहयोग से कार्रवाई करते हुए कार से 94 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की। मौके से कार सवार तीन जनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पकड़े गए आरोपियों में दो जने हरियाणा जबकि एक जना गोगामेड़ी क्षेत्र का निवासी है।...
द्रविड़ ने बताई विराट के शतक न लगा पाने की वजह

द्रविड़ ने बताई विराट के शतक न लगा पाने की वजह

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
जोहान्सबर्ग भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल यानी 3 जनवरी से दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा। भारतीय टीम सेंचुरियन में पहला टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुकी है और अब उसकी नजर सीरीज जीतने पर है। दोनों टीमों के बीच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। उससे पहले मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय कोच राहुल द्रविड़ मीडिया से रूबरू हुए। ...
इन फोन्स में अब नहीं कर पाएंगे व्हाट्सएप का इस्तेमाल

इन फोन्स में अब नहीं कर पाएंगे व्हाट्सएप का इस्तेमाल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली दुनिया भर में व्हाट्सएप का इस्तेमाल इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस के तौर पर किया जाता है। सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म ने हमारी लाइफस्टाइल को बदलने का काम किया है। आज पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल कामों के लिए व्हाट्सएप को उपयोग में लाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ व्हाट्सएप समय समय पर ऐसे फोनों की लिस्ट जारी करता रहता है, जिनमें वो अपनी सेवाओं को बंद करने वाला है। इस कारण इन फोन्स में व्हाट्सएप एप्लीकेशन का उपयोग यूजर्स नहीं कर पाते हैं। इसी कड़ी में साल 2022 में भी व्हाट्सएप ने उन फोन्स की लिस्ट को जारी किया है, जिनमें वो अपनी सेवाओं को बंद करने जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी इन फोन्स का इस्तेमाल करते हैं, तो इनमें आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। व्हाट्सएप के मुताबिक अगर आप एंड्रॉयड ओएस 4.1 ऑपरेटिंग सिस्टम या इससे नीचे का कोई वर्जन उपयोग कर रहे हैं, तो इस स्थिति में आप अपने फोन म...
क्या होता है फ्लोरोना संक्रमण? ये कोरोना की तुलना में कितना खतरनाक?

क्या होता है फ्लोरोना संक्रमण? ये कोरोना की तुलना में कितना खतरनाक?

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
इजराइल में कोरोना से जुड़ा एक नए तरह का मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला में कोविड-19 और इंफ्लूएंजा का दोहरा संक्रमण मिला है। इस बीमारी का नाम 'फ्लोरोना' रखा गया है। ओमिक्रॉन के बढ़ते केसेस के बीच इसने वैज्ञानिकों की चिंता को और बढ़ा दिया है।
नोखा में MD नशे के साथ दो युवक गिरफ्तार

नोखा में MD नशे के साथ दो युवक गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बड़े शहरों के बिगडेल बच्चे जो नशा करते हैं वो अब बीकानेर भी पहुंच गया है। बीकानेर के नोखा में पुलिस ने खतरनाक ड्रग्स एमडी के साथ दो युवकों को पकड़ा है। इनके पास से 58 ग्राम एमडी मिलने का दावा नोखा पुलिस ने किया है। इसकी कीमत करीब दो लाख रुपए हैं। नोखा पुलिस ने दो भाइयो रेवन्त व सीताराम को स्विफ़्ट कार सहित नोखा बायपास से पकड़ा है। आपरेशन प्रहार के तहत नोखा पुलिस की ये बड़ी कार्यवाही है। नोखा पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। नोखा थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने दैनिक भास्कर को बताया कि नोखा में एमडी नामक नशा मिला है। आमतौर पर मुंबई और बड़े शहरों में ये नशा किया जाता है। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि इन युवाओं के पास एमडी है। इस पर पुलिस ने नोखा बायपास पर इन्हें रोककर पूछताछ की गई। इस दौरान 58 ग्राम सामग्री मिली। ये एमडी बताया जा रहा है। पुलिस का अंदेशा ...
बनगांव पहुंचा श्रीगंगानगर का किन्नू

बनगांव पहुंचा श्रीगंगानगर का किन्नू

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
​​​​​​​श्रीगंगानगर किन्नू स्पेशल ट्रेन रविवार को पश्चिम बंगाल के बनगांव पहुंची। वहां इसकी अनलोडिंग शुरू हो गई है। वहां के व्यापारियों ने किन्नू के वैगन खुलवाकर इन्हें अनलोड करने के लिए ट्रक भिजवा दिए हैं। बॉर्डर पार किन्नू भिजवाने के लिए फोर्मेलिटीज के बाद यह किन्नू बांग्लादेश के लिए रवाना कर दिया जाएगा। इसके लिए वहां के व्यापारियों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। सरकार की योजना रही सफलकिन्नू संघ के अध्यक्ष अरविंद गोदारा ने बताया कि किन्नू ट्रेन पश्चिम बंगाल पहुंच गई है। वहां के व्यापारियों से हमारे लगातार संपर्क रहे हैं। अब भी वहां के व्यापारियों ने किन्नू ट्रेन से किन्नू के कैरेट उतरवाने शुरू कर दिए हैं। अनलोडिंग के बाद इन्हें ट्रकों में लादा जा रहा है। जहां से इन्हें बॉर्डर पार भिजवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किन्नू संघ के प्रयासों से भिजवाया गया किन्नू आधे समय में अच्छे से बांग्ल...