Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

पबजी-फ्री फायर की उधारी चुकाने के लिए भाई की हत्या:16 साल के नाबालिग ने 12 साल के चचेरे भाई का शव जमीन में गाड़ा

पबजी-फ्री फायर की उधारी चुकाने के लिए भाई की हत्या:16 साल के नाबालिग ने 12 साल के चचेरे भाई का शव जमीन में गाड़ा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
नागौर नागौर में 16 साल के नाबालिग को 'पबजी' और 'फ्री फायर' की ऐसी लत लगी कि उसने अपने 12 साल के चचेरे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को जमीन में गाड़ दिया। इतना ही नहीं, असम में बैठे चचेरे भाई के अंकल को फेक इंस्टाग्राम आईडी से मैसेज कर 5 लाख रुपए की फिरौती भी मांगता रहा। सोमवार सुबह लाडनूं पुलिस ने आरोपी नाबलिग को डिटेन कर उसकी निशानदेही पर गांव के तालाब किनारे जमीन में गड़ी लाश बरामद कर ली। फिलहाल लाडनूं CHC पर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। दरअसल, 8 दिसंबर को धुड़ीला गांव का प्रवीण शर्मा (12) अपनी मम्मी का मोबाइल लेकर घर से गायब हो गया था। प्रवीण के चाचा नरेश पुत्र पन्नालाल शर्मा ने अगले दिन पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि प्रवीण को पबजी और फ्री फायर खेलने की आदत थी। इस पर पुलिस ने सायबर तकनीक से प्रवीण की तलाश शुरू कर दी। वहीं, इस बीच असम...
विक्की कौशल की कजिन ने शेयर की अंदर की झलक, टॉयलेट की कीमत बताई 6 लाख

विक्की कौशल की कजिन ने शेयर की अंदर की झलक, टॉयलेट की कीमत बताई 6 लाख

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
सवाई माधोपुर सवाई माधोपुर के बरवाड़ा फोर्ट में शादी करने के बाद विक्की कौशल और कटरीना वापस लौट चुके हैं। अब विक्की कौशल की कजन उपासना वोहरा और उनके पति अरुणेंद्र ने शादी के बीच बनाए अपने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने शादी के रस्मों के दौरान होटल के बनाए वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने बताया है कि जिस रूम में वे रुके हैं, उसका टॉयलेट ही 6 लाख रुपए का है। विक्की कटरीना ने 9 दिसंबर को राजस्थान के बरवाड़ा फोर्ट में शादी की थी।...
21 दिसम्बर को जुलूस निकाल पीएमओ का करेंगे घेराव

21 दिसम्बर को जुलूस निकाल पीएमओ का करेंगे घेराव

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
अस्पताल को बचाने के लिए 17वें दिन जारी रहा बेमियादी धरनाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला अस्पताल को बचाने के आगे चल रहे बेमियादी आन्दोलन के 17वें दिन रविवार को कोरियर एसोसिएशन के सदस्यों ने जिला अस्पताल के समक्ष धरना दिया। टाउन के जिला अस्पताल के आगे जिला बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले लगातार धरना जारी है। इस मौके वा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने बताया कि जिला अस्पताल को हनुमानगढ़ जंक्शन के नवां बाइपास पर स्थानांतरित किया जा रहा है जिसके विरोध में शहर के जागरूक नागरिकों द्वारा जिला अस्पताल बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।...
महिला किसानों को दी फसल बीमा योजना की जानकारी

महिला किसानों को दी फसल बीमा योजना की जानकारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
खाजूवाला (सीमा सन्देश)। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर किसानों को जानकारी दी गई। रविवार को खाजूवाला तहसील 3 पीडब्ल्यूएम ग्राम में महिला किसानों को रबी फसल के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में बताया गया। साथ ही फसल बीमा के लिए जागरूक किया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा के यूनिवर्सल सोमपीओ जनरल इंश्योरेंस के प्रतिनिधि प्रदीप डांगला ने ऋणी व अऋणी किसानों को बैंक से फसल बीमा कराने को कहा। अऋणी किसान सीएससी व सहकारी समिति व बैंक से और फसल बीमा ऐप के माध्यम से बीमा कराने के बारे में जानकारी दी गई। बीमा कराने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर से पहले पहले किसानो को अपना बीमा कराने को कहा गया। उन्हे बताया गया कि फसलों का नुकसान होने पर देने की प्रीमियम राशि से 5 गुना अधिक भरपाई होती है। इसलिए किसान समय पर बीमा जरूर करवाए और इस योजना का लाभ उठाएं।...
एक्ट्रेस गोवा के बीच पर गुरु रंधावा के साथ नजर आईं

एक्ट्रेस गोवा के बीच पर गुरु रंधावा के साथ नजर आईं

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड की डांस दीवा नोरा फतेही का सॉन्ग कुसू-कुसू फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो गया है। सक्सेसफुल आइटम नंबर के बाद नोरा छुटि्टयां मनाने के लिए गोवा पहुंचीं। यहां वे बीच पर गुरु रंधावा के साथ नजर आईं। इस वेकेशन की एक फोटो भी सामने आई है।
केरल में ओमिक्रॉन का पहला केस, आज 5 राज्यों में ओमिक्रॉन के 5 नए मामले मिले ; देश में कुल 38 केस

केरल में ओमिक्रॉन का पहला केस, आज 5 राज्यों में ओमिक्रॉन के 5 नए मामले मिले ; देश में कुल 38 केस

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
केरल के कोच्चि में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज बताया कि संक्रमित व्यक्ति 6 ​​दिसंबर को UK से कोच्चि लौटा था। वह 8 दिसंबर को हुए कोविड टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। वहीं, उसकी पत्नी और मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। प्लेन में संक्रमित व्यक्ति के पास बैठे पैसेंजर्स को भी इस बात की जानकारी दी गई है। केरल में आज कोरोना के कुल 3,777 नए मामले मिले हैं और 34 लोगों की मौत हुई है। वहीं, महाराष्ट्र के नागपुर में आज ओमिक्रॉन के पहले और कर्नाटक में तीसरे केस की पुष्टि हुई है। चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश में भी ओमिक्रॉन के नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इसके साथ ही अब देश में ओमिक्रॉन के कुल 38 केस हो गए हैं।...
राहुल गांधी बोले- मैं हिंदू हूं, हिंदुत्ववादी नहीं:’महात्मा गांधी हिंदू थे और गोडसे हिंदुत्ववादी; मोदी भी हिंदुत्ववादी हैं, उन्हें सिर्फ सत्ता चाहिए’

राहुल गांधी बोले- मैं हिंदू हूं, हिंदुत्ववादी नहीं:’महात्मा गांधी हिंदू थे और गोडसे हिंदुत्ववादी; मोदी भी हिंदुत्ववादी हैं, उन्हें सिर्फ सत्ता चाहिए’

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को जयपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय रैली में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरा देश चार-पांच उद्योगपतियों के हाथ में है। हर संस्थान एक संगठन के हाथ में है। मंत्रियों के ऑफिस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ओएसडी हैं। देश को जनता नहीं चला रही है, तीन-चार पूंजीपति चला रहे हैं और हमारे प्रधानमंत्री उनके काम कर रहे हैं। रैली में सोनिया गांधी भी शामिल हुईं, लेकिन उन्होंने भाषण नहीं दिया। राहुल ने कहा कि दो शब्दों का एक मतलब नहीं हाे सकता। हर शब्द का अलग मतलब होता है। देश की राजनीति में आज दो शब्दों के मतलब अलग हैं। एक शब्द हिंदू दूसरा शब्द हिंदुत्ववादी। ये एक चीज नहीं है, ये दो अलग शब्द हैं और इनका मतलब बिल्कुल अलग है। मैं हिदू हूं, लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं हूं। महात्मा गांधी हिंदू थे और नाथूराम गोडसे हिंदुत्ववादी थे। उन्होंने कहा ...
कटरीना कैफ ने बहनों और ससुर संग किया डांस, विक्की ने भी जमकर किया भांगड़ा

कटरीना कैफ ने बहनों और ससुर संग किया डांस, विक्की ने भी जमकर किया भांगड़ा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
जयपुर विक्की कौशल और कटरीना धीरे-धीरे फैन के लिए अपनी शादी की फोटोज शेयर कर रहे हैं। रविवार को भी कपल ने मेहंदी की फोटोज शेयर की। इनमें कटरीना और विक्की दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही कटरीना की बहने, विक्की कौशल के पिता और भाई भी नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपने इंस्टा अकाउंट पर मेहंदी की फोटो शेयर की है। फोटोज शेयर करते हुए कटरीना ने पंजाबी अंदाज में पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा की मेहंदी तां सजदी जब नचे सारा ताबार। विक्की कौशल ने भी यही पोस्ट लिखते हुए मेहंदी की कुछ और फोटोज शेयर की। कटरीना बहनों के साथ और विक्की के पिता के साथ भी फोटो शेयर की।...
बार संघ चुनाव की सरगर्मियों तेज, अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने ताकत झोंकी

बार संघ चुनाव की सरगर्मियों तेज, अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने ताकत झोंकी

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। बार संघ के वार्षिक चुनाव की गतिविधियों ने अब पूरा जोर पकड़ लिया है। नाम वापस लिए जाने की अवधि समाप्त होने के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में हैं। दोनों पदों पर सीधी टक्कर है। आज महीने के द्वितीय शनिवार का अवकाश होने के बावजूद कचहरी और न्यायालय परिसरों में अधिवक्ताओं की काफी गहमागहमी रही, क्योंकि आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन था। इस वजह से अधिवक्ताओं को आना पड़ा। इनमें चुनाव को लेकर ज्यादा चर्चा रही। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती भावना स्वामी ने समर्थकों के साथ दोनों परिसरों में उपस्थित अधिवक्ताओं से मिलकर समर्थन जुटाया। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश अधिवक्ताओं का समर्थन उनके साथ है। अध्यक्ष बनने पर उनका मुख्य उद्देश्य पुरानी शुगर मिल वाली जगह पर प्रस्तावित करीब 120 करोड़ की लागत से नए कोर्ट कंपलेक्स का जल्द से जल्द निर्माण...
रूट ने की रिकी पॉन्टिंग की बराबरी, तोड़ सकते हैं माइकल क्लार्क और ग्रीम स्मिथ का रिकॉर्ड

रूट ने की रिकी पॉन्टिंग की बराबरी, तोड़ सकते हैं माइकल क्लार्क और ग्रीम स्मिथ का रिकॉर्ड

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
गाबा एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भले ही इंग्लैंड को बड़ी हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रूट एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग की बराबरी की है। पॉन्टिंग ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए 2005 में 1544 रन बनाए थे और रूट ने भी 2021 में इतने रन बना लिए हैं।  कप्तान के रूप में एक साल के अंदर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के नाम है। स्मिथ ने साल 2008 में प्रोटेस टीम की कप्तानी करते हुए 1656 रन बनाए थे। इस साल रूट को अभी दो मैच खेलने हैं। ऐसे में अगर उनका बल्ला चलता है तो वो ग्रीम स्मिथ को पीछे छोड़ एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन सकते हैं। ...