जयपुर
हाई प्रोफाइल पार्टियों का स्टेटस सिंबल बना एमडी, एमडीएमए (मिथाइलीनडाइऑक्सी मेथाम्फेटामाइन) ड्रग और स्मैक कई लोगों की जिंदगी निगल गया। ये इतना खतरनाक है कि इसकी लत में कई बड़े अधिकारियों और स्टूडेंट तक ने सुसाइड का प्रयास कर लिया। इसकी लत इंसान को मरने पर मजबूर कर देता है।
उपभोक्ता को वितरित गैस सिलेंडर में निर्धारित से कम गैस होने का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। उपभोक्ता को वितरित गैस सिलेंडर में निर्धारित से कम गैस होने के मामले में सोमवार को सम्बन्धित गैस एजेंसी के गैस सिलेंडर वितरक ने उपभोक्ता के घर पहुंच लिखित में अपनी गलती स्वीकार की। साथ ही कहा कि भविष्य में ऐसी गलती न हो, इसके लिए वितरित करते समय गैस सिलेंडर का तौल किया जाएगा और निर्धारित वजन होने पर ही उपभोक्ता को सिलेंडर वितरण किया जाएगा। इस दौरान वार्ड नम्बर 54 के पार्षद सुनील अमलानी व जंक्शन की भटनेर गैस एजेंसी के संचालक सोहनलाल भी मौजूद थे। इनके सामने गैस सिलेंडर वितरक पप्पू भाटी ने गलती स्वीकार करते हुए कहा कि भविष्य में यह गलती नहीं होगी।...
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। नगरपरिषद में महिला पार्षद प्रतिनिधि द्वारा किसी ठेकेदार का बिल पास करवाने के लिए अनुचित दबाव बनाया गया। बात यहां पर खत्म नहीं हुई और लेखा शाखा के अधिकारी द्वारा बिल में आक्षेप का हवाला देने पर पार्षद प्रतिनिधि ने इस अधिकारी से गाली गलौच तक डाली। साथ ही उसके मारपीट करने की धमकी दी।...
मुंबई
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आगामी टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टेस्ट टीम के नए उपकप्तान रोहित शर्मा तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। प्रैक्टिस सेशन में उनके हाथ में चोट लगी थी। रोहित शर्मा प्रैक्टिस सेशन के दौरान हाथ में चोट लगा बैठे थे। दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर गई इंडिया-ए टीम के कप्तान प्रियंक पंचाल को कवर के तौर पर स्क्वॉड में शामिल किया गया है।...
नई दिल्ली
श्रीराम ग्रुप की तीन कंपनियों ने विलय होने वाला है और सोमवार को कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई। इस विलय से देश की सबसे बड़ी खुदरा वित्त गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड अस्तित्व में आएगी।
47 साल पुरानी कंपनी की बुनियादविलय के संबंध में 47 साल पुरानी इस कंपनी की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि इन तीनों कंपनियों श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस (एसटीएफसी), श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस (एससीयूएफ) और उनकी प्रवर्तक श्रीराम कैपिटल (एससीएल) ने एसीएल के एससीयूएफ और एसटीएफसी में विलय को मंजूरी दे दी है। विलय के बाद अस्तित्व में आने वाली इकाई को श्रीराम फाइनेंस लि.के नाम से जाना जाएगा। यह देश की सबसे बड़ी खुदरा वित्त एनबीएफसी होगी। नई कंपनी कॉमर्शियल गाड़ियों की फाइनेंसिंग, एमएसएमई लोन और टू-व्हीलर फाइनेंस का काम देखेगी। गौरतलब है कि श्र...
सामंथा रुथ प्रभु ने आंधप्रदेश में तिरुमाला मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वे कडपा में अमीन पीर की दरगाह पर गईं, जहां उन्होंने चादर चढ़ाई। सामंथा, नागा चैतन्य से तलाक के बाद नॉर्मल लाइफ में लौट चुकी हैं। उनकी फिल्म पुष्पा आने वाली है। फिल्म की सक्सेस और सॉन्ग रिलीज से पहले वे तिरुमाला और अमीन पीर की दरगाह पहुंची। दरगाह में जाने के लिए सामंथा ने साड़ी पहनी थी। इसके पहले वे 11 दिसंबर को तिरुमाला पहुंची थीं।...
गांव समदंसर में भामाशाह मोहनलाल सिंघी द्वारा बनाए भवन का किया उद्घाटनबीकानेर (सीमा सन्देश)। जो मातृभक्त, पितृभक्त और गुरु भक्त होता है, वह जिन्दगी में कामयाब होता है। उन्होंने कहा कि जन्म भूमि स्वर्ग से भी महान है। सद्कर्म से शुभ होता है, मंगल होता है, कल्याणकारी होता है, आरोग्य बढ़ता है और वैभव बढता है, सुख सम्पदा बढती है, सम्पति आती है। धन तो बहुत लोगों के पास है, परन्तु कम ही लोग इसे समाज सेवा में लगाते है। यह उदगार श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव समदंसर में स्व.तोलाराम सिंघी स्मृति भवन का लोकार्पण के अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने व्यक्त किए। शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने मोहन लाल सिंघी को मातृ भक्त,पितृ भक्त और गुरु भक्त बताया। उन्होंने कहा कि उनका यह कार्य पूरे पूरे गांव के काम में आएगा। अपने गांव में इस भवन का निर्माण करवाकर गांव के प्रति प्रेम भाव दिखाया है। इनके इस प्रयास से गांव ...
टोक्यो ओलंपिक के बाद देश में पहली बार मिशन ओलंपिक कमेटी की बैठक हुई। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बैठक की अध्यक्षता की। खेल मंत्री ने कहा कि बैठक में पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान कैसे अच्छा प्रदर्शन करे इस पर रोडमैप तैयार हुआ । वहीं, अगले राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों, 2024 ओलंपिक और सभी विश्व चैंपियनशिप में खिलाड़ियो के अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर चर्चा हुई। कमेटी में कई में पूर्व खिलाड़ी, राष्ट्रीय खेल महासंघ के लोग मौजूद थे।...
सरकारी बैंकों को 13 कंपनियों की वजह से 2.85 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। साथ ही, सरकार बैंकों का बेलआउट यानी राहत देने के लिए उपयोग कर रही है। इस वजह से बैंक यूनियन दो दिनों की हड़ताल कर रही हैं। युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन (UFBU) के संयोजक बी रामबाबू ने कहा कि बैंकों का उपयोग यस बैंक, IL&FS जैसे संस्थानों के बेलआउट के लिए किया जा रहा है। इन संस्थानों को स्टेट बैंक (SBI) सहित कई बैंकों ने बेलआउट किया है। उन्होंने कहा कि 16 और 17 दिसंबर को यूनियन ने बैंकिंग लॉ बिल 2021 के खिलाफ हड़ताल का फैसला किया है। ...
नई दिल्ली
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज यानी सोमवार को सोना-चांदी के दामों में बढ़त देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज सर्राफा बाजार में सोना 293 रुपए महंगा होकर 48,109 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं अगर वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर दोपहर 1 बजे सोना 62 रुपए की बढ़त के साथ 48,226 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
चांदी भी चमकीचांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में आज चांदी 786 रुपए महंगी होकर 60,941 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। हालांकि वायदा बाजार में आज चांदी कमजोर हुई है। MCX पर दोपहर 1 बजे चांदी 171 रुपए की बढ़त के साथ 61,322 रुपए पर ट्रेड कर रही है।...