Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

नए साल से केंद्रीय कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ मिलेगी एक और खुशखबरी

नए साल से केंद्रीय कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ मिलेगी एक और खुशखबरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली साल 2022 की शुरुआत केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बेहद खुशहाल होने वाली है। जहां एक ओर उन्हें मिलने वाले महंगाई भत्ते (डीए), डियरनेस रिलीफ (डीआर) में इजाफा होने की संभावना है, वहीं हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) और ट्रैवलिंग अलाउंस में हालिया बढ़ोतरी के बाद नए साल पर फिर बढ़ोतरी हो सकती है। इस संबंध में आ रही रिपोर्टों पर नजर दौड़ाएं तो एक और फायदा कर्मचारियों को मिलने वाला है। दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर पर भी सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। ...
शादी के बाद किराए के घर में रहने के लिए मोटी रकम चुका रहे विक्की-कटरीना

शादी के बाद किराए के घर में रहने के लिए मोटी रकम चुका रहे विक्की-कटरीना

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बाद मुंबई में एक नए घर में शिफ्ट होंगे। दोनों ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक अपार्टमेंट रेंट पर लिया है जिसके लिए दोनों तकरीबन 8.40 लाख रुपए का किराया चुकाएंगे। विक्की-कटरीना ने पांच साल के लिए यह अपार्टमेंट रेंट पर लिया है। यह अपार्टमेंट 8वें फ्लोर पर स्थित है और अगले 12 महीनों के लिए इसका किराया 8.40 लाख रुपए प्रति माह होगा और उसके बाद विक्की-कैट इसके लिए 8.82 लाख रुपए प्रति महीने का किराया चुकाएंगे। दोनों ने 1.75 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी दी है। वैसे, शादी से पहले विक्की मुंबई में अपने माता-पिता और भाई के साथ रहते थे जबकि कटरीना बांद्रा में ही एक रेंटेड अपार्टमेंट में रहती थीं जिसका किराया तकरीबन 15 लाख रुपए महीना है। इससे पहले कटरीना तब भी सुर्खियों में आई थीं जब वह रणबीर कपूर के साथ रिलेशन में थीं। दोनों ने मुंबई में एक पेंटहाउस रेंट पर...
बांदीपोरा अटैक का CCTV फुटेज:पाकिस्तानी आतंकी ने किया था पुलिस पार्टी पर हमला

बांदीपोरा अटैक का CCTV फुटेज:पाकिस्तानी आतंकी ने किया था पुलिस पार्टी पर हमला

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
श्रीनगर उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा में 10 दिसंबर को आतंकी हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस के दो जवान शहीद हो गए थे। इस हमले का CCTV फुटेज सामने आ गया है। वीडियो में कुछ लोग भाग रहे हैं और फेरन पहने हुआ शख्स संदिग्ध अवस्था में भागता हुआ दिख रहा है। यह शख्स एक पाकिस्तानी आतंकी है जिसने हमले को अंजाम दिया। कश्मीर के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस(IGP) विजय कुमार ने दैनिक भास्कर से बातचीत में इस CCTV फुटेज की पुष्टि भी की है। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है आतंकीIGP विजय कुमार ने बताया कि बांदीपोरा में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकियों का हाथ है। पुलिस के मुताबिक, एक पाकिस्तानी आतंकी ने SHO के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर(PSO) पर फायर किया। वो PSO की राइफल छीनना चाहता था लेकिन जवान के जवाबी कार्रवाई की वजह से ऐसा नहीं कर सका। हमलावर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। वहीं दो ओवरग्राउंड वर्कर्स ने हमल...
हल्दी के बाद विक्की ने कटरीना को लगाया गले, कैट ने लिखा- शुक्र, सब्र और खुशी

हल्दी के बाद विक्की ने कटरीना को लगाया गले, कैट ने लिखा- शुक्र, सब्र और खुशी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
जयपुर विक्की कौशल और कटरीना ने मुंबई पहुंचने के बाद अपने इंस्टा अकाउंट पर हल्दी सेरेमनी की फोटो शेयर की है। हल्दी सेरेमनी में दोनों स्टार्स के साथ उनके फैमिली मेंबर्स ने खूब धमाल मचाया। कटरीना और विक्की ने भी एक-दूसरे को हल्दी लगाई थी। विक्की ने हल्दी सेरेमनी में कटरीना को गले लगाया। कटरीना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सब्र, शुक्र और खुशी। इससे पहले 9 दिसंबर को फेरे लेने के बाद दोनों ने शादी के फोटो शेयर किए थे। कटरीना की तरह विक्की ने भी 4 फोटो शेयर किए। विक्की ने कटरीना के साथ ही अपने दोस्तों और पिता की भी फोटो शेयर की। वहीं विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा- चाहे फूल बरसाओ या पानी, है तो प्यार ही।...
लूणकरनसर में सड़क हादसा:ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत का तेज धमाका

लूणकरनसर में सड़क हादसा:ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत का तेज धमाका

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर गांव के ही एक परिवार के विवाह समारोह में हिस्सा लेने लूणकरनसर जा रहे बारह जनों से भी बोलेरो गाड़ी ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। इनमें सात को बीकानेर के PBM अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में बोलेरो के आगे का हिस्सा पूरी तरह ट्रक के अंदर जा घुसा। हंसेरा में रहने वाले एक परिवार का विवाह समारोह गांव से दूर लूणकरनसर कस्बे में आयोजित किया गया। इस समारोह में बोलेरा में क्षमता से अधिक बारह लोग सवार होकर जा रहे थे। दुलमेरा स्टेशन के पास बोलेरो चला रहे युवक ने ट्रक से आगे निकलने के लिए उसे ओवरटेक किया। उसे यह नहीं पता था कि दूसरी साइड से भी एक ट्रक आ रहा है। स्पीड तेज होने के कारण सीधे सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़े। हादसे में आवाज इतनी तेज आई कि आसपास होटल पर बैठे लोग दौड़कर आए। घटना के कुछ ही देर में स्थानीय लोगों ने घायलों को बीका...
अध्यक्ष के लिए भावना स्वामी और सीताराम बिश्नोई के बीच टक्कर

अध्यक्ष के लिए भावना स्वामी और सीताराम बिश्नोई के बीच टक्कर

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। बार संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए होने वाले त्रिकोणिय मुकाबले को एक प्रत्याशी ने महिला अधिवक्ता के समर्थन में अपना नामांकन वापिस लेकर इसे और रोचक बना दिया है। अध्यक्ष पद के लिए सशक्त उम्मीदवार माने जा रहे विजय चावला ने जैसे ही नामांकन पत्र वापस लिया अन्य प्रत्याशियों की ओर से जनसम्पर्क और तेज हो गया। जानकारी अनुसार अधिवक्ता विजय चावला ने नामांकन वापसी के आखरी दिन भावना स्वामी को समर्थन देते हुए नामांकन पत्र उठाया।...
शास्त्री ने कहा- मुझे जिस तरीके से हटाया गया उससे दुख हुआ, किसी एक इंसान का नाम नहीं ले सकता

शास्त्री ने कहा- मुझे जिस तरीके से हटाया गया उससे दुख हुआ, किसी एक इंसान का नाम नहीं ले सकता

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि 2014 में उनके टीम के डायरेक्टर बनने के बाद जानबूझकर उन्हें टीम से दूर किया गया था। उन्होंने कहा कि इस बात की पूरी कोशिश की गई थी कि वो टीम के कोच न बन पाएं। जिस तरीके से उन्हें उस समय डायरेक्टर के पद से हटाया गया था, उससे उन्हें काफी दुख हुआ था। हालांकि 2017 में शास्त्री भारतीय टीम के कोच बने थे और 2021 तक उन्होंने इस पद पर काम किया।  डंकन फ्लेचर के हटने के बाद रवि शास्त्री को साल 2014 और 2015 के वनडे वर्ल्डकप में भारतीय टीम का डायरोक्टर बनाया गया था। इस दौरान टीम का प्रदर्शन ठीक ठाक था। वर्ल्डकप में भारतीय टीम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार कर बाहर हुई थी। इसके बाद शास्त्री को उनके पद से हटा दिया गया और अनिल कुंबले भारत के नए कोच बने। हालांकि विराट से अनबन के बाद कुंबले ने 2017 में यह पद छोड़ दिया और फिर से शास्त्री ...
अब घर बैठे खुद भरिए आईटीआर

अब घर बैठे खुद भरिए आईटीआर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
नई दिल्ली हम अपनी मेहनत करके पैसा कमाते हैं, ताकि हम अपना जीवन चला सके। इसके लिए कोई नौकरी करता है, तो कोई अपना बिजनेस करता है आदि। वहीं, जो लोग नौकरी या बिजनेस करते हैं, वो आईटीआर से पूरी तरह से परिचित होंगे। हर साल वित्तीय वर्ष के समापन के समय इन लोगों को आईटीआर भरना होता है, जिसके लिए उन्हें कई तरह  के दस्तावेजों के साथ आयकर रिटर्न का फॉर्म भरना होता है। इस साल आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2021 है। जैसे-जैसे ये तारीख नजदीक आती जाती है, हर कोई अपना आईटीआर भरने के लिए परेशान होता रहता है और इसी चक्कर में वो दूसरों से भी अपना आईटीआर भरवाता है। मगर आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसके तहत आप अपना आयकर रिटर्न खुद से ही भर सकते हैं। मतलब अब किसी से भरवाने की झंझट नहीं है।...
कटरीना कैफ से लेकर अनुष्का शर्मा तक, इन एक्ट्रेसेस ने अपनी शादी में पहना सब्यसाची का डिजाइनर लहंगा

कटरीना कैफ से लेकर अनुष्का शर्मा तक, इन एक्ट्रेसेस ने अपनी शादी में पहना सब्यसाची का डिजाइनर लहंगा

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को सब्यसाची के आउटफिट में शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण जैसी कई अन्य सेलिब्रिटी दुल्हनों की सब्यसाची पहली पसंद होती है। 
जनरल को आखिरी सैल्यूट

जनरल को आखिरी सैल्यूट

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका के पार्थिव शरीर दिल्ली के आर्मी कैंट पहुंच गए हैं। यहां तीनों सेना प्रमुखों ने CDS को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले जनरल रावत की अंतिम यात्रा उनके निवास से शुरू हुई। उनके अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी। शव वाहन के आसपास भी कई लोग दौड़ते नजर आए। लोगों ने तिरंगा हाथ में लेकर बिपिन रावत अमर रहें के नारे लगाए। जनरल रावत का अंतिम संस्कार दिल्ली कैंट में आज शाम 7:15 बजे किया जाएगा। प्रोटोकॉल के मुताबिक जनरल रावत को 17 तोपों की सलामी दी जाएगी और इस दौरान 800 मिलिट्री पर्सनल मौजूद रहेंगे। जनरल रावत की यूनिट 5/11 गोरखा राइफल्स उनके अंतिम संस्कार की सारी व्यवस्था संभाल रही है।...