Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

वजन कम करने से लेकर हृदय और पाचन को ठीक रखने तक

वजन कम करने से लेकर हृदय और पाचन को ठीक रखने तक

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली अध्ययनों से पता चलता है कि शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आहार का स्वस्थ और पौष्टिकता से भरा होना सबसे आवश्यक होता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को ऐसे चीजों के सेवन को बढ़ाने पर जोर देते हैं, जिससे अधिक से अधिक मात्रा में पोषक तत्व प्राप्त किए जा सकें। जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के कारण ही लोगों को कम उम्र में वजन बढ़ने, हृदय और पाचन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह की तमाम समस्याओं को एक सुपरफूड के माध्यम से कम किया जा सकता है, वह है- दही। प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही का सेवन आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने के साथ पाचन और वजन की समस्याओं को ठीक रखने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा दही को कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत माना जाता है, ऐसे में इसका सेवन दांत और बालों को स्वस्थ रखने में भी सहायक माना जाता है। आ...
तीसरे दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड को जीत के लिए 400 रन तो भारत को पांच विकेट की जरुरत

तीसरे दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड को जीत के लिए 400 रन तो भारत को पांच विकेट की जरुरत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुंबई भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत ने दूसरी पारी में 276/7 के स्कोर पर पारी घोषित की और न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 540 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में न्यूजीलैंड की ने 150 रन के अंदर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए।
पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेलेंगे कप्तान कीरोन पोलार्ड

पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेलेंगे कप्तान कीरोन पोलार्ड

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली वेस्टइंडीज को पाकिस्तान दौरे से पहले तगड़ा झटका लगा है। कैरेबियन टीम के सीमित ओवर के कप्तान कीरोन पोलार्ड पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएंगे। उन्होंने चोट की वजह से पाकिस्तान दौरे पर जाने से मना कर दिया है। बीते महीने टी-20 विश्व कप के एक मैच के दौरान पोलार्ड को हैमस्ट्रिंग की समस्या हो गई थी। जिसके चलते वह अभी तक स्वस्थ नहीं हुए हैं। वेस्टइंडीज का पाकिस्तान दौरान 13 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसी दिन दोनों टीमें के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच कराची में खेला जाएगा। ...
एंड्रॉयड फोन में भी अब कोई और नहीं देख पाएगा आपके फोटोज और वीडियो

एंड्रॉयड फोन में भी अब कोई और नहीं देख पाएगा आपके फोटोज और वीडियो

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली अब आपके फोन में रखी फोटोज और भी सेफ होंगी। गूगल ने गूगल फोटोज लॉक्ड फोल्डर फीचर को लॉन्च किया है जिसमें आप फोटोज ऐप में लॉक्ड फोल्डर की सर्विस पा सकते हैं। यह आपके फोटोज और वीडियोज को अनचाहे हाथों में पड़ने से बचाता है। गूगल फोटोज लॉक फोल्डर फीचर खास तौर से जून में नए गूगल पिक्सल फोन के लिए लॉन्च किया गया था। सर्च इंजन कंपनी गूगल ने पिक्सल यूजर्स के अलावा भी बाकी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लॉक्ड फोल्डर फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। गूगल ने इसके पहले सितंबर में ही घोषणा की थी कि यह सर्विस जल्द ही अन्य एंड्रॉयड फोन के लिए उपलब्ध होगी और अब यह सैमसंग और वनप्लस के कुछ डिवाइस में दिखना शुरू हो गया है।...
रणवीर सिंह ने सारा अली खान के साथ ‘अतरंगी रे’ के गाने ‘चका चक’ पर किया डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

रणवीर सिंह ने सारा अली खान के साथ ‘अतरंगी रे’ के गाने ‘चका चक’ पर किया डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अतरंगी रे' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना 'चका चक' रिलीज किया गया था, जो काफी वायरल हो गया है। अब सारा ने अपने गाने 'चका चक' पर रणवीर सिंह के साथ दिल्ली में डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "सुपर डुपर अल्ट्रा कूल रणवीर सिंह। एक बार फिर से उन्होंने साबित कर दिया कि वह क्यों किंग हैं। इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपके साथ डांस करना मिस कर रही हूं। आप नंबर-1 हैं।" रणवीर और सारा 'चका चक' गाने पर नागिन डांस करते दिख रहे हैं। उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि सारा अपनी फिल्म 'अतरंगी रे' के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंची हैं। रणवीर आलिया भट्ट के साथ दिल्ली में अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की...
CSIR के पूर्व प्रमुख ने कहा- कोरोना के नए वैरिएंट के खिलाफ शील्ड की तरह काम करेगी वैक्सीन

CSIR के पूर्व प्रमुख ने कहा- कोरोना के नए वैरिएंट के खिलाफ शील्ड की तरह काम करेगी वैक्सीन

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच एक राहत भरी खबर आई है। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ जेनेटिक्स एंड सोसायटी के डायरेक्टर और काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च सेंटर (CSIR) फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी के पूर्व प्रमुख डॉ. राकेश मिश्रा ने कहा कि कोरोना वैक्सीन नए ओमिक्रॉन वैरिएंट पर भी असरदार है। उनका कहना है कि वैक्सीन कोरोना से बचाने में शील्ड की तरह काम करेगी।...
भारत-पाक बॉर्डर पर शाह का दौरा

भारत-पाक बॉर्डर पर शाह का दौरा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान दौरे पर आए गृह मंत्री अमित शाह ने दो दिन भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF जवानों के साथ बिताए। उन्होंने भारतीय सीमा पर अतिक्रमण के प्रयास को लेकर बिना नाम लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा और चीन को भी चेताया। BSF जवानों को राइजिंग डे से पहले कई सौगातें दीं। अमित शाह ने शनिवार की शाम रेतीले धोरों से सनसेट भी देखा। जवानों के साथ बैठकर उनकी मेस में बनने वाला खाना खाया। शनिवार की रात रोहतास चौकी पर ही रात बिताई। रविवार की सुबह राइजिंग डे पर उन्होंने एयरफोर्स के पूनम सिंह स्टेडियम पर जवानों को संबोधित किया।...
गांव की छोरी बन गौरी नागौरी कैसे बनी ‘इंडियन शकीरा’:डांस करता देख मम्मी-पापा ने 12 दिन तक कमरे में रखा बंद

गांव की छोरी बन गौरी नागौरी कैसे बनी ‘इंडियन शकीरा’:डांस करता देख मम्मी-पापा ने 12 दिन तक कमरे में रखा बंद

जयपुर, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नागौर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और यूपी सहित पूरे नॉर्थ इंडिया में इंडियन शकीरा के नाम से फेमस डांसर गौरी नागौरी जमकर धूम मचा रही है। स्टेज परफॉर्मेंस में गौरी की दिलकश अदाएं और बोल्ड मूव्स लोगों को पागल कर रहे हैं। उनकी बोल्डनेस के कारण कई बार विवाद भी खड़ा हुआ है। हाल के दिनों में यूपी के जौनपुर में उमड़े लोग उनका डांस देख इस कदर पागल हुए कि स्टेज पर चढ़ने और गौरी को देखने के लिए आपस में ही भिड़ गए। नौबत यहां तक पहुंच गई कि प्रोग्राम को अधूरा छोड़ बाउंसरों को कड़ी मशक्कत कर गौरी को वहां से निकालना पड़ा था।...
गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिहाड़े पर नगर कीर्तन 8 को

गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिहाड़े पर नगर कीर्तन 8 को

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। नवम गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिहाड़ा 12 दिसम्बर, रविवार को विनोबा बस्ती स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। गुरुद्वारा प्रधान स. हरजीत सिंह जोली ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में 19 नवंबर से आरंभ हुए श्री सहज पाठ का भोग 12 दिसम्बर को डाला जाएगा। गुरुपर्व के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत 8 दिसम्बर बुधवार को दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा साहिब से विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा जोकि शहर के मुख्य मार्गों व गुरुद्वारों से होता हुआ शाम को वापिस गुरुद्वारा साहिब में पहुंचेगा। 9 दिसम्बर गुरूवार से 11 दिसम्बर, शनिवार तक रोजाना सायं 7 से रात्रि 10 बजे तक कीर्तन दीवान सजाए जाएंगे। इसमें हुजूरी रागी जत्था गु. श्री बंगला साहिब, दिल्ली वाले भाई सुरजीत सिंह रंगीला व रागी जत्था भाई सतपाल सिंह तथा रागी जत्था भाई जसपिन्दर सिंह ...
एजाज पटेल ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास

एजाज पटेल ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुंबई न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे और  न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने सबसे पहले शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। इसके बाद एक ही ओवर में उन्होंने विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा को शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेजा। मुंबई में जन्मे 33 वर्षीय एजाज ने किसी भी भारतीय खिलाड़ी को अपने आगे नहीं टिकने दिया और एक-एक करके सभी को अपना शिकार बनाया।    एजाज की उपलब्धि पर दुनियाभर से उन्हें बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट लेने वाले भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले ने भी उन्हें बधाई दी। कुंबले ने ट्वीट कर कहा, 'क्लब में स्वागत है एजाज पटेल, बढ़िया गेंदबाजी।'...