Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

एक मैसेज से जानें कितना है पीएफ अकाउंट में पैसा

एक मैसेज से जानें कितना है पीएफ अकाउंट में पैसा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली पीएफ एक ऐसा फंड होता है जिसमें कर्मचारी के वेतन से एक निश्चित राशि जमा होती है। यह फंड सरकारी और गैर सरकारी सभी तरह के कर्मचारियों के लिए होता है। ईपीएफ एक्ट 1952 के नियमानुसार हर उस संस्था जिसमें 20 या 20 से अधिक कर्मचारी हैं उसका कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में पंजीकरण अनिवार्य है। इस फंड का रख रखाव ईपीएफओ करता है। यह फंड कर्मचारी के भविष्य के लिए बहुत मदद करता है। इसलिए हर कर्मचारी को अपने पीएफ अकॉउंट के बारे में जानना बहुत जरूरी है क्योंकि इसमें जो पैसा जमा होता है वो कर्मचारी के वेतन का ही होता है। समय समय पर चेक भी करते रहना चाहिए की आपका पीएफ का पैसा आपके  अकाउंट में जमा हो रहा है की नहीं, यह चेक करना बहुत आसान है। अगर आप भी अपने पीएफ का पैसा चेक करना चाहते हैं तो आपको एक नंबर पर मैसेज लिखकर भेजना है और आपकी पीएफ अकाउंट की पूरी जानकारी आपके मोबाइल स्क्रीन पर होगी।...
माधुरी दीक्षित ने सारा अली खान के साथ ‘अतरंगी रे’ के गाने ‘चका चक’ पर किया डांस

माधुरी दीक्षित ने सारा अली खान के साथ ‘अतरंगी रे’ के गाने ‘चका चक’ पर किया डांस

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अतरंगी रे' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना 'चका चक' रिलीज किया गया था, जो काफी वायरल हो गया है। अब हाल ही में सारा ने अपने गाने 'चका चक' पर माधुरी दीक्षित के साथ डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "चने के खेत में चका चक किया। पूरी उम्र माधुरी दीक्षित मैम ने इंस्पिरेशन दिया। और अब उनके साथ डांस करके खुश हुआ मेरा जिया। इतनी ग्रेसफुल होने के लिए थैंक यू मैम।" इस वीडियो की खास बात यह है कि इसमें सारा और माधुरी 'चका चक' गाने पर 'चने के खेत' में गाने के डांस स्टेप्स करते नजर आ रही हैं। दोनों का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।...
किसानों की बैठक में बड़ा फैसला, MSP पर बनने वाली कमेटी के लिए 5 नामों पर सहमति; अगली मीटिंग 7 को

किसानों की बैठक में बड़ा फैसला, MSP पर बनने वाली कमेटी के लिए 5 नामों पर सहमति; अगली मीटिंग 7 को

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के नेताओं की जरूरी बैठक हुई। मीटिंग में केंद्र सरकार की MSP कमेटी के लिए 5 नामों पर सहमति बनी है। तय किए गए नामों में किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, गुरनाम चढ़ूनी, युद्धवीर सिंह, शिवकुमार कक्का, अशोक धावले शामिल हैं। अगली बैठक 7 दिसंबर को करने पर सहमति बनी है। ...
उपराष्ट्रपति से मिला कोरोना संक्रमित

उपराष्ट्रपति से मिला कोरोना संक्रमित

टॉप न्यूज़
गया मंगोलिया से बोध गया आए 23 सदस्यों के शिष्टमंडल में से एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसकी RT-PCR रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही दिल्ली से लेकर गया तक हड़कंप मच गया। मंगोलिया के संसद के अध्यक्ष गोम्बोजव झंडनशतर के नेतृत्व में आया यह शिष्टमंडल बुधवार को उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू से भी मिला था। गया के DM अभिषेक सिंह ने बताया कि पॉजिटिव सदस्य को मगध मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है, 'सैंपल को जांच के लिए बाहर भी भेजा जाएगा, ताकि ओमिक्रॉन को लेकर पुख्ता जानकारी मिल सके। फिलहाल मरीज को 10 दिन के लिए क्वारैंटाइन किया गया है।'...
हिस्ट्रीशीटर बोला- जिसने मेरी पिस्टल छीनी, उसे 5 दिन में मार दूंगा, इसके बाद ही जेल जाऊंगा

हिस्ट्रीशीटर बोला- जिसने मेरी पिस्टल छीनी, उसे 5 दिन में मार दूंगा, इसके बाद ही जेल जाऊंगा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
अलवर अलवर में बदमाश बेखौफ हैं। अलवर के बानसूर के खटोटी गांव के एक हिस्ट्रीशीटर विक्रम ने हरसौरा थानेदार ताराचंद शर्मा को वीडियो कॉलिंग पर धमकी दी। बोला- राकेश मीणा को 5 दिन में मार दूंगा। उसने मेरी पिस्टल छीनी है और मुझसे मारपीट की है। दरअसल, 2 दिन पहले बानसूर के बाबरिया गांव में राकेश मीणा के ढाबे पर बदमाशों ने हंगामा और तोड़फोड़ की थी। ढाबा संचालक पर फायरिंग की, लेकिन गोली दुकान के शटर में लगी। उसके बाद परिवादी राकेश मीणा ने खटोटी के विक्रम गुर्जर सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद से पुलिस विक्रम गुर्जर सहित तीनों की तलाश कर रही है।...
पति-पत्नी और बेटी की दर्दनाक मौत:बाइक पर जा रहे परिवार को पिकअप ने रौंदा

पति-पत्नी और बेटी की दर्दनाक मौत:बाइक पर जा रहे परिवार को पिकअप ने रौंदा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। देर रात एक बाइक पर दंपती अपने दो बच्चों के साथ जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और उनकी बेटी की माैत हो गई, सिर्फ चार साल का बेटा जिंदा बचा है। दरअसल, चूरू के पास परसनेऊ के एक ही परिवार के चार सदस्य रात 10 बजे बाइक पर राजलदेसर से वापस परसनेऊ लौट रहे थे। इसी दौरान पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी। एक्सीडेंट में मंगलाराम नायक, उसकी पत्नी मंजू देवी, 2 वर्षीय पुत्री प्रियंका व 4 वर्षीय पुत्र अनिल घायल हो गए। जिस पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मारी। वही उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने मंगलाराम व उसकी पुत्री प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान मंजू देवी की मौत हो गई। इस हादसे में अनिल बचा है, जिसका इलाज पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में च...
तनोट माता मंदिर पहुंचे अमित शाह

तनोट माता मंदिर पहुंचे अमित शाह

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जैसलमेर गृहमंत्री अमित शाह शनिवार दोपहर 3:30 बजे तनोट माता मंदिर पहुंच गए है। उनके साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद है। यहां बीएसएफ की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां उन्होंने विजय स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित शहीदों को श्रद्धांजी दी। उन्होंने बीएसएफ की हैट भी पहनी। इसके बाद वे मंदिर में पहुंचे। जहां तनोट माता मंदिर के दर्शन किए। यहां वे करीब 10 मिनट तक रूके। इसके बाद उन्होंने सेना के जवानों के साथ सेल्फी भी ली। इससे पहले वे दोपहर 2:30 बजे जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों की ओर से उनका स्वागत किया गया। यहां से वे बॉर्डर के नजदीक स्थित तनोट माता मंदिर के दर्शन करने के लिए रवाना हो गए हैं। राजस्थान दौरे से पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अपने दो दिवसीय प्रवास पर वीरभूमि राजस्थान में रहूंगा। आज जैसलमेर में BSF के बॉर्ड...
31 दिसम्बर के बाद बड़ा आन्दोलन करने की चेतावनी

31 दिसम्बर के बाद बड़ा आन्दोलन करने की चेतावनी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
लिकर कांट्रेक्टर यूनियन प्रदेशाध्यक्ष का स्वागतहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान लिकर कांट्रेक्टर यूनियन प्रदेश अध्यक्ष पंकज धनकड़ का शुक्रवार को जंक्शन कार्यालय में स्वागत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप तिवाड़ी की अगुवाई में यूनियन सदस्यों द्वारा पंकज धनकड़ का माल्यार्पण कर व पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। यूनियन सदस्यों को सम्बोधित करते हुए पंकज धनकड़ ने बताया कि शराब व्यवसायियों को बर्बाद करने के लिए सरकार व आबकारी विभाग द्वारा लागू की गई दोगली नीतियों के विरोध हनुमानगढ़ जिले से सुलगी चिंगारी आज पूरे प्रदेश में भयंकर आग का रूप धारण कर चुकी है जिसे देखते हुए कल रात्रि आबकारी विभाग द्वारा अनुज्ञाधारियों को मजबूरन छूट देने की स्वीकृति जारी की गई है। धनकड़ ने कहा कि हनुमानगढ़ जिले के अनुघाधारी प्रशंसा के पात्र है जिन्होंने प्रदेश भर के अनुज्ञाधारियों को संघर्ष का रास्ता दिखाकर बर्बाद होने से...
कई दिनों बाद कोरोना मरीज मिला, डेंगू के 300 से ज्यादा रोगी, विभाग अलर्ट

कई दिनों बाद कोरोना मरीज मिला, डेंगू के 300 से ज्यादा रोगी, विभाग अलर्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। श्रीगंगानगर में शुक्रवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई। कोरोना की नई चेतावनी को देखते हुए श्रीगंगानगर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। वहीं जिले में डेंगू का फैलाव जारी हैै। सरकारी आंकड़ों में डेंगू के मरीज 300 के पार हो गए है, कोरोना से आने की आंशका को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए है। इसको लेकर शुक्रवार को पीएमओ कार्यालय में पीएमओ डॉ. बलदेव सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में शुक्रवार को करीब 3 सौ डेंगू के मरीज हो गए है, जबकि इस संख्या से अधिक डेंगू के मरीज प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर आॅकड़े छुपाने के आरोन लगने शुरू हो गए है। जिला अस्पताल में भी आधा दर्जन से अधिक भर्ती मरीजों का इलाज चल रहें है।पीएमओ डॉ. बलदेवसिंह ने बताया कि डेंगू के मरीजों के...
आईआरसीटीसी की वेबसाइट से मिनटों में करें ऑनलाइन खाना ऑर्डर

आईआरसीटीसी की वेबसाइट से मिनटों में करें ऑनलाइन खाना ऑर्डर

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली जब हम रेल का सफर करते है तो हम अपने साथ खाने पीने का भी सामान ले जाते हैं। सफर छोटा हो या बड़ा खाने की तो जरूरत होती ही है जिसे हमारा सफर आसानी से और आनंद के साथ कट जाए। जब से कोरोना का समय आया रेल का सफर भी बंद हुआ और उसमें  मिलने वाला खाना भी बंद हो गया था, लेकिन अब जब सबकुछ शुरू हुआ है तो रेल में ही खाना मिलने लगा है। अगर आप भी हमेशा रेल यात्रा करते हैं तो आपको अब खाने की लिए सोचना नहीं होगा क्योंकि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC के ई- कैटरिंग के जरिए यात्री अपने मनपसंद रेस्ट्रोरेंट से अपना खाना ऑनलाइन ही आर्डर कर सकते हैं, ऑर्डर करते समय ही यह बता दिया जाएगा की खाना कब और किस स्टेशन पर मिलेगा। इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरुरत नहीं है। आर्डर आपकी सीट तक पहुंचा दिया जाएगा।...