Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

ड्रेनेज पाइप में छिपा रखे थे लाखों रुपए

ड्रेनेज पाइप में छिपा रखे थे लाखों रुपए

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
बेंगलुरु कर्नाटक एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कलबुर्गी में PWD के एक जूनियर इंजीनियर के घर पर छापा मार कर 54 लाख रुपए कैश बरामद किए हैं। इंजीनियर ने इसमें से 13 लाख रुपए अपने घर के ड्रेनेज पाइप में छुपा रखे थे। ACB की टीम ने जब पाइप में लोहे की लंबी ब्लेड डाली तो रुपए के बंडल निकलने लगे। अफसरों को बाल्टी लगाकर रुपए इकट्‌ठा करना पड़ा। बता दें कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु समेत कई जिलों में ACB ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी अधिकारियों के करीब 68 ठिकानों पर छापेमारी की। ACB के करीब 400 अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के 15 अधिकारियों के बेंगलुरु, मंगलौर, मंड्या और बेल्लारी स्थित ठिकानों की तलाशी ली।...
कोरोना के खतरे के बीच फिलहाल खुले रहेंगे स्कूल:गाइडलाइन पर कैबिनेट में फैसला नहीं, CM कलेक्टर-मेडिकल ऑफिसर्स से करेंगे चर्चा

कोरोना के खतरे के बीच फिलहाल खुले रहेंगे स्कूल:गाइडलाइन पर कैबिनेट में फैसला नहीं, CM कलेक्टर-मेडिकल ऑफिसर्स से करेंगे चर्चा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान के स्कूलों में कोरोना संकट के बीच बुधवार को गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक हुई। यहां नए शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन तय करने का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, लेकिन उस पर फैसला नहीं हुआ। मुख्यमंत्री इस प्रस्ताव पर पहले सभी जिलों के कलेक्टर और मेडिकल ऑफिसर्स से चर्चा करेंगे। फिर कोई फैसला लेंगे। नतीजा राजस्थान में फिलहाल स्कूल पहले की तरह ही खुले रहेंगे। इससे पहले बुधवार को शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली थी। इसमें स्कूलों के मौजूदा हालातों की रिपोर्ट तैयार की गई। इस रिपोर्ट में स्कूलों में छात्रों की संख्या कम करने और अल्टरनेट डे बुलाने और ऑनलाइन क्लास का प्रस्ताव रखा गया था। बीडी कल्ला ने कहा कि राजस्थान में फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। इनमें स्कूली छात्र भी कोरोना की चपेट में आए हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग क...
जनता को जल्द मिलेगी राहत, इंदिरा कॉलोनी से कबीर चौक तक चौड़ी होगी सड़क

जनता को जल्द मिलेगी राहत, इंदिरा कॉलोनी से कबीर चौक तक चौड़ी होगी सड़क

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
नगरपरिषद ने चिह्नित किए अतिक्रमण, आरयूबी तक आवागमन होगा सुगमश्रीगंगानगर। सकरी सड़क को लेकर आए दिन होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के लिए मंगलवार को नगरपरिषद द्वारा दो वार्डों की मुख्य सड़क पर अतिक्रमण चिह्नित करने की कार्रवाई की। इस दौरान नगरपरिषद निर्माण शाखा की टीम ने इस मार्ग पर करीब 150 लोगों के अतिक्रमण चिह्नित किए। अतिक्रमण हटने के बाद इस मुख्य मार्ग की चौड़ाई में करीब आठ से दस फीट की बढ़ोतरी होगी और सड़क पर आए दिन लगने वाले जाम व इससे होने वाले विवाद से राहत मिलेगी। जानकारी अनुसार नगरपरिषद द्वारा वार्ड नम्बर 58 और 62 की मुख्य सड़क कंगन पैलेस से कबीर चौक तक कागजों में करीब 40 फीट चौड़ी है, परन्तु लोगों ने इस मार्ग पर अतिक्रमण कर रखा है। इस मार्ग पर इन्द्राकॉलोनी गली नम्बर 11 तक नगर परिषद द्वारा पूर्व में अतिक्रमण हटा दिए गए। इसके आगेअतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पिछले दो तीन साल से बीच में ह...
पथरी के दर्द से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

पथरी के दर्द से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली व्यक्ति कब कौन सी बीमारी से घिर जाए, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। कभी बदलते मौसम की वजह से, तो कभी हमारे अनहेल्दी खानपान की वजह से भी हम बीमार पड़ जाते हैं। कई बीमारियां ऐसी होती हैं, जिनसे हम कुछ समय बाद ठीक हो जाते हैं, जबकि कई बीमारियां ऐसी होती हैं जो हमारे साथ हमेशा के लिए जुड़ जाती हैं। व्यक्ति पथरी की समस्या से भी ग्रसित होते हैं, जिसकी वजह से हालत काफी खराब हो जाती है। इसमें बर्दाश्त के बाहर वाला दर्द होता है। ऐसे में दवाओं और कई बार तो पथरी का ऑपरेशन तक करना पड़ता है, और तब कहीं जाकर पथरी का इलाज हो पाता है। लेकिन इसके कुछ घरेलू उपाय भी हैं, जो आपको पथरी के दर्द में राहत देने का काम करेंगे।...
अप्रैल से शुरू हो सकता है आईपीएल का अगला सीजन, फाइनल चार या पांच जून को, पहला मैच चेन्नई में

अप्रैल से शुरू हो सकता है आईपीएल का अगला सीजन, फाइनल चार या पांच जून को, पहला मैच चेन्नई में

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट बोर्ड दो अप्रैल 2022 से आईपीएल के अगले सीजन की शुरुआत कर सकता है। हालांकि अभी पूरा शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन बीसीसीआई ने अपने प्रमुख शेयरधारकों को बताया है कि दो अप्रैल से यह टूर्नामेंट शुरू हो सकता है। चेन्नई के मैदान में पहला मैच खेला जा सकता है। आईपीएल का 15वां सीजन 10 टीमों के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 60 दिनों के अंदर 17 मैच होंगे। खबरों के अनुसार बीसीसीआई ने यह भी बताया है कि इस बार आईपीए 60 दिनों से ज्यादा समय तक चलेगा और फाइनल मैच चार या पांच जून को हो सकता है। सभी टीमें कुल 14 मैच खेलेंगी। इनमें से सात मुकाबले घरेलू मैदान में और सात बाहरी मैदान में खेले जाएंगे।  चेन्नई में होगा पहला मैचआईपीएल 15 का पहला मैच चेन्नई के मैदान में खेला जाएगा, क्योंकि चेन्नई ने पिछला सीजन जीता है। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि पहले मैच में चेन्नई...
शुरुआती तेजी से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 323 अंक टूटकर बंद, निफ्टी में 88 अंक की गिरावट

शुरुआती तेजी से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 323 अंक टूटकर बंद, निफ्टी में 88 अंक की गिरावट

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली शेयर बाजार आज हरे निशान पर खुला था, लेकिन कारोबार के अंत तक यह बढ़त कायम नहीं रह सकी। एक दिन की रौनक के बाद आज फिर बाजार में मायूसी देखने को मिली।कारोबार के अंत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 323.34 अंक या 0.55 फीसदी टूटकर 58340.99 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 88.30 अंक या 0.50 फीसदी चढ़कर 17415.05 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के अंतिम समय में भी सेंसेक्स 508 अंक तक गिर गया था। आज पेटीएम और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिली।  53 अंक की बढ़त के साथ खुला था सेंसेक्ससप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन आज शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। बीएसई के सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी ने हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स ने 53 अंक की तेजी के साथ 58,717 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था, जबकि निफ्टी ने 21 अंक की बढ़त के साथ 17...
कैबिनेट का अहम फैसला: गरीबों को मार्च 2022 तक मिलेगा मुफ्त राशन, कृषि कानून वापसी का प्रस्ताव भी मंजूर

कैबिनेट का अहम फैसला: गरीबों को मार्च 2022 तक मिलेगा मुफ्त राशन, कृषि कानून वापसी का प्रस्ताव भी मंजूर

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्लीकैबिनेट ने आज एक अहम फैसला लेते हुए मार्च 2022 तक गरीबों को मुफ्त राशन प्रदान करने के लिए पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार करने का निर्णय लिया है। कैबिनेट के फैसलों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज यह जानकारी दी। पांचवें चरण के तहत खाद्यान्न पर 53,344.52 करोड़ रुपये की अनुमानित खाद्य सब्सिडी होगी।...
पठानकोट आर्मी कैंप पर आतंकी हमला; पुलिस, आर्मी और BSF का ड्रोन से सर्च ऑपरेशन

पठानकोट आर्मी कैंप पर आतंकी हमला; पुलिस, आर्मी और BSF का ड्रोन से सर्च ऑपरेशन

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
पठानकोट पंजाब के पठानकोट जिले में आर्मी कैंप में ग्रेनेड से हमला किया गया है। ग्रेनेड कैंप के त्रिवेणी गेट पर फेंका गया। हालांकि हमले में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं, पाकिस्तान बॉर्डर से डेढ़ किमी दूर बमियाल में रात को 2 संदिग्ध देखे गए थे। जिसकी सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस आर्मी और BSF के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रही है। ड्रोन के जरिए संदिग्धों की तलाश की जा रही है। गांव के काबिल सिंह ने बताया कि टॉर्च की रोशनी आई थी। जिसके बाद हमने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस अब आर्मी के साथ सर्च ऑपरेशन चला रही है। उनका गांव बॉर्डर से करीब डेढ़ किमी दूर है।...
कल्ला को शिक्षा विभाग, महेश जोशी PHED मंत्री: CM के पास रहेगा होम

कल्ला को शिक्षा विभाग, महेश जोशी PHED मंत्री: CM के पास रहेगा होम

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद सोमवार दोपहर मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। गोविंद सिंह डोटासरा के पास रहा शिक्षा विभाग बीडी कल्ला को दिया गया है। रघु शर्मा के पास रहा स्वास्थ्य विभाग परसादीलाल मीणा को दिया है। शांति धारीवाल के पास यूडीएच, ससंदीय कार्य, लीगल सहित सभी विभाग पहले की तरह बरकरार रखे गए हैं। विभाग बंटवारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहले की तरह ही अपने पास 10 विभाग रखे हैं। इनमें वित्त, टैक्सेशन, गृह और न्याय, कार्मिक, आईटी, सामान्य प्रशासन, कैबिनेट सचिवालय, एनआरआई, राजस्थान स्टेट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो और सूचना जनसंपर्क विभाग शामिल हैं।...
अरिजीत सिंह ने भारत में पाकिस्तानी गानों पर लगे प्रतिबंध पर उठाए सवाल, बोले- आतिफ असलम मेरे फेवरेट हैं

अरिजीत सिंह ने भारत में पाकिस्तानी गानों पर लगे प्रतिबंध पर उठाए सवाल, बोले- आतिफ असलम मेरे फेवरेट हैं

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
आशिकी-2 के गाने 'तुम ही हो' से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले सिंगर अरिजीत सिंह को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी संगीत प्रेमियों का भरपूर प्यार मिलता है। उनके गानों और उनका अपना ही एक फैनबेस है। कोरोना संकट के बाद पिछले सप्ताह पहली बार विदेशी धरती पर अरिजीत के कंसर्ट का आयोजन किया गया। अबु धाबी में उनके गानों की धुन पर थिरकते हुए युवाओं ने जमकर प्यार लुटाया। लेकिन कंसर्ट के दौरान उन्होंने कुछ ऐसी बातें कर दीं जो चर्चा का विषय बनी हुई हैं।...