Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

भाखड़ा नहर में ट्रैक्टर गिरने से बड़ा हादसा, 3 डूबे

भाखड़ा नहर में ट्रैक्टर गिरने से बड़ा हादसा, 3 डूबे

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
संगरूर। भाखड़ा नहर में एक ट्रैक्टर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार 10 महिलाएं नहर में गिरी, जिसमें से 2 महिलाओं सहित 13 साल की बच्ची डूब गई। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर में मजदूर महिलाएं सवार थी, जो खेत में धान लगाने जा रही थी। इसी बीच ट्रेक्टर का संतुलन बिगड़ गया और नहर में गिर गया। वहीं शोर मचाने पर आस-पास इकट्ठे हुए लोगों ने ड्राईवर और 7 महिलाओं को बचा लिया जबकि 2 महिलाएं और 13 साल की बच्ची डूब गई। वहीं गोताखोरों द्वारा तीनों की तालाश की जा रही है, अभी तक उनके शव नहीं मिले है। फिलहाल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।...
200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले फुटबॉलर बने रोनाल्डो, आइसलैंड को खिलाफ दागा विजयी गोल

200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले फुटबॉलर बने रोनाल्डो, आइसलैंड को खिलाफ दागा विजयी गोल

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मंगलवार रात यहां खेले गए यूएफा यूरो क्वालीफायर मुकाबले में मेजबान आइसलैंड के खिलाफ एक और उपलब्धि हासिल कर ली। 38 वर्षीय रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय करियर का 200वां मैच खेला और वे यह कमाल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं। मैच के बाद रोनाल्डो को गिनीज वर्ल्ड आॅफ रेकॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस सूची में दूसरे स्थान पर कुवैत के 38 वर्षीय खिलाड़ी बदर अल मुतेवा हैं, जिन्होंने 196 मैच खेले हैं।टीम को जीत दिलाई :इस मैच में रोनाल्डो ने मैच के 89वें मिनट में गोल दागा और टीम को 1-0 से जीत दिलाई। पुर्तगाल की अपने ग्रुप-जे में ये लगातार चौथी जीत है। वहीं, आइसलैंड ने चार में से एक जीता और तीन मैच गंवाए हैं। इसके अलावा, पुर्तगाल ने यूरो क्वालीफाइंग में बिना कोई गोल खाए लगातार छठा मैच जीता है। ये उसका इस टूनार्मेंट के इतिहास में अभी तक ...
320 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा- दो भाई अरेस्ट

320 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा- दो भाई अरेस्ट

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
फजीर्वाड़ा ऐसा कि देखकर अफसर भी रह गए हैरानजयपुर। गुड्स एंड सर्विस टैक्स इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) जयपुर की जोनल यूनिट ने जयपुर और दिल्ली स्थित एक सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी है।मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्टये सिंडिकेट 212 फर्जी फर्मों का संचालन कर रहा था और उनके माध्यम से विभिन्न प्राप्तकर्ता इकाइयों को बिना किसी सामान या सेवाओं की आपूर्ति के बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट ले रहा था। डीजीजीआई की टीम ने मास्टरमाइंड शुभम जिंदल (22) और तरुण जिंदल (24) को जगतपुरा से गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि नकली आईटीसी पास करने के लिए आरोपी दलालों का उपयोग करते थे।पुलिस ने युवक को लाठियों से पीटा, कारण पूछने पर दी धमकीजीएसटी टीम ने करीब 60 लाख रुपए वाले दोनों भाइयों के बैंक खातों को कुर्क कर दिया है। दोनों भाइयों को मजिस्ट्रेट आर्...
केजरीवाल बोले-पायलट रो-रोकर मर गया, गहलोत ने कार्रवाई नहीं की:कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाए, हमले की भी चर्चा; आप ने खंडन किया

केजरीवाल बोले-पायलट रो-रोकर मर गया, गहलोत ने कार्रवाई नहीं की:कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाए, हमले की भी चर्चा; आप ने खंडन किया

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगांगानगर. आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। श्रीगंगानगर में रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रैली की। रैली में जाते वक्त केजरीवाल के काफिले को यूथ कांग्रेस के कार्यकतार्ओं ने काले झंडे दिखाए।ये भी चर्चा रही कि काफिले पर हमला हुआ, लेकिन अअढ के राजस्थान चुनाव प्रभारी और दिल्ली में द्वारका से विधायक विनय मिश्रा ने केजरीवाल पर हमले की किसी भी घटना से इनकार किया। उन्होंने कहा- काफिले पर हमला नहीं हुआ है। यूथ कांग्रेस के कार्यकतार्ओं ने काले झंडे दिखाए थे। यह कांग्रेस की हताशा को दशार्ता है।केजरीवाल की गाड़ी के पास तक पहुंचे कांग्रेसीश्रीगंगानगर में केजरीवाल का काफिला रामलीला मैदान की तरफ बढ़ रहा था। उसी दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने काले झंडे दिखाने शुरू कर दिए। अचानक यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता केजरीवाल की गाड़ी के पास तक आ गए। इससे वहां अफर...
नहरों में दूषित पानी के मसले को लेकर भाजपा कार्यकतार्ओं ने किया प्रदर्शन

नहरों में दूषित पानी के मसले को लेकर भाजपा कार्यकतार्ओं ने किया प्रदर्शन

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (वार्ता). राजस्थान के श्रीगंगानगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकतार्ओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे के मद्देनजर नहरों में दूषित पानी के मसले को लेकर आज प्रदर्शन किया।भाजपा नेता संजय मूंदड़ा के नेतृत्व में कार्यकतार्ओं ने बिहाणी शिक्षा संस्थान में बनाए गए हेलीपेड के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वे श्रीगंगानगर जिले की नहरों में पंजाब से प्रदूषित पानी की आपूर्ति बंद करने की मांग कर रहे थे। श्री केजरीवाल एवं श्री मान के हेलीपैड पर पहुंचने से पहले प्रदर्शन करते हुए कार्यकतार्ओं ने कड़ा रोष जताया और पंजाब के नेताओं शर्म करो, जहरीला पानी बंद करो, भगवंत मान होश में आओ जैसे नारे लगाए।श्री मूंदड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने इस ज्वलंत मुद्दे पर आज तक ध्यान नहीं दिया है। नहरों में प्रदूषित जल लगातार आ रहा है। जन हितैषी ह...
मोदी काम कम पब्लिसिटी ज्यादा करते है:सीएम अशोक गहलोत बोले कांग्रेस ने कभी गाय के नाम पर वोट नहीं मांगे

मोदी काम कम पब्लिसिटी ज्यादा करते है:सीएम अशोक गहलोत बोले कांग्रेस ने कभी गाय के नाम पर वोट नहीं मांगे

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मोदी काम कम पब्लिसिटी ज्यादा करते है। मार्केटिंग में तो उनका कोई मुकाबला नही हैं। वहीं कांग्रेस की सरकारें काम ज्यादा और मार्केटिंग कम करती हैं। प्रधानमंत्री किसान के खाते में 4 महीने में 2-2 हजार भेजते हैं। मतलब साल के 6 हजार रुपए देकर वाहवाही लूट रहे हैं। इसके लिए कई दिन तक बड़े-बड़े विज्ञापन आएंगे। फिर डीबीटी होगी तो उसकी खुशियां मनाई जाएगी। हम किसान की 2000 यूनिट फ्री करके उसे 1800 रुपए प्रति माह का फायदा दे रहे हैं। साल में यह फायदा 22 हजार का होता है। हमें भी गणित आती है भाई। ये हकीकत हैं औ? हकीकत को कोई झूठला नहीं सकता है। सीएम गहलोत ने कहा कि हम गौशाला में अनुदान दे रहे है। लंपी रोग में पशुपालकों की मदद कर रहे है। लेकिन गाय के नाम पर राजनीति भारतीय जनता पार्टी कर रही है। कांग्रेस ने कभी कहा क्या हमें गाय के नाम पर वोट दो। ये हमारा धर्म कहता है,...
नदियों, नहरों, सरोवरों को पुनर्जीवित करने में जुटें लोग : मोदी

नदियों, नहरों, सरोवरों को पुनर्जीवित करने में जुटें लोग : मोदी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्राकृतिक आपदाओं से मुकाबले करने के लिए प्रकृति संरक्षण को बड़ा हथियार बताते हुए जनता का आह्वान किया है कि छत्रपति शिवाजी के जल प्रबंधन से प्रेरणा लेकर आने वाले मानसून में छोटी-बड़ी नदियों, नहरों एवं सरोवरों को पुनर्जीवित करने के लिए आगे आएं।श्री मोदी ने आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम ह्यमन की बातह्ण के 102वें संस्करण में गुजरात के कच्छ में आये चक्रवाती तूफान बिपरजॉय एवं उससे हुए नुकसान का उल्लेख करते हुए यह विश्वास जताया कि कच्छ के लोग अपने मजबूत हौसले एवं जिजीविषा से इस नुकसान से बहुत तेजी से उबर जाएंगे।उन्होंने कहा कि हमने दो-तीन दिन पहले देखा, कि, देश के पश्चिमी छोर पर कितना बड़ा चक्रवाती तूफान आया। तेज चलने वाली हवाएँ, तेज बारिश। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने कच्छ में कितना कुछ तहस-नहस कर दिया, लेकिन, कच्छ के लोगों ने जिस हिम्मत और तैयारी ...
सात्विक-चिराग ने जीता इंडोनेशिया ओपन

सात्विक-चिराग ने जीता इंडोनेशिया ओपन

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
जकार्ता (वार्ता). सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने रविवार को इंडोनेशिया ओपन 2023 के फाइनल में गत विश्व चैंपियन मलेशिया के आरोन चिया और सूह वूईयिक को हराकर ऐतिहासिक खिताब जीत लिया।सात्विक-चिराग ने विश्व की नंबर तीन मलेशियाई जोड़ी को 21-17, 21-18 से हराने में सिर्फ 43 मिनट का समय लिया। सात्विक-चिराग इंडोनेशिया ओपन का युगल खिताब जीतने वाले पहले भारतीय हैं। यह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर बैडमिंटन में इस जोड़ी का पहला सुपर 1000 खिताब भी है।इस ऐतिहासिक जीत के लिये हालांकि भारतीय युगल को संघर्ष करना पड़ा। खिताबी मुकाबले में सात्विक-चिराग की शुरूआत अच्छी नहीं रही, जबकि मलेशियाई जोड़ी ने 7-3 की बढ़त ले ली।सात्विक-चिराग ने जल्द ही लय हासिल करते हुए 7-7 पर बराबरी की और ब्रेक तक 11-9 की बढ़त बना ली। इसके बाद सात्विक-चिराग ने अपने मलेशियाई प्रतिद्वंदियों को वापसी का मौका नहीं ...
आदिपुरुष पर नहीं नेगेटिव रिव्यू, डायलॉग की आलोचना का असर… दूसरे दिन भी सॉलिड कलेक्शन, पहुंची 200 करोड़ पार

आदिपुरुष पर नहीं नेगेटिव रिव्यू, डायलॉग की आलोचना का असर… दूसरे दिन भी सॉलिड कलेक्शन, पहुंची 200 करोड़ पार

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. 'आदिपुरुष' इस समय इंडिया की सबसे चर्चित फिल्म है. प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की ये फिल्म रामायण पर बेस्ड बताई गई है. वीएफएक्स और एनिमेशन के सहारे स्क्रीन पर रामायण का अद्भुत संसार उतारने की कोशिश करती इस फिल्म को पहले दिन बॉक्स आॅफिस पर शानदार शुरूआत मिली. कई अनुमानों को धता बताते हुए फिल्म ने धमाकेदार कमाई की. हालांकि, अब मेकर्स ने भी जनता के बढ़ते विरोध को देखो हुए डायलॉग्स बदलने का फैसला किया है.प्रभास की 'आदिपुरुष' इंडिया में ही 100 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी. और 140 करोड़ रूपए के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के साथ इसने शाहरुख खान की 'पठान' को भी पीछे छोड़ दिया. 'आदिपुरुष' से प्रभास पहले इंडियन स्टार बन गए हैं, जिनकी तीन फिल्मों को पहले दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग मिली है. मगर 'आदिपुरुष' को विवादों का सामना भी बहुत करना पड़ रह...
अवैध मजारों को लेकर सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने साधा निशाना, बोलीं- ये लैंड जिहाद है

अवैध मजारों को लेकर सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने साधा निशाना, बोलीं- ये लैंड जिहाद है

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
भोपाल. मध्य प्रदेश के भोपाल में अवैध मजारों को तोड़े जाने पर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इस कार्रवाई को सही बताया है. 'आजतक' से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि 'मजारें जितनी भी बनी हैं सब अवैध ही बनी हैं. मजार ही नहीं इन्होंने मस्जिदों को भी अवैध रूप से खड़ा किया है.'उन्होंने कहा, ''इनकी गिनती की जाए तो मुझे लगता है हजारों में नहीं लाखों में आएगी. इनके जो मंसूबे हैं लैंड जिहाद के, उन्हें हम कभी सफल नहीं होने देंगे. हिंदू जाग चुका है और इस प्रकृति का दोहन करने का सबको अधिकार है. लेकिन किसी को शोषण करने का अधिकार नहीं है.''साध्वी प्रज्ञा ने आगे, ''यह भारत भूमि है इसे हम अपवित्र नहीं होने देंगे. यह मजारें-वजारें सब अवैध हैं. आप खरीदिए उस भूमि को और फिर बनाइए मजार. किसने रोका है. लेकिन सरकारी भूमि का जो शोषण जो कर रहे हैं वह गलत है....