सुप्रीम कोर्ट से केरल सरकार को झटका, अदालत ने राज्य में 6 सितंबर से 11वीं की परीक्षा फिजिकल तौर पर कराने पर रोक लगाई
सुप्रीम कोर्ट ने केरल में 6 सितंबर से 11वीं कक्षा की परीक्षा फिजिकल तौर पर कराने के राज्य सरकार के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है। राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अदालत ने यह फैसला लिया। कोर्ट का कहना है कि कोरोना मामलों में लगातार बढ़ोतरी के कारण केरल की स्थिति चिंताजनक है। कम उम्र के बच्चों को जोखिम में नहीं डाला जा सकता, क्योंकि राज्य में हर दिन करीब 35 हजार मामले सामने आ रहे हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 13 सितंबर को होगी।
आज की अन्य बड़ी खबरें...
अभी भी ICU में हैं सायरा बानो
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो को कुछ दिनों पहले ही मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एडमिट कि गया था। डॉक्टर उनका एंजियोग्राम करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने उन्हे इसकी परमिशन देने से मना कर दिया है। 77 साल की सायरा अपने पति और मशहूर एक्टर दिलीप कुमार की मौत के बाद से ...








