राजस्थान के स्कूल्स में 30% सिलेबस ऐसे होगा कम:किताबों में पीछे के चैप्टर कम करने की तैयारी में बोर्ड, स्कूल के शुरुआती दिनों में जो पढ़ाया जाता है उसे नहीं छेड़ा जाएगा
बीकानेर
राजस्थान के स्कूल्स में 30% सिलेबस कम करने की तैयारी शुरू हो गई है। संशोधित सिलेबस जारी करने में करीब एक महीने का वक्त लगेगा। बहरहाल, उदयपुर के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SIERT) और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर को इसकी जिम्मेदारी दी गई है, जबकि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय इसकी निगरानी कर रहा है। शिक्षा मंत्री गोविन्द डोटासरा की सार्वजनिक घोषणा के बाद से ही इस पर काम शुरू कर दिया है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने दैनिक भास्कर को बताया कि सिलेबस कम करने के लिए काम शुरू हो गया है। करीब एक महीने का वक्त इसमें लगेगा। किस क्लास से कौन से चैप्टर कम होंगे, इसका निर्णय होना शेष है। इस काम में करीब एक महीने का वक्त लगेगा।
इस तरह कम होगा सिलेबसपहली से आठवीं क्लास तक का सिलेबस SIERT उदयपुर करेगा जबकि नौंवी से बारहवीं तक का जिम्मा एक बार फिर बोर्ड को दिया गया...








