राजस्थान में लम्बे समय बाद मानसून मेहरबान:बाड़मेर, नागौर, चूरू के कई इलाकों में बारिश; भीलवाड़ा के डाबला में 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा
जयपुर
राजस्थान में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। लगातार दूसरे दिन से पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में हो रही बारिश के साथ आज लम्बे समय बाद पश्चिमी राजस्थान में मानसून की मेहरबानी रही। बाड़मेर, चूरू, नागौर के कई हिस्सों में पानी बरसा। सबसे ज्यादा भीलवाड़ा जिले के डाबला क्षेत्र में 101 MM से ज्यादा बारिश हुई।
मौसम विभाग जयपुर की माने तो 24 अगस्त से बारिश का दौर फिर से थम सकता है। पिछले 24 घंटे की स्थिति देखे तो राज्य के अलवर, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, कोटा, नागौर, सीकर, टोंक और उदयपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई। इन जिलों में बारिश के बाद तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
जयपुर के मौसम की स्थिति देखे तो आज यहां सुबह-सुबह बादल छाने के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश के बाद उम...








