Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

काम के नाम पर ले जाते हैं, रेप करते हैं; कई लड़कियां लापता, जो लौटकर आईं सुनिए उनकी कहानी…

काम के नाम पर ले जाते हैं, रेप करते हैं; कई लड़कियां लापता, जो लौटकर आईं सुनिए उनकी कहानी…

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
बांसवाड़ा राजस्थान से सटे गुजरात-मध्यप्रदेश बॉर्डर के नजदीकी गांवों में बेटियों को बेचने का घिनौना काम हो रहा है। कामकाज का झांसा देकर दलाल इन्हें गुजरात और मध्यप्रदेश ले जाते हैं, वहां रेप करते हैं और आगे बेच देते हैं। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में लगातार बेटियां गायब होने की खबर के बाद टीम ने पड़ताल की तो यह चौंकाने वाला सच सामने आया। जिन लड़कियों को शिकार बनाया जाता है, वह गरीब तबके से होती हैं। मानव तस्करी का गिरोह चलाने वाले लोग दलालों की मदद से इन लड़कियों को दूसरे राज्य में काम दिलाने का लालच देते हैं। किसी को गुजरात तो किसी को मध्यप्रदेश भेज दिया जाता है। यहां ये एक से दूसरे ठेकेदारों के हाथों बिकती जाती हैं। काम दिलाने के नाम पर केवल मारपीट और इनसे रेप हो रहा है। पूरा सच जानने के लिए टीम नॉन कमांड यानी ऐसे एरिया जहां बारिश कम होती है, उन इलाकों के आंबापुरा (मध्यप्रदेश बॉर्ड...
नगर परिषद की लापरवाही देखिए, डूबने से दो बच्चों की मौत के एक सप्ताह बाद भी नहीं ढकवाया नाला

नगर परिषद की लापरवाही देखिए, डूबने से दो बच्चों की मौत के एक सप्ताह बाद भी नहीं ढकवाया नाला

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने नगर परिषद के खिलाफ की नारेबाजी, भाजपा पार्षद बोले- नगर परिषद को नहीं जिला कलक्टर के आदेशों की परवाहहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। करीब एक सप्ताह पहले टाउन की बरकत कॉलोनी में गंदे पानी के नाले में डूबने से गरीब परिवारों के दो मासूम बच्चों की मौत होने की दुखद घटना के बाद भी नगर परिषद लापरवाह बनी हुई है। बुधवार को इस दर्दनाक हादसे को आठ दिन बीत गए लेकिन नगर परिषद अधिकारियों की ओर से खुले पड़े नाले को ढकवाना तो दूर उस तरफ जाने से रोकने के लिए अवरोधक तक नहीं लगाए गए थे। बरकत कॉलोनी की घटना को लेकर जिला कलक्टर ने नगर परिषद आयुक्त से स्पष्टीकरण मांग तीन दिन में जवाब देने को कहा गया था। बावजूद इसके बुधवार तक यह नाला पूर्व की भांति हादसे को न्यौता दे रहा था। इससे आक्रोशित बरकत कॉलोनी के वाशिंदों ने बुधवार को भाजपा नगर मण्डल टाउन अध्यक्ष प्रदीप ऐरी के नेतृत्व में नाले के पास ...
कार व ट्रक की आमने-सामने भिड़न्त, एक जना घायल

कार व ट्रक की आमने-सामने भिड़न्त, एक जना घायल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
लूणकरनसर. राजमार्ग-६२ पर बामनवाली के समीप एक कार व ट्रक की आमने-सामने हुई भिड़न्त में कार चालक एक जना घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बीकानेर भिजवाया गया। लूणकरनसर थाने के एएसआइ पूर्णाराम ने बताया कि बीकानेर के रामपुरा बस्ती निवासी राजेन्द्रसिंह पुत्र रामेश्वर सिंह बुधवार शाम को बीकानेर से कार लेकर बामनवाली की तरफ आ रहा था। इस दौरान राजमार्ग-६२ पर शिव धोरा के समीप सूरतगढ़ की तरफ से राखी से भरे ट्रक से कार के ओवरटेक करते वक्त भिड़न्त हो गई। हादसे में कार चालक राजेन्द्रसिंह के चोटें आई तथा कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद हैड कांस्टेबल जयवीर सिंह यादव के नेतृत्व में पहुंची हाइवे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। पुलिस के अनुसार क्षतिग्रस्त कार जगदेववाला निवासी रामस्वरूप नाई की बताई जा रही है तथा राजेन्द्रसिंह रेलवे में कर्मचारी है। बुधवार को किस...
राजस्थान के सिंचाई पानी में प्रदूषण बंद करे पंजाब सरकार : निहालचंद

राजस्थान के सिंचाई पानी में प्रदूषण बंद करे पंजाब सरकार : निहालचंद

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। पंजाब प्रदेश की औद्योगिक ईकाइयों द्वारा राजस्थान को आने वाले पानी में प्रदूषण की अत्यधिक मात्रा और समझौते के अनुसार राजस्थान को हिस्से का पूरा पानी नहीं मिलने जैसे मुद्दों को लेकर लोकसभा की जल संसाधन संबंधी स्थायी समिति द्वारा बुधवार पुन: चंडीगढ़ में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जल संसाधन स्थायी समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, अरुण सिंह, श्रीगंगानगर से सांसद निहालचन्द समेत अन्य सदस्यों, पंजाब जलदाय विभाग और जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। यह बैठक मुख्य तौर पर पंजाब की औद्योगिक ईकाइयों और म्युनिसिपल कॉरपोरेशन द्वारा सतलुज-व्यास नदियों में बहाए जा रहे औद्योगिक अपशिष्ट, कूड़े कचरे के माध्यम से राजस्थान को प्रवाहित होने वाले जल से जुडी प्रदूषण की समस्याओं और पंजाब प्रदेश द्वारा राजस्थान को समझौते के अनुसार हिस्से का पूरा पानी नहीं दिए जाने के सम्बन्...
इंग्लैंड के 3 प्लेयर्स के संक्रमित होने के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों की छुट्टी जारी रखी; अब प्रैक्टिस मैच से 5 दिन पहले मुश्किल में फंसे

इंग्लैंड के 3 प्लेयर्स के संक्रमित होने के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों की छुट्टी जारी रखी; अब प्रैक्टिस मैच से 5 दिन पहले मुश्किल में फंसे

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुंबई भारत के इंग्लैंड दौरे पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत समेत 2 खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद BCCI की आंख खुली है। बोर्ड सचिव जय शाह ने टीम मैनेजमेंट को मेल कर कोरोना से सावधानी बरतने को कहा है। साथ ही पब्लिक प्लेस पर नहीं जाने के लिए भी कहा है। शाह का मैसेज टीम मैनेजमेंट को उस वक्त पहुंचा है, जब इंग्लैंड में होने वाले लगभग सभी टूर्नामेंट खत्म हो चुके हैं। इसमें यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट और विम्बलडन शामिल है। इंडियन प्लेयर्स इन सभी टूर्नामेंट में बिना मास्क के घूमते दिखे थे। इंग्लैंड के 3 खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भी BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों की छुट्टी जारी रखी और अब प्रैक्टिस मैच से 5 दिन पहले टीम मुश्किल में फंस गई है। इंग्लैंड के 3 खिलाड़ियों के पॉजिटिव आने के बाद नहीं ली सीखकुछ दिन पहले जब इंग्लैंड के 3 खिलाड़ी पॉजिटिव आए थे, तब बोर्ड ने कहा था कि उन...
वैज्ञानिकों ने बनाई प्रेग्नेंसी रोकने वाली गर्भनिरोधक एंटीबॉडी, यह स्पर्म को 15 सेकंड में कमजोर करके निष्क्रिय कर देगी

वैज्ञानिकों ने बनाई प्रेग्नेंसी रोकने वाली गर्भनिरोधक एंटीबॉडी, यह स्पर्म को 15 सेकंड में कमजोर करके निष्क्रिय कर देगी

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
अमेरिकी वैज्ञानिकों ने खास तरह की गर्भनिरोधक एंटीबॉडी विकसित की है। यह स्पर्म को कमजोर करेगी ताकि जन्म दर को कंट्रोल किया जा सके। इसे बॉस्टन यूनिवर्सिटी और सैनडिएगो की कंपनी जैबबायो ने मिलकर तैयार किया है। वैज्ञानिकों ने इसे ह्यूमन कंट्रासेप्शन एंटीबॉडी नाम दिया है। नई गर्भनिरोधक एंटीबॉडी का इंसान के अलग-अलग क्वालिटी वाले स्पर्म पर ट्रायल भी किया गया है। ट्रायल में सामने आया है कि यह 15 सेकंड में स्पर्म की कमजोर करके निष्क्रिय कर देती है। दावा; सूजन का खतरा नहींबॉस्टन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर देबोरह एंडरसन कहते हैं, इस गंर्भनिरोधक एंटीबॉडी को महिला की डिमांड पर उसकी वेजाइना में डाला जा सकता है। यह एंटीबॉडी महिला के प्राइवेट पार्ट में किसी तरह की सूजन नहीं पैदा करती। इंसानों पर पहले फेज का ट्रायल किया जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 15 से 49 साल की उम्र वाली 65 फीसदी म...
पिता की कविताओं को अपनी आवाज में रिकॉर्ड करेंगे अमिताभ, हरिवंशराय बच्चन की किताब, माइक और हेडफोन के साथ फोटो पोस्ट की

पिता की कविताओं को अपनी आवाज में रिकॉर्ड करेंगे अमिताभ, हरिवंशराय बच्चन की किताब, माइक और हेडफोन के साथ फोटो पोस्ट की

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस के लिए गुरुवार को एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट की है। इसमें उन्होंने कहा है कि वे अपने पिता हरिवंशराय बच्चन की एक किताब को अपनी आवाज में रिकॉर्ड करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने लिखा- पूज्य पिताजी की लेखनी से मैं खुद को दूर नहीं रख सकता हूं। अब उनकी गंभीर बातें, मेरी आवाज में सुनिए। अमिताभ ने ट्विटर पर एक फोटो भी पोस्ट की है। इसमें वे हरिवंश राय बच्चन की किताब "प्रतिनिधि कविताएं' लिए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने हेडफोन लगा रखा है और पास ही माइक भी नजर आ रहा है। फोटो से दिखाई दे रहा है कि वे हरिवंश रायजी की कविताओं की रिकॉर्डिंग के लिए तैयारी नहीं कर रहे, बल्कि उन्होंने इसकी शुरुआत कर दी है। किस किताब को रिकॉर्ड करेंगे अभी पता नहींहालांकि, अभी इस प्रोजेक्ट को काफी गुप्त रखा गया है। आधिकारिक तौर पर यह भी नहीं बताया गया है कि हरिवंश र...
विप्रो को जून तिमाही में 3,243 करोड़ रुपए का प्रॉफिट, सितंबर तक 6 हजार नौकरियां देगी

विप्रो को जून तिमाही में 3,243 करोड़ रुपए का प्रॉफिट, सितंबर तक 6 हजार नौकरियां देगी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई देश की सबसे बड़ी IT कंपनियों ने पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के कॉर्पोरेट नतीजे जारी कर दिए हैं। इसकी शुरूआत टाटा कंसल्टेंट सर्विसेस (TCS) ने 8 जुलाई को की। इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनी को जून तिमाही में 9 हजार करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ। गुरूवार को विप्रो ने भी Q1 के नतीेजे जारी किए। कंपनी को 3,243 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ, जो पिछले साल की समान तिमाही में 2,390 करोड़ रुपए थी। विप्रो ने तिमाही नतीजे जारी करते हुआ कहा कि जून तिमाही में उसका रेवेन्यू 18,252 करोड़ रुपए रहा, जो सालभर पहले 14,913 करोड़ रुपए रहा था। इसके अलावा IT सर्विस से रेवेन्यू 18,048 करोड़ रुपए रहा। कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो मे जून तिमाही के दौरान 129 नए कस्टमर जोड़े। कंपनी ने कहा कि वो जुलाई-सितंबर के दौरान 6 हजार IT प्रोफेशनल्स को जॉब देगी, जबकि 2021-22 में 30 हजार फ्रेशर्स को जॉब देने का लक्ष्य है। इंफोसिस को प...
41755 संक्रमित मिले और 39289 ठीक हुए; 7 दिन बाद नए मरीजों की संख्या ठीक होने वालों से ज्यादा, केरल में सबसे ज्यादा 15637 केस आए

41755 संक्रमित मिले और 39289 ठीक हुए; 7 दिन बाद नए मरीजों की संख्या ठीक होने वालों से ज्यादा, केरल में सबसे ज्यादा 15637 केस आए

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली देश में कोरोना के केस में फिर उछाल देखने को मिला है। 24 घंटे में 41,755 नए मरीजों की पहचान हुई और 39,289 ठीक हुए। 578 संक्रमितों ने जान गंवाई। 7 दिन बाद नए मरीजों की संख्या ठीक होने वालों से ज्यादा रही है। इससे पहले 7 जुलाई को 45,701 मरीजों की पहचान हुई थी और 44,529 ठीक हुए थे। इसके साथ ही एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को 1,875 एक्टिव केस बढ़े हैं। देश में सबसे ज्यादा 15,637 नए मरीज केरल में मिले हैं। यहां यह आंकड़ा 35 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले यहां 9 जून को 16,204 केस आए थे। यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,535 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 41,755बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,289बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 578अब तक कुल ...
पहली मंजिल पर कमरे में अकेली थी, गला रेत कर हत्या, फोन गायब; मकान मालिक ने परिचित युवक को जाते देखा, लड़की का भाई जॉब पर गया था

पहली मंजिल पर कमरे में अकेली थी, गला रेत कर हत्या, फोन गायब; मकान मालिक ने परिचित युवक को जाते देखा, लड़की का भाई जॉब पर गया था

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर शहर के प्रताप नगर इलाके में गुरुवार को परिचित युवक ने ही एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त वह घर में पहली मंजिल पर स्थित कमरे में अकेली थी। हत्यारा उसका मोबाइल भी ले गया है। घर में मौजूद मकान मालिक की सूचना पर युवती का भाई अपनी फैक्ट्री से घर पहुंचा। प्रताप नगर पुलिस, एफएसएल व डॉग स्क्वाॅयड टीम भी मौके पर पहुंची। हत्या की इस वारदात में एक परिचित युवक पर शक जताया जा रहा है। घटना के कुछ देर पहले नीचे मौजूद मकान मालिक ने उसे कमरे में आते-जाते देखा था। वह करीब 20 मिनट तक पहली मंजिल के कमरे में ठहरा। उसने युवती की गला रेतकर हत्या की। सिर पर चोट मारी। इसके बाद फरार हो गया। फिलहाल वह फरार है। दोपहर करीब दो बजे हत्या का पता चलापुलिस ने बताया कि युवती की शिनाख्त 25 वर्षीया सीमा मीणा के रूप में हुई। वह दौसा जिले में मंडावरी कस्बे में अनाजमंडी के पास खेजड़ा वाली ढाणी की रह...