Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

श्रीलंकन कोच किट पहनकर खिलाड़ियों को दे रहे ट्रेनिंग; बैटिंग कोच समेत 2 के संक्रमित होने के बाद SLC का फैसला

श्रीलंकन कोच किट पहनकर खिलाड़ियों को दे रहे ट्रेनिंग; बैटिंग कोच समेत 2 के संक्रमित होने के बाद SLC का फैसला

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
कोलंबो भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज में अब 4 दिन का समय बचा है। इससे पहले श्रीलंकन टीम प्रैक्टिस में जुट गई है। हालांकि, प्रैक्टिस के दौरान ग्राउंड से एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। श्रीलंकन कोच PPE किट, मास्क और ग्लव्स पहनकर टीम को प्रैक्टिस करा रहे हैं। क्रिकेट में ऐसा पहली बार हो रहा है। कुछ दिन पहले लंकन टीम के बैटिंग कोच ग्रांट फ्लावर और डेटा एनालिस्ट जीटी निरोशन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके साथ ही श्रीलंका की ऑल्टरनेट टीम का एक सदस्य भी संक्रमित मिला। इसके बाद से सभी स्टाफ डरे हुए हैं। एहतियातन श्रीलंकन क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने यह फैसला लिया है। श्रीलंकन खिलाड़ियों की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आईश्रीलंकन क्रिकेट बोर्ड ने प्रैक्टिस सेशन का वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में कोच और स्टाफ किट पहने दिखाई दे रहे हैं। SLC ने यह फैसला बैटिंग कोच के पॉजिटिव आने के बाद ख...
30 साल में हुई मौतों का तीसरा सबसे बड़ा कारण ब्रेन स्ट्रोक, 2019 में इससे 7 लाख लोगों ने दम तोड़ा, सिरदर्द से सबसे ज्यादा महिलाएं परेशान रहीं

30 साल में हुई मौतों का तीसरा सबसे बड़ा कारण ब्रेन स्ट्रोक, 2019 में इससे 7 लाख लोगों ने दम तोड़ा, सिरदर्द से सबसे ज्यादा महिलाएं परेशान रहीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों से 68 फीसदी तक होने वाली मौतों की वजह ब्रेन स्ट्रोक है। 2019 में इससे देश में 7 करोड़ लोगों ने दम तोड़ा। देश में हर साल जितनी मौतें होती हैं, उनमें से 7.4 फीसदी लोगों के दम तोड़ने के कारण ब्रेन स्ट्रोक है। यह आंकड़े लैंसेट ग्लोबल हेल्थ जर्नल में पब्लिश स्टडी रिपोर्ट में जारी किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के मरीजों में स्ट्रोक के बाद सबसे ज्यादा मौतें अल्जाइमर्स-डिमेंशिया (12 फीसदी) और एनसेफेलाइटिस (12 फीसदी) से हुई हैं। 48 करोड़ लोग सिरदर्द से जूझते रहेरिपोर्ट कहती है, 2019 में देश के 48 करोड़ लोग सिरदर्द से परेशान रहे। यह ऐसा सिरदर्द था जिसकी वजह माइग्रेन और तनाव थी। पुरुषों के मुकाबले इससे सबसे ज्यादा 35 से 59 साल की महिलाएं परेशान हुईं। दुनिया में बुजुर्गोँ की संख्या बढ़ रही है, इसलिए ब्रेन से जुड़ी बीमारियों के मामले भी बढ़ रहे ...
केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% किया, 50 लाख कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स को फायदा; फैसला 1 जुलाई से ही लागू

केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% किया, 50 लाख कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स को फायदा; फैसला 1 जुलाई से ही लागू

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई मोदी सरकार ने बढ़ती महंगाई और कोरोना महामारी के बीच केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी DA 17% से बढ़ाकर 28% कर दिया है। इसका फायदा 1 जुलाई 2021 से ही मिलेगा। कैबिनेट कमेटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर (CCEA) ने बुधवार को इस फैसले पर मुहर लगा दी। सरकार के इस फैसले से 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। इसके लिए सरकार लगभग 34,401 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इससे पहले, कोरोना महामारी के कारण कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA बढ़ाने पर जून 2021 तक रोक लगाई गई थी। ऐसे में ताजा फैसले से उन्हें फायदा होगा। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को DA की 3 किश्तें मिलनी बाकी हैं। ये किश्तें 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 को दी जानी थीं। क्या होता है महंगाई भत्ता यानी DA?महंगाई भत्ता सैलरी का ...
आथिया शेट्टी और केएल राहुल का रिश्ता हुआ कन्फर्म, क्रिकेटर ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियन (WTC) फाइनल में जाने से पहले ऑफिशियल डॉक्यूमेंट में एक्ट्रेस को बताया पार्टनर

आथिया शेट्टी और केएल राहुल का रिश्ता हुआ कन्फर्म, क्रिकेटर ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियन (WTC) फाइनल में जाने से पहले ऑफिशियल डॉक्यूमेंट में एक्ट्रेस को बताया पार्टनर

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
हीरो फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी का नाम लगातार टीम इंडिया के क्रिकेटर के एल राहुल के साथ जुड़ रहा है। कई महीनों से दोनों लगातार साथ वैकेशन एंजॉय करते हुए और साथ टाइम स्पेंड करने नजर आ रहे थे जिससे दोनों का रूमर्ड रिलेशन सुर्खियों में बना हुआ है। लेकिन अब दोनों के रिश्ते पर कन्फर्मेंशन मिल गया है। एक महीने पहले क्रिकेटर केएल राहुल वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियन का फाइनल खेलने के लिए इंग्लैंड गए हुए हैं जहां उन्हें आथिया शेट्टी का साथ मिला है। दोनों एक ही फ्लाइट से इंग्लैंड पहुंचे थे और एक ही होटल में ठेहरे हुए थे। दोनों के रिश्ते पर कन्फर्मेशन तब मिला जब क्रिकेटर ने लॉजिस्टिग डिपार्टमेंट के ऑफिशियल डॉक्यूमेंट में आथिया शेट्टी को अपना पार्टनर बताया है। हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, 'कपल वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए भारत से इंग्लैंड...
पुलवामा में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया, इनमें लश्कर कमांडर अबु हुरैरा भी शामिल

पुलवामा में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया, इनमें लश्कर कमांडर अबु हुरैरा भी शामिल

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया। इनमें पाकिस्तानी लश्कर कमांडर एजाज उर्फ अबु हुरैरा भी शामिल है। बाकी दो स्थानीय आतंकी हैं। IGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि हुरैरा श्रीनगर और पुलवामा में सक्रिय था। एक स्थानीय आतंकी की पहचान शाहनवाज के तौर पर हुई है। मौके से हथियार बरामद किए गए हैं। शवों को भी कब्जे में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि खुफिया सूचना के आधार पर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। इसी दौरान एक घर में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों दहशतगर्द ढेर कर दिए गए। जम्मू-कश्मीर में 13 दिन में मारे गए 16 आतंकी सबसे पहले 2 जुलाई को पुलवामा में ही सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 आतंकियों को मार गिराया था।इसके बाद राजौरी में 8 जुलाई को 2 पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर किया गया। इस ऑ...
5 साल की उम्र में हिप का जॉइंट टूटा तो एक साल हॉस्पिटल में रहे; टैटू बनाने से शुरुआत, स्कूबा डाइविंग सीखी, वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी

5 साल की उम्र में हिप का जॉइंट टूटा तो एक साल हॉस्पिटल में रहे; टैटू बनाने से शुरुआत, स्कूबा डाइविंग सीखी, वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
अजमेर अजमेर के तोपदड़ा निवासी नितिन के.कृष्णा पानी में 25 फीट की गहराई में जाकर पेंटिंग बना देते हैं। दिव्यांग होने के बाद भी हिंद महासागर में सबसे पहले उन्होंने यह पेंटिंग बनाई थी और अभी एक स्वीमिंगपूल में बनाई है। उनका दावा है कि विश्व में पहली बार ऐसा किसी ने किया है। वे खुद वर्ल्ड रिकॉर्ड का दावा कर रहे हैं। इन सभी से पहले नितिन को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दिव्यांग होने के बाद भी वे हारे नहीं। पांच साल की उम्र में एक हादसे के दौरान उनकी हिप जॉइंट ब्रेक हो गया था। एक साल तक वे हॉस्पिटल में रहे और इसके बाद 4 साल तक हॉस्पिटल के चक्कर काटते रहे। इसके बाद भी उनका हिप जॉइंट सही नहीं हो पाया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। टैटू बनाने से लेकर शूटिंग के में वे हमेशा विजेता रहे। नितिन ने बी.कॉम करने के बाद एम.कॉम, एलएलबी, बीएड और फाइन आर्ट में एमए किया है। पानी की गहराइयों ...
UP में 37, राजस्थान में 20 और MP में 11 लोगों की मौत, 60 बुरी तरह झुलसे

UP में 37, राजस्थान में 20 और MP में 11 लोगों की मौत, 60 बुरी तरह झुलसे

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली आसमान से गिरी बिजली ने रविवार को तीन राज्यों में 68 लोगों की जिंदगी छीन ली। UP में 37 लोगों की मौत हुई, जबकि 22 झुलस गए। राजस्थान में 20 की मौत हो गई और 35 झुलस गए। वहीं, मध्यप्रदेश में 11 लोगों ने दम तोड़ दिया और 13 झुलस गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। राजस्थान: वॉच टावर पर बिजली गिरने से 11 की मौतजयपुर के आमेर महल के वॉच टावर पर बिजली गिरने से हुई 11 लोगों की मौत सहित राज्य में कुल 20 लोगों की मौत हुई है। जयपुर में ही शिवदासपुरा में एक बच्चे की मौत बिजली गिरने से हो गई। इनके अलावा कोटा में 4 और धौलपुर के बाड़ी में 3 बच्चों की मौत हुई है। सवाई माधोपुर-टोंक बॉर्डर पर एक गांव में एक शख्स की मौत हो गई। MP: होशंगाबाद में पानी पी रहे किसान पर बिजली गिरीमध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में ब वहीं रीवा में मंदिर परिसर...
जैसलमेर, नागौर, भरतपुर, अजमेर, टोंक और गंगानगर में किया प्रवेश; प्रदेश में अगले तीन दिन चलेगा बारिश का दौर, उदयपुर संभाग में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

जैसलमेर, नागौर, भरतपुर, अजमेर, टोंक और गंगानगर में किया प्रवेश; प्रदेश में अगले तीन दिन चलेगा बारिश का दौर, उदयपुर संभाग में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर प्रदेश में मानसून ने अपने कदम आगे बढ़ा दिए हैं। राज्य में मानसून की उत्तरी सीमा आज आगे बढ़कर 6 से ज्यादा जिलों में प्रवेश कर गई। इन जिलों में जैसलमेर, नागौर, भरतपुर, गंगानगर, अजमेर, टोंक शामिल हैं। यहां कुछ दिन बारिश का दौर चलेगा। वहीं, मौसम विभाग ने अगले दो दिन उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमंद और सिरोही जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जहां मानसून की उत्तरी सीमा पहले ही प्रवेश कर चुकी थी। साथ ही मौसम विभाग ने उदयपुर संभाग में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में आज मौसम की स्थिति देखे तो अधिकांश जगहों पर सुबह से लेकर दोपहर तक बादल छाये रहे। दिनभर उमस रही। एक दिन पहले प्रदेश के कई शहरों में ही झमाझम बारिश ने भी गर्मी से लोगों को कोई खास राहत नहीं दिलाई। इधर आज बांसवाड़ा में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। टोंक, कोटा, जालौर जिलों में भी कई जगह बारिश हुई। भरतपुर, ...
वॉच टावर पर दो बार बिजली गिरने से मची भगदड़, बारिश की खुशी चीख-पुकार में बदली; 15 मिनट पहले ही 35 लोग पहाड़ी से नीचे आए थे

वॉच टावर पर दो बार बिजली गिरने से मची भगदड़, बारिश की खुशी चीख-पुकार में बदली; 15 मिनट पहले ही 35 लोग पहाड़ी से नीचे आए थे

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर जयपुर के आमेर में पहाड़ी पर बने वॉच टावर पर बिजली गिरने का एक्सक्लूसिव वीडियो दैनिक भास्कर के पास है। भास्कर को आमेर के ही रहने वाले रवि शर्मा ने यह वीडियो उपलब्ध करवाया है। यह वीडियो आमेर में पहाड़ियों की तलहटी में बसी एक कॉलोनी के घर की खिड़की से बनाया गया है। वीडियो में बिजली गिरते हुए दिख रही है। बिजली गिरते ही एक महिला के तेजी से चीखने की आवाज भी आ रही है। रविवार को आफत बनकर गिरी इस बिजली ने आमेर में घूमने आए 11 लोगों की जान ले ली थी। रविवार को वीकेंड कर्फ्यू खत्म होने पर लोग आमेर में वॉच टावर पर घूमने पहुंच गए थे। रविवार को ही वीकेंड कर्फ्यू खत्म हुआ तो बारिश में घूमने निकले लोग11 जून यानी रविवार को जयपुर में तेज गर्मी के बाद शाम 5 बजे अचानक मौसम बदला था। कुछ मिनटों में ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। राजस्थान में रविवार को ही वीकेंड कर्फ्यू खत्म हुआ था। इस वजह से ज्...
प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बीकानेर का, पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, मौसम विभाग को आज भी बारिश की कोई खास उम्मीद नहीं

प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बीकानेर का, पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, मौसम विभाग को आज भी बारिश की कोई खास उम्मीद नहीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में मानसून 10-11 जुलाई को आना था लेकिन धीमी पड़ी गति ने फिर बादलों को बीकानेर से दूर कर दिया है। रविवार शाम को बादल आए भी, कहीं-कहीं बरसे भी लेकिन शहर का अधिकांश हिस्सा तरसता ही रह गया। तेज गर्मी ने न सिर्फ आम आदमी को बल्कि किसान के लिए बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। पिछले चौबीस घंटे में बीकानेर में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेशभर में सर्वाधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को हुई सामान्य बारिश के कारण कुछ देर के लिए पारा कम हुआ लेकिन बाद में फिर बढ़ गया। सोमवार सुबह भी आसमान एकदम साफ है और कहीं से बारिश की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। कमोबेश ऐसे ही हालात संभाग के चुरू और श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ के हैं। बीकानेर संभाग के चारों जिले बारिश के लिए तरस रहे हैं। सबसे ज्यादा विकट स्थिति बीकानेर में है, जहां नहरी क्षेत्र कम है और ...