IRS की गाड़ी से मिले 16 लाख 32 हजार कैश:गाजीपुर अफीम फैक्ट्री का GM मिठाई के डिब्बों में रख ले जा रहा था रकम, अफीम की क्वालिटी बेहतर बताने के बदले किसानों से वसूले थे
कोटा
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कोटा की टीम ने अफीम महाप्रबंधक, गाज़ीपुर शशांक यादव (IRS) की गाड़ी से 16 लाख 32 हजार 410 रुपए की मोटी रकम बरामद की है। शशांक पर नीमच फैक्ट्री का अतिरिक्त चार्ज है। यह कार्रवाई शनिवार को हैगिंग ब्रिज टोल नाके के पास चैकिंग के दौरान हुई। इतनी बड़ी राशि को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर एसीबी ने शशांक यादव को पकड़ा है। यह रकम अफीम किसानों से पट्टे जारी करने व अफीम की क्वालिटी अच्छी बताने के एवज में रिश्वत के रूप में वसूली गई थी।
मिली थी शिकायतकोटा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ACB ठाकुर चन्द्रशील ने बताया कि शशांक यादव के खिलाफ शिकायत मिली थी। इसमें बताया गया था कि अफीम फैक्ट्री नीमच में लाइसेंसी काश्तकारों की अफीम जमा की जाती है। यहां अफीम सैम्पलों की जांच का काम चल रहा है। अफीम में गाढ़ता व मारफीन प्रतिशत के हिसाब से ही नारकोटिक्स विभाग काश्तकारों को ...








