Saturday, April 25निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

RBSE ने रिजल्ट के लिए शुरू की तैयारी:CBSE के बाद RBSE के 10वीं व 12वीं स्टूडेंट्स की मार्किंग के लिए 12 सदस्यीय कमेटी बनी, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट

RBSE ने रिजल्ट के लिए शुरू की तैयारी:CBSE के बाद RBSE के 10वीं व 12वीं स्टूडेंट्स की मार्किंग के लिए 12 सदस्यीय कमेटी बनी, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर CBSE की तर्ज पर RBSE ने भी मार्किंग के लिए पॉलिसी बनाने के लिए समिति का गठन कर दिया है। यह समिति एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी और इसी आधार पर स्टूडेंट्स को मार्किंग दी जाएगी। CBSE की तरह ही एक फॉर्मूला तैयार किया जाएगा। प्रमुख शासन सचिव की ओर से गठित इस समिति में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी को अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के सचिव को सदस्य सचिव बनाया गया है। इसके लिए शासन उप सचिव रामानन्द शर्मा, सचिव अनिता मीना, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् की संयुक्त निदेशक ममता दाधीच, उदयपुर स्थित RSCERT के प्रोफेसर प्रथम ललित शंकर आमेटा, माध्यमिक शिक्षा के उप निदेशक अरुण शर्मा, जयपुर के जिला शिक्षा अधिकारी रामचंद्र पिलानिया, जयपुर की महात्मा गांधी स्कूल की प्रधानाचार्य अन्नू चौधरी, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी प्रमोद कुमार चमोली को शामिल किय...
प्लास्टिक वेस्ट अब बेकार नहीं:दुनिया में पहली बार प्लास्टिक के कचरे से बनाया गया वनीला फ्लेवर, इसका इस्तेमाल फूड और फार्मा इंडस्ट्री में हो सकेगा

प्लास्टिक वेस्ट अब बेकार नहीं:दुनिया में पहली बार प्लास्टिक के कचरे से बनाया गया वनीला फ्लेवर, इसका इस्तेमाल फूड और फार्मा इंडस्ट्री में हो सकेगा

What's Hot, टॉप न्यूज़, लाइफस्टाइल, साइंस
वैज्ञानिकों ने पहली बार प्लास्टिक के कचरे से आइसक्रीम में मिलाया जाने वाला वनीला फ्लेवर तैयार किया है। इसे तैयार करने में जेनेटिकली मोडिफाइड बैक्टीरिया का इस्तेमाल किया गया है। प्लास्टिक को वनीला (वेनिलीन) में कन्वर्ट करने वाली एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर जोएना सैडलर का कहना है, प्लास्टिक के कचरे से बहुमूल्य केमिकल बनाने का यह पहला उदाहरण है। प्लास्टिक कचरा अब बेकार नहींएडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के स्टीफन वॉलेस का कहना है, हमारी रिसर्च उस सोच को चुनौती देती है जो मानते हैं प्लास्टिक का कचरा एक समस्या हैं। यह कार्बन का नया सोर्स है जिससे कई उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। वनीला फ्लेवर कैसे बना और यह कितने काम का है ग्रीन केमिस्ट्री जर्नल में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, सबसे पहले वैज्ञानिकों ने ई-कोली बैक्टीरिया के जीनोम में बदलाव किया। फिर प्लास्टिक से तैयार टेरिप्थेलिक एसिड को बै...
टीम इंडिया का पीछा नहीं छोड़ रही बारिश:2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में बारिश के कारण न्यूजीलैंड से हारी थी भारतीय टीम, 2 दिन में हुआ था फैसला

टीम इंडिया का पीछा नहीं छोड़ रही बारिश:2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में बारिश के कारण न्यूजीलैंड से हारी थी भारतीय टीम, 2 दिन में हुआ था फैसला

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
साउथैम्पटन भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है। पहले दिन बारिश के कारण लंच के बाद टॉस हो सका। मौसम विभाग की मानें तो मैच के पांचों दिन बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी आशंका है। ऐसे में फाइनल के बारिश से धुलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसा पहली बार नहीं है, जब ICC टूर्नामेंट में भारत को बारिश की मार झेलनी पड़ी है। इससे पहले 2019 वनडे वर्ल्ड कप में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम इंडिया को बारिश के कारण 18 रन से हार झेलनी पड़ी थी। मैनचेस्टर में खेला गया यह सेमीफाइनल दो दिन (रिजर्व डे) में पूरा हुआ था। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में बारिश का खलल। जडेजा और धोनी की फिफ्टी, लेकिन जीत नहीं दिला सके9 जुलाई 2019 को खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 239 रन बनाए थे। टीम 46.1...
क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में भारी गिरावट:इथेरियम, पोलकाडाट और युनिस्वैप की कीमतें 6% तक गिरीं, सबसे कम रिटर्न बिटकॉइन का

क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में भारी गिरावट:इथेरियम, पोलकाडाट और युनिस्वैप की कीमतें 6% तक गिरीं, सबसे कम रिटर्न बिटकॉइन का

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई सोना का विकल्प बनने जा रही क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में आज भारी गिरावट आई है। इसकी तीन करेंसी पोलकाडाट, युनिस्वैप और इथेरियम की कीमतें 6-6% गिरी हैं। साथ ही पिछले 1 साल में रिटर्न के मामले में बिटकॉइन फिसड्‌डी साबित हुआ है। यानी सबसे कम रिटर्न इसी का रहा है, जबकि यह सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। अमेरिकी रेगुलेटर की वजह से आई गिरावट क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में गिरावट का प्रमुख कारण अमेरिकी रेगुलेटर का मामला रहा है। रेगुलेटर ने बिटकॉइन ETF की मंजूरी में देरी कर दी है। इससे क्रिप्टो के निवेशकों का सेंटीमेंट बिगड़ गया है। टॉप 10 डिजिटल करेंसी की कीमतों में गिरावट दिखी है। अमेरिकी रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि बिटकॉइन ETF की लिस्टिंग के लिए जनता से कमेंट मंगाया जाएगा और फिर फैसला होगा। हालांकि इससे पहले भी कई बार रेगुलेटर ने इसकी मंज...
बॉलीवुड की ‘शेरनी’ की कहानी:तीन सालों तक रिजेक्शन झेलती रही थीं विद्या बालन, मनहूस कहकर साउथ फिल्म डायरेक्टर ने निकाल दिया था फिल्म से बाहर

बॉलीवुड की ‘शेरनी’ की कहानी:तीन सालों तक रिजेक्शन झेलती रही थीं विद्या बालन, मनहूस कहकर साउथ फिल्म डायरेक्टर ने निकाल दिया था फिल्म से बाहर

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली विद्या बालन की आज एक और फिल्म 'शेरनी' रिलीज हो गई है। फिल्म में विद्या बालन की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। वैसे, विद्या आज जहां एक्ट्रेस बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं वहीं एक समय ऐसा भी था जब विद्या को लगातार तीन सालों तक रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। आइए जानते हैं कैसा था विद्या का संघर्ष से कामयाबी तक का सफर... 'हम पांच' के वक्त 16 साल की थीं विद्या। 'हम पांच' में आईं नजर विद्या ने महज 16 साल की उम्र में एकता कपूर के शो 'हम पांच' से पहचान हासिल की थी। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली विद्या को हमेशा से ही एक्टिंग में दिलचस्पी थी हालांकि उनका परिवार इसके खिलाफ था। सबसे पहले विद्या को टीवी शो 'ला बैला' से अपना हुनर दिखाने का मौका मिला लेकिन ये शो शुरू होने के कुछ महीनों बाद ही बंद हो गया। मु...
ट्विटर इंडिया के MD को नोटिस:मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के मामले में मनीष माहेश्वरी तलब, 7 दिन में बयान दर्ज कराएं; पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी भी आज सवाल करेगी

ट्विटर इंडिया के MD को नोटिस:मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के मामले में मनीष माहेश्वरी तलब, 7 दिन में बयान दर्ज कराएं; पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी भी आज सवाल करेगी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मुस्लिम बुजुर्ग से मारपीट और अभद्रता के मामले में ट्विटर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर के जिम्मेदार अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी कर ली है। उसने ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी को लीगल नोटिस भेज दिया है। यह नोटिस 17 जून यानी गुरुवार को भेजा गया। पुलिस ने उन्हें 7 दिन के अंदर लोनी बॉर्डर पुलिस स्टेशन आकर बयान दर्ज कराने को कहा है। इस बीच, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पर पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी भी आज माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के प्रतिनिधियों से सवाल-जवाब करेगी। इस दौरान नए IT कानूनों पर भी चर्चा हो सकती है। ट्विटर को नागरिक अधिकारों की सुरक्षा, सोशल या ऑनलाइन न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल रोकने और डिजिटल स्पेस में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर समन किया गया है। कमेटी की अध्यक्षता तिरुवनं...
डीएनए सैम्पल की जांच न करवाने से नाराज अधेड़ चढ़ा पानी की टंकी पर

डीएनए सैम्पल की जांच न करवाने से नाराज अधेड़ चढ़ा पानी की टंकी पर

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पत्नी की डिलीवरी के दौरान पैदा हुए लड़के को बदलकर लड़की रखने के संबंध में दर्ज मामले में व डीएनए की जांच न करवाए जाने से नाराज एक अधेड़ गुरुवार को टाउन में वार्ड 34 स्थित एफसीआई गोदाम के सामने पानी की टंकी पर चढ़ गया। अधेड़ ने अपनी पहली पत्नी के बेटे पर भी घर का राशन बेचने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। करीब साढ़े तीन घंटे की समझाइश के बाद आखिरकार अधेड़ पुलिस अधिकारियों का आश्वासन मिलने पर नीचे उतरा। पुलिस ने उसे शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मुकदमा भी दर्ज किया। जानकारी के अनुसार कृष्णलाल पुत्र चन्दूराम सोनी निवासी वार्ड नम्बर 26, पारीक कॉलोनी गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे टाउन में एफसीआई गोदाम के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। इसका पता आस-पड़ोस के लोगों को लगा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर टाउन थाना के एसआई पूर्णस...
सीएचसी खाजूवाला में जल्द शुरू होगी सोनोग्राफी सेवा

सीएचसी खाजूवाला में जल्द शुरू होगी सोनोग्राफी सेवा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खाजूवाला में जल्द सोनोग्राफी सेवा शुरू होगी और इसका लाभ मरीजों को मिलेगा। सोनोग्राफी केन्द्र को खाजूवाला उपखंड समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी की बैठक में पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 व नियम 1996 के तहत पंजीयन करने का निर्णय लिया गया है। खाजूवाला के उपखंड समुचित प्राधिकारी एवं आरसीएचओ डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एक सप्ताह में बाकी कार्यवाही पूरी कर सप्ताह में दो दिन के लिए सोनोग्राफी की सेवाएं शुरू कर दी जाएगी। बैठक में डॉ. गुप्ता ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के सख्त पालन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं तथा मुखबिर योजना के व्यापक प्रचार प्रसार की बात कही। जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ महेंद्र सिंह चारण ने उपखंड खाजूवाला में पीसीपीएनडीटी एक्ट की पालना तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व मुखबिर योजना में की जा रही गतिविधियों रिपोर्ट प्रस्तुत की। उपखंड में शिक्षा, खेलकूद, स...
उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन:नहरों में गंदे  पानी और महंगे पेट्रोल पर गरजे माकपा कार्यकर्ता, बोले दामों में वृद्धि वापस  ले  सरकार

उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन:नहरों में गंदे पानी और महंगे पेट्रोल पर गरजे माकपा कार्यकर्ता, बोले दामों में वृद्धि वापस ले सरकार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (श्रीबिजयनगर ) माकपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नहरों में पंजाबसे आ रहे गंदे पानी और महंगे पेट्र्राेल-डीजल पर श्रीबिजयनगर में रोष प्रदर्शन किया। संगठन कार्यकर्ता अब इक्कीस जून तक लगातार बढ़ती महंगाई पर रोष जताएंगे। इसी क्रम में श्रीगंगानगर में भी रोष जताया जाएगा। संगठन सदस्यों ने पेट्रोल-डीजल आँर रसोई गैस के दाम कम करने तथा आमजन की महंगाई से जुड़ी समस्याओं के लिए प्रधानमंत्री तथा नहरों में गंदे पानी की आपूर्ति रोकने और बिजली के बिल कम करने की मांग के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पेट्रोल डीजल के दाम का असर आमजन पर इस अवसर पर हुई सभा को सम्बोधित करते हुए माकपा जिला सचिव श्योपत मेघवाल ने कहा कि जहां एक और अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के दाम कम है वहीं दूसरी और केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि कर आमजन को परेशान कर रही है। आवश्यक वस्तुओं के द...
ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला:दीदी बोलीं- बंगाल में राजनीतिक हिंसा BJP की नौटंकी; वे उत्तर प्रदेश जाएं, जहां गंगा में लाशें तैर रही हैं

ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला:दीदी बोलीं- बंगाल में राजनीतिक हिंसा BJP की नौटंकी; वे उत्तर प्रदेश जाएं, जहां गंगा में लाशें तैर रही हैं

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
कोलकाता पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा के आरोपों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर पलटवार किया है। ममता ने गुरुवार को कहा कि BJP के लोग राज्य में राजनीतिक हिंसा का आरोप लगाने की नौटंकी बंद करें। वे उत्तर प्रदेश जाएं, जहां गंगा में लाशें तैर रही हैं। बंगाल में कहीं भी राजनीतिक हिंसा नहीं हो रही है। हम इसकी निंदा करते हैं। ट्विटर जैसा TMC को भी कंट्रोल करना चाहता है केंद्रममता ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। ममता ने कहा कि जिस तरह से ट्विटर को कंट्रोल करने के लिए केंद्र सरकार उसे खत्म कर देना चाहती है, उसी तरह मुझे और मेरी पार्टी को भी कंट्रोल करने के लिए हमें बुलडोज कर देना चाहती है। लेकिन मैं बता दूं कि यह कभी संभव नहीं होगा। केंद्र सरकार को अब ऐसे काम बंद कर देने चाहिए। ममता ने मीडिया से बातचीत में केंद्र सरकार पर सहयोग न करने का आराेप लगाया है। ममता ने कहा- राज...