Saturday, April 25निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

सरकार का दावा:स्विस बैंकों में भारतीयों का ‘काला धन’ बढ़ने की खबरें गलत, रिपोर्ट में महज डिपॉजिट में बढ़ोतरी का जिक्र

सरकार का दावा:स्विस बैंकों में भारतीयों का ‘काला धन’ बढ़ने की खबरें गलत, रिपोर्ट में महज डिपॉजिट में बढ़ोतरी का जिक्र

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
स्विट्जरलैंड के बैंकों में छुपाकर रखे गए भारतीय नागरिकों के 'काला धन' में उछाल आने वाली बात गलत है, यह दावा फाइनेंस मिनिस्ट्री ने किया है। स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने 18 जून को कहा था कि उनके देश के बैंकों में भारतीय नागरिकों का डिपॉजिट एक साल में लगभग तीन गुना हो गया है। कोविड के दौरान जम रकम लगभग तीन गुना बढ़ी शुक्रवार को स्विट्जरलैंड की सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2020 के अंत में स्विस बैंकों में भारतीय नागरिकों के 20,700 करोड़ रुपए जमा थे। स्विट्जरलैंड के अधिकारियों के दावों के मुताबिक 2019 के अंत में वहां भारतीय नागरिकों के कुल 6,625 करोड़ रुपए जमा थे। यानी कोविड के दौरान यह रकम लगभग तीन गुना बढ़ी। डिपॉजिट का लेवल पिछले 13 साल में सबसे ज्यादा स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके हिसाब से 2019 तक भारतीय नागरिकों के जमा में दो साल चला गिर...
टीम इंडिया की ठोस शुरुआत के बाद न्यूजीलैंड की वापसी, कोहली और पुजारा क्रीज पर

टीम इंडिया की ठोस शुरुआत के बाद न्यूजीलैंड की वापसी, कोहली और पुजारा क्रीज पर

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
साउथैम्पटन भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साउथैम्पटन में खेला जा रहा है। पहला दिन बारिश से धुलने के बाद दूसरे दिन टॉस हुआ। न्यूजीलैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। जवाब में टीम इंडिया ने 2 विकेट गंवाकर 60+ रन बना लिए हैं। फिलहाल, भारतीय कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं। पुजारा को ट्रेंट बोल्ट ने 4 और टिम साउदी ने 3 बार शिकार बनाया है। 63 के स्कोर पर टीम इंडिया का दूसरा विकेट गिरा। ओपनर शुभमन गिल 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नील वैगनर की बॉल पर विकेटकीपर बीजे वाटलिंग ने उनका कैच लपका। इससे पहले रोहित शर्मा 34 रन बनाकर काइल जेमिसन की बॉल पर आउट हुए। टिम साउदी ने उनका शानदार कैच लपका। रोहित ने गिल के साथ 62 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इंग्लैंड में दूसरा टेस्ट खेल रहे रोहित का यहां यह अपना हाइएस्ट स्कोर है। उन्होंने इंग्लैंड में...
राजस्थान में अगले सप्ताह से पाबंदियों में मिलेगी और छूट:कोरोना कम होते ही और ढील देने की तैयारी, सोमवार को नई गाइडलाइन संभव; 1 जुलाई से शादी समारोहों पर लगा प्रतिबंध हट सकता है, कल रहेगा कर्फ्यू

राजस्थान में अगले सप्ताह से पाबंदियों में मिलेगी और छूट:कोरोना कम होते ही और ढील देने की तैयारी, सोमवार को नई गाइडलाइन संभव; 1 जुलाई से शादी समारोहों पर लगा प्रतिबंध हट सकता है, कल रहेगा कर्फ्यू

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर प्रदेश में कोरोना अनलॉक की नई गाइडलाइन से लंबे समय बाद शनिवार को बाजार खुले हैं। अब कोरोना के लगातार कम होते मामलों को देखते हुए अगले सप्ताह से पाबंदियों में और छूट मिलने के आसार है। गृह विभाग अगले सप्ताह नई गाइडलाइन जारी करेगा। इसमें सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति मिलने के आसार है। इसके अलावा भी कुछ छूट और मिल सकती है। गृह विभाग नई गाइडलाइन पर विचार कर रहा है। जल्द ही नई गाइडलाइन का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। कल रविवार को प्रदेश भर में एक दिन का वीकेंड कर्फ्यू भी है, जिसमें आपातकालीन सेवाओं और जरूरी चीजों को छोड़ सब कुछ बंद रहेगा। आज शाम 5 बजे से लेकर सोमवार सुबह 5 बजे तक 36 घंटे कर्फ्यू रहेगा। 15 जून को जारी अनलॉक की नई गाइडलाइन में काफी छूट दी गई हैं। नई गाइडलाइन में रविवार का कर्फ्यू रखा गया है, पहले तीन दिन और दो दिन का कर्फ्यू था। बीच में सरकार ने घोषणा की थी कि प्...
राजस्थान में मानूसन के साथ कम हुई गर्मी:4 डिग्री तक गिरा तापमान, करौली व श्रीगंगानगर को छोड़ पूरे राज्य मे तापमान 40 से नीचे, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश की चेतावनी

राजस्थान में मानूसन के साथ कम हुई गर्मी:4 डिग्री तक गिरा तापमान, करौली व श्रीगंगानगर को छोड़ पूरे राज्य मे तापमान 40 से नीचे, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश की चेतावनी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर प्रदेश में मानसून की एंट्री होने के साथ ही गर्मी का असर कम होना शुरू हो गया। मानसून तो अभी कुछ राज्यों को ही भिगाे पाया है, लेकिन पारा राजस्थान के सभी जिलों में गिरना शुरू हो गया है। शनिवार को करौली और श्रीगंगानगर को छोड़कर राज्य के सभी मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। प्रदेश में अब सामान्य से कम गर्मी पड़ रही है और आने वाले दिनों में गर्मी से पूरी तरह निजात भी मिल सकती है। राजस्थान में शनिवार की दोपहर करौली में 40.5 डिग्री सेल्सियस और श्रीगंगानगर में 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। अलवर में तो सामान्य से करीब साढ़े चार डिग्री सेल्सियस कम तापमान चल रहा है। आमतौर पर यहां 19 जून को 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहता है, जो घटकर शनिवार को 36.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके अलावा फलोदी में 4, एरेनपुरा पाली में 3.3, जैसलमेर में 3.5, जो...
लॉकडाउन में ढील पर राज्यों को सलाह:केंद्र ने कहा- कोरोना प्रोटोकॉल पर कोताही न बरतें; टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट और वैक्सीनेशन पर फोकस रखा जाए

लॉकडाउन में ढील पर राज्यों को सलाह:केंद्र ने कहा- कोरोना प्रोटोकॉल पर कोताही न बरतें; टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट और वैक्सीनेशन पर फोकस रखा जाए

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली देश के कई राज्यों में अनलॉक प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। इसके बाद से कई जगहों भीड़ की फोटोज ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच केंद्र ने राज्यों को लॉकडाउन में ढील देने के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल के पालन में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। केंद्र ने राज्यों को 5 सूत्रीय फॉर्मूले को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है। इसमें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन, टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट और वैक्सीनेशन शामिल है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के चीफ सेक्रेटरीज को चिट्‌ठी लिखकर कहा है कि आज के हालात में संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए वैक्सीनेशन ही सबसे बड़ा हथियार है। केंद्र की चिट्‌ठी में राज्यों को निर्देश मास्क पहनना, समय-समय पर हाथ साफ करना और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाए। इसके साथ ही बंद जगहों में वेंटिलेशन के ऊपर भी काम किय...
हेलमेट लगाने से पसीना आता है साब इसलिए हेलमेट नहीं पहना

हेलमेट लगाने से पसीना आता है साब इसलिए हेलमेट नहीं पहना

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़। दूरदर्शन रिले के समीप लगाए गए नाके के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा एमवी एक्ट के 112 चालान के साथ दस्तावेजों के आधार पर 5 बाइक को सीज भी किया गया। चालान की कार्यवाही से बचने के लिए कई वाहन चालक चलती बाइक पर हेलमेट पहनते नजर आए वही कुछ वाहन चालक साब हेलमेट लगाने से पसीना आता है, यही पास में ही जा रहा था, जल्दी में हेलमेट लाना भूल गया जैसे बहाने बनाते नजर आए। ट्रैफिक इंचार्ज अनिल चिंदा ने बताया कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा नियमी की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक के यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार्यवाही के साथ साथ वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, मास्क पहनने व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचने हेतु समझाइश करने के साथ साथ बिना मास्क आ जा रहे लोगों को मास्क वितरित किये गये। कार्यवाह...
आठवीं किस्त के लिए 19000 करोड़ जारी, आधार बिना हजारों किसानों की अटकी सम्मान निधि

आठवीं किस्त के लिए 19000 करोड़ जारी, आधार बिना हजारों किसानों की अटकी सम्मान निधि

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. सरकार स्तर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त जारी कर दी गई है। मगर कागजी पेच के चलते जिले के हजारों किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि अब तक नहीं पहुंच पाई है। केंद्रीय सहकारी बैंक हनुमानगढ़ प्रबंधन स्तर पर इनके दस्तावेजों को पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला कलक्टर कार्यालय स्तर पर भी अब इसे गंभीरता से लिया गया है। इसके बाद कलक्टर ने सभी तहसीलदारों को पाबंद किया है कि वह आधार आधारित नाम का मिलान, पीएफएमएस की ओर से विभिन्न कारणों से निरस्त किए आवेदन पत्रों को निर्धारित अवधि में दुरुस्त करवाएं। इसके अलावा सत्यापन के अभाव में रोकी गई किस्त राशि के लिए आवेदन पत्रों का सत्यापन करें। जिले में पीएम किसान सम्मान निधि में कुल २१४७८४ किसान पंजीकृत हैं। इसमें ६२०२ किसान ऐसे हैं जिनके आवेदन में आधार आधारित नाम का मिलान नहीं हो सका है। जबकि यह किसान अन्य सभ...
शहर में सडक़ों के किनारे लगेंगे 30 हजार पौधे

शहर में सडक़ों के किनारे लगेंगे 30 हजार पौधे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. शहर को हरा-भरा बनाने और मानसून को मद्देनजर रखते हुए शहर में 30 हजार पौधे लगाए जाएंगे। ये पौधे शहर की सडक़ों के किनारे लगेंगे। नगर निगम और नगर विकास की ओर से सघन पौधारोपण किया जाएगा। गुरुवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को पौधरोपण अभियान को लेक आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मेहता ने सभी विभागों को पौधरोपण के लक्ष्य निर्धारित कर राज्य सरकार को शुक्रवार तक प्रस्ताव भिजवाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से 4560 तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से 5 हजार पौधे लगाए जाएंगे। मेहता के अनुसार जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वन विभाग 16 तथा पंचायत राज विभाग की ओर से 9 नर्सरिया विकसित की जाएगी। बैठक में वन विभाग की ‘घर-घर औषधि योजना’ की जानकारी दी गई। स्कूली विद्य...
38 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला:घाेटाले की जांच करने एडिशनल डायरेक्टर  पहुंची श्रीगंगानगर, शिक्षा और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक

38 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला:घाेटाले की जांच करने एडिशनल डायरेक्टर पहुंची श्रीगंगानगर, शिक्षा और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर शिक्षा विभाग में एक पीटीआई के 515 लोगों के नाम से फर्जी बिल बनाकर उठाने के मामले में जांच के लिए शुक्रवार को एडिशनल डायरेक्टर रचना भाटिया श्रीगंगानगर पहुंची। उन्होंने यहां विभाग के अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। शिक्षा विभाग ने हाल ही में इस मामले में नई कमेटी का गठन कर दिया था। यह कमेटी अब मामले को जांच रही है। यह घाेटाला वर्ष 2015 में हुआ था तथा इसकी जांच वर्ष 2019 में शुरू हुई थी।ये हुआ था घोटाला आरोपी पीटीआई ओमप्रकाश शर्मा अभी मल्टीपर्पज स्कूल में उपस्थिति दे रहा है।आरोपी ने अपनी पत्नी, भाई और अन्य परिचितों के नाम से 515 खाते खोलकर इस घोटाले की शुरुआत वर्ष 2015 में की थी। अगले चार वर्ष में उसने चौबीस लोगों के नाम से खाते खुलवाकर इससें सैंतीस करोड़ अड़तीस लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए थे। वर्ष 2019 में मामला सामने आने के बाद शिक्षा मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा ने जांच का आ...
पायलट मुद्दे पर डैमेज कंट्रोल में जुटे प्रदेश प्रभारी:अजय माकन बोले- सचिन पायलट कांग्रेस के एसेट और स्टार प्रचारक, वे समय चाहें और मिले नहीं यह असंभव

पायलट मुद्दे पर डैमेज कंट्रोल में जुटे प्रदेश प्रभारी:अजय माकन बोले- सचिन पायलट कांग्रेस के एसेट और स्टार प्रचारक, वे समय चाहें और मिले नहीं यह असंभव

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर सचिन पायलट खेमे की नाराजगी और कांग्रेस में जारी भारी खींचतान के सात दिन बाद प्रदेश प्रभारी अजय माकन का बयान आया है। अजय माकन ने पायलट को हाईकमान के नेताओं से समय नहीं मिलने की बात को नकारते हुए एक बार फिर उन्हें एसेट बताया है। अजय माकन ने दिल्ली में कहा- सचिन पायलट को मिलने का समय नहीं देने की बात बेबुनियाद है, ऐसा कुछ नहीं है। सचिन पायलट सीनियर लीडर है, कांग्रेस के एक तरीके से एसेट हैं, बल्कि मैं तो कहूंगा कांग्रेस के स्टार हैं और स्टार प्रचारक हैं। ऐसे एसेट और स्टार प्रचारक किसी नेता से मिलना चाहे और उन्हें समय नहीं मिले यह बिल्कुल असंभव है। माकन ने कहा- प्रियंका गांधी 10 दिन से दिल्ली में नहीं हैं, तो वे कैसे मिलतीं। प्रियंका गांधी की उनसे बात हुई है, मेरी और वेणुगोपाल की भी उनसे बात हुई है। प्रियंका गांधी, वेणुगोपाल और मैं सचिन पायलट से लगातार बात कर रहे हैं। पायलट समय मांग...