Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत में 2 बिजनेसमैन दोस्तों की मौत:गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचका, शवों को निकालने में लगे 2 घंटे

ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत में 2 बिजनेसमैन दोस्तों की मौत:गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचका, शवों को निकालने में लगे 2 घंटे

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
सरदारशहर (चूरू)। दिल्ली से सरदारशहर आ रहे 2 बिजनेसमैन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। ट्रक का आगे का हिस्सा बोलेरो को चीरते हुए ड्राइवर की सीट तक पहुंच गया। बोलेरो में फंसे शव निकालने में करीब 2 घंटे लग गए। हादसा चूरू जिले के नैणासर गांव के पास हुआ।सरदारशहर थाना के एसआई गिरधारीलाल ने बताया कि चूरू के धीरासर गांव के रामचंद्र बगड़िया (35) पुत्र जैसाराम और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के अंकित गुर्जर (37) नोएडा से आ रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 6.30 बजे सरदारशहर-तारानगर रोड पर नैणासर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी बोलेरो को टक्कर मार दी।हादसे में बोलेरो सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सरदारशहर और भालेरी थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया। अंदर फंसे दोनों शवों को निकालकर सरकार...
पहले जहूर, फिर बशीर और अब परमजीत पंजवड़, पाकिस्तान में भारत विरोधी आतंकियों को कौन मार रहा?

पहले जहूर, फिर बशीर और अब परमजीत पंजवड़, पाकिस्तान में भारत विरोधी आतंकियों को कौन मार रहा?

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के लाहौर में आतंकवादी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स के सरगना परमजीत सिंह पंजवड़ की हत्या हो गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने पंजवड़ के घर में घुसकर गोलियां मारी और मौके से फरार हो गए। इस हमले में परमजीत सिंह पंजवड़ की मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन, यह भारत का इकलौता ऐसा मोस्ट वांटेड आतंकी नहीं है, जिसकी अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तान के अंदर गोली मारकर हत्या की है। पिछले एक साल के अंदर दो ऐसे अन्य आतंकवादियों की हत्या हो चुकी है, जिनकी भारत को बरसों से तलाश थी। इसमें पहला आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन का शीर्ष कमांडर बशीर मीर उर्फ इम्तियाज आलम, जबकि दूसरा जैश एक मोहम्मद के टॉप आतंकी जहूर मिस्त्री था।कौन था परमजीत सिंह पंजवड़परमजीत सिंह पंजवड़ 1990 से ही पाकिस्तान में मलिक सरदार सिंह के नाम से छिपा हुआ था। पंजवड़ सीमा पार से भारत में अवैध हथियारों और ड्रग्स की सप्लाई का रैके...
बिंद्यारानी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता रजत

बिंद्यारानी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता रजत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
जिंजु (वार्ता). भारतीय भारोत्तोलकर बिंद्यारानी देवी ने एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप के 55 किग्रा भार वर्ग में शनिवार को रजत पदक जीत लिया।बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत जीतने वाली बिंद्यारानी ने 194 किग्रा की कुल लिफ्ट को अंजाम दिया। उन्होंने स्नैच में 83 किग्रा जबकि क्लीन एंड जर्क में 111 किग्रा भार उठाया।बिंद्यारानी ने स्नैच में 80 किग्रा और 83 किग्रा के प्रयासों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, हालांकि तीसरे प्रयास में उनकी 85 किग्रा की लिफ्ट को अमान्य करार दे दिया गया।बिंद्यारानी इससे निराश नहीं हुईं और क्लीन एंड जर्क में अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए चांदी जीत ली।उल्लेखनीय है कि बिंद्यारानी ने चयन ट्रायल से पहले लगी चोट के कारण इस आयोजन में 55 किग्रा वर्ग में भाग लिया। इस भार वर्ग को अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक में शामिल नहीं किया गया है। बिंद्यारानी ने ओलंपिक को ध्यान में...
राजस्थान में चुनावी माहौल बनाने में जुटी भाजपा

राजस्थान में चुनावी माहौल बनाने में जुटी भाजपा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। राजस्थान में करीब 7 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा आलाकमान ने प्रदेश में अभी से चुनावी माहौल बनाना शुरू कर दिया है। पिछले दो सप्ताह से सभी जिलों में प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ जनआक्रोश अभियान के तहत प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। अब मई महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा सहित संगठन के वरिष्ठ नेता प्रदेश का दौरा करेंगे।नाथद्वारा में ढट करेंगे विकास कार्यों का शुभारंभदस मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिणी राजस्थान में सिरोही जिले के आबू रोड़ में सभा करने के साथ ही राजसमंद जिले में स्थित देश के प्रमुख धार्मिक स्थल नाथद्वारा मंदिर में दर्शन करेंगे। मोदी नाथद्वारा मंदिर में विकास कार्यों का भी शुभारंभ करेंगे।प्रदेश के भाजपा नेताओं को उम्मीद है कि मोदी की यात्रा का दक्षिणी राजस्थान के चार जिलों सिरोही, ...
जाको राखे साइयां, मार सके न कोय…

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय…

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
जंक्शन स्टेशन पर घायल महिलाओं ने कहा, अर्जुन नहीं होते तो शायद हम भगवान के प्यारे हो जातेहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। कुछ ऐसा ही घटित हुआ हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर। इस पूरे घटनाक्रम को देखने पर हर किसी को ‘जाखो राखे साइयां, मार सके न कोई’ कहावत को मानने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। हुआ यूं कि एक ही गांव के दस जने जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कालका-हरिद्वार ट्रेन में सफर करने को पहुंचे। अचानक गाड़ी के चलने पर इसमें सवार हो रही दो महिला व एक पुरुष ट्रेन से नीचे गिर पड़े। संतुलन बिगड़ने की वजह से वह ट्रेन से नीचे गिर गए। इस दौरान ट्रेन अपनी रफ्तार पकड़ने लगी थी। तत्काल आरपीएफ थाना के कांस्टेबल अर्जुनराम ने तीनों को धक्का मारकर ट्रेन की पहुंच से दूर किया। इससे तीनों की जान बच गई। कांस्टेबल ने तत्काल तीनों लोगों को प्राथमिक उपचार दिलाने की व्यवस्था की। गनीमत रही कि इस ...
वर्ल्डकप में भारत-पाक मैच अहमदाबाद में खेला जा सकता है:टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होगा, मेजबानी के लिए 12 शहर शॉर्ट लिस्ट

वर्ल्डकप में भारत-पाक मैच अहमदाबाद में खेला जा सकता है:टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होगा, मेजबानी के लिए 12 शहर शॉर्ट लिस्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुंबई. वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा सकता है। वनडे वर्ल्ड अक्टूबर-नवंबर में होना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भारत-पाक के मैच को अहमदाबाद में कराने का मन बना रहा है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI ने भारत-पाक के हाईवोल्टेज मुकाबले को अहमदाबाद में कराने का फैसला किया है। आखिरी बार 2016 में ईडन गार्डन आया था पाकिस्तानपाकिस्तान टीम आखिरी बार 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान ईडन गार्डन में खेली थी। पाकिस्तान का मुकाबला भारत के खिलाफ हुआ था। इसमें भारत 6 विकेट से जीता था। 12 वेन्यू किए गए हैं शॉर्ट लिस्टबता दें कि वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू हो सकता है और इसके लिए 12 वेन्यू शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं। इनमें चेन्नई और कोलकाता भी शामिल हैं। बाकी 10 वेन्यू अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई,...
इस साल देश में लॉन्च होंगी 81 नई कारें:अगले 11 महीनों में आएंगी 47% लग्जरी कारें, इलेक्ट्रिक व्हीकल पर भी फोकस

इस साल देश में लॉन्च होंगी 81 नई कारें:अगले 11 महीनों में आएंगी 47% लग्जरी कारें, इलेक्ट्रिक व्हीकल पर भी फोकस

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. अप्रैल से शुरू फाइनेंशियल ईयर के लिए कार कंपनियों ने आक्रामक तैयारी की है। अगले 11 महीनों में 81 नए मॉडल लॉन्च किए जाएंगे, जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल भी शामिल हैं। ये फाइनेंशियल ईयर-23 (FY-23) में लॉन्च हुए 54 नए मॉडल से 50% ज्यादा है। ऑटो इंटेलिजेंस फर्म जैटो डायनेमिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नए मॉडल की करीब 66% कारें एक दम नए प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएंगी। सेमीकंडक्टर की दिक्कत दूर होने से कंपनियों में उत्साहदरअसल, वाहन डीलरों के संगठन फाडा के मुताबिक, 31 मार्च को फाइनेंशियल ईयर वर्ष के दौरान कुल 36.20 लाख कारें बिकी थीं। ये आंकड़ा FY2021-22 के मुकाबले 23% ज्यादा है। इस साल सेमिकंडक्टर चिप की दिक्कतें भी करीब-करीब दूर हो गई हैं। इसीलिए कार कंपनियां उत्साहित नजर आ रही हैं। नए मॉडलों की जरूरत तीन वजहों से ग्राहकों की बदल रही पसंद : एक कार डिजाइनर ने बताया कि कंपनि...
द केरल स्टोरी रिव्यू:फिल्म की कहानी कमजोर, सच्चाई दिखाने के बजाय कन्फ्यूज करती है; अदा शर्मा भी नहीं कर पाईं इम्प्रेस

द केरल स्टोरी रिव्यू:फिल्म की कहानी कमजोर, सच्चाई दिखाने के बजाय कन्फ्यूज करती है; अदा शर्मा भी नहीं कर पाईं इम्प्रेस

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
कास्ट:- अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी, सिद्धि इदनानी, विजय कृष्ण, प्रणय पचौरी, प्रणव मिश्रा डायरेक्टर:- सुदीप्तो सेन सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ 5 मई को रिलीज हो चुकी है। ट्रेलर रिलीज होते ही ये फिल्म विवादों से घिर चुकी है। मेकर्स ने इसे रियल स्टोरी से प्रेरित बताया है। हालांकि लड़कियों की गलत संख्या दिखाने पर फिल्म का विरोध किया जा रहा है। फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी, सिद्धि इदनानी, विजय कृष्ण अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म रिलीज होने पर एक नजर इसके रिव्यू पर- कैसी है फिल्म की कहानी? फिल्म द केरल स्टोरी की कहानी चार लड़कियों- शालिनी उन्नीकृष्णन (अदा शर्मा), गीतांजलि (सिद्धि इदनानी), नीमा (योगिता बिहानी), आसिफा बा (सोनिया बलानी) की है। यह चारों लड़कियां नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई करने केरल यूनिवर्सिटी जाती हैं। व...
महिला पहलवानों को न्याय के लिए प्रदर्शन: कहा महिला पहलवानों से हो न्याय

महिला पहलवानों को न्याय के लिए प्रदर्शन: कहा महिला पहलवानों से हो न्याय

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर. न्याय की मांग करते हुए दिल्ली में धरने पर बैठी महिला पहलवानों के पक्ष में शुक्रवार को जनवादी महिला समिति सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंची। संगठन सदस्यों का कहना था कि महिला पहलवानों को न्याय के लिए धरना लगाना पड़ रहा है, यह किसी भी तरीके से अच्छा नहीं कहा जा सकता है। महिला पहलवानों से बदसुलूकी मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। संगठन की जिलाध्यक्ष प्रमिला बिश्नोई और जिला सचिव अपराजिता सैनी और मीनाक्षी सैनी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना था कि आरोपी चाहे कितना भी प्रभावशाली हो, महिला पहलवानों की मांग पर कार्रवाई करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। संगठन की सीनियर मैंबर दुर्गा स्वामी ने बताया कि संगठन सदस्य महिला पहलवानों को न्याय के लिए लगातार प्रयास कर रह...
इंदिरा गांधी नहर में कटाव:पेड़ की डाली गिरने से नहर टूटी, कुछ ही देर में खुद किसानों ने ठीक कर दी

इंदिरा गांधी नहर में कटाव:पेड़ की डाली गिरने से नहर टूटी, कुछ ही देर में खुद किसानों ने ठीक कर दी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. इंदिरा गांधी नहर की खाजूवाला से गुजर रही नहर की वितरिका टूट गई। लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया। पता चलने पर किसानों ने मौके पर पहुंचकर नहर को ठीक भी कर दिया। जानकारी मिलने पर नहर विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इंदिरा गांधी नहर की 140 बीएलडी में नहर टूटी है। करीब दस फीट का कटाव आने से पानी बहता चला गया। ये पूगल ब्रांच का हिस्सा है। यहां पेड़ का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। जिससे पानी ओवरफ्लो हो गया। इसी कारण नहर का वो हिस्सा टूट गया और पानी दूसरी तरफ खेतों में चला गया। काफी देर तक पानी फिजूल बहने के बाद किसानों को पता चला। एक-दूसरे को सूचना देकर किसान एकत्र हुए और मिट्‌टी से नहर को फिर से बांध दिया। देर रात नहर टूटी और शुक्रवार दोपहर इसे फिर से ठीक किया गया। तब तक पानी खेतों में फिजूल ही बहता रहा। सिंचाई विभाग के खाजूवाला में एक्सईएन ओमप्रकाश रैगर भी मौके पर पहुंचे। केबिनेट मंत्...