Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

राजस्थान में बारिश-आंधी की चेतावनी:आज 15 जिलों में हो सकती है बारिश, जयपुर समेत 4 शहरों में छाए बादल

राजस्थान में बारिश-आंधी की चेतावनी:आज 15 जिलों में हो सकती है बारिश, जयपुर समेत 4 शहरों में छाए बादल

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, बीकानेर
जयपुर. राजस्थान के मौसम में बदलाव हुआ है। जयपुर, राजसमंद, अलवर, हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में सोमवार सुबह बादल छाए रहे। वहीं, रात में गर्मी तेज का असर देखने को मिला। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। इधर, मौसम केन्द्र जयपुर ने सोमवार से प्रदेश में हल्के प्रभाव का वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होने की संभावना जताई है। इसका प्रभाव मंगलवार को भी राज्य में देखने को मिलेगा। जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान में एक्टिव हुआ है। इसके प्रभाव जोधपुर और बीकानेर संभाग में देखने को मिल सकता है। इन एरिया में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के अजमेर, कोटा और जयपुर संभाग में इस सिस्टम के असर से बारिश व एक-दो स्थानों पर आंधी चलने की आशंका है। पांच संभागों के 15 जिलों में बारिश की संभावना जोधपुर...
शीतला माता की आराधना के साथ मनाया बास्योड़ा ​​​​​​​:रात को घरों में बनाया पकवान, सुबह मंदिर जाकर लगाया भोग

शीतला माता की आराधना के साथ मनाया बास्योड़ा ​​​​​​​:रात को घरों में बनाया पकवान, सुबह मंदिर जाकर लगाया भोग

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शीतला माता की आराधना का पर्व बास्योड़ा सोमवार को मनाया गया। इस पर्व को लेकर रविवार को तैयारियां जोरों पर रही। घरों में पकवान बनाए गए। इन पकवानों का भोग शीतला माता को लगाया गया। रात को बनाए पकवानों का भोग शीतला माता को लगाने के लिए सुबह शीतला माता के मंदिरों में लोग पहुंचे। शहर के ई ब्लॉक के शीतला माता मंदिर, अग्रसेन नगर के शीतला माता मंदिर, हाउसिंग बोर्ड में शीतला माता के स्थान, पुरानी आबादी में ताराचंद वाटिका के पास स्थित शीतला माता के स्थान पर लोग पूजा-अर्चना करने पहुंचे। ई ब्लॉक के शीतला माता वाटिका स्थित मंदिर में सुबह करीब साढ़े पांच बजे से लोग पहुंचने लगे थे। यहां वाटिका में बने मंदिर में आसपास के लोगों ने विशेष व्यवस्थाएं करवाई। माता के स्थान को सजाया गया। यहां कतार में लगकर लोगों ने माता को पकवानों का भोग लगाया। ये पकवान पास ही रखे एक बर्तन में जमा किए गए। यहां प्रस...
रामनवमी शोभायात्रा समिति की बैठक:30 मार्च के आयोजन को लेकर कार्यालय का किया उद्घाटन, डोर-टू-डोर संपर्क करने का किया आह्वान

रामनवमी शोभायात्रा समिति की बैठक:30 मार्च के आयोजन को लेकर कार्यालय का किया उद्घाटन, डोर-टू-डोर संपर्क करने का किया आह्वान

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सूरतगढ़. सूरतगढ़ में 30 मार्च को निकाले जाने वाली भव्य रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर आज शहर की पुरानी धानमंडी में रामनवमी शोभायात्रा समिति के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश कालवा, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, समिति के विनोद सारस्वत व प्रेम प्रकाश सिंह राठौड़, अशोका आसेरी ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। इस दौरान समिति के कोषाध्यक्ष विनोद सारस्वत ने पिछले वर्ष हुए कार्यक्रम की आय और व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। साथ ही कहा कि इस बार भारत माता की मूर्ति की स्थापना भारत माता चौक पर रामनवमी शोभा यात्रा समिति द्वारा करवाई जाएगी। शहर की पुरानी धानमंडी में रामनवमी शोभायात्रा समिति के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। वहीं समिति के जयप्रकाश सरावगी ने कहा कि समिति द्वारा बहुत ही भव्य आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी शहरवासियों को बढ़-चढ़कर सहयोग कर...
रंधावा ने कांग्रेस कार्यकतार्ओं का मोदी सरकार को उखाड़ फैंकने का किया आह्वान

रंधावा ने कांग्रेस कार्यकतार्ओं का मोदी सरकार को उखाड़ फैंकने का किया आह्वान

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर (वार्ता). कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आज यहां पार्टी कार्यकतार्ओं से सक्रिय होने का आह्वान करते हुए कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केन्द्र की मोदी सरकार को उखाड़ फैंके।श्री रंधावा अडाणी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने राजभवन घेराव के दौरान सिविल लाइंस फाटक पर धरना-प्रदर्शन में पार्टी नेताओं और कार्यकतार्ओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कांग्रेस को लडाई लड़नी होगी और राजस्थान को रणभूमि बनाना होगा। इसके लिए कार्यकतार्ओं में जोश लाना होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह पंजाब में पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी सहित हमने एक-एक कांग्रेसी के घर जाकर कार्यकतार्ओं में जोश भरा, वैसा ही जोश यहां चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में अकालियों का दस साल का शासन खत्म किया। पंजाब में कई तरह के मा...
हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशइलाहाबाद हाई कोर्ट से 3 महीने में हटाओ मस्जिद

हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशइलाहाबाद हाई कोर्ट से 3 महीने में हटाओ मस्जिद

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
सुप्रीम कोर्ट ने दिया सख्त आदेशनई दिल्ली। इलाहाबाद हाई कोर्ट परिसर में बनी मस्जिद को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 3 माह का वक्त दिया है। शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखते हुए यह आदेश दिया है, जिसमें उसने अपने परिसर से मस्जिद हटाने को कहा था। अदालत ने वक्फ मस्जिद हाई कोर्ट और यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया और कहा कि आपको मस्जिद हटाने के लिए तीन महीने का वक्त दिया जाता है। जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस सीटी रविकुमार की बेंच ने कहा कि यदि आज से तीन महीने के अंदर आप मस्जिद को नहीं हटाते हैं तो फिर अथॉरिटीज को यह छूट होगी कि वह उसे गिरा दें।इसके अलावा बेंच ने याचिकाकतार्ओं को यह अनुमति भी दी कि वे उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन देकर मस्जिद के लिए वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराने की मांग करें। बेंच ने कहा कि राज्य सरकार नियम के मुताबिक आपकी...
विलियम्सन ने न्यूजीलैंड को दिलाई यादगार जीत

विलियम्सन ने न्यूजीलैंड को दिलाई यादगार जीत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
क्राइस्टचर्च (वार्ता). अनुभवी बल्लेबाज केन विलियम्सन (121 नाबाद) के शानदार शतक और डैरिल मिचेल (81) के मैच-जिताऊ अर्द्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने रोमांचक पहले टेस्ट में रविवार को श्रीलंका के ऊपर दो विकेट की जीत दर्ज की।टेस्ट क्रिकेट की वैधता साबित करने वाले इस मुकाबले में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के सामने 285 रन का लक्ष्य रखा। मेजबान टीम ने यह लक्ष्य मैच की आखिरी गेंद पर हासिल किया।न्यूजीलैंड ने दिन की शुरूआत 28/1 के स्कोर से की लेकिन बारिश के कारण करीब आधे दिन का खेल बर्बाद हो गया। बारिश रुकने के बाद न्यूजीलैंड को 52 ओवर में जीत के लिये 257 रन चाहिये थे, जबकि श्रीलंका को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं जीवित रखने के लिये इतने ही ओवर में नौ विकेट चटकाने थे।प्रभात जयसूर्या ने यह संभावनाएं मजबूत करते हुए सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम (25) और हेनरी निकोल्स (20) क...
भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम घोषित

भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम घोषित

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
12 मार्च से 20 मार्च तक रहेगा प्रभावीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से शुक्रवार को भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया। यह वरीयताक्रम 12 मार्च से 20 मार्च तक प्रभावी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अमरपुरा (एएमपी) नहर में 140 क्यूसेक, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 228, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 239, मोरजण्डा (एमजेडी) में 452, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 582, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 613, रतनपुरा (आरटीपी) में 625, मोडिया (एमओडी) में 805, सूरतपुरा (एसटीपी) में 814, दीनगढ़ (डीएनजी) में 827, हरिपुरा (एचआरपी) में 840, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 985, पीलीबंगा (पीबीएन) में 1200, जोड़कियां (जेआरके) में 1280, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 1400, भगतपुरा (बीजीपी) में 1438, संगरिया (एसएनजी) में 1444, नगराना (एनजीडी) में 1452, लीलांवाली (ए...
PhonePe को मिलेगा बड़ा इन्वेस्टमेंट:फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल फोनपे में लगभग 1,230 करोड़ रुपए निवेश करेंगे

PhonePe को मिलेगा बड़ा इन्वेस्टमेंट:फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल फोनपे में लगभग 1,230 करोड़ रुपए निवेश करेंगे

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल फिनटेक प्लेटफॉर्म फोनपे (PhonePe) में एक बड़ा इन्वेस्टमेंट करने का प्लान बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिन्नी बंसल की फोनपे में लगभग 100-150 मिलियन डॉलर (820-1230 करोड़ रुपए) निवेश करने के लिए कंपनी से बातचीत चल रही है। अगर ऐसा संभव होता है तो यह ट्रांजेक्शन न्यू-ऐज फर्म में सबसे बड़े व्यक्तिगत निवेशों में से एक होगा। अब सिर्फ अमाउंट फाइनलाइज किया जाना बाकीद इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया है कि डील में अब सिर्फ अमाउंट फाइनलाइज किया जाना बाकी रह गया है। हालांकि, इस इन्वेस्टमेंट को लेकर बातचीत चल रही है और जल्द ही इस डील के क्लोज होने की उम्मीद है। फोनपे पहले ही जुटा चुकी है 3,691 करोड़ रुपएफोनपे पहले ही PE दिग्गजों जनरल अटलांटिक, टाइगर ग्लोबल, रिबिट कैपिटल और अन्य कई कंपनियों से 12 बिलियन डॉलर (98.4...
सिसोदिया की जमानत पर 21 मार्च को सुनवाई होगी:ED ने 10 दिन की रिमांड मांगी, कोर्ट ने उस पर फैसला सुरक्षित रखा

सिसोदिया की जमानत पर 21 मार्च को सुनवाई होगी:ED ने 10 दिन की रिमांड मांगी, कोर्ट ने उस पर फैसला सुरक्षित रखा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली. दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर अब 21 मार्च को दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी। वहीं, ED की ओर से सिसोदिया की रिमांड मांगने पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। कुछ ही देर में अदालत इस पर फैसला दे सकता है। बता दें कि ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सिसोदिया को गुरुवार देर शाम गिरफ्तार किया था। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। यहां एजेंसी ने सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड मांगी है। ED सिसोदिया को लेकर दोपहर 2 बजे दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची थी। इसके बाद स्पेशल जज एमके नागपाल ने पहले ED की रिमांड पर सुनवाई शुरू की। कोर्ट में ED का पक्ष एडवोकेट जोहेब हुसैन ने रखा। ED ने कहा है कि शराब नीति केस में 7 और लोगों को नोटिस भेजा है ताकि उन्हें सिसोदिया के आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा सके। इसके लिए हम सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड मांग रहे हैं। ...
‘आप एक अच्छे मकान मालिक थे’:सतीश कौशिक के निधन पर भावुक हुए कार्तिक आर्यन, बोले- स्ट्रगल के दिनों में वो मेरे साथ थे

‘आप एक अच्छे मकान मालिक थे’:सतीश कौशिक के निधन पर भावुक हुए कार्तिक आर्यन, बोले- स्ट्रगल के दिनों में वो मेरे साथ थे

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का बुधवार देर रात निधन हो गया। गुरुवार सुबह निधन की खबर सामने आने के बाद से ही देश भर में शोक की लहर थी। कभी स्ट्रगल के दिनों में सतीश के घर पर किराएदार रहे एक्टर कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पोस्ट में बताया कि सतीश एक अच्छे इंसान होने के साथ-साथ, बेहतरीन मकान मालिक भी थे। आपकी हंसी हमेशा याद रहेगी सरइंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवंगत एक्टर की फोटो शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा- ‘एक महान एक्टर, एक महान इंसान और सबसे अच्छे मकान मालिक थे, जो मेरे स्ट्रगल के दिनों में मेरे पास थे। आपके हौसला अफजाई करने वाले शब्द और आपकी हंसी हमेशा याद रहेगी सर, रेस्ट इन पीस।’ डेब्यू फिल्म प्यार का पंचनामा में कार्तिक आर्यन ऐड शूट मिलने के बाद 12 लड़कों के साथ मिलकर खरीदा था फ्लैट2019 में ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत के द...