Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

3 हजार करोड़ की योजना छीनने से खाचरियावास नाराज:मंत्री ने कहा- मेरे डिपार्टमेंट का काम दूसरे को दिया; फिर इस विभाग की जरूरत कहां?

3 हजार करोड़ की योजना छीनने से खाचरियावास नाराज:मंत्री ने कहा- मेरे डिपार्टमेंट का काम दूसरे को दिया; फिर इस विभाग की जरूरत कहां?

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान के बजट में घोषित सबसे बड़ी फ्री राशन किट बांटने की योजना को लेकर विवाद हो गया है। सरकार ने खाद्य विभाग से इस योजना का काम छीनकर राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (कॉनफैड) को ​दे दिया है। इस पर खाद्य मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने नाराजगी जताई है। ऐसे में इस मामले में अब विभागीय स्तर पर भी खींचतान के आसार बन गए हैं। खाचरियावास ने कहा- मेरे विभाग का काम किसी दूसरे को दिया जाता है। फिर इस विभाग की जरूरत कहां है? फिर तो बंद कर दीजिए। देखते हैं क्या सिचुएशन बनती है? मैं मुख्यमंत्री से बात करूंगा। कॉनफैड की तो पहले ही बहुत शिकायतें खाद्य मंत्री ने कहा- कॉनफैड खुद क्या काम कर रहा है, पहले वह देख ले। ऐसी क्या और किसे तकलीफ हो गई? पहले यह तो पता चले कि समस्या क्या है? योजना का काम पहले तो फूड डिपार्टमेंट में आता है। फिर कॉनफैड को चला जाता है। कॉनफैड के पास जो काम ...
नाचने से मना किया, दुल्हन के पिता को मारा चाकू:शादी में कैटरिंग करने आए थे, म्यूजिक पर नाचने से मना किया तो चाकू घोंप दिया

नाचने से मना किया, दुल्हन के पिता को मारा चाकू:शादी में कैटरिंग करने आए थे, म्यूजिक पर नाचने से मना किया तो चाकू घोंप दिया

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में स्थित गांव किलचू में एक बारात में कैटरिंग करने आए युवकों म्युजिक शुरू होते ही नाचना शुरू कर दिया। इस पर दुल्हन के पिता ने नाचने से मना किया। नाराज कैटरिंग युवकों ने दुल्हन के पिता को चाकूओं से गोद डाला। गंभीर हालत में उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां ऑपरेशन के बाद हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामला बुधवार रात का है, जिस पर पुलिस ने अब एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू की है। किलचू गांव में तौल भारती की बेटी मंजू की नौ मार्च को शादी थी। बेटी की बारात लूणकरनसर से आने वाली थी। आठ मार्च को मेहंदी की रात थी। घर में नाच गाने का कार्यक्रम चल रहा था। शादी में कैटरिंग का काम करने के लिए तौल भारती का भतीजा भंवर भारती दो युवकों रामपाल और कानसिंह को कैटरिंग का काम करने के लिए लाया था। आरोप है कि इस दौरान रामपाल और कानसिंह महिल...
गायक कोराला मान चौदह को आएंगे:खालसा कॉलेज में यूथ फेस्टिवल में होंगे शामिल, देंगे गीतों की प्रस्तुतियां

गायक कोराला मान चौदह को आएंगे:खालसा कॉलेज में यूथ फेस्टिवल में होंगे शामिल, देंगे गीतों की प्रस्तुतियां

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर. पंजाबी गायक कोराला मान चौदह मार्च को श्रीगंगानगर आएंगे। वे एसजीएन खालसा कॉलेज कैंपस में होने वाले यूथ फेस्टिवल में भागीदारी करेंगे। कोराला यहां युवाओं की पसंद के गीत पेश करेंगे। उनके आने की जानकारी मिलने के साथ ही कोराला के प्रशंसकों में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम का आयोजन एसजीएन खालसा कॉलेज और एसजीएन खालसा लॉ कॉलेज की ओर से किया जा रहा है। कॉलेज कैंपस में पत्रकारों से बातचीत में एसजीएन खालसा पीजी कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के प्रेजिडेंट मनीष मगलानी और एसजीएन खालसा लॉ कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के प्रेजिडेंट अरविंद्रसिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में यूथ फेस्टिवल मनाया जा रहा है। इसमें युवाओं से जुड़े आयोजन होते हैं। इसी क्रम में चौदह मार्च को युवाओं की पसंद पंजाबी गायक कोराला मान प्रस्तुति देंगे। मान सुबह करीब ग्यारह बजे मंच पर पहुंचेंगे। वे पंजाबी गीतों के जरिए युवा...
30,000 विद्यार्थियों को कोचिंग योजना का लाभ

30,000 विद्यार्थियों को कोचिंग योजना का लाभ

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
मुख्यमंत्री गहलोत ने लाभान्वितों की संख्या दोगुनी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दीजयपुर (वार्ता)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत लाभान्वितों की संख्या 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इस योजना के लिए गहलोत ने 56.40 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान का अनुमोदन किया है।मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध होंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य के कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों को प्रोफेशनल कोर्सेज एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी कराने के उद्देश्य से इस योजना की शुरूआत की गई थी। आशा के अनुरूप योजना की सफलता को देखते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में लाभार्थि...
अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक की हार्ट अटैक से मौत

अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक की हार्ट अटैक से मौत

मनोरंजन, What's Hot, टॉप न्यूज़
बॉलीवुड हस्तियों व पीएम मोदी ने जताया दु:खनयी दिल्ली (वार्ता)। प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक का गुरुवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया है। वह 67 वर्ष के थे। सूत्रों ने यहां बताया कि अभिनेता सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम किया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट में शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। रिपोर्ट्स में कौशिक की मौत का कारण हृदयघात बताया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर तथा महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने सतीश कौशिक के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि जानता हूँ मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है! पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूँगा...
पवित्र हरमंदिर साहिब शांति व सद्भावना पैदा करता है : मुर्मू

पवित्र हरमंदिर साहिब शांति व सद्भावना पैदा करता है : मुर्मू

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
राष्टपति ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और कीर्तन श्रवण कियाअमृतसर (वार्ता)।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका और ‘कड़ाह प्रसाद’ चढ़ाया तथा गुरबानी कीर्तन का श्रवण किया। मुर्मू को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने के अवसर पर पतासा प्रसाद देकर और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वह लंगर चखने श्री गुरु रामदास जी भवन भी गई जहां उन्होंने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। राष्ट्रपति ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के अपने अनुभव को साझा करते हुए यात्रा पुस्तिका में लिखा, ‘‘मैं इस पवित्र स्थान पर आकर बहुत खुश हूं। सुंदर वास्तुकला और आध्यात्मिक शांति के साथ, यह पवित्र स्थान शांति और सद्भाव की भावना पैदा करता है। मैंने यहां देश की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। लंगर के दौरान सेवाकर्मियों को विशेष रूप से सेवा और भक्ति की भावना के साथ ...
लगातार तीसरा मैच जीती मुंबई

लगातार तीसरा मैच जीती मुंबई

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
दिल्ली को 8 विकेट से हराया, हेली मैथ्यूज ने किया आॅलराउंड प्रदर्शनमुंबई।विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली 18 ओवर में 105 रन पर आॅलआउट हो गई। जवाब में मुंबई ने 2 विकेट के नुकसान पर 15 ओवर 109 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया।मुंबई से हेली मैथ्यूज, साइका इशाक और इजाबेल वॉन्ग ने 3-3 विकेट लिए। मैथ्यूज ने दूसरी पारी में 32 रन भी बनाए। उन्होंने ओपनर यस्तिका भाटिया के साथ 65 रन की पार्टनरशिप की। इस आॅलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें लगातार दूसरी बार प्लेयर आॅफ द मैच का अवॉर्ड मिला।मुंबई इंडियंस की टूनार्मेंट में यह लगातार तीसरी जीत है। दिल्ली से पहले टीम ने गुजरात और बेंगलुरु को भी हराया। वहीं, दिल्ली को टूनार्मेंट में पहली हार मिली। दिल्ली ने इससे पहले बेंगलुरु और यूपी को मात दी थी। दोनों ही...
भाखड़ा का लिखित समझौता हो लागू

भाखड़ा का लिखित समझौता हो लागू

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
बोले किसान प्रतिनिधि- पेयजल के नाम पर बर्बाद नहीं होने देंगे पानीसीमा सन्देश न्यूजहनुमानगढ़। रोटेशन पूरा कर ही भाखड़ा की नहरों को बंद करने की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीण किसान मजदूर समिति (जीकेएस) का शिष्टमंडल रणजीत सिंह के नेतृत्व में जिला कलक्टर रुक्मणि रियार सिहाग और जल संसाधन उत्तर संभाग हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता अमरजीत मेहरड़ा से मिला।समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि एक खतरे का आभास हो रहा है कि भाखड़ा की जो नहरें आखिर में बंद होंगी उनके दो-तीन दिन मरेंगे। इससे उन किसानों की गेहूं की फसल के दाने का आकार जीरे जितना ही रह जाएगा। इसलिए रोटेशन पूरा कर ही नहरों को बंद किया जाए।समिति पदाधिकारियों ने जिला कलक्टर से कहा कि पिछली बार भाखड़ा के हजारों किसान ने जीकेएस के नेतृत्व में आंदोलन किया था। तब लिखित समझौता हुआ था कि इस वर्ष 2023 में किसानों को नरमा की बिजाई समय से करवाने के लिए भाखड़ा में 8...
गंगनहर में 25 से 18 दिन, इंदिरा नहर में 26 मार्च से 60 दिन बंदी

गंगनहर में 25 से 18 दिन, इंदिरा नहर में 26 मार्च से 60 दिन बंदी

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। गंगनहर में जलसंसाधन विभाग 25 मार्च से बंदी लेने जा रहा है। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि विभाग का कहना है कि इलाके के किसानों को गेहंू, सरसों के पकाव के लिए पर्याप्त पानी दिया जायेगा। जहां पानी नहीं मिला है,वहां के किसानों की भरपाई की जायेगी। पहले यह बंदी 22 मार्च से शुरू की जानी थी, लेकिन अब 25 मार्च से प्रस्तावित है। इसमे भी एक या दो दिन देरी हो सकती है। गंगनहर में बंदी 25 मार्च से 13 अप्रेल तक की ली जायेगी। इसके बाद नहर में पानी प्रवाहित कर दिया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में पानी की कमी के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर जलसंसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अमरजीतसिंह मेहरडा ने बताया कि आईजीएनपी में नहरबंदी को लेकर तैयारियां की जा रही है। 26 मार्च से 60 दिन की बंदी ली जायेगी। हालांकि पंजाब के अधिकारि...
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए रोहित शर्मा

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए रोहित शर्मा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई. भारत के शीर्ष आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (कउउ) की बुधवार को जारी रैंकिंग में छह अंक का नुकसान हुआ है लेकिन वह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ संयुक्त रूप से नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं। अश्विन पिछले सप्ताह टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचे थे। उन्होंने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच की दोनों पारियों में केवल चार विकेट लिए थे।आॅस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट मैच नौ विकेट से जीता था जो उसकी 2017 के बाद भारतीय धरती पर पहली जीत थी। अश्विन के अब एंडरसन के समान 859 अंक हैं और वे संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। दुनिया का नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बनने के लिए प्रतिस्पर्धा कड़ी हो गई है क्योंकि आॅस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा और आॅस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन भी शीर्ष पर का...