Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की मासूम की हत्या:पहले बच्ची का गला दबाया, फिर शव को चद्दर में लपेटकर ट्रेन से फेंका

मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की मासूम की हत्या:पहले बच्ची का गला दबाया, फिर शव को चद्दर में लपेटकर ट्रेन से फेंका

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
​​​​​​​श्रीगंगानगर. अपनी तीन साल की बेटी की जान खुद मां ने ही ले ली। प्रेमी के साथ मिलकर बेटी की हत्या करने के बाद निर्दयी मां ने उसका शव ट्रेन से फेंक दिया। श्रीगंगानगर जिले के हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र में मंगलवार को करीब तीन साल की बच्ची का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला था। मामले में पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया। बच्ची की हत्या उसकी मां ने ही की और फिर प्रेमी के साथ मिलकर उसका शव चादर में बांधकर ट्रेन से फेंक दिया। आरोपियों का इरादा शव नहर में फेंकने का था लेकिन शव नहर में नहीं गिरकर पुल के पास गिर गया। पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। यह था मामला हिंदुमलकोट पुलिस को 17 जनवरी को लक्ष्मीनारायण वितरिका के रेलवे ट्रैक के पास एक बच्ची का शव मिला था। इस शव को ट्रेन से फेंकने की आशंका थी। इस पर पुलिस ने तलाश शुरू की। एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें एक दो दिन ...
ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही हैं राखी सावंत की मां:राखी का दावा-मां के इलाज में मुकेश अंबानी कर रहे हैं हेल्प

ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही हैं राखी सावंत की मां:राखी का दावा-मां के इलाज में मुकेश अंबानी कर रहे हैं हेल्प

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों आदिल खान दुर्रानी के साथ अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं, पहले आदिल इस निकाह को मान नहीं रहे थे वहीं अब आदिल ने शादी की बात मान ली है। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस अपनी मां को लेकर परेशान हैं। राखी सावंत की मां पहले कैंसर से पीड़ित थीं। कैंसर के बाद उन्हें ब्रेन ट्यूमर हुआ और वो इस वक्त हॉस्पिटल में एडमिट हैं और उनका इलाज चल रहा है। इसी बीच राखी ने अपनी मां के बीमारी के बारे में बात की जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राखी ने बताया कि उनकी मां उन्हें पहचान भी नहीं रही हैं और होश में नहीं हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि मुकेश अंबानी उनकी मां के इलाज में मदद कर रहे हैं। आगे बात करते हुए वो कहती हैं, 'मैं अंबानी जी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। अंबानी जी मां के इलाज में मदद कर रहे हैं। हॉस्पिटल में जो ज्यादा प्राइज है न उसको कम करके'। राखी ने प...
वैभव गहलोत बोले- जयपुर में फिर होंगे IPL:बोले- रणजी टीम में नहीं होता जातिवाद या क्षेत्रवाद, RCA ने किया रवि का सम्मान

वैभव गहलोत बोले- जयपुर में फिर होंगे IPL:बोले- रणजी टीम में नहीं होता जातिवाद या क्षेत्रवाद, RCA ने किया रवि का सम्मान

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के बाद वैभव गहलोत ने बुधवार को पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान जोधपुर में खेले जा रहे रणजी मैच में रवि बिश्नोई को नहीं खिलाने के विवाद पर वैभव ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि हम किसी तरह का जातिवाद या क्षेत्रवाद नहीं कर रहे। रवि विश्नोई को खिलाने और प्लेइंग इलेवन का फैसला टीम के सिलेक्टर्स के पास होता है। इसमें हमारा किसी तरह का दखल नहीं है। वैभव ने कहा कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में क्षेत्रवाद या जातिवाद के आधार पर खिलाड़ियों का सिलेक्शन नहीं किया जाता है। रवि बिश्नोई को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा साढ़े 3 महीने पहले सम्मानित किया जा चुका है। जोधपुर में ही बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ उन्हें मंच पर जगह दी गई। ऐसे में कुछ लोग बेवजह इस विवाद को तूल देने ...
शहर की सफाई बदहाल:200 से ज्यादा सफाई कर्मी फील्ड से नदारद, वेतन फिर भी उठ रहा

शहर की सफाई बदहाल:200 से ज्यादा सफाई कर्मी फील्ड से नदारद, वेतन फिर भी उठ रहा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. नगर निगम में हर महीने 1480 सफाई कर्मचारियाें काे वेतन बनता है, जबकि फील्ड में 1100-1200 कर्मचारी ही नजर आते हैं। सफाई कर्मचारियाें की संख्या के इस गड़बड़झाले का असर शहर की सफाई पर पड़ रहा है। एक वार्ड में 17 कर्मचारी कागजाें में स्वीकृत हैं लेकिन आते 12 रहे हैं। पांच कर्मचारी कहां हैं किसी काे पता नहीं पर वेतन हर महीने बन रहा। एक वार्ड में 15 कर्मचारी स्वीकृत हैं लेकिन माैके पर 11 की मिलते हैं। शहर के 80 वार्डाें में 1400 सफाई कर्मचारी हाेने का दावा कर वेतन बन रहा मगर राेज सफाई 1100 से 1200 के बीच सफाई करते हैं। निगम में हर महीने 1480 सफाई कार्मिकाें का वेतन हर महीने बनता है। इसमें 73 कार्मिक दफ्तराें में बाबू बने हुए हैं। उन्हें झाडू नहीं पकड़नी आती। तीन कार्मिक अधिकारियाें की काेठियाें पर हैं। पार्कों की देखरेख के लिए 9 और बीपीएल शाखा में चार कार्मिक दिखाए गए हैं। यानी इस लिह...
महिला क्रिकेट: आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 10 विकेट से रौंदा

महिला क्रिकेट: आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 10 विकेट से रौंदा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
ब्रिसबेन (वार्ता). खेल के हर विभाग में पाकिस्तान की महिला टीम को बौना साबित करते हुये आस्ट्रेलिया ने बुधवार को दूसरे एक दिवसीय मैच में मेहमान टीम को 10 विकेट से शिकस्त झेलने पर मजबूर कर दिया।एलन बार्डर फील्ड मैदान पर टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये पाकिस्तान की पूरी टीम 43 ओवर में 125 रन बना कर पवेलियन लौट गयी। जवाब में आस्ट्रेलिया की लड़कियों ने विजयी लक्ष्य मात्र 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज फोबे लीचफील्ड ने (67 नाबाद) और बेथ मूनी (57 नाबाद) अपनी टीम को जीत के द्वार तक पहुंचा कर दम लिया।पाकिस्तान का पुलिंदा बांधने में ड्रेसी ब्राउन (32 रन पर तीन विकेट) और एनाबेल सदरलैंड (13 रन पर दो विकेट) की भूमिका महत्वपूर्ण रही। पाकिस्तान के लिये निदा डार (24) और कप्तान बिसमाह मारूफ (21) ही आस्ट्रेलियायी आक्रमण का कुछ देर तक सामना कर सकी। पाकिस्तान के पांच खिलाड़ी अपने निजी स्कोर को दह...
श्रीकरणपुर बॉर्डर एरिया में पाकिस्तान से आया ड्रोन:BSF जवानों की फायरिंग के बाद लौटा, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिली हेरोइन

श्रीकरणपुर बॉर्डर एरिया में पाकिस्तान से आया ड्रोन:BSF जवानों की फायरिंग के बाद लौटा, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिली हेरोइन

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर बॉर्डर एरिया में मंगलवार आधी रात को पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। दो ड्रोन देखकर BSF के जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तानी सीमा में लौट गया। संभावना थी कि, ड्रोन के जरिए हेरोइन को फेंका गया है लेकिन सर्च ऑपरेशन में कुछ नहीं मिला। बीएसएफ के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 12 बजे बीएसएफ जवानों को श्रीकरणपुर बॉर्डर एरिया के गांव 11 एफए-12 एफए के बीच के इलाके में ड्रोन नजर आया। ड्रोन की एक्टिविटी लगातार दो बार हुई। ड्रोन देखते ही बीएसएफ जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तानी सीमा में लौट गया। देर रात सर्च ऑपरेशन चलायाड्रोन के वापस लौटने पर बीएसएफ ने देर रात ही सर्च ऑपरेशन चलाया था। पिछले कुछ दिन में पाकिस्तान से लगातार श्रीगंगानगर के बॉर्डर एरिया के गांवों में ड्रोन के जरिए खेतों में ह...
सिर कलम, शव के टुकड़े कर वीडियो विदेश भेजा… दिल्ली में दो आतंकियों की करतूत जान हिल जाएंगे

सिर कलम, शव के टुकड़े कर वीडियो विदेश भेजा… दिल्ली में दो आतंकियों की करतूत जान हिल जाएंगे

टॉप न्यूज़, What's Hot, देश-विदेश
नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस से करीब 13 दिन पहले दिल्ली में खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ। गुरुवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जिन दो संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा, उनकी करतूत जान दहल जाएंगे। दोनों ने किसी शख्स का सिर कलम किया। फिर शव के टुकड़े-टुकड़े कर डाले। पुलिस का दावा है कि आतंकियों ने हत्या से लेकर शव के टुकड़े करने तक का वीडियो बनाया। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने यह वीडियो एक करक आॅपरेटिव समेत अपने विदेशी हैंडलर्स को भेजा। जघन्य अपराध का पता तब चला जब पुलिस ने भलस्वा डेयरी के पास से शव के टुकड़े बरामद किए। आतंकियों के मोबाइल से वीडियो भी मिला है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। एक आॅफिसर के अनुसार, मृतक के एक हाथ में त्रिशूल जैसा टैटू है, उसकी मदद से शिनाख्त की कोशिश जारी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जहांगीरपुरी में आतंकियों के किराये वाले घर से दो हैंड ग्रेनेड्स भी मिले। दोनों के खिलाफ...
राजस्थान: पाक से भेजी गई हेरोइन लेने आए तस्करों ने बीएसएफ पर की फायरिंग

राजस्थान: पाक से भेजी गई हेरोइन लेने आए तस्करों ने बीएसएफ पर की फायरिंग

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. राजस्थान के श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में बॉर्डर पर एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत सामने आई है. सीमा पार से ड्रोन के जरिए हेरोइन के 6 पैकेट भारतीय सीमा में गिराए गए. इसकी कीमत 15 करोड़ रुपये है. कार से इसकी डिलीवरी लेने आए तस्करों ने बीएसएफ के जवानों पर फायरिंग की.गौरतलब है कि सीमा पार से हेरोइन के छह पैकेट गिराए गए थे. इन्हें लेने कार से पहुंचे तस्करों ने बीएसएफ के जवानों पर फायरिंग की. इस पर जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की और मौके से दो तस्करों को पकड़ लिया. हालांकि, बाकी तस्कर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए.तस्करों की तलाश में पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की है. उधर, सीमावर्ती गांव के कुछ ग्रामीणों ने तस्करों की गाड़ी नहर के पास देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी.इस पर सीमा सुरक्षा बल व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गाड़ी की तलाशी ली. बताया जा रहा है कि ...
एक्सलसन, यामागूची ने जीता मलेशिया ओपन

एक्सलसन, यामागूची ने जीता मलेशिया ओपन

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
कुआला लंपुर (वार्ता). दो बार के विश्व चैंपियन और गत ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सलसन ने रविवार को मलेशिया ओपन के पुरुष एकल फाइनल में जापान के कोडाई नाराओका को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी बार यह टूनार्मेंट जीत लिया।डेनमार्क के एक्सलसन ने सिर्फ 40 मिनट चले फाइनल में नाराओका को 21-6, 21-15 के सीधे गेमों में हराकर खिताब अपने नाम किया।विश्व रैंकिंग के नंबर एक खिलाड़ी एक्सलसन के सामने नंबर सात नाराओका फीके नजर आये। गत चैंपियन एक्सलसन ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए पहले गेम में ब्रेक तक 11-5 की बढ़त बना ली। ब्रेक के बाद एक्सलसन ने नाराओका को पॉइंट बनाने का सिर्फ एक मौका दिया और 21-6 से गेम जीत लिया।दूसरे गेम में जापानी खिलाड़ी ने थोड़ा अनुशासन दिखाया, हालांकि यह डेनमार्क के चैंपियन का विजय रथ रोकने के लिये काफी नहीं था। नाराओका ने पहले तो एक्सलसन की बढ़त को 12-14 पर रोके रखा, लेकिन इसके बाद एक्सलसन न...
राजस्थान में पारा माइनस 7 डिग्री पर पहुंचा:नल का पानी जमा; लद्दाख से भी ठंडा माउंट आबू, 28 साल का रिकॉर्ड टूटा

राजस्थान में पारा माइनस 7 डिग्री पर पहुंचा:नल का पानी जमा; लद्दाख से भी ठंडा माउंट आबू, 28 साल का रिकॉर्ड टूटा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान में आज कड़ाके की ठंड ने पूरे प्रदेश को ठिठुरा दिया। जयपुर के जोबनेर, सीकर के फतेहपुर, माउंट आबू के अलावा चूरू जिले में आज तापमान माइनस में चला गया। माउंट आबू में पारा -7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। माउंट आबू लद्दाख, मनाली से भी ठंडा रहा। यहां के मैदानी इलाकों और खेतों में बर्फ जम गई। लोगों के हाथ-पांव ठंड के कारण सुन्न हो गए।बर्फ जमा देने वाली इस सर्दी ने किसानों की टेंशन भी बढ़ा दी है। रबि की फसल पर पाला पड़ने की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 जनवरी को एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस उत्तर भारत में आएगा। इसके बाद लोगों को इस कड़ाके की सर्दी और बफीर्ली हवाओं से राहत मिलेगी।मौसम केंद्र जयपुर और स्थानीय रिपोट्?र्स के मुताबिक आज 15 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान -7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा इलाका रहा। इसी ...