Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई मकर संक्रांति

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई मकर संक्रांति

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
जगह-जगह लगे भण्डारे, प्रसाद को उमड़े लोगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले में शनिवार को मकर संक्रांति, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। लोगों ने खिचड़ी, फल, तिल, वस्त्र आदि दान करने के बाद खिचड़ी का भोजन किया। युवाओं और बच्चों ने इस मौके पर जमकर पतंगबाजी की। गुरुद्वारों में दीवान सजे। संगत ने श्री गुरुग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेकने के बाद अरदास की। रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन किया। शहर में जगह-जगह भण्डारे लगाए गए। भण्डारों में बड़ी तादाद में राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। जंक्शन में रेलवे स्टेशन के बाहर मन इच्छा पूर्ण हनुमान मन्दिर समिति सदस्यों की ओर से पकौड़ों का भण्डारा लगाया गया। भण्डारे में प्रकाश तंवर, अमित सहू, नरेश पुरोहित, पुरुषोत्तम सोनी, दीपक तंवर, हेमंत शर्मा, बंटी, प्रदीप बिस्सा, राजकुमार तंवर, रणजीत आदि ने सेवाएं दी। इस मौके पर भाजपा युवा नेता अमित सहू ने शहरवासियों को मकर संक्...
देश-दुनिया में कोरोना का खतरा:चीन में 35 दिनों में 60 हजार मौतें, 64% आबादी संक्रमित

देश-दुनिया में कोरोना का खतरा:चीन में 35 दिनों में 60 हजार मौतें, 64% आबादी संक्रमित

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही भारत, जापान और अमेरिका जैसे देशों में भी नई लहर का खतरा मंडराने लगा है। इसी बीच चीन ने जीरो कोविड पॉलिसी हटाने के बाद पहली बार कोरोना से हुई मौतों का आधिकारिक आंकड़ा जारी किया है। चीन की हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 8 दिसंबर से 12 जनवरी तक 60 हजार लोगों की मौत हुई। मरने वाले ज्यादातर लोगों की उम्र 65 साल से ज्यादा थी। इधर, चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक, 11 जनवरी तक देश की 64% आबादी यानी 90 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि गांसु प्रांत की 91% आबादी, हेनान प्रांत की 89% आबादी, युनान की 84% आबादी और किंघाई प्रांत की 80% आबादी संक्रमित है। पहले जानिए भारत में क्या है कोरोना की स्थिति... भारत में शुक्रवार को 181 नए मामले सामने आए। एक मौत दर्ज की गई। हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभ...
संघर्ष के बावजूद चिली की हार

संघर्ष के बावजूद चिली की हार

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
राउरकेला (वार्ता). न्यूजीलैंड ने सैम हीहा के दो गोलों की बदौलत शनिवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के पूल-सी मुकाबले में चिली को 3-1 से हराकर अपने अभियान की शुरूआत की।बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में सैम लेन (10वां) और सैम हीहा (12वां, 19वां मिनट) ने न्यूजीलैंड के लिये गोल किये। चिली ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए गेंद को अपने कब्जे में रखा, हालांकि इग्नासियो कोंट्रार्डो (50वां मिनट) के अलावा कोई भी उनके लिये गोल नहीं कर सका।अपना पहला विश्व कप खेल रही चिली की शुरूआत किसी बुरे सपने जैसी रही। न्यूजीलैंड ने उनके कमजोर रक्षण पर पहले मिनट से ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। न्यूजीलैंड के पहले हमले को रोकने में चिली कामयाब रही, लेकिन लेन ने 10वें मिनट में गोल करके ब्लैक स्टिक्स को बढ़त दिला दी।चिली की समस्याएं यहां भी खत्म नहीं हुईं और हीहा ने दो मिनट बाद फ...
आदिल खान ने बताई राखी सावंत संग शादी की सच्चाई:निकाह को किया स्वीकार, बोले- परिवार को मनाने में लगा हूं

आदिल खान ने बताई राखी सावंत संग शादी की सच्चाई:निकाह को किया स्वीकार, बोले- परिवार को मनाने में लगा हूं

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
राखी सावंत और उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान ने 7 महीने पहले निकाह कर लिया था। इस बात की जानकारी खुद राखी ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अब शादी की खबरों के बीच आदिल का भी रिएक्शन सामने आया है। कहा जा रहा था कि आदिल ने इस शादी से इनकार कर दिया है। हालांकि, अब आदिल ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में इस शादी को कबूल कर लिया है। आदिल का कहना है कि वो और राखी भले शादी कर चुके है लेकिन उनकी फैमिली ने राखी को उनकी पत्नी के तौर पर एक्सेप्ट नहीं किया है। वह अपने परिवार को मनाने की कोशिश में लगे हैं। हमने शादी कर ली है- आदिल खान आदिल खान ने अब ईटाइम्स संग बातचीत में राखी सावंत के साथ अपनी शादी को लेकर कुछ बातें कही हैं। आदिल ने उनकी शादी को कन्फर्म करते हुए कहा है कि- ‘मैं और राखी अब शादी कर चुके है लेकिन मेरी फैमिली ने अभी तक राखी को बहू नहीं माना हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वो दोनों इस शादी से...
पेपरलीक मास्टरमाइंड की पत्नी टूटते घर को देखने पहुंची:अधिकारियों से बोली- मुझे अंदर जाने दो; दूसरे दिन भी चल रहा बुलडोजर

पेपरलीक मास्टरमाइंड की पत्नी टूटते घर को देखने पहुंची:अधिकारियों से बोली- मुझे अंदर जाने दो; दूसरे दिन भी चल रहा बुलडोजर

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के मास्टरमाइंड भूपेन्द्र सारण के मकान पर शनिवार को भी जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की कार्रवाई जारी है। आज सारण की पत्नी एलची सारण भी अपने टूटते घर को देखने पहुंची। उसने अधिकारियों से गुहार लगाई कि उसे एक मिनट के लिए अंदर जाने दें। जिससे वो अपना सामान निकाल सके। शुक्रवार देर शाम कार्रवाई रुकने के बाद शनिवार सुबह 7 बजे वापस टीम मौके पर पहुंची। जहां इस बार बुलडोजर के साथ-साथ एक पोकलेन और 2 ड्रिल मशीन लगाकर मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। जेडीए के एन्फोर्समेंट विंग के चीफ रघुवीर सैनी ने बताया कि हमें कोर्ट ने जो आदेश दिए है उसके मुताबिक अवैध हिस्से को आज तोड़ देंगे। इसमें फ्रंट एरिया में 15 फीट का हिस्सा अवैध है, जबकि पीछे 8.3 फीट का हिस्सा। उन्होंने बताया कि हमारी कोशिश है कि आज पूरे अवैध हिस्से को तोड़ दें, लेकिन शाम हो...
अस्सी हजार रुपए की ठगी:टेलीग्राम पर वीडियो देखने के नाम पर 6500 रुपए दिए, अस्सी हजार रुपए निकाल लिए

अस्सी हजार रुपए की ठगी:टेलीग्राम पर वीडियो देखने के नाम पर 6500 रुपए दिए, अस्सी हजार रुपए निकाल लिए

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर की एक महिला को टेलीग्राम पर एक वीडियो देखने के नाम पर एक सौ रुपए कमाने का ऑफर मिला। महिला ने तुरंत इसे स्वीकार कर लिया। इतना ही करीब 65 वीडियो देखने पर उसके खाते में 65 सौ रुपए आए भी। इसके बाद महिला के खाते में एक लाख 26 हजार रुपए क्रिप्टो करेंसी बताई गई। इसे सेविंग अकाउंट ट्रांसफर करने के चक्कर में अपने खाते में जमा 80 हजार रुपए गंवा बैठी। मामला बीकानेर के कोटगेट थानाक्षेत्र का है, जहां सुमन अग्रवाल ठगी का शिकार हो गई। उसने अब कोट गेट थाने में मामला दर्ज करवाया है। सुमन का कहना है कि उसके टेलीग्राम पर मैसेज आया कि वो प्रति वीडियो देखने पर सौ रुपए कमा सकती है। उसे सौ रुपए प्रति वीडियो के हिसाब से भुगतान का वादा किया गया और ये राशि उसे मिली भी। दरअसल, विश्वास जमाने के लिए ठग ने 6500 रुपए का भुगतान कर दिया और बाद में क्रिप्टो करेंसी देने के नाम पर अस्सी हजार रुपए निकाल लि...
मकर संक्रांति पर करवाया सामूहिक विवाह:10 जोड़ों ने लिए सात फेरे, शिव लंगर समिति ने अपने स्तर पर किया इंतजाम

मकर संक्रांति पर करवाया सामूहिक विवाह:10 जोड़ों ने लिए सात फेरे, शिव लंगर समिति ने अपने स्तर पर किया इंतजाम

टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर. मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में शनिवार को श्रीगंगानगर में दस जोड़ों का सामूहिक विवाह करवाया गया। आयोजन शिव लंगर समिति में करवाया गया। समिति सदस्यों ने बारातों के स्वागत सत्कार, भोजन, नव-विवाहित जोड़ों को दिए जाने वाले सामान आदि का प्रबंध अपने स्तर पर ही किया था। इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई। सुबह से समिति के सेवादार पूरे उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियों में जुट गए थे। दुल्हनों को दिया जाने वाला सामान। कन्या पक्ष बनकर की बारात की अगवानीसमिति की ओर से निर्धारित किए गए समय पर सुबह शिव लंगर समिति परिसर में बारातें पहुंचनी शुरू हो गई। समिति पदाधिकारियों ने कन्या पक्ष का दायित्व निभाते हुए बारात की अगवानी की। सभी दस बारातों के स्वागत के साथ ही उन्हें चाय नाश्ता करवाया गया। इसके बाद विवाह की अन्य रस्में अदा की गई। समिति प्रांगण में चाय नाश्ता करते बाराती। पांच के...
पृथ्वी शॉ का रणजी में पहला तिहरा शतक:इस फॉर्मेट में किसी ओपनर का सबसे बड़ा स्कोर, 400 रन से चूक गए

पृथ्वी शॉ का रणजी में पहला तिहरा शतक:इस फॉर्मेट में किसी ओपनर का सबसे बड़ा स्कोर, 400 रन से चूक गए

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
गुवाहाटी. मुंबई के पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी करियर में अपना पहला तिहरा शतक जड़ा। उन्होंने 383 बॉल पर 379 रन की पारी खेली। यह रणजी ट्रॉफी इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पारी है। उनसे पहले 1948-49 के सीजन में बीबी निंबालकर ने महाराष्ट्र के लिए 443 रन की नॉटआउट पारी खेली थी। पृथ्वी का स्कोर रणजी ट्रॉफी में किसी ओपनर का सबसे बड़ा स्कोर भी है। उन्होंने त्रिपुरा के समित गोहेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गोहेल ने 2016 में 359 रन की नाबाद पारी खेली थी। 326 गेंदों में जड़ा तिहरा शतक, सिर्फ 4 छक्के लगाएमुंबई और असम के बीच गुवाहाटी में रणजी ट्रॉफी के राउंड-5 का मैच खेला जा रहा है। पहले दिन मंगलवार को मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट पर 397 रन बनाए। पृथ्वी तब 240 के स्कोर पर नाबाद थे। बुधवार को पहले सेशन में ही उन्होंने 326 गेंदों पर अपना तिहरा शतक पूरा किया। वह 379 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 4...
शीजान के वकील के दावों पर तुनिषा की मां बोलीं:बेटी के जिम ट्रेनर थे अली, मौत से तीन दिन पहले भी मिले थे दोनों

शीजान के वकील के दावों पर तुनिषा की मां बोलीं:बेटी के जिम ट्रेनर थे अली, मौत से तीन दिन पहले भी मिले थे दोनों

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में 9 जनवरी को शीजान खान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने वसई कोर्ट में दावा किया था कि वो शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनिषा किसी अली नाम के शख्स से बात करने लगी थीं, जिससे उनकी डेटिंग एप टिंडर पर मुलाकात हुई थी। यहां तक की उन्होंने ये भी कहा था कि सुसाइड करने से पहले उन्होंने अली से 15 मिनट तक वीडियो कॉल पर बात की थी। अब इन बातों पर तुनिषा की मां वनीता ने रिएक्ट करते हुए इन खबरों का खंडन किया है। वो दोनों सिर्फ दोस्त थे- तुनिषा की मां वनीता तुनिषा की मां वनीता ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'तुनिषा ने मुझे फोन किया था और बताया था कि वो जिम ट्रेनर अली से मिल रही थी। ये तीन महीने पहले उसका जिम ट्रेनर था। मौत से तीन दिन पहले वो उसके साथ खाना खाने बाहर गई थी और चैट पर भी बात कर रही थी। वो दोनों सिर्फ दोस्त थे और दिसंबर में तीन बार मिले थे। अब सब अली क...
शाहरुख ने लॉन्च की हुंडई आयनिक-5 EV:ऑटो एक्सपो में मारुति की एथेनॉल से चलने वाली वैगन-R, MG लाई दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक MPV

शाहरुख ने लॉन्च की हुंडई आयनिक-5 EV:ऑटो एक्सपो में मारुति की एथेनॉल से चलने वाली वैगन-R, MG लाई दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक MPV

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. एशिया का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो दिल्ली में बुधवार को शुरू हुआ। इसके 16वें एडिशन को 'द मोटर शो' नाम दिया गया है। एक्सपो में मारुति ने EVX नाम से अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट पेश की। इसके बाद MG मोटर्स ने दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक MPV यानी ज्यादा लोगों को ले जाने वाली गाड़ी लॉन्च की। वहीं, मारुति फ्लेक्स फ्यूल वाली वैगन-R भी लेकर आई है, जो 80% तक एथेनॉल मिक्स ईंधन से चलेगी। शो के पहले दिन सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहे शाहरुख खान, जो हुंडई की इलेक्ट्रिक SUV आयनिक-5 को लॉन्च करने पहुंचे थे। भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता हुंडई मोटर्स की इस प्रीमियम कार में 72.6 KwH का बैटरी पैक दिया गया है। यह बैटरी 214BHP का पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करती है। फुल चार्ज होने पर इस SUV में 631 किमी का रेंज ​मिलेगा। हुंडई की आयनिक-5 इलेक्ट्रिक SUV में फुल चार्ज होने पर 631 किमी का रेंज...