Wednesday, June 10निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

15 साल बाद MCD की सत्ता से भाजपा आउट:BJP को 104, AAP को 134 सीटें; केजरीवाल बोले- PM मोदी के आशीर्वाद से विकास करेंगे

15 साल बाद MCD की सत्ता से भाजपा आउट:BJP को 104, AAP को 134 सीटें; केजरीवाल बोले- PM मोदी के आशीर्वाद से विकास करेंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली. दिल्ली नगर निगम (MCD) में पिछले 15 साल से काबिज भाजपा का पत्ता साफ हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने यहां बहुमत से जीत दर्ज की है। स्टेट इलेक्शन कमीशन के मुताबिक 250 सीटों वाले MCD में AAP को 134 सीटें मिली हैं, जो बहुमत से 8 ज्यादा हैं। वहीं भाजपा को 104, कांग्रेस को 9 और 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है। MCD में आप की जीत पर CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बधाई दी। पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- दिल्ली की जनता ने अपने बेटे और भाई को दिल्ली की सफाई और भ्रष्टाचार खत्म करने की जिम्मेदारी दी है। हमें केंद्र सरकार का भी सहयोग चाहिए। प्रधानमंत्री जी का भी आशीर्वाद चाहिए। संजय सिंह बोले- लोगों ने कट्‌टर ईमानदार को जितायापार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोला है। सिंह ने कहा- अरविंद केजरीवाल कट्‌टर ईमानदार हैं, लोग...
मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई क्लासेज:पहले दिन इंट्रोडक्शन , एमएलए बोले, यह खुशी का पल

मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई क्लासेज:पहले दिन इंट्रोडक्शन , एमएलए बोले, यह खुशी का पल

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर के सूरतगढ़ रोड पर बने मेडिकल कॉलेज में बुधवार से विधिवत क्लासेज शुरू कर दी गई। इलाके के लोगों को लंबे समय से जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज का इंतजार था। बिल्डिंग बनकर तैयार होने के बाद यहां स्टूडेंट्स की काउंसलिंग हुई और बुधवार से कक्षाएं भी शुरू कर दी गई। इस अवसर पर पर हुए कार्यक्रम में एमएलए राजकुमार गौड़ ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की शुरुआत के रूप में वे एक ऐसे पल के साक्षी बने हैं जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था। श्रीगंगानगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू होना उनके लिए बेहद खुशी का पल है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का एकेडमिक भवन और हॉस्टल बनकर तैयार है। स्टूडेंट्स का स्वागत करते कलेक्टर और एमएलए राजकुमार गौड़। गौड़ ने कहा कि मेडिकल कॉलेज लगभग 325 करोड़ में तैयार होना है। इसमें 60 प्रतिशत राशि भारत सरकार और 40 प्रतिशत राशि राजस्थान सरका...
राजस्थान में 11 दिसंबर से कड़ाके की ठंड का अलर्ट:माउंट के बाद सीकर में भी जमी बर्फ; कोटा-उदयपुर में भी दो डिग्री गिरा पारा

राजस्थान में 11 दिसंबर से कड़ाके की ठंड का अलर्ट:माउंट के बाद सीकर में भी जमी बर्फ; कोटा-उदयपुर में भी दो डिग्री गिरा पारा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान के चूरू, फतेहपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर समेत प्रदेश के कइ शहरों में तापमान गिरने से सर्दी के तेवर तेज हो गए। चूरू, भीलवाड़ा में आज सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही सर्दी से अब लोगों की मुश्किलें बढ़ रही है। इधर सीकर के फतेहपुर में इस सीजन में पहली बार बर्फ जमी हुई दिखी। यहां न्यूनतम तापमान आज 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे यहां मैदानों में ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 11 दिसंबर बाद से तापमान में गिरावट और ज्यादा हो सकती है, जिससे सर्दी और ज्यादा बढ़ेगी। मौसम केन्द्र जयपुर से जारी रिपोर्ट देखें तो आज चूरू में न्यूनतम तापमान 3.5, भीलवाड़ा में 6.5, जबकि फतेहपुर में 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस सीजन का इन शहरों का सबसे कम तापमान रहा। इन शहरों के अलावा उदयपुर और कोटा में भी आज न्यूनतम तापमान 2 डिग्री...
बीकानेर में स्कूली स्टूडेंट्स का पैदल मार्च:टीचर्स देने की मांग के लिए अमरपुरा से सौ किलोमीटर पैदल बीकानेर आ रहे हैं स्कूली बच्चे

बीकानेर में स्कूली स्टूडेंट्स का पैदल मार्च:टीचर्स देने की मांग के लिए अमरपुरा से सौ किलोमीटर पैदल बीकानेर आ रहे हैं स्कूली बच्चे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर के पूगल से बड़ी संख्या में स्कूली स्टूडेंट्स ने टीचर्स की मांग को लेकर पैदल मार्च शुरू कर दिया है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरपुरा के सौ से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दो दिन से स्कूल में तालेबंदी कर रखी थी लेकिन विभागीय अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। अब करीब सौ किलोमीटर की पैदल यात्रा करके ये स्टूडेंट्स माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पहुंच रहे हैं। पंचायत समिति सदस्य रामनिवास सारस्वत के नेतृत्व में लड़कों के साथ स्कूली लड़कियां भी पैदल रवाना हुई है। ये स्टूडेंट्स नोखा,डैया से होते हुए छिला,जयमलसर,कोडमदेसर होते हुए बीकानेर की ओर पहुंच रहे हैं। ये दूसरा मौका है जब स्कूली स्टूडेंट्स को टीचर्स की मांग को लेकर पदयात्रा करनी पड़ रही है। 22 पद, 16 पद खाली इस स्कूल में टीचर्स को लेकर बड़ी समस्या है। इस स्कूल में 22 में से 16 अध्यापकों के पद खाली है। यहां तक कि स्कूल सही प्...
मिट्टी-रेता ट्रेक्टर-ट्रॉली ट्राली यूनियन संयुक्त संघर्ष समिति का गठन

मिट्टी-रेता ट्रेक्टर-ट्रॉली ट्राली यूनियन संयुक्त संघर्ष समिति का गठन

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए जिला कलक्टर तथा पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापनश्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। मिट्टी-रेता ट्रेक्टर-ट्रॉली यूनियन संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक भारतीय जनता मजदूर मंच जिलाध्यक्ष व जय किसान ट्रेक्टर-ट्रॉली अध्यक्ष हेमराज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संयुक्त संघर्ष समिति में जय किसान ट्रेक्टर-ट्रॉली संघ, किसान ट्रेक्टर-ट्रॉली यूनियन, बालाजी ट्रेक्टर-ट्रॉली यूनियन, केदार ट्रेक्टर-ट्रॉली यूनियन एवं संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे। बैठक में संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा मिट्टी-रेता ट्रेक्टर-ट्रॉली श्रमिकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श कर समस्याओं के निराकरण का विश्वास दिलाया। संयुक्त संघर्ष समिति की तरफ से चौधरी ने बताया कि शहर में ट्रेक्टर-ट्राली के बदले असामाजिक तत्वों द्वारा बड़े डंपर चलाए जा रहे हैं। यह लोग सिर्फ हफ्ता वसूली के लिए ...
भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन तय

भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन तय

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
6 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक रहेगा प्रभावीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया है। यह वरीयताक्रम 6 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक प्रभावी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मोरजण्डा (एमजेडी) नहर में 263 क्यूसेक, रतनपुरा (आरटीपी) में 275, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 306, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 481, हरिपुरा (एचआरपी) में 494, दीनगढ़ (डीएनजी) में 507, सूरतपुरा (एसटीपी) में 576, मोडिया (एमओडी) में 721, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 866, पीलीबंगा (पीबीएन) 1081, अमरपुरा (एएमपी) में 1176, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 1189, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 1200, संगरिया (एसएनजी) में 1206, भगतपुरा (बीजीपी) में 1244, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 1364, नगराना (एनजीडी) में 1372, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 1612, भाखरांवाली...
मारुति ने वापस बुलाई 9,125 कारें:2 से 28 नवंबर 2022 के बीच हुई थी मैन्युफैक्चरिंग, शोल्डर हाइट एडजस्टर असेंबली में गड़बड़ी

मारुति ने वापस बुलाई 9,125 कारें:2 से 28 नवंबर 2022 के बीच हुई थी मैन्युफैक्चरिंग, शोल्डर हाइट एडजस्टर असेंबली में गड़बड़ी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई. भारत की सबसे बड़ी ऑटो मैन्युफैक्चरर कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को 2 से 28 नवंबर 2022 के बीच निर्मित कुल 9,125 गाड़ियों को रिकॉल किया है। इन मॉडल्स में सियाज, ब्रेजा, अर्टिगा, XL6 और ग्रैंड विटारा हैं। कंपनी ने मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। प्रभावित व्हीकल ओनर्स से कंपनी के ऑथोराइज्ड वर्कशॉप संपर्क करेंगे। फॉल्टी पार्ट का रिप्लेसमेंट फ्री ऑफ कॉस्ट होगा। इससे पहले मारुति सुजुकी अपने तीन मॉडलों वैगन आर, सेलेरियो और इग्निस की 9,925 यूनिट वापस बालाया था। रियर ब्रेक असेंबली पिन में गड़बड़ी के कारण ये मॉडल्स रिकॉल किए गए थे। शोल्डर हाइट एडजस्टर असेंबली में गड़बड़ीकंपनी को इन मॉडल्स में संदेह है कि फ्रंट रो सीट बेल्ट के शोल्डर हाइट एडजस्टर असेंबली के चाइल्ड पार्ट्स में से एक में गड़बड़ी है। कुछ मामलों में ये सीट बेल्ट डिसअसेंबली का कारण बन स...
पाक बॉर्डर पर छुपे दुश्मन, हेलिकॉप्टर-टैंक से पहुंचे जवान:भारत-ऑस्ट्रेलिया के सैनिकों का युद्धाभ्यास; गांव से लोगों को मुक्त कराया

पाक बॉर्डर पर छुपे दुश्मन, हेलिकॉप्टर-टैंक से पहुंचे जवान:भारत-ऑस्ट्रेलिया के सैनिकों का युद्धाभ्यास; गांव से लोगों को मुक्त कराया

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. पाकिस्तान बॉर्डर के पास एक गांव पर दुश्मनों का कब्जा। हेलिकॉप्टर से जवानों की टुकड़ी उतरती है, दबे पांव उन घरों तक पहुंचते हैं, जहां दुश्मन छिपे हुए हैं। एक जोरदार बम धमाका और भरभराकर गिरता दरवाजा...। सैनिक अंदर घुसे और पलक झपते ही दुश्मनों को ढेर कर दिया। यह नजारा है भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाओं के युद्धाभ्यास का। बीकानेर के सब महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सैनिकों ने जॉइंट ऑपरेशन किया और दुश्मन के कब्जे से गांव को मुक्त कराया। 28 नवंबर से शुरू हुआ युद्धाभ्यास 11 दिसंबर तक चलेगा। दोनों देशों के जवान रेत के धोरों में छिपे दुश्मनों को इंटेलिजेंस की मदद से ढूंढने और उन्हें खत्म करने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस युद्धाभ्यास को 'ऑस्ट्रो-हिन्द' नाम दिया गया। युद्धाभ्यास में महिला सैनिक भी बढ़-चढ़कर दमखम दिखा रही हैं। महिला सैनिकों ने एक-दूसरे को बताया कि युद्ध के मैदान में किस ...
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग अपनी शादी की प्लांनिंग को लेकर फराह खान से कही ये बात, सुनकर दंग रह जाएंगे आप

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग अपनी शादी की प्लांनिंग को लेकर फराह खान से कही ये बात, सुनकर दंग रह जाएंगे आप

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आज कोई पहचान की मोहताज नहीं हैं. मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की खूबसूरत भिनेत्रियों में से आती हैं. बता दें कि काफी दिनों से मलाइका अरोड़ा का नाम अर्जुन कपूर के साथ जुड़ रहा है. कई दिनों से चर्चा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने और अर्जुन कपूर संग रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है और शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. फराह खान ने मलाइका से रिश्तों को लेकर किए ये सवालमलाइका अरोड़ा ने अपने शो 'मूविंग इन विद' मलाइका में अपने रिश्ते के बारे में खुल कर बात की. फराह खान ने मलाइका से पूछा कि अपने रिश्ते के बारे में कही जाने वाली बातों से वो डील कैसी करती हैं? उन्हें भी काफी कुछ अपने समय में सुनना पड़ा था और अब तुम्हें भी ऐसी बातें रोज सुननी पड़ती हैं कि 'तुम ये क्या कर रही हो', 'तुम्हारा दिमाग तो ठीक है...
भारत-पाकिस्तान सीमा के पास दिखा ड्रोन, 2.5 किलो हेरोइन बरामद, 4 दिन में चौथी घटना

भारत-पाकिस्तान सीमा के पास दिखा ड्रोन, 2.5 किलो हेरोइन बरामद, 4 दिन में चौथी घटना

टॉप न्यूज़, What's Hot, देश-विदेश
चंडीगढ़। पाकिस्तान से ड्रोन भेजने का सिलसिला अब तक थमा नहीं है। पाकिस्तान अपने ड्रोन के जरिए कभी हथियार तो कभी हेरोइन की खेप भारत में अवैध तरीके से भेजता ही रहता है। इसी कड़ी में ताजा मामला सामने आ रहा है कि पाकिस्तान के तस्करों ने एक बार फिर से भारतीय सीमा पर ड्रोन भेजा है।5-6 दिसंबर की रात को बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर की टुकड़ियों ने तरनतारन जिले में एक पाकिस्तानी ड्रोन को रोका। इस दौरान जवानों द्वारा किए गए सर्च आॅपरेशन में हेरोईन की खेप भी जब्त की गई। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने बताया कि प्रारंभिक तलाशी के दौरान, बीएसएफ ने तरनतारन में कालिया गांव के पास भारतीय क्षेत्र से हेरोइन का संदिग्ध 1 पैकेट (लगभग 2.470 किलोग्राम) बरामद किया है।पीले पैकेट में हेरोईन की गई जब्तबीएसएफ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ड्रोन पंजाब के तरनतारन के सरहदी गांव कालिया में देखने को मिली थी। रात के समय बीएसएफ के जवानों ...