Thursday, June 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

ब्राजील 17वीं बार फुटबॉल वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में

ब्राजील 17वीं बार फुटबॉल वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
साउथ कोरिया को 4-1 से हराया, खिलाड़ियों ने किया सांबा डांसकतर. सबसे ज्यादा 5 बार की चैंपियन ब्राजील कतर में चल रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने लगातार आठवीं बार वर्ल्ड कप के टॉप-8 में जगह बनाई है। उसने अब तक कुल 17 बार टॉप-8 में जगह बनाई है। अब उसका सामना पिछले सीजन की रनरअप क्रोएशिया से होगा।उसने सोमवार-मंगलवार की रात स्टेडियम 974 में खेले गए राउंड आॅफ 16 के मुकाबले में साउथ कोरिया को 4-1 से हराया। ब्राजीली खिलाड़ियों ने सांबा डांस कर जीत का जश्न मनाया। सोशल मीडिया में पोस्ट एक वीडियो में स्टार फुटबॉलर नेमार, विनिसियस जूनियर, रफिन्हा और लुकास पाक्वेटा सांबा डांस मूव्स करते नजर आए।ब्राजील की इस जीत में नेमार ने अहम रोल निभाया। चोट की वजह से 2 मैच गंवाने वाले नेमार ने 13वें मिनट में एक गोल दागा। जबकि एक गोल असिस्ट किया। उनके अलावा विनिसियस जूनियर ने 7वें, र...
राजेंद्र राठौड़ की पीआईएल पर विधानसभा अध्यक्ष-सचिव को नोटिस

राजेंद्र राठौड़ की पीआईएल पर विधानसभा अध्यक्ष-सचिव को नोटिस

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
हाईकोर्ट ने दो सप्ताह में मांगा जवाब, कांग्रेस विधायकों के पेंडिंग इस्तीफों का मामलाजयपुर. राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष और सचिव को नोटिस जारी किए हैं। कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफे राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष के पास पेंडिंग होने के मामले में उपनेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के सीनियर नेता राजेन्द्र राठौड़ की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने ये नोटिस जारी किए। राठौड़ ने विधानसभा स्पीकर और सचिव के खिलाफ यह जनहित याचिका लगाई गई है। हाईकोर्ट जयपुर बेंच के जस्टिस एमएम श्रीवास्तव और विनोद कुमार भारवानी डिविजनल बेंच में मामले पर सुनवाई हुई। अपने केस की खुद पैरवी करते हुए राजेंद्र राठौड़ ने कहा- 91 विधायकों के सामूहिक त्याग पत्र से वर्तमान सरकार सदन का विश्वास खो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद कैबिनेट मीटिंग्स कर नीतिगत निर्णय लिये जा रहे हैं। इसलिए इस्तीफे स्वीकार नहीं करने से घोर...
8 लाख करोड़ रुपए हो जाएगी प्रवासी भारतीयों की कमाई:विदेशों से कमाई के मामले में भारत ने पाकिस्तान और चीन को पछाड़ा

8 लाख करोड़ रुपए हो जाएगी प्रवासी भारतीयों की कमाई:विदेशों से कमाई के मामले में भारत ने पाकिस्तान और चीन को पछाड़ा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
सिंगापुर. इस साल प्रवासी भारतीयों की विदेशों से कमाकर भेजी जाने वाली राशि 8 लाख करोड़ रुपए पार कर जाएगी। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। इसमें यह भी बताया गया है कि इस साल भारतीय प्रवासियों की कमाई में पिछले साल की तुलना में 12 % की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। जबकि साल 2021 में 2020 के मुकाबले यह बढ़ोतरी केवल 7.5 फीसदी की हुई थी। विदेशों में जाकर कमाई करने और उसे अपने देश भेजने के मामले में भारत ने अपने पहले नंबर को बरकरार रखा है। चीन, पाकिस्तान, मैक्सिको, मिस्त्र और फिलिपिंस इस मामले में भारत से पीछे हैं। एक नजर इन देशों के प्रवासियों की कमाई पर… देश कमाई चीन 4 लाख करोड़ रुपए मैक्सिको 4.9 लाख करोड़ रुपए मिस्त्र 2.6 लाख करोड़ रुपए पाकिस्तान 2.3 लाख करोड़ रुपए फिलीपींस 3 लाख करोड़ रुपए पाकिस्तान के प्रवासियों की कमाई घटी वहीं अगर बात क्षेत्र...
लगातार दूसरे दिन गिरावट में बंद हुआ बाजार:सेंसेक्स 33 अंक गिरकर 62,834 पर बंद हुआ, रिलायंस और टाटा मोटर्स टॉप लूजर्स

लगातार दूसरे दिन गिरावट में बंद हुआ बाजार:सेंसेक्स 33 अंक गिरकर 62,834 पर बंद हुआ, रिलायंस और टाटा मोटर्स टॉप लूजर्स

टॉप न्यूज़, What's Hot, बिजनेस
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, यानी सोमवार (5 दिसंबर) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 33 अंकों की गिरावट के साथ 62,834 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में लगातार दूसरे दिन यह गिरावट आई है। वहीं निफ्टी 5 अंक बढ़कर 18,701 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 15 शेयरों में ही तेजी रही। रिलायंस-टाटा मोटर्स टॉप लूजर्सअपोलो हॉस्पिटस, रिलायंस, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, ब्रिटानिया, SBI लाइफ, BPCL, डॉ रेड्‌डी समेत निफ्टी के 23 शेयरों में गिरावट रही। वहीं हिंडाल्को, टाटा स्टील, UPL, कोल इंडिया, ONGC, NTPC, SBI, JSW स्टील, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड समेत निफ्टी के 27 शेयरों में तेजी देखने को मिली। मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.87% की तेजीNSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 7 में तेजी रही। मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.87% की तेजी देखने...
लकी अली की जमीन पर भू माफियाओं ने किया कब्जा:निराश सिंगर ने कहा – घर पर पत्नी, बच्चे अकेले हैं प्लीज मेरी मदद कीजिए

लकी अली की जमीन पर भू माफियाओं ने किया कब्जा:निराश सिंगर ने कहा – घर पर पत्नी, बच्चे अकेले हैं प्लीज मेरी मदद कीजिए

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड के फेमस सिंगर लकी अली इन दिनों मुश्किल में हैं। लकी अली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया है कि बेंगलुरु में उनके फॉर्म हाउस पर भू माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। लकी अली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कर्नाटक के डीजीपी को ओपन लेटर लिखकर मदद की गुहार लगाई है। लकी ने इस लेटर में कुछ लोगों का नाम भी लिखा है जिसमें एक IAS ऑफिसर भी शामिल है। लकी का कहना है कि भू माफियाओं द्वारा उनकी फैमिली को परेशान किया जा रहा है। जबरदस्ती फार्म में घुस आए लोग लकी अली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट करते हुए लिखा- "आप सभी का समय लेने के लिए माफी चाहता हूं लेकिन मैं ये लेटर कर्नाटक के डीजीपी को लिख रहा हूं- सर मेरा नाम मकसूद महमूद अली है और मैं लेट एक्टर और कॉमेडियन महमूद अली का बेटा हूं। मुझे आम तौर पर लकी अली के नाम से जाना जाता है। मैं अभी काम के सिलसिले में दुबई में हूं इसल...
राज्यवर्द्धन बोले- राहुल की पांचवी रिलॉन्चिंग पर 500 करोड़ खर्च:चुनाव नजदीक, देशभर में कांग्रेस पार्टी चलाने के लिए राजस्थान से पैसा जा रहा

राज्यवर्द्धन बोले- राहुल की पांचवी रिलॉन्चिंग पर 500 करोड़ खर्च:चुनाव नजदीक, देशभर में कांग्रेस पार्टी चलाने के लिए राजस्थान से पैसा जा रहा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने कहा- सुना है 500 करोड़ रुपए राहुल गांधी की रिलॉन्चिंग पर लग रहे हैं। राजस्थान के नौजवानों की नहीं, एक 50 साल के बच्चे की पांचवी बार इमेज रिलॉन्चिंग हो रही है। इस देश के नौजवानों में अपार क्षमता है। लेकिन फिर भी इस देश का एक नौजवान है, इसके ऊपर पांचवी बार रिलॉन्चिंग के लिए 500-500 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। ये कांग्रेस पार्टी का दुर्भाग्य है। 2023 का विधानसभा और 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक है। पूरे देश के अंदर कांग्रेस पार्टी को चलाने के लिए पैसा राजस्थान से जा रहा है। इसलिए मैं कह रहा हूं कि ये घोटाले संरक्षण और शह के साथ हो रहे हैं। अधिकारियों पर दबाव बनवाकर उनसे गलत काम करवाए जा रहे हैं। 50 साल के बच्चे की पांचवी बार इमेज रिलॉन्चिंग राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ जयपुर में प्रदेश बीजेपी मुख्यालय पर मीड...
शहीदी दिहाड़ा और महासंगम 21 को:​​​​​​​शिरोमणि जरनैल अमर शहीद बाबा जीवन सिंह जी सेवा समिति करवाएगी कार्यक्रम

शहीदी दिहाड़ा और महासंगम 21 को:​​​​​​​शिरोमणि जरनैल अमर शहीद बाबा जीवन सिंह जी सेवा समिति करवाएगी कार्यक्रम

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर के रामलीला मैदान में 21 दिसम्बर को शिरोमणि जरनैल अमर शहीद बाबा जीवन सिंह जी सेवा समिति की ओर से धार्मिक आयोजन करवाया जाएगा। समिति पदाधिकारियों ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 'शहीदी दिहाड़ा एवं महासंगम' कार्यक्रम 21 दिसम्बर को सुखाड़िया सर्किल के निकट रामलीला मैदान में होगा। कार्यक्रम संयोजक हरप्रीत सिंह ने कहा कि 19 दिसम्बर सुबह 10 बजे गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ शुरू होगा। बीस दिसंबर को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान से नगर कीर्तन निकाला जाएगा । यह शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस रामलीला मैदान पंहचेगा। 21 दिसम्बर सुबह 10 बजे शहीदी दिहाड़ा और महासंगम का मुख्य कार्यक्रम होगा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान समिति अध्यक्ष भजन सिंह घारू, उपाध्यक्ष हरबंस सिंह मट्टू, महासच...
भारत जोड़ो यात्रा में बीकानेर भी:राहुल गांधी से आगे चल रहे हैं बीकानेर के कांग्रेसी कार्यकर्ता, रमेश जयराम के साथ पैदल चले रामेश्वर डूडी

भारत जोड़ो यात्रा में बीकानेर भी:राहुल गांधी से आगे चल रहे हैं बीकानेर के कांग्रेसी कार्यकर्ता, रमेश जयराम के साथ पैदल चले रामेश्वर डूडी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बीकानेर तो नहीं आ रही है लेकिन बीकानेर के कांग्रेसी कार्यकर्ता इसमें शामिल हो गए हैं। दरअसल, बीकानेर से बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता सोमवार सुबह से राहुल गांधी से आगे इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। बीकानेर के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी यात्रा का संयोजन कर रहे रमेश जयराम के साथ सबसे आगे नजर आए। कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले ही पहुंच गए थे। यहां कैंप में इन कार्यकर्ताओं ने रात गुजारी और सुबह सवेरे अपने केंप से सड़क पर पैदल चल पड़े। यात्रा प्रबंधन कर रहे नेताओं ने बीकानेर के कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी से आगे चलने के निर्देश दिए हैं। ये कार्यकर्ता राहुल गांधी के राजस्थान के सफर में साथ रहेंगे। प्रदेश यात्रियों में प्रदेश कांग्रेस सचिव जिया उर रहमान आरिफ, प्रदेश कांग्रेस सचिव गजेंद्र सिंह सांखला यू...
इंग्लैंड ने सेनेगल को हराया, क्वार्टरफाइनल में फ्रांस से मुकाबला

इंग्लैंड ने सेनेगल को हराया, क्वार्टरफाइनल में फ्रांस से मुकाबला

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
अल खोर (वार्ता). इंग्लैंड ने फीफा विश्व कप 2022 के सुपर-16 मुकाबले में सेनेगल को 3-0 से रौंदकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है।अल बैत स्टेडियम पर रविवार को खेले गये एकतरफा मुकाबले में जॉर्डन हेंडरसन (38वां), हैरी केन (45+3वां) और बुकायो साका (57वां) ने विजेता टीम के गोल किये।इंग्लैंड ने शुरूआती पलों में सेनेगल के खिलाफ थोड़ा संघर्ष किया। पहली बार इंग्लैंड का सामना कर रही सेनेगल ने भी शुरूआती पलों में दो बार बढ़त हासिल करने के मौके बनाये, लेकिन इंग्लैंड ने पहला हाफ खत्म होने से पहले दो गोल करके मैच का रुख पलट दिया।दूसरे हाफ में साका के गोल ने इंग्लैंड और फ्रांस के बीच क्वार्टरफाइनल मुकाबला सुनिश्चित किया।यह किसी अफ्रीकी टीम के खिलाफ इंग्लैंड की लगातार 21वीं जीत है। इंग्लैंड का सामना रविवार को क्वार्टरफाइनल में फ्रांस से होगा।...
जमीन विवाद में चली गोली, युवक गंभीर घायल

जमीन विवाद में चली गोली, युवक गंभीर घायल

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
घायल के पर्चा बयान पर 2 नामजद व 3-4 अन्य के खिलाफ हत्या प्रयास का मुकदमा दर्जहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन थाना क्षेत्र के गांव 21 एनडीआर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। माथे पर गोली लगने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। टाउन पुलिस थाना में घायल के पर्चा बयान के आधार पर दो नामजद व तीन-चार अन्य के खिलाफ हत्या प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह झगड़ा चाचा-ताऊ के भाइयों में जमीन विवाद को लेकर होना बताया जा रहा है। टाउन पुलिस के अनुसार रोही चौहिलांवाली स्थित चक 21 एनडीआर में खेत में ढाणी बनाकर रहने वाले सूरजभान (38) पुत्र रजीराम जाट का जमीन को लेकर अपने ताऊ के भाइयों के साथ विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर शनिवा...