Thursday, June 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

जियो vs एयरटेल vs VI:2,999 रुपए के प्लान में पूरे साल चलेगा मोबाइल

जियो vs एयरटेल vs VI:2,999 रुपए के प्लान में पूरे साल चलेगा मोबाइल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. वोडाफोन आईडिया (VI) ने सालभर की वैलिडिटी वाला नया प्लान लॉन्च किया है। नए अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान की कीमत 2,999 रुपए है। इसमें अनलिमिटेड एसटीडी और लोकल कलिंग के साथ यूजर को एक साल के लिए 865GB इंटरनेट डेटा दिया जाएगा। आपको बता दें कि जियो और एयरटेल भी 2,999 रुपए कीमत वाले प्लान ऑफर करते हैं, आज हम आपको तीनों कंपनियों के 2,999 रुपए वाले प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। वोडाफोन आइडिया का 2999 रुपए वाला प्लानवोडाफोन आइडिया का ये प्लान कुल 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ कुल 850GB डाटा ऑफर किया जाता है। हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा Binge All Night और Vi Movies & TV Classic जैसी सर्विसेज की सुविधा मिलती है। जियो का 2999 रुपए वाला प्लानयह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोज...
सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड होगी अक्षय कुमार की अगली फिल्म:साइंस फिक्शन वाली वेब सीरीज में भी आएंगे नजर, दोनों प्रोजेक्ट्स से उठाया पर्दा

सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड होगी अक्षय कुमार की अगली फिल्म:साइंस फिक्शन वाली वेब सीरीज में भी आएंगे नजर, दोनों प्रोजेक्ट्स से उठाया पर्दा

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में मीडिया से बातचीत की है। अक्षय का कहना है कि वो इस समय दो प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं जिसमें से एक साइंस फिक्शन पर बेस्ड वेब सीरीज होगी जबकि दूसरी सेक्स एजुकेशन जैसे टॉपिक पर आधारित फिल्म है। अक्षय का कहना है कि दोनों के स्क्रिप्ट पर काम हो चुका है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी। पहली बार वेब सीरीज में काम करते दिखेंगे अक्षय रेड सी इंटरनेशनल अवार्ड में पहुंचे अक्षय कुमार ने वहां मौजूद मीडिया से बातचीत करते हुए अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की । इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी मच अवेटेड सीरीज 'द एंड' (जिसका नाम बदला जाना है) उसके स्क्रिप्ट पर काम हो चुका है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। अक्षय ने बताया कि उनकी ये सीरीज साइंस फिक्शन के साथ एक एक्शन ड्रामा भी होगी। अक्षय इस प्रोजेक्ट के साथ पहली बार वेब सीर...
भाजपा की जन आक्रोश यात्रा शुरू:विधानसभा क्षेत्रों में निकले जनअक्रोश रथ, वक्ता बोले, ‘ प्रदेश की जनता परेशान ‘

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा शुरू:विधानसभा क्षेत्रों में निकले जनअक्रोश रथ, वक्ता बोले, ‘ प्रदेश की जनता परेशान ‘

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. भाजपा की जन आक्रोश रथ यात्रा शनिवार को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रवाना हुई। श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र में यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष संजय महिपाल और अन्य नेताओं ने जनअक्रोश रथ को रवानगी दी। होमलैंड सिटी से यात्रा की रवानगी के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। जनअक्रोश रथयात्रा के दौरान मौजूद लोग। यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष महिपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के पिछले चार साल के कार्यकाल के दौरान जनता को परेशान होना पड़ा है। प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं। बिजली संकट परेशानी बना हुआ है वहीं नहरी पानी के लिए इलाके के किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जन अक्रोश यात्रा के माध्यम से आमजन की पीड़ा दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर परिषद के पूर्व सभापति श्याम धारीवाल, भाजपा नेता राजेंद्र छाबड़ा, प्रदीप धेरड़...
पशुओं पर क्रूरता का मामला:खाजूवाला में गाय की पूंछ काटकर ले गए लोग, अब पुलिस ढूंढ रही अज्ञात को

पशुओं पर क्रूरता का मामला:खाजूवाला में गाय की पूंछ काटकर ले गए लोग, अब पुलिस ढूंढ रही अज्ञात को

बीकानेर, What's Hot, टॉप न्यूज़
बीकानेर. बीकानेर के खाजूवाला में पशु क्रूरता का एक और मामला सामने आया है। यहां 22 केवाईडी में एक गाय की पूंछ काट दी गई है। जिसके बाद से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। खाजूवाला पुलिस मामला दर्ज होने के बाद अज्ञात की तलाश में जुटी हुई है। घटना खाजूवाला के गांव 22 केवाईडी की है। इसी गांव के निवासी मोहनलाल नायक ने पुलिस को एफआईआर दी है कि अज्ञात लोगों ने गाय की पूंछ काट दी। गाय के गुप्तांगों पर भी भारी चोट के निशान पाए गए हैं। घटना एक दिसम्बर की मध्य रात्रि के बाद की है। दो दिसम्बर को सुबह ये गाय तड़फती हुई मिली थी। आशंका जताई जा रही है कि पहले गाय के गुप्तांगों पर हमले किए गए और बाद में उसकी पूंछ काट दी गई। घायल अवस्था में गाय गांव में एक कोने में पड़ी मिली है। गाय को इस हालत में देखने के बाद क्षेत्र के लोगों ने पूंछ ढूंढने का प्रयास किया लेकिन नहीं मिली। आसपास कोई सुराग भी नहीं मिला...
आज राजस्थान पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा:MP से झालावाड़ के चवली आएगी; राजे के गढ़ से शुरू होगी आगे की यात्रा

आज राजस्थान पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा:MP से झालावाड़ के चवली आएगी; राजे के गढ़ से शुरू होगी आगे की यात्रा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर . देशभर में अब तक हुई भारत जोड़ो यात्रा के मुकाबले राहुल गांधी राजस्थान में ज्यादा चलेंगे। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि पिछले कुछ समय में वे रोज जितने किमी चल रहे थे, उससे ज्यादा राजस्थान में चलेंगे। राहुल अब तक जहां औसतन रोजाना 25 से 30 किलोमीटर का सफर तय कर रहे थे। वहीं, अब राजस्थान में औसतन 35 किलोमीटर चलेंगे। राजस्थान में यात्रा के दौरान कुछ दिन तो ऐसे भी हैं, जहां 1 दिन में 40 से 50 किलोमीटर भी यात्रा करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा आज मध्य प्रदेश बॉर्डर क्रॉस कर राजस्थान पहुंचेगी। यात्रा की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रभाव वाले जिले झालावाड़ से होगी। यात्रा के स्वागत के लिए सचिन पायलट और कई मंत्री झालावाड़ पहुंच गए हैं। राजस्थान में 520 किमी चलेंगेराजस्थान में राहुल की एंट्री से पहले हमने उनका रूट और उनकी वॉकिंग का दायरा देखा तो पता चला कि राजस्थान में वह ...
कनाडा में बैठे गैंगस्टर ने करवाई ठेहट की हत्या:मूसेवाला मर्डर में भी शामिल; चुनाव लड़ने वाला था राजू, सिर में फंसी थी गोली

कनाडा में बैठे गैंगस्टर ने करवाई ठेहट की हत्या:मूसेवाला मर्डर में भी शामिल; चुनाव लड़ने वाला था राजू, सिर में फंसी थी गोली

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर/सीकर. गैंगस्टर राजू ठेहट की शनिवार सुबह चार बदमाशों ने पिपराली रोड पर उसके घर के बाहर ताबड़ताेड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। चारों शूटर कोचिंग स्टूडेंट की यूनिफॉर्म में थे। ठेहट की मौत के साथ ही राजस्थान में 18 साल पुरानी गैंगवार का तीसरा किरदार भी खत्म हो गया। इससे पहले 23 जुलाई 2014 को बीकानेर जेल में बलबीर बानूड़ा की हत्या कर दी गई थी। वहीं, 24 जून 2017 को चूरू के मालासर में पुलिस एनकाउंटर में आनंदपाल की मौत हो गई थी। ठेहट के मर्डर की जिम्मेदारी बीकानेर के गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली है। रोहित गोदारा ने ट़्वीट किया- ‘हमारे बड़े भाई आनंदपाल और बलबीर की हत्या में राजू ठेहट शामिल था। आज राजू ठेहट को मार कर हत्या का बदला ले लिया है। जल्दी ही हमारे और दुश्मनों से जल्द मुलाकात होगी। बताया जाता है कि रोहित फिलहाल कनाडा में है और वहीं उसने मर्डर की प्लानिंग की। जय बजरंग बली।’ ट्‌व...
करोड़ों की नकली दवाएं बरामद, ब्रांडेड नाम कर रहे थे यूज; देशभर में अलर्ट जारी

करोड़ों की नकली दवाएं बरामद, ब्रांडेड नाम कर रहे थे यूज; देशभर में अलर्ट जारी

टॉप न्यूज़, What's Hot, देश-विदेश
नई दिल्ली. देश में नकली दवाओं के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यह नकली दवाएं नामी कंपनियों के ब्रांड नाम से तैयार की गई थीं। केंद्रीय औषधि एजेंसी ने देशभर की दवा लाइसेंसिंग अथॉरिटीज को इस बारे में अलर्ट किया है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के मुताबिक बद्दी स्थित त्रिजल फॉमूर्लेशन में यह नकली दवाएं तैयार की गई हैं। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल आॅफ इंडिया वीजी सोमानी को इस बारे में हिमाचल के ड्रग कंट्रोलर नवनीत मारवाह ने रिपोर्ट दी थी। इसके बाद वीजी सोमानी ने एक दिसंबर को जरूरी निर्देश जारी किए गए थे।एक करोड़ से ज्यादा है कीमतड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन ने 22 से 24 नवंबर के बीच एक कार, दो गोदाम और बद्दी स्थित त्रिजल फॉमूर्लेशन के गैरआधिकारिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से यह नकली दवाएं बरामद की हैं। द ट्रिब्यून के मुताबिक इन नकली दवाओं की कुल वैल्यू एक करोड़ से ज्यादा बताई गई है। सीज की गई दव...
अर्जेंटीना 10वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

अर्जेंटीना 10वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
कतर में खेले जा रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप के दूसरे प्री क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने आॅस्ट्रेलिया को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना ने 10वीं बार क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। उसका क्वार्टर फाइनल में मुकाबला नीदरलैंड से होगा। दोनों के बीच यह मैच 9 दिसंबर को खेला जाएगा। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने अपने 1000वें मैच में शानदार 1 गोल किया और टीम के जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मैच के 35वें में मिनट में मेसी ने शानदार गोल कर अर्जेंटीना को 1-0 से बढ़त दिला दी। मेसी के करियर का 789वं गोल रहा। मैच के 57वें मिनट में जूनियन अल्वारेज ने गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया।मेसी ने रोनाल्डो को पीछे छोड़ामेसी ने वर्ल्ड कप में गोल करने के मामले में क्रिस्टयानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ दिया है। मेसी का यह वर्ल्ड कप में 9वां गोल था, जबकि इस टूनार्मेंट में उनका तीसरा गोल था। रोनाल्...
LIC ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस:इससे घर बैठे मिलेगी प्रीमियम ड्यू, पॉलिसी स्टेटस और लोन से जुड़ी जानकारियां

LIC ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस:इससे घर बैठे मिलेगी प्रीमियम ड्यू, पॉलिसी स्टेटस और लोन से जुड़ी जानकारियां

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने पॉलिसीधारकों के लिए वॉट्सऐप सर्विस शुरू की है। इस सुविधा के शुरू होने अब पॉलिसीधारकों को कई कामों के लिए LIC ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। घर बैठे ही आपको कई जानकारियां आसानी से मिल जाएंगी। पोर्टल पर कराना होगा रजिस्ट्रेशनLIC की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए LIC की वेबसाइट पर जाकर अपना पॉलिसी नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स को फिल करनी होंगी। इस प्रोसेस को पूरा कर लेने के बाद में आप व्हाट्सएप सुविधा का भी फायदा ले सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद पॉलिसीधारक मोबाइल नंबर 8976862090 पर 'Hi' लिखकर whatsApp पर इन सर्विसेज का उपयोग कर सकेंगे। मिलेंगी ये सुविधाएं प्रीमियम ड्यू बोनस इन्फॉर्मेशन पॉलिसी स्टेटस लोन एलिजिबिलिटी क्वोटेशन लोन रिपेमेंट क्वोटेशन लोन इंटरेस्ट ड्यू प्रीमियम पेड सर्...
पाकिस्तानी फिल्म ने कई इंडियन ब्लॉकबस्टर्स को छोड़ा पीछे:द लीजेंड ऑफ मौला जट के आगे RRR और KGF-2 जैसी फिल्में भी रह गईं पीछे

पाकिस्तानी फिल्म ने कई इंडियन ब्लॉकबस्टर्स को छोड़ा पीछे:द लीजेंड ऑफ मौला जट के आगे RRR और KGF-2 जैसी फिल्में भी रह गईं पीछे

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
पाकिस्तानी फिल्म द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट की शानदार कमाई जारी है। फिल्म ने अब तक ग्लोबली 220 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। इसने इंडिया की इस साल रिलीज हुई कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। यूके और नॉर्वे जैसे देशों में इसने आरआरआर, केजीएफ -2 और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। फवाद खान स्टारर ये फिल्म पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री की अब तक की सबसे महंगी और सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। अब तक कर चुकी है 220 करोड़ की कमाई द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट ने पूरी दुनियाभर में 10 मिलियन डॉलर यानी 220 करोड़ की कमाई कर ली है। इसमें पाकिस्तानी रुपए से 87.50 करोड़ डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस से है जबकि 132.50 करोड़ रुपए ओवरसीज से आए हैं। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसने भारत की ब्लॉकबस्टर फिल्में जैसे आरआरआर, केजीएफ 2 को यूके, नार्वे और गल्फ कंट्रीज में कमाई के मामले...