बंगाल: टीएमसी नेता समेत दो लोगों की विस्फोट में मौत
कोताई (पूर्वी मेदिनीपुर) (वार्ता). पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार रात हुए शक्तिशाली विस्फोट में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बूथ स्तर के नेता सहित दो लोगों की मौत हो गई।आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।बम विस्फोट पूर्वी मेदिनीपुर के भूपतिनगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर में टीएमसी के बूथ स्तर के नेता राजकुमार मन्ना के घर नरूबिला गांव में शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुआ।मारे गए लोगों में राजकुमार मन्ना का अधजला शव आज सुबह विस्फोट स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बरामद किया गया।पुलिस ने बताया कि पहले शव से लगभग 500 मीटर दूर एक और जला हुआ शव मिला जिसकी पहचान विश्वजीत गायेन के रूप में हुई तथा एक अन्य देबकुमार मन्ना बम विस्फोट में घायल हुआ था उसकी हालत गंभीर है।भगवानपुर निर्वाचन क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक रवींद्रनाथ मैती ने आरोप लगाया कि कल रात टीएमसी नेत...








