BSF के जवानों ने युवती को बंधक बनाकर किया रेप:दूध लेने गई थी; डेयरी मालिक-कर्मचारी भी शामिल, 5 पर केस
श्रीगंगानगर. रायसिंहनगर में युवती से रेप का मामला सामने आया है। रेप करने वालों में तीन बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) जवान भी शामिल हैं। घटना रायसिंहनगर की कुम्हार बस्ती के एक दूध डेयरी के गोदाम में हुई। युवती ने डेयरी मालिक और उसके कर्मचारी सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
मामले में युवती ने तीन बीएसएफ जवानों के भी शामिल होने की शिकायत की थी। पीड़िता का कहना है कि वह उनके नाम नहीं जानती। पुलिस ने इस मामले में डेयरी मालिक और उसके कर्मचारी से घटना के बारे में जानकारी जुटाई है। उसके बाद बीएसएफ जवानों को भी उच्च अधिकारियों की अनुमति के बाद पूछताछ कर गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि अब पीड़िता से इनकी पहचान कराई जाएगी।
दूध लेने गई थी युवतीपीड़ित युवती मूल रूप से श्रीगंगानगर की रहने वाली है। अभी रायसिंहनगर में रह रही है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार शाम दूध लेने ...







