Saturday, June 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

जेल में ही रहेंगे आप नेता सत्येंद्र जैन:मनी लॉन्ड्रिंग केस में CBI कोर्ट ने नहीं दी जमानत, याचिका खारिज

जेल में ही रहेंगे आप नेता सत्येंद्र जैन:मनी लॉन्ड्रिंग केस में CBI कोर्ट ने नहीं दी जमानत, याचिका खारिज

Uncategorized, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को CBI कोर्ट फिर झटका लगा है। गुरुवार को कोर्ट ने सत्येंद्र जैन और दो अन्य को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया। इसके एक दिन पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष जज विकास ढुल ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने मेन केस में सुनवाई के लिए अगली तारीख 29 नवंबर तय की है। तिहाड़ जेल में बंद हैं सत्येंद्र जैनप्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सत्येंद्र जैन को 30 मई को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग केस (PMLA) मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं। ED के अनुसार, सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 4 शेल कंपनियों के वास्तविक नियंत्रण में थे, और सह-आरोपी अंकुश जैन और वैभव जैन सिर्फ डमी थे। दूसरी ओर, सत्येंद्र जैन के वकील ने तर्क दिया कि उनकी भूमिका PMLA के दायरे में नहीं आती ...
घर के पास टहल रहे युवक पर जानलेवा हमला:सिर में मारी बोतल, हवाई फायर कर पंजाब की ओर भागे, कार बरामद

घर के पास टहल रहे युवक पर जानलेवा हमला:सिर में मारी बोतल, हवाई फायर कर पंजाब की ओर भागे, कार बरामद

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर के पुरानी शुगर मिल इलाके में मंगलवार रात करीब दस बजे घर से खाना खाकर टहलने निकले युवक पर कार सवार तीन युवकों ने हमला कर दिया। युवक के सिर में कांच की बोतलें मारीं। वहीं हवाई फायर भी किए। युवक और हमलावरों में पहले से ही कुछ विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में कोर्ट केस भी चल रहे हैं। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है। घटना के बाद से इलाके में तनाव है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के कुछ देर बाद हमलावरों की कार बापू नगर इलाके के आसपास ही मिल गई। आरोपियों का अब तक पता नहीं लगा है।कार सवार होकर आए थे युवकबापू नगर के अमित कुमार पुत्र बहादुर चंद ने मामला दर्ज करवाया कि उसका मोहल्ले के ही रहने वाले युवकों सूरज उर्फ गिरधला, शिवा और पवन आदि से विवाद चल रहा है। मंगलवार रात खाना खाने के बाद...
टॉप 10 वांछित एक हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार

टॉप 10 वांछित एक हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
नोहर पुलिस ने हत्या प्रयास के मामले में किया काबूहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले की नोहर पुलिस ने टॉप 10 वांछित व एक हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसे पिछले साल हत्या प्रयास के आरोप में दर्ज हुए मुकदमे में बुधवार को गिरफ्तार किया। नोहर पुलिस थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि 13 जुलाई 2021 को हासन उर्फ खान (29) पुत्र नबीशेर निवासी वार्ड 32, नोहर ने रिपोर्ट दी थी कि उसके साथ इरफान पुत्र मकसूद उर्फ बीएल कयामखानी निवासी वार्ड 32, नोहर, अमित देहडू, इमरान मियां व 2-3 अन्य व्यक्तियों ने मारपीट कर चोटें पहुंचाई। थाना प्रभारी गेरा के अनुसार रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मुकदमा दर्ज होने के पश्चात थाना पर टीम गठित कर इमरान मियां (20) पुत्र मौशम मियां निवासी वार्ड 40, पुराना डीटीओ आॅफिस के पास, नोहर, जावेद उर्फ नारिया (23) पुत्र लिया...
पौने दो करोड़ की लूट में नया खुलासा:बीकानेर से अहमदाबाद बस चलाने वाले ड्राइवर की नजर थी करोड़ों के जेवरात पर, अब गिरफ्तार

पौने दो करोड़ की लूट में नया खुलासा:बीकानेर से अहमदाबाद बस चलाने वाले ड्राइवर की नजर थी करोड़ों के जेवरात पर, अब गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. सितम्बर के अंतिम सप्ताह में बीकानेर में हुई डेढ़ करोड़ रुपए के हीरे-जेवरात की लूट के मामले में पुलिस ने एक बस ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच के मुताबिक बीकानेर से अहमदाबाद के बीच बस चलाने वाले इस ड्राइवर को पता था कि कुछ लोग उसकी बस में करोड़ों रुपए के हीरे-जेवरात लेकर बीकानेर जाते हैं। उसी ने अपने साथियों को बोलकर इस लूट को अंजाम की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान आरोपी रवि मोदी ने बयान दिया कि ट्रेवल्स की बस से आने वाले सोने चांदी के जेवरात व अन्य कीमती सामान की सुचना उसे राजाराम विश्नोई ने दी थी। राजाराम विश्नोई उसी बस सर्विस में ड्राइवर था, जिससे जालौर निवासी हीराराम प्रजापत जेवरात लेकर बीकानेर आता था। उसने लगातार रैकी करते हुए लूट गिरोह को सूचना कर दी कि हीरालाल किस दिन और किस बस से बीकानेर आ रहा है। आरोपी रवि मोदी ने पुलिस को बताया कि राजाराम से मे...
अगले वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक का मैसेज:हार भूलो, गलतियां सुधारो…युवाओं के पास मौका

अगले वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक का मैसेज:हार भूलो, गलतियां सुधारो…युवाओं के पास मौका

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
न्यूजीलैंड दौरे पर टी-20 सीरीज में इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टीम को मैसेज दिया है। उन्होंने बुधवार को कहा- हमें हार भूलकर आगे बढ़ना चाहिए और गलतियों को सुधारना चाहिए। हार्दिक ने कहा कि नए टैलेंट को मौका दिया जाएगा, वे खुद को साबित करें। न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया 18 नवंबर से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी पर कप्तान हार्दिक की नजर 2024 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर है। 1. न्यूजीलैंड सीरीज भी रोडमैप का हिस्सा हार्दिक पंड्या ने कहा कि 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अभी से रोडमैप तैयार कर जुटना होगा। यह सीरीज भी उसी का हिस्सा है। 2. युवा टैलेंट परखने का मौकाउन्होंने कहा, "इस सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में युवा खिलाड़ियों के पास अपने को साबित करने का मौका है। वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में है। 2 साल का समय बाकी है। इस बीच काफी क्रिक...
जॉनसन को बेबी पाउडर बनाने की इजाजत, बिक्री की नहीं:बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- प्रोडक्शन करें, लेकिन अपने रिस्क पर

जॉनसन को बेबी पाउडर बनाने की इजाजत, बिक्री की नहीं:बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- प्रोडक्शन करें, लेकिन अपने रिस्क पर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई बॉम्बे हाईकोर्ट ने जॉनसन एंड जॉनसन (J&J) से कहा है कि वह अपने मुलुंड प्लांट में बेबी पाउडर बना सकती है, लेकिन इसकी बिक्री की इजाजत नहीं होगी। हाईकोर्ट ने बुधवार को कहा कि कंपनी बेबी पाउडर प्रोडक्शन अपने रिस्क पर करे। इसके डिस्ट्रीब्यूशन और सेल पर पाबंदी रहेगी। हाईकोर्ट ने J&J के बेबी पाउडर सैंपल की फिर से जांच करने का भी आदेश दिया, जिसे दो हफ्ते के भीतर पूरा किया जाना है। महाराष्ट्र का फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA यह सैंपल लेगा और उसे री-टेस्टिंग के लिए दो सरकारी लेबोरेटरी और एक प्राइवेट लेबोरेटरी में भेजा जाएगा। जॉनसन ने प्रोडक्शन पर पाबंदी के आदेश को चुनौती दी थीजॉनसन के बेबी पाउडर मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस को महाराष्ट्र सरकार ने कैंसिल कर दिया था। इसके आदेश 15 और 20 सितंबर को दिए गए थे। पहले आदेश में मुलुंड प्लांट में बेबी पाउडर बनाने का लाइसेंस कैंसिल किया ...
माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल का रोल निभाएंगे अक्षय कुमार

माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल का रोल निभाएंगे अक्षय कुमार

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
खिलाड़ी कुमार अक्सर रियल लाइफ हीरोज की कहानियों को बड़े पर्दे पर दिखाते हैं। जिसमें एंटरटेनमेंट के साथ-साथ देशभक्ति का जज्बा भी देखने को मिलता है। 16 नवंबर को रेस्क्यू डे के मौके पर अक्षय ने अपनी अपकमिंग फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की। फिल्म में खिलाड़ी कुमार माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के किरदार निभाने वाले हैं। जिन्होंने साल 1989 में कोयला खदान में फंसे माइनर्स की जान बचाई थी। 16 नवंबर यानी आज के दिन ही जसवंत सिंह गिल भारत के पहले कोल माइनिंग रेस्क्यू को अंजाम दिया था।इस मौके पर दिवंगत इंजीनियर को याद करते हुए केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने लिखा- 1989 में बाढ़ग्रस्त कोयले की खदान से 65 श्रमिकों को बचाने में अहम भूमिका निभाने के लिए स्वर्गीय सरदार जसवंत सिंह गिल जी को हम याद करते हैं। हमें अपने कोल वॉरियर्स पर गर्व है जो भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए बाध...
जयपुर में बिजनेसमैन ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड

जयपुर में बिजनेसमैन ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
परिवार बोला- पार्टनर 7 करोड़ खा गया था, इसलिए परेशान थेजयपुर. जयपुर में बिजनेसमैन ने बुधवार को खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो सामने कारोबारी लहूलुहान पड़े थे। परिवार वाले फौरन उन्हें कांवटिया हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला शास्त्रीनगर इलाके का है।शास्त्री नगर थाना के एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मनमोहन सोनी (41) आरपीए के सामने स्वर्णकार कॉलोनी में रहते थे। इनका रिद्धि सिद्धि के पास डिपार्टमेंटल स्टोर है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे मनमोहन ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सीने में गोली मार ली। उस समय घर में मनमोहन, उनकी पत्नी, मां और भाई रोहित सोनी थे। रोहित और पत्नी उन्हें हॉस्पिटल ले गए, पर उनकी जान नहीं बची। उनकी एक बेटी है, जो 12वीं क्लास में पढ़ती है। घटना के समय वो स्कूल गई थी। एक 22 साल का बेटा है, ज...
लुधियाना में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, 20 किलो हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार; चंडीगढ़ से पहुंची थी टीम

लुधियाना में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, 20 किलो हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार; चंडीगढ़ से पहुंची थी टीम

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
लुधियाना। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़े आपरेशन को अंजाम देते हुए लुधियाना से हेरोइन की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। देर रात किए गए इस आपरेशन के दौरान एनसीबी के हाथ 20 किलो हेरोइन लगी है। एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि लेट नाइट एनसीबी की चंडीगढ़ से आई टीम ने आपरेशन को अंजाम दिया। इस मौके गाड़ी में से नशा बरामद कर एक को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी चंडीगढ़ में ही इसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।वहीं दूसरी तरफ नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक तस्कर फरार हो गया। आरोपितों के कब्जे से हेरोइन व अवैध शराब बरामद हुई है। उनके खिलाफ 4 केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।थाना डिवीजन नंबर 3 पुलिस ने सीएमसी अस्पताल के बाहर की गई नाकाबंदी के दौरान ...
बीएसएनएल फाइबर के अग्रिम भुगतान पर मॉडम नि:शुल्क

बीएसएनएल फाइबर के अग्रिम भुगतान पर मॉडम नि:शुल्क

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। भारत संचार निगम लि. द्वारा हाल ही शुरू की गई भारत फाइबर सेवा में फ्री वाई-फाई मॉडम स्कीम को उपभोक्ताओं का जबरदस्त रेस्पोंस मिल रहा है। अभी तक की बुकिंग से उत्साहित निगम ने उपभोक्ता सेवा केन्द्र के काउंटर पर बढ़ती भीड़ से उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा को देखते हुए इस स्कीम में कनेक्शन लेने के इच्छुक उपभोक्ताओं को वाट्सऐप पर ही कनेक्शन बुक करने की सुविधा प्रदान कर दी है। महाप्रबंधक एलसी सहारण ने बताया कि निगम की हेला बीएसएनएल सेवा (नं. 9462368600) पर वाट्सऐप करके उपभोक्ता अब नया कनेक्शन बुक करवा सकते हैं। इसके बाद संबंधित फ्रेंचाइजी उनसे संपर्क कर घर पर ही सारी कागजी कार्यवाही पूरी कर तुरंत कनेक्शन चालू करवाने का प्रयास करेंगे। इस आॅफर में उपभोक्ता को 6 माह के एडवांस किराए पर सिंगल बैंड मॉडम और 12 महीने के एडवांस किराये पर ड्यूल बैंड मॉडम फ्री दिया जा रहा है। सहारण...