Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

WFI के अध्यक्ष पद के चुनाव पर चंडीगढ़ हाई कोर्ट ने लगायी रोक, कल होनी थी वोटिंग

WFI के अध्यक्ष पद के चुनाव पर चंडीगढ़ हाई कोर्ट ने लगायी रोक, कल होनी थी वोटिंग

देश-विदेश
नई दिल्ली. चंडीगढ़ हाईकोर्ट ने रेसलिंग संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव पर रोक लगा दी है। ये चुनाव कल शनिवार 12 अगस्त को प्रस्तावित था। इस चुनाव की तिथि पहले ही कई बार बदल चुकी है। अब कोर्ट के आदेश के बाद इस पर फिर रोक लग गई है। लंबे संघर्ष के बाद हाल ही में WFI के पूर्व चीफ और बीजेपी MP बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजंरग पुनिया सहित कई बड़े पहलवानों ने विरोध प्रदर्शन किया था। उनपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, उसके बाद ही नये अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरु हुई थी। लेकिन अब कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव फिर टल गया है। संजय सिंह और अनीता श्योराण के बीच मुकाबलाबता दें कि WFI के अध्यक्ष पद के लिए संजय सिंह और राष्ट्रमंडल खेल 2010 की चैंपियन अनीता श्योराण के बीच मुकाबला होगा। बाकी उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद यही लड़ाई इन्हीं दोनों में है। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ ...
भारत में घुसने की कोशिश में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

भारत में घुसने की कोशिश में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

देश-विदेश
नई दिल्ली. सीमा सुरक्षा बल के एक इनकांउटर में शुक्रवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया। पंजाब के तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास शुक्रवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिया भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उसे रोकने की कोशिश की। इस स्थिति के बावजूद वह लगातार अपनी हरकतें बढ़ता गया। कई चेतावनी देने के बाद भी वह नहीं रूका और फिर बीएसएफ के जवानों ने गोली चला दी और फिर वह मारा गया। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल के जवानों ने देर रात रामगढ़ सेक्टर के एसएम पूरा चौकी के पास संदिग्ध हरकत महसूस की। इसके बाद पाया गया कि घुसपैठिया भारत में प्रवेश करने कोशिश कर रहा है। इसके बाद उसे कई बार चेतावनी दी गई। उसने इन्हें हर तरह से नजरअंदाज किया तो फिर गोलीबारी शुरू हुई और इसमें वह मारा गया। गौरतलब है कि जनवरी में भी बीएसएफ ने गुरदासपुर सेक्टर मे...
दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी मुसीबत, 15 अगस्त तक बंद की गई ये जरुरी सेवा

दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी मुसीबत, 15 अगस्त तक बंद की गई ये जरुरी सेवा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली. इस 15 अगस्त को भारत 77वां स्वतंत्रता दिवस मानने जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसिया हर संभव कदम उठा रही है। जहां से थोड़ी भी चूक होने की उम्मीद है, उसे रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस वजह से कुछ ऐसे भी निर्णय लिए जा रहे हैं जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर रेलवे की एक जरूरी सेवा को भी बंद रखने का निर्णय रखा गया है। यह सेवा रेल पार्सल से जुड़ी हुई है। रेलवे ने 12 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक दिल्ली में पड़ने वाले रेलवे के लगभग सभी स्टेशनों पर पार्सल सेवा को सस्पेंड कर दिया है। यानि अगर आपको अपना बाइक, स्कूटर या कोई और सामान रेल पार्सल से दिल्ली भेजना है तो अभी आपको 16 अगस्त तक इंतजार करना पड़ेगा। इन इलाकों में रहेगा प्रतिबंधरेलवे द्वारा जो जा...
संप्रग ने केवल सपने दिखाये , हम पूरा कर रहे हैं : सीतारमण

संप्रग ने केवल सपने दिखाये , हम पूरा कर रहे हैं : सीतारमण

देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता). भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल को भ्रष्टाचार, परिवारवाद, भाई-भतीजावाद से ग्रस्त और झूठे सपने दिखाने वाला कालखंड करार देते हुए कहा कि वह सपने दिखाते थे, हम सपने पूरे करते हैं। श्रीमती सीतारमण ने विपक्ष की ओर से मोदी सरकार के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर तीसरे दिन की चर्चा की शुरूआत करते हुए कहा कि संप्रग सरकार के कार्यकाल की तुलना में देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय तरक्की की है। कोविड संकट के बाद जहां वैश्विक आर्थिक परिदृश्य धुंधला होता जा रहा है, वहीं भारत की आर्थिक वृद्धि चौंकाने वाली है। यह सब मोदी सरकार की कुशल नीतियों के कारण संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार के कार्यकाल में 2जी, कोय...
नूंह हिंसा के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

नूंह हिंसा के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

देश-विदेश
नूंह (वार्ता). हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को ब्रजमंडल शोभा यात्रा के दौरान भड़की साम्प्रदायिक हिंसा के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये राज्य पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ रखा है और इसी कड़ी में उसने गुरुवार को एक मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।हिंसा के बाद फरार हुये अथवा छिप गये ऐसे ही दो आरोपियों को पकड़ने के लिये निरीक्षक संदीप मोर के नेतृत्च में अपराध शाखा टीम ने सूचना मिलने पर तावड़ू के सिलको गांव की पहाड़ी के निकट धावा बोला। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में पुलिस दो आरोपियों गवारका निवासी मुनफेद और सैकुल को पकड़ लिया गया। फायरिंग के दौरान सैकुल के पैर में गोली लगी है तथा उसे नल्हड़ मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा, एक मोटरसाइकिल और अन्य सामान भी बरामद किया है।इससे पहले पुलिस ने बुधवार को ड्रोन की मदद से नूंह में अरावली की पहाड़ि...
लोन लेने वालों को नहीं लगा नया झटका

लोन लेने वालों को नहीं लगा नया झटका

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बिजनेस
आरबी गवर्नर के संबोधन की बड़ी 16 बड़ी बातेंमुंबई: महंगाई को लक्षित दायर में रखने के लक्ष्य पर नजर टिकाये रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने आज विकास अनुमान को यथावत बनाये रखने और महंगाई के अनुमान को बढ़ाते हुये नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया, जिससे आम लोगों के घर, कार और अन्य प्रकार के ऋणों की किस्तों में बढोतरी नहीं होगी। समिति ने रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर यथावत रखने का निर्णय लिया है।भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक में लिए गये निर्णयों की मुख्य बातें इस प्रकार है:रेपो दर 6.5 प्रतिशत पर बरकरार। उदार नीतिगत रुख को वापस लेने पर ध्यान जारी रहेगा। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.5 प्रतिशत पर बरकरार। मुद्रास्फीति के अनुमान को बढ़ाकर 5.4 प्रतिशत किया गया। टमाटर और अन्य सब्जियों की कीमतों में उछाल से निकट भविष्य में म...
मेरठ में दहशत: दिनदहाड़े कारोबारी दंपती को मारी गोली, बेटे, बहू और पोती को बनाया बंधक

मेरठ में दहशत: दिनदहाड़े कारोबारी दंपती को मारी गोली, बेटे, बहू और पोती को बनाया बंधक

देश-विदेश
मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में गुरूवार को दिनदहाड़े सशस्त्र बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।पुलिस ने बताया कि व्यापारी धन कुमार जैन (70) अपने दो बेटों के साथ ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रहते थे। आज सुबह मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश उनके घर में घुस आये और लूटपाट की कोशिश का विरोध करने पर धन कुमार जैन और उनकी पत्नी अंजू जैन पर गोलियां चला दीं। बदमाशों ने घर में मौजूद धन कुमार के बेटे, बहू और पोती को एक कमरे में बंधक बना लिया। लूटपाट के बाद बदमाश फरार हो गये। किसी तरह खुद को मुक्त करने के बाद जब बेटे ने बाहर आकर देखा तो पिता धन कुमार जैन मृत पड़े हुए थे जबकि मां अंजू जैन लहुलुहान पड़ी मिलीं। दोनों को फौरन ही अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने धन कुमार को मृ...
अमृतसर से 12 किग्रा हेरोइन बरामद, तीन नशा-तस्कर काबू

अमृतसर से 12 किग्रा हेरोइन बरामद, तीन नशा-तस्कर काबू

देश-विदेश
अमृतसर (वार्ता). पंजाब पुलिस ने तीन नशा-तस्करों को काबू करके और उनके पास से 12 किलो हेरोइन बरामद करके सरहद पार से चलाए जा रहे नशा-तस्करी रैकेट का पदार्फाश किया है। डीजीपी गौरव यादव ने गुरुवार को यहाँ बताया कि गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान भिन्दर सिंह उर्फ भिन्दा निवासी गाँव दाउके, घरिंडा, अमृतसर; दिलबाग सिंह उर्फ मनु गाँव रजातल, घरिंडा, अमृतसर और मनीपाल सिंह उर्फ मनी निवासी गाँव छीना शबाजपुर राजा सांसी, अमृतसर के रूप में हुई है। हेरोइन की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने सफेद रंग की हुंडई वरना कार भी जब्त की है, जिसमें उक्त व्यक्ति सफ? कर रहे थे। श्री यादव ने बताया कि पुख़्ता सूचना मिली थी कि कुछ नशा-तस्करों द्वारा ड्रोन के द्वारा फेंकी गई हेरोइन की खेप प्राप्त की गई थी और वह सफेद रंग की हुंडई वरना कार में इसकी डिलीवरी करने जा रहे हैं। इस पर अमृतसर ग्रामीण पुलिस द्वारा गाँव बहड़वाल के ...
आयुष्मान भारत योजना पर बड़ा खुलासा

आयुष्मान भारत योजना पर बड़ा खुलासा

देश-विदेश
नई दिल्ली. साल 2018 में मोदी सरकार ने एक बड़ी हेल्थ स्कीम लॉन्च की थी। इस स्कीम के तहत देश के गरीब लोगों को 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में कराए जाने का दावा किया गया था। इस स्कीम का नाम है- में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शॉर्ट फार्म में इसे आयुष्मान भारत योजना भी कहते है। इस योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाना पड़ता है। जिसके बाद योजना के तहत लिस्टेड हॉस्पिटलों में इलाज में छूट दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य तो करोड़ों गरीबों के उद्धार का है। लेकिन अब इस योजना में एक बड़े घोटाले की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस स्कीम के तहत पैसा गबन करने के उद्देश्य से मर चुके लोगों का इलाज भी रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। एक ही नंबर से लाखों लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इस गड़बड़ी का खुलासा भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक यानी सीएजी ने की है।नियंत्रक और महालेखा...
नूंह हिंसा पर बड़े एक्शन की तैयारी?

नूंह हिंसा पर बड़े एक्शन की तैयारी?

देश-विदेश
नूंह. सरकारी एजेंसियों ने नूंह में दो हजार माइग्रेंट्स की आईडी सत्यापन की सिफारिश की है। ये फैसला नूंह हिंसा में सोमवार को दो रोहिंग्या की गिरफ्तारी के बाद लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 31 जुलाई को नूंह हिंसा में म्यांमार से आए लोग शामिल थे, जो आसाम या बंगाल की अवैध आइडेंटिटी के जरिये नूंह पहुंचे थे। इस बारे में नूंह के एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने कहा कि आईडी सत्यापन की जरूरत है ताकि उससे कानूनी तरीके से निपटा जा सके। इन लोगों को यहां शरण देने के बदले शोषण किया जाता है। इन्हें खरीदा जाता है या फिर गैरकानूनी कामों में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है। इनपुट मिले हैं कि लोकल लोगों की तरफ से उनकी महिलाओं का शोषण किया गया है। इसलिए इनकी आईडी चैक कर एक्शन लेने की जरूरत है। फरीदाबाद में बुधवार को धारा 144 हटाई गई, लेकिन बवाल की खबर सुनने को मिली। गोंछी स्थित गोला चौक पर मंगलवार देर रात...