Friday, October 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

भारत-चीन सैन्य कमांडर्स की 13वें दौर की बातचीत जारी

भारत-चीन सैन्य कमांडर्स की 13वें दौर की बातचीत जारी

देश-विदेश
नई दिल्ली भारत और चीन के बीच आज कोर कमांडर स्तर की 13वें दौर की बातचीत चल रही है। सुबह 10.30 बजे LAC पर चीन के हिस्से वाले मोल्डो में बातचीत शुरू हुई। भारतीय टीम का नेतृत्व लेह स्थित XIV कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन कर रहे हैं। चीनी पक्ष के नेतृत्व का जिम्मा दक्षिण शिनजियांग जिले के सैन्य कमांडर मेजर जनरल लियू लिन को सौंपा गया है। दोनों देशों के बीच लद्दाख सीमा पर सैनिक गतिरोध लंबे समय से बना हुआ है। माना जा रहा है कि आज की बातचीत में हॉट स्प्रिंग में तैनात सैनिकों के मसले पर चर्चा होगी। दोनों पक्षों के बीच सैन्य स्तर पर 12 दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।...
मानसून विदा, अब सताएगी गर्मी:श्रीगंगानगर में 40 और जयपुर में 36 डिग्री तक पहुंचा तापमान

मानसून विदा, अब सताएगी गर्मी:श्रीगंगानगर में 40 और जयपुर में 36 डिग्री तक पहुंचा तापमान

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बीकानेर, श्री गंगानगर
बीकानेर आते-जाते मानसून में नहाने के बाद के बाद पूरा राजस्थान अब 'अक्टूबर हीट' की चपेट में है। यह वो दौर है, जब सूरज की गर्मी और धरती के बीच बादल नहीं है। आसमान पूरा साफ है तो सूरज भी दस नवम्बर तक अपने तेवर दिखाने वाला है। पश्चिमी राजस्थान में मानसून का सबसे ज्यादा लुत्फ उठाने वाले जैसलमेर ने तपना शुरू कर दिया है, यहां तापमान अब 39 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है, तो श्रीगंगानगर तो चालीस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जयपुर में 36 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। उदयपुर और कोटा के तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने वाली है। कुल मिलाकर राजस्थान का पूर्वी हिस्सा हो या फिर पश्चिमी, सभी जिलों में नवम्बर के दूसरे सप्ताह तक गर्मी पड़ने वाली है। हालांकि ये हवाओं के रुख पर भी निर्भर करेगा कि कहां कितनी गर्मी पड़ने वाली है और कितनी उमस होगी? यहां मानसून गया, तापमा...
रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम बेचैन, सजा से पहले वकील करेंगे मुलाकात, सुनारिया जेल के आसपास बढ़ी सतर्कता

रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम बेचैन, सजा से पहले वकील करेंगे मुलाकात, सुनारिया जेल के आसपास बढ़ी सतर्कता

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
सुनारिया जेल में गुरमीत राम रहीम बेचैन हैं। जेल प्रशासन वकील से मिलने की इच्छा जाहिर की है। रंजीत हत्याकांड में सजा सुनाई जाने से एक दिन पहले सोमवार को वकील राम रहीम से सुनारिया जेल में आकर मुलाकात करेंगे। चार साल पहले अगस्त 2017 में सीबीआई की पंचकूला स्थित विशेष अदालत ने गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन उत्पीड़न के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। ...
शाहरुख खान के सभी विज्ञापन रोके, प्री-बुकिंग के बावजूद रिलीज नहीं किए जा रहे ऐड

शाहरुख खान के सभी विज्ञापन रोके, प्री-बुकिंग के बावजूद रिलीज नहीं किए जा रहे ऐड

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान के केस का बुरा असर अब उनके पिता शाहरुख खान के प्रोफेशन पर पड़ने लगा है। लर्निंग ऐप BYJU'S (बायजूस) ने बॉलीवुड एक्टर के सभी विज्ञापनों पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं शाहरुख के प्री-बुकिंग ऐड की रिलीजिंग भी नहीं की जा रही है। शाहरुख की स्पॉन्सरशिप डील्स में बायजूस सबसे बड़ा ब्रांड था। इस ब्रांड को एंडोर्स करने के बदले शाहरुख को सालाना 3 से 4 करोड़ रुपए मिलते थे। वे 2017 से कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके अलावा उनके पास ICICI बैंक, रिलायंस जियो, LG, दुबई टूरिज्म, हुंडई जैसी करीब 40 कंपनियों का एंडोर्समेंट हैं।...
लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में 20 साल की महिला से हुई ज्यादती, 4 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में 20 साल की महिला से हुई ज्यादती, 4 आरोपी गिरफ्तार

देश-विदेश
मुंबई महाराष्ट्र में लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में 20 साल की महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में शनिवार को चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं चार आरोपियों की तलाश जारी है। महिला अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी। मुंबई GRP कमिश्नर कैसर खालिद के ने बताया कि इगतपुरी से पुष्पक एक्सप्रेस में 8 बदमाश सवार हुए थे, उन्होंने चलती ट्रेन में पहले लूटपाट की और फिर एक महिला से दुष्कर्म किया। ये घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। इस मामले में कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। रेलवे पुलिस के मुताबिक आरोपी औरंगाबाद रेलवे डिस्ट्रिक्ट में पड़ने वाले इगतपुरी से स्लीपर बोगी के कोच नंबर डी-2 में सवार हुए थे। उन्होंने इगतपुरी से कल्याण के बीच वारदात की थी।...
फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के घर और ऑफिस पर NCB का छापा

फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के घर और ऑफिस पर NCB का छापा

देश-विदेश
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में NCB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिल्डर और फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के बांद्रा स्थित घर और ऑफिस में छापेमारी की है। ​​​​​इम्तियाज का नाम अचित कुमार की पूछताछ में सामने आया है। अचित को NCB ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। इम्तियाज पर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को भी ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप लगा था। इम्तियाज के बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ कनेक्शन हैं। जांच में सामने आया है कि शाहरुख खान और आर्यन खान से भी उनके काफी अच्छे संबंध हैं।...
फ्रेडरिकसेन ने प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया को प्रेरित करने वाला बताया

फ्रेडरिकसेन ने प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया को प्रेरित करने वाला बताया

देश-विदेश
दिल्ली डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन 3 दिन के दौरे पर शनिवार को दिल्ली पहुंचीं। यह उनकी पहली भारत यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान फ्रेडरिकसेन ने उन्हें दुनिया को प्रेरित करने वाला बताया। यहां से वे राजघाट पहुंचीं और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। डेनिश PM के दौरे से दोनों देशों के संबंध मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।...
नुसरत जहां से ममता का मोहभंग

नुसरत जहां से ममता का मोहभंग

देश-विदेश
कोलकाता तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल में होने वाले उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें BJP से TMC में आए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो और TMC सांसद नुसरत जहां का नाम नहीं है। सुप्रियो और नुसरत का नाम लिस्ट में नहीं होने से उनके समर्थकों में निराशा है। भवानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले बाबुल सुप्रियो TMC में शामिल हुए। ऐसा माना जा रहा था कि TMC में सुप्रियो काफी सक्रिय भूमिका में होंगे। हालांकि, भवानीपुर उपचुनाव के दौरान BJP उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल के खिलाफ प्रचार में वो नहीं उतरे। बताया गया कि टिबरेवाल से दोस्ती के चलते उन्होंने प्रचार न करने का फैसला लिया।...
आर्यन खान का कबूलनामा:शाहरुख खान के बेटे ने ड्रग्स लेने की बात मानी

आर्यन खान का कबूलनामा:शाहरुख खान के बेटे ने ड्रग्स लेने की बात मानी

देश-विदेश
मुंबई क्रूज पर ड्रग्स पार्टी के मामले में गिरफ्तार आर्यन खान जेल में हैं। किला कोर्ट से शुक्रवार को जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे अब सेशन कोर्ट में जमानत की अपील करेंगे। इस बीच पता चला है कि आर्यन और अरबाज मर्चेंट ने NCB की पूछताछ के दौरान ड्रग्स लेने की बात कबूल की है। आर्यन ने कहा है कि वे चरस पीते हैं और क्रूज पार्टी के दौरान भी चरस लेने वाले थे। NCB ने अदालत में दिए पंचनामे में बताया है कि तलाशी के दौरान अरबाज ने जूते से ड्रग्स का पाउच निकाल कर दिया था। अरबाज के पास से 6 ग्राम चरस बरामद हुई थी।...
नवाब मलिक का आरोप- BJP के बड़े नेताओं के कहने पर क्रूज से 3 लोग छोड़े गए

नवाब मलिक का आरोप- BJP के बड़े नेताओं के कहने पर क्रूज से 3 लोग छोड़े गए

देश-विदेश
मुंबई मुंबई रेव पार्टी मामले में एक बार फिर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता नवाब मलिक मीडिया के सामने आए और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) पर कई गंभीर आरोप लगाए। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री मलिक ने शनिवार को कहा कि NCB ने टारगेट करके क्रूज पर छापा मारा और 1300 लोगों में से सिर्फ 11 लोगों को हिरासत में लिया था। इन्हें पकड़ने के बाद NCB ऑफिस लाया गया और इसमें से आर्यन, अरबाज और मुनमुन समेत 8 को अपने पास रखते हुए बाकी 3 आरोपियों को जाने दिया गया। मलिक ने आरोप लगाया है कि जिन तीन लोगों को NCB ने छोड़ा उनमें एक भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके मोहित कंबोज का साला ऋषभ सचदेवा भी है। अपनी बात की पुष्टि के लिए नवाब मलिक ने कुछ वीडियो और तस्वीरें भी जारी की हैं, जिसमें ऋषभ सचदेवा अपने पिता और चाचा के साथ NCB ऑफिस से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। मलिक के मुताबिक, म...