Friday, October 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां युवाओं से हमले करा रहीं, ये कत्ल करने के बाद रोजमर्रा के काम में लग जाते हैं

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां युवाओं से हमले करा रहीं, ये कत्ल करने के बाद रोजमर्रा के काम में लग जाते हैं

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकी हमले बढ़े हैं। आतंकियों के निशाने पर चुनिंदा आम लोग हैं। गुरुवार को श्रीनगर में दो टीचर्स के कत्ल को इसी नजरिए से देखा जा सकता है। भारत सरकार का मानना है कि पाकिस्तान की एजेंसियां कश्मीर घाटी के आम युवाओं का इस्तेमाल करके लोगों के कत्ल करा रही हैं। ये युवा वारदात को अंजाम देने के बाद अपने रोजमर्रा के काम में लग जाते हैं, इसलिए कई बार ये सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बच जाते हैं। इन आतंकियों को ‘हाईब्रिड टेरेरिस्ट्स’ कहा जा रहा है।...
मुंबई में 125 करोड़ की हेराेइन बरामद

मुंबई में 125 करोड़ की हेराेइन बरामद

देश-विदेश
मुंबई मुंबई में जारी क्रूज ड्रग्स पार्टी केस के बीच राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने मुंबई पोर्ट पर छापा मारा है। यहां एक कंटेनर से 25 किलो हेरोइन बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 125 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस मामले में अभी तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
अरुणाचल में भारत-चीन की झड़प

अरुणाचल में भारत-चीन की झड़प

देश-विदेश
नई दिल्ली लद्दाख में ही नहीं बल्कि अरुणाचल प्रदेश में भी चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में पिछले हफ्ते भारतीय जवानों की चीन के सैनिकों से झड़प हो गई थी। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। इसके मुताबिक पेट्रोलिंग के दौरान सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने हो गए थे और कुछ घंटों तक यह सिलसिला चला था। हालांकि इसमें भारतीय जवानों को कोई नुकसान नहीं हुआ और प्रोटोकॉल के मुताबिक बातचीत से विवाद सुलझा लिया गया।...
आर्यन खान गए जेल:किला कोर्ट में जमानत पर सुनवाई फिर शुरू, क्रूज ड्रग्स केस का छठा दिन

आर्यन खान गए जेल:किला कोर्ट में जमानत पर सुनवाई फिर शुरू, क्रूज ड्रग्स केस का छठा दिन

देश-विदेश
मुंबई अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बेल मिलेगी या फिर उन्हें 14 दिनों तक जेल में ही रहना पड़ेगा, आज इसका फैसला हो सकता है। क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में फंसे आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका पर किला कोर्ट में सुनवाई फिर से शुरू हो गई है। इससे पहले करीब 12.45 बजे सुनवाई शुरू हुई थी जो 2.15 बजे तक चली, फिर ब्रेक हो गया। इस बीच NCB ने आर्यन समेत सभी 6 मेल आरोपियों को आर्थर रोड जेल और दोनों फीमेल आरोपियों को भायखला जेल भेज दिया है। आर्यन को क्वारैंटाइन सेल में रखा गया है। वैसे तो उनका RTPCR टेस्ट नेगेटिव आया है, लेकिन जेल की नई गाइडलाइंस के मुताबिक 7 दिन क्वारैंटाइन सेल में रखने का नियम है। दरअसल कोर्ट ने कल सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था, लेकिन सुनवाई देर तक चली थी और शाम 6 बजे के बाद जेल में एंट्री नहीं होती, इसलिए आर्यन...
ब्रिटिश सरकार ने बदला नियम:कोवीशील्ड लगवाने वाले भारतीयों को 11 अक्टूबर से ब्रिटेन जाने पर क्वारैंटाइन नहीं होना पड़ेगा

ब्रिटिश सरकार ने बदला नियम:कोवीशील्ड लगवाने वाले भारतीयों को 11 अक्टूबर से ब्रिटेन जाने पर क्वारैंटाइन नहीं होना पड़ेगा

देश-विदेश
नई दिल्ली भारत और ब्रिटेन के बीच क्वारैंटाइन रूल्स को लेकर चल रही तनातनी खत्म होने के संभावना है। गुरुवार को भारत में ब्रिटेन के हाई कमिश्नर ने कहा- भारत से ब्रिटेन जाने वाले लोगों को 11 अक्टूबर के बाद वहां क्वारैंटाइन में नहीं रहना होगा। हालांकि, इन लोगों को कोवीशील्ड या किसी दूसरे ब्रांड से (जिसे ब्रिटेन ने अप्रूव किया हो) वैक्सीनेटेड होना जरूरी होगा। इससे पहले ब्रिटेन सरकार ने कहा था कि जो लोग भारत से ब्रिटेन आ रहे हैं और उन्होंने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज डोज लिए हों, तब भी उन्हें वैक्सीन न लेने वालों की तरह 10 दिन क्वारैंटाइन होना पड़ेगा और टेस्ट कराने होंगे। इस कदम की भारत में काफी आलोचना हुई थी। भारत ने भी इसके जवाब में ब्रिटेन से आने वालों के लिए 10 दिन का क्वारैंटाइन और कोरोना टेस्ट जरूरी कर दिया था।...
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हाइब्रिड मोड काम नहीं कर रहा, फिजिकल हियरिंग शुरू होनी चाहिए

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हाइब्रिड मोड काम नहीं कर रहा, फिजिकल हियरिंग शुरू होनी चाहिए

देश-विदेश
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि मामलों की सुनवाई का हाइब्रिड मोड काम नहीं कर रहा है, सामान्य स्थिति वापस आनी चाहिए। अदालतों को फिजिकल रूप से काम करना होगा, वर्चुअल हियरिंग को नॉर्म नहीं बनाया जा सकता। न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने कहा कि यहां अदालत में बैठना और स्क्रीन देखना हमें खुशी नहीं दे रहा है। बेंच ने कहा कि वह चाहती है कि अदालतें जनता के लिए खुलें और सभी नागरिकों के लिए न्याय सुलभ हो।...
सुप्रीम कोर्ट UP सरकार के एक्शन से संतुष्ट नहीं, पूछा- मामला जब 302 का है तो गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हुई?

सुप्रीम कोर्ट UP सरकार के एक्शन से संतुष्ट नहीं, पूछा- मामला जब 302 का है तो गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हुई?

देश-विदेश
लखनऊ/लखीमपुर लखीमपुर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने पूछा है कि जब मामला 302 (हत्या) का है तो गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हुई? यूपी सरकार के वकील हरीश साल्वे ने कहा कि आशीष शनिवार को 11 बजे तक पेश हो जाएगा। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की जांच में यूपी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से संतुष्ट नहीं है। यूपी सरकार को अपने से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि जब तक कोई अन्य एजेंसी इस केस को नहीं संभालती है, तब तक मामले के सबूत सुरक्षित रहें।...
देश को 35 ऑक्सीजन प्लांट की सौगात:मोदी ने उत्तराखंड से की शुरुआत

देश को 35 ऑक्सीजन प्लांट की सौगात:मोदी ने उत्तराखंड से की शुरुआत

देश-विदेश
देहरादून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 35 PSA ऑक्सीजन प्लांट की सौगात दी है। उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एम्स में हो रहे कार्यक्रम से इसकी शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री इस वक्त लोगों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि कोरोना से लड़ाई में ऑक्सीजन सप्लाई से लेकर वैक्सीन तक की चुनौती थी। साथ ही कहा कि सरकार हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलना चाहती है।...
भाजपा पर भारी महाविकास अघाड़ी

भाजपा पर भारी महाविकास अघाड़ी

देश-विदेश
मुंबई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र के छह जिलों की 85 जिला परिषद सीटों के उपचुनाव में 22 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस को 144 पंचायत समिति सीटों में से 35 पर जीत हासिल हुई है। देर रात को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नतीजों में यह जानकारी दी गई है। इस हिसाब से जिला परिषद में भाजपा और पंचायत समिति में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि, भाजपा को अपने ही गढ़ यानी नागपुर में हार का सामना करना पड़ा है। यहां कांग्रेस को सबसे ज्यादा 9 सीटें मिली हैं। वहीं महाविकास अघाड़ी का कुल आंकड़ा 46 के पार पहुंच गया है। 6 जिला परिषदों में धुले, नंदुरबार, अकोला, वाशिम, नागपुर और पालघर शामिल हैं। इसकी 84 खाली सीटों और 37 पंचायत समितियों की 141 सीटों पर मंगलवार को मतदान हुआ था और बुधवार को देर रात तक मतगणना हुई। इसके अलावा, एक जिला परिषद सीट और तीन पंचायत समिति वार्ड म...
आर्यन समेत 8 की जमानत पर सुनवाई जारी

आर्यन समेत 8 की जमानत पर सुनवाई जारी

देश-विदेश
मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में मेट्रोपोलिटिन कोर्ट में सुनवाई जारी है। इसमें NCB ने आर्यन सहित 8 आरोपियों की कस्टडी बढ़ाकर 11 अक्टूबर तक करने की मांग की है। कोर्ट की कार्यवाही देखने के लिए लिए बड़ी संख्या में लोग कोर्ट रूम में मौजूद हैं।