Thursday, October 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

लखनऊ में PM मोदी बोले- जिन 9 लाख परिवारों को घर मिले वे इस बार अयोध्या से ज्यादा दिये जलाएं

लखनऊ में PM मोदी बोले- जिन 9 लाख परिवारों को घर मिले वे इस बार अयोध्या से ज्यादा दिये जलाएं

देश-विदेश
लखनऊ आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देश की आजादी के 75वें वर्ष का 'अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रधानमंत्री मोदी ने एक होम-वर्क दिया। कहा, अयोध्या में इस बार दिवाली पर साढ़े सात लाख दिये जलाए जाएंगे। जिन 9 लाख परिवारों को अपने घर मिले हैं, वे अपने-अपने घर के बाहर सिर्फ दो दिये जलाएं। मेरे गरीब भाई अपने घर को 18 लाख दिये से रोशन करेंगे तो भगवान राम को भी खुशी होगी। मोदी ने कहा, कुछ महानुभाव हमारे विरोध में ही ऊर्जा खपाते हैं। वे सुन लें कि हमने तीन करोड़ परिवारों को लखपति बना दिया है। यह वे परिवार हैं जिनके घर बन चुके हैं। मुझे इस बात की भी खुशी होती है कि देश में PM आवास योजना के तहत जो घर दिए जा रहे हैं, उनमें 80 प्रतिशत से ज्यादा घरों पर मालिकाना हक महिलाओं का है या फिर वो जॉइंट ओनर हैं।...
CEO जकरबर्ग ने यूजर्स से माफी मांगी

CEO जकरबर्ग ने यूजर्स से माफी मांगी

देश-विदेश
नई दिल्ली फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म करीब 6 घंटे तक पूरी दुनिया में बंद रहे, जिसके चलते अरबों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह समस्या सोमवार रात करीब 9.15 बजे सामने आई थी। इसके बाद लोगों ने तुरंत ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। इस आउटेज का असर अमेरिकी बाजार में फेसबुक के शेयरों पर भी दिखा और कंपनी के शेयर 6% तक गिर गए। बता दें दुनियाभर में फेसबुक के 2.85 अरब मंथली एक्टिव यूजर हैं। वहीं वॉट्सऐप के 2 अरब और इंस्टाग्राम के 1.38 अरब यूजर हैं।...
इतना पीटा कि चीखें खामोश हो गईं

इतना पीटा कि चीखें खामोश हो गईं

देश-विदेश
लखीमपुर लखीमपुर खीरी में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र के ड्राइवर हरिओम की पिटाई का एक वीडियो सामने आया है। इसमें ड्राइवर जमीन पर लेटा हुआ है, तीन-चार लोग उसे लाठी-डंडे से बुरी तरह से पीट रहे हैं। वह जमीन पर हाथ जोड़कर खुद को छोड़ने के लिए गिड़गिड़ा रहा है, लेकिन उसकी कोई नहीं सुन रहा है। ड्राइवर के सिर से खून निकल रहा है। वह बहुत घबराया हुआ है। उसके चेहरे पर और आंखों में मौत का डर है। वह कभी सामने खड़ी भीड़ को तो कभी दाएं देखता है तो कभी बाएं। ड्राइवर कह रहा है कि दादा छोड़ दो, भइया छोड़ दो, पर किसी का दिल नहीं पसीजा। भीड़ में कुछ लोग उसे डंडा दिखाते हैं और जबरन मनमानी बात कहने के लिए कहते हैं। ड्राइवर नहीं कहता है तो फिर उसके ऊपर टूट पड़ते हैं। कुछ लोग चिल्ला रहे हैं, 'मारो...को...मार डालो सा...को'। बीच-बीच में गालियों की आवाज भी आती हैं। वह जान की भीख मांग ...
शाहरुख का बेटा आर्यन 7 अक्टूबर तक रिमांड पर

शाहरुख का बेटा आर्यन 7 अक्टूबर तक रिमांड पर

देश-विदेश
मुंबई ड्रग्स मामले में गिरफ्तार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 7 अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में रहना होगा। सोमवार को मुंबई की किला कोर्ट में सुनवाई के दौरान NCB ने 11 अक्टूबर तक रिमांड मांगी थी। हालांकि कोर्ट ने आर्यन और उसके साथ गिरफ्तार अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीजा को 7 अक्टूबर तक का ही रिमांड मंजूर किया। अन्य 5 आरोपियों विक्रांत छोकर, इश्मीत सिंह, नुपुर सारिका, गोमित चोपड़ा और मोहक जसवाल को भी 7 अक्टूबर तक NCB की रिमांड पर भेज दिया है। सुनवाई के दौरान NCB ने आरोपियों से बरामद ड्रग्स की जानकारी दी। पार्टी ऑर्गनाइजर्स और पैडलर्स का भी जिक्र हुआ। सवाल उठा कि क्रूज पर तो 1300 लोग थे, फिर चंद लोगों पर ही कार्रवाई क्यों हो रही है? इस पर आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा- खान (आर्यन) वहां ड्रग्स बेचने के लिए नहीं गए थे, अगर वो चाहते तो पूरा शिप भी खरीद सकते थे। अगर जांच ही करनी है तो शि...
चीन-पाकिस्तान गठजोड़ से डर नहीं,पाक से पश्चिमी प्रौद्योगिकी का चीन को मिलना चिंताजनक: वायु सेना प्रमुख

चीन-पाकिस्तान गठजोड़ से डर नहीं,पाक से पश्चिमी प्रौद्योगिकी का चीन को मिलना चिंताजनक: वायु सेना प्रमुख

देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता) वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान और चीन का गठजोड़ इतनी चिंता की बात नहीं है और वायु सेना दो मोर्चों पर एक साथ किसी भी आकस्मिक स्थिति का सामना करने को तैयार है लेकिन पाकिस्तान से पश्चिमी प्रौद्योगिकी का चीन को हस्तांतरण चिंता का विषय है।
कोरोना से मौत पर देना ही होगा मुआवजा

कोरोना से मौत पर देना ही होगा मुआवजा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
कोरोना संक्रमण के कारण होने वाली मौतों पर मुआवजे का रास्ता अब साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस योजना को स्वीकृति दे दी है, जिसमें कोरोना से मौत पर 50 हजार का मुआवजा देने की बात कही गई थी। कोर्ट ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी (NDMA) को मुआवजे के लिए गाइडलाइंस तैयार करने का आदेश दिया है। इसके मुताबिक कोविड-19 से किसी की मौत होने पर आवेदन के 30 दिनों के भीतर मुआवजे देना होगा।...
मुंबई पुलिस ने जावेद अख्तर के खिलाफ FIR दर्ज की, गीतकार ने RSS की तुलना तालिबान से की थी

मुंबई पुलिस ने जावेद अख्तर के खिलाफ FIR दर्ज की, गीतकार ने RSS की तुलना तालिबान से की थी

देश-विदेश
नई दिल्ली RSS के खिलाफ टिप्पणी को लेकर मुंबई पुलिस ने गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ FIR दर्ज किया है। जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि RSS का समर्थन करने वाले लोगों की मानसिकता भी तालिबान जैसी है। जो लोग RSS का समर्थन करते हैं, उन्हें खुद की जांच करानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा था कि जिस संगठन का आप समर्थन कर रहे हैं, उसमें और तालिबान में कोई फर्क नहीं है। वे टारगेट की तरफ बढ़ते जा रहे हैं और उनकी जमीन भी मजबूत होती जा रही है।...
NCB का दावा- आर्यन कोडवर्ड में चैटिंग करता था, फोन में इंटरनेशनल ड्रग तस्करी के सबूत मिले

NCB का दावा- आर्यन कोडवर्ड में चैटिंग करता था, फोन में इंटरनेशनल ड्रग तस्करी के सबूत मिले

देश-विदेश
मुंबई ड्रग्स मामले में हिरासत में लिए गए आर्यन खान और उनके साथ के 7 आरोपियों की जमानत याचिका पर मुंबई के किला कोर्ट में सुनवाई जारी है। NCB ने 11 अक्टूबर तक आर्यन को कस्टडी में रखने की मांग की है। NCB का कहना है कि आर्यन के फोन से आपत्तिजनक कंटेंट बरामद हुआ है। उनके चैट से पता चला है कि वे ड्रग्स खरीदने-बेचने की प्लानिंग कर रहे थे। इंटरनेशनल ड्रग तस्करी के सबूत मिले। इससे पहले NCB अधिकारी आर्यन के साथ गिरफ्तार हुए अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीजा को जेजे अस्पताल ले गए थे, जहां उनका RT-PCR टेस्ट कराया गया। वहीं, ड्रग्स पार्टी केस सिलसिले में आज NCB टीम शाहरुख के बंगले 'मन्नत' में रेड कर सकती है। दरअसल यह कानूनी प्रवाधान है कि अगर किसी आरोपी को गिरफ्तार किया जाता है तो उसका हाउस सर्च किया जा सकता है। इस प्रावधान के तहत NCB की टीम मन्नत की तलाशी ले सकती है। अगर क्रूज केस से कोई भी लिंक मिल...
कौन हैं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे आशीष:जिन आशीष मिश्र पर हत्या का केस दर्ज हुआ

कौन हैं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे आशीष:जिन आशीष मिश्र पर हत्या का केस दर्ज हुआ

देश-विदेश
लखीमपुर लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन के दौरान 9 लोगों की मौत के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष उर्फ मोनू पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आशीष पर किसानों को गाड़ी से कुचलने का आरोप पर है। आशीष मंत्री के छोटे बेटे हैं। उन्हें जानने वालों का कहना है कि आशीष शुरू से ही पिता के साथ साथ राजनीति का ककहरा सीखने लगे थे। वे लखीमपुर में पिता का बिजनेस संभालते हैं। परिवार के पेट्रोल पंप और राइस मिल की देखरेख भी आशीष ही करते हैं।...
खट्‌टर का किसानों पर विवादित बयान

खट्‌टर का किसानों पर विवादित बयान

देश-विदेश
करनाल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों पर विवादित बयान दिया है। CM ने चंडीगढ़ में प्रगतिशील किसानों की बैठक में रविवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम हरियाणा के हर जिले में किसानों के खिलाफ डंडे उठाने वाले वालंटियर खड़े करने चाहिए। मीटिंग में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संबोधन से जुड़ा एक वीडियो सामने आया। वीडियो में मुख्यमंत्री कह रहे हैं, ‘कुछ नए किसानों के संगठन उभर रहे हैं, उनको अब प्रोत्साहन देना पड़ेगा। उनको आगे लाना पड़ेगा। खासकर ये उत्तर और पश्चिमी हरियाणा में। दक्षिण हरियाणा में ये समस्या ज्यादा नहीं है। लेकिन उत्तर-पश्चिम हरियाणा के हर जिले में अपने 500-700 किसान या 1000 लोग खड़े करो। उनको वालंटियर बनाओ। और फिर जगह-जगह 'शठे शाठ्यं समाचरेत'।’...