Thursday, October 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

सुप्रीम कोर्ट की पटाखा कंपनियों को फटकार- दूसरों की जिंदगी की कीमत पर उत्सव नहीं मनाया जा सकता

सुप्रीम कोर्ट की पटाखा कंपनियों को फटकार- दूसरों की जिंदगी की कीमत पर उत्सव नहीं मनाया जा सकता

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के इस्तेमाल पर कहा कि उत्सव दूसरों के जीवन की कीमत पर नहीं हो सकता। कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि हम जश्न मनाने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन यह दूसरों के जीवन की कीमत पर नहीं होना चाहिए। देश में मुख्य समस्या प्रतिबंधों को लागू करने की है। किसी भी व्यक्ति को किसी एक वर्ग को नाखुश नहीं करना चाहिए। अदालत ने रोक के बावजूद पटाखों में प्रतिबंधित सामग्रियों के इस्तेमाल पर कंपनियों को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि हम आपको ऐसी सामग्रियों को गोदाम में भी रखने की इजाजत नहीं देंगे।...
1990 के दौर में भी घाटी नहीं छोड़ने वाले कश्मीरी पंडित की दुकान में घुसकर हत्या

1990 के दौर में भी घाटी नहीं छोड़ने वाले कश्मीरी पंडित की दुकान में घुसकर हत्या

देश-विदेश
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में अमन-चैन का माहौल बनता देख आतंकियों ने आम लोगों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ा दी हैं। मंगलवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मंगलवार शाम श्रीनगर के इकबाल पार्क इलाके के प्रतिष्ठित केमिस्ट माखनलाल बिंद्रू को आतंकियों ने मेडिकल स्टोर में घुसकर मार डाला। लाल बाजार इलाके में बिहार के एक व्यक्ति को गोली मारी गई। 68 साल के बिंद्रू उन चुनिंदा लोगों में थे, जिन्होंने 90 के दशक में भी कश्मीर नहीं छोड़ा था। आतंकियों ने धमकी दी कि बाहरी लोग कश्मीर आकर स्थानीय लोगों के रोजगार न छीनें। तीसरा हमला बांदीपोरा में हुआ, जिसमें टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष को मारा गया।...
प्रियंका गांधी से मिलने सीतापुर पहुंचे राहुल

प्रियंका गांधी से मिलने सीतापुर पहुंचे राहुल

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी से मिलने सीतापुर पहुंच गए हैं। यहां से दोनों नेता लखीमपुर खीरी जाएंगे। पंजाब और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी इनके साथ हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने एयरपोर्ट पर ही धरना दिया। प्रशासन की तरफ से लखीमपुर जाने की इजाजत मिलने के बाद भी राहुल के धरने को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई।...
आर्यन खान का फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया

आर्यन खान का फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया

देश-विदेश
मुंबई आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 8 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दिल्ली की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के 4 हाई प्रोफाइल आयोजक शामिल हैं। इसी कंपनी को 2 से 4 अक्टूबर तक क्रूज पर होनी वाली पार्टी को आयोजित करने का जिम्मा सौंपा गया था। इनके अलावा मंगलवार को गिरफ्तार 4 अन्य लोगों में एक आर्यन का दोस्त और एक ड्रग पैडलर भी शामिल है। NCB ने अभी तक इस मामले में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। आज आर्यन को क्रूज से गिरफ्तार इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के 4 अन्य लोगों के सामने बैठाकर पूछताछ हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, NCB को आर्यन के फोन से इनका सुराग मिला था।...
राहुल ने केंद्र और UP सरकार को घेरा

राहुल ने केंद्र और UP सरकार को घेरा

देश-विदेश
नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने यूपी सरकार के साथ ही केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि यूपी में किसानों को कुचला जा रहा है और आरोपियों पर एक्शन नहीं लिया जा रहा। राहुल गांधी ने कहा, 'कुछ समय से हिंदुस्तान के किसानों पर सरकार का आक्रमण हेा रहा है। एक तो किसानों को जीप के नीचे कुचला जा रहा है। उनका मर्डर किया जा रहा है। बीजेपी के होम मिनिस्टर की बात हो रही है उनके पुत्र की बात हो रही है। उन पर कोई एक्शन नहीं हो रहा।...
दिन में हुई घटना को रात में रीक्रिएट करने पर उठे सवाल; बवाल के 70 घंटे बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं

दिन में हुई घटना को रात में रीक्रिएट करने पर उठे सवाल; बवाल के 70 घंटे बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं

देश-विदेश
लखीमपुर खीरी रविवार को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को 70 घंटे से ज्यादा बीत चुके हैं। अब तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं मंगलवार रात 11.30 बजे तिकुनिया में अग्रसेन इंटर कॉलेज के सामने जहां घटना हुई थी, वहां पुलिस टीम ने घटना का रीक्रिएशन किया। इस दौरान जांच टीम ने वीडियो और बयानों के आधार पर उस दिन क्या और कैसे हुआ था यह समझने की कोशिश की। हालांकि, दोपहर में हुई हिंसा की इस घटना का पुलिस ने अंधेरे में रीक्रिएशन क्यों किया? यह बात किसी को समझ नहीं आ रही है। पुलिस टीम ने भी इस बारे में कुछ नहीं कहा। किसानों और स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। अब तक किसी की गिरफ्तारी न होना इस बात को स्पष्ट करता है। हालांकि, एक पुलिस अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मंगलवार शाम को 7.30 बजे एडिशनल SP के नेतृत्व में हिंसा की जांच के लिए टी...
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 15 रुपए महंगा हुआ, पेट्रोल के दाम 30 पैसे और डीजल के 35 पैसे प्रति लीटर बढ़े

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 15 रुपए महंगा हुआ, पेट्रोल के दाम 30 पैसे और डीजल के 35 पैसे प्रति लीटर बढ़े

देश-विदेश
नई दिल्ली त्योहारों से पहले आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत फिर बढ़ गई है। तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के दाम 15 रुपए बढ़ा दिए हैं।
लखीमपुर खीरी कांड पर अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी

लखीमपुर खीरी कांड पर अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर कांग्रेस हर मोर्चे पर भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही है। लखनऊ में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। चन्नी ने इससे पहले लखीमपुर में हुई घटना की तुलना जलियांवाला बाग से की थी।...
क्रूज ड्रग्स पार्टी केस तीसरा दिन :आज अरेस्ट हुए 4 आरोपियों को कोर्ट ने 11 अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में भेजा

क्रूज ड्रग्स पार्टी केस तीसरा दिन :आज अरेस्ट हुए 4 आरोपियों को कोर्ट ने 11 अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में भेजा

देश-विदेश
मुंबई क्रूज ड्रग पार्टी के सिलसिले में मंगलवार को अरेस्ट किए गए चार लोगों को NCB ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चारों आरोपियों अब्दुल कादिर शेख, श्रेयस नायर, मनीष दारया, अविन साहू को 11 अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में भेज दिया है। मामले के फैलाव को देखते हुए दिल्ली, मध्यप्रदेश और गुजरात NCB की टीमें भी इन्वेस्टिगेशन में मदद करने के लिए मुंबई पहुंच गई हैं। मंगलवार को गिरफ्तार हुए 4 लोगों समेत इस केस में अब तक 12 लोग अरेस्ट हो चुके हैं। इनमें आर्यन समेत 8 लोगों को क्रूज से गिरफ्तार किया गया था। वहीं, अरबाज मर्चेंट के दोस्त श्रेयस के अलावा अब्दुल कादिर, मनीष उदयराज और अविन दीनानाथ को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।...
एयरचीफ मार्शल बोले- पूर्वी लद्दाख में चीनी एयरफोर्स मौजूद, लेकिन भारत पर कोई असर नहीं होगा

एयरचीफ मार्शल बोले- पूर्वी लद्दाख में चीनी एयरफोर्स मौजूद, लेकिन भारत पर कोई असर नहीं होगा

देश-विदेश
भारतीय वायुसेना की 89वीं सालगिरह पर वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल वीआर चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि चीन की एयरफोर्स पूर्वी लद्दाख में मौजूद है, लेकिन इसका असर भारत पर नहीं पड़ने वाला है। हाल ही में जम्मू में हुए ड्रोन अटैक पर एयरफोर्स चीफ ने कहा कि हमने एंटी ड्रोन कैपेबिलिटी सिस्टम पर 4 साल पहले ही काम करना शुरू कर दिया था। इसे ज्यादा से ज्यादा तादाद में भारत में ही बनाया जा रहा है, जिससे आत्मनिर्भर भारत को मजबूती मिले। एयरचीफ मार्शल ने कहा कि ड्रोन विकसित करने के लिए जल्द ही स्टार्टअप्स को कॉन्ट्रैक्ट देना चाहते हैं।...