Wednesday, September 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

किंग खान ने सिमी ग्रेवाल के शो में कहा था- चाहता हूं बेटा बैड बॉय बने; ड्रग्स भी एन्जॉय करे

किंग खान ने सिमी ग्रेवाल के शो में कहा था- चाहता हूं बेटा बैड बॉय बने; ड्रग्स भी एन्जॉय करे

देश-विदेश
मुंबई सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर क्रूज ड्रग्स केस में शामिल होने का आरोप है। इसी बीच शाहरुख खान के उस स्टेटमेंट की चर्चा हो रही है, जिसमें उन्होंने मजाक में कहा था कि उनके बेटे को ड्रग्स और सेक्स का खूब एक्सपीरियंस करना चाहिए। सिमी ग्रेवाल के शो में बेटे को लेकर बोले थे शाहरुखशाहरुख खान 1997 में अपनी पत्नी गौरी खान के साथ सिमी ग्रेवाल के शो में गए थे। इस दौरान शाहरुख ने मजाक में कहा था कि उनके बेटे को वो सब खुराफाती काम करना चाहिए, जो वे अपनी जवानी में नहीं कर पाए। शाहरुख ने कहा था, 'मैं चाहता हूं कि मेरा बेटा लड़कियों को डेट करे, सेक्स और ड्रग्स का भी मजा ले। वो एक बैड बॉय बने और अगर वह गुड बॉय जैसा दिखाई देने लगा, तो मैं उसे घर से निकाल दूंगा।' शाहरुख खान की मजाक में कही हुई यही बात सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।...
माताएं करेंगी देवी मां की पूजा

माताएं करेंगी देवी मां की पूजा

देश-विदेश
कोलकाता इस नवरात्रि पर कोलकाता में एक नया उदाहरण स्थापित होने जा रहा है। इतिहास में पहली बार सार्वजनिक दुर्गा पूजा चार महिला पुजारी करवाएंगी। दुर्गा पूजा पर नवाचार के लिए पहचान बना चुके साउथ कोलकाता क्लब ने यह फैसला लिया है। क्लब में पूजा कराने वाली 66 पल्ली पूजा समिति के प्रद्युम्न मुखर्जी बताते हैं कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि खूंटी पूजा (पंडाल बनाने की शुरुआती पूजा) से विजया दशमी तक किसी महिला पुजारी ने पूजा की हो। पर हमारे क्लब में चार महिलाओं की टीम यह नई परंपरा शुरू करेगी।...
ड्रोन से गिराये एके-47, मैगजीन और गोला-बारूद बरामद

ड्रोन से गिराये एके-47, मैगजीन और गोला-बारूद बरामद

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
जम्मू (वार्ता)। जम्मू पुलिस ने शहर के बाहरी क्षेत्र में ड्रोन से गिराये एके-47 सहित हथियार और गोला- बारूद बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सतावरी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत फलियां में शनिवार देर रात ड्रोन से गिराये गए सामान में एक एके-47, एक नाइट उपकरण, तीन मैगजीन और गोला- बारूद बरामद किया है। प्रवक्ता ने कहा, पैकिंग और धागे से स्पष्ट के रूप से पता चलता है कि गोला-बारूद ड्रोन से गिराया गया था। हम क्षेत्र में इसे प्राप्त करने वाले संभावितों की तलाश कर रहे हैं। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
डिप्टी सीएम के काफिले की टक्कर से मौत, आगजनी

डिप्टी सीएम के काफिले की टक्कर से मौत, आगजनी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
लखीमपुर। रविवार दोपहर बाद तिकुनिया में हुई भीषण आगजनी और मारपीट के दौरान दो किसानों समेत छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार भाजपा कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। कमिश्नर, एडीजी, अपर मुख्य सचिव कृषि समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। तिकुनिया में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। लखीमपुर खीरी में आगामी आदेश तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। डीजीपी को भी राज्य सरकार ने लखीमपुर खीरी भेजा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर का अपना दौरा बीच में ही छोड़कर लखनऊ वापस पहुंच गये हैं। उक्त घटना के कारण डिप्टी सीएम को अपना कार्यक्रम अधूरा छोड़कर राजधानी के लिए रवाना होना पड़ा। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
गांधी जयंती पर अनाउंस हुई उनके हत्‍यारे पर बेस्‍ड फिल्‍म ‘गोडसे’

गांधी जयंती पर अनाउंस हुई उनके हत्‍यारे पर बेस्‍ड फिल्‍म ‘गोडसे’

देश-विदेश, मनोरंजन
महात्‍मा गांधी की 152वीं जयंती पर उनके हत्‍यारे नाथूराम गोडसे पर बेस्‍ड फिल्‍म अनाउंस हुई है। यह गोडसे की लाइफ से प्रेरित है। इसे संदीप सिंह और राज शांडिल्‍य मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। महेश मांजरेकर इसके डायरेक्‍टर होंगे। इसका टीजर पोस्‍टर लॉन्च किया गया। जिस पर लिखा हुआ है, ‘जन्‍मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं: बापू, आप का ‘नाथूराम गोडसे’। फिल्‍म अभी स्‍क्र‍िप्‍टिंग स्‍टेज में है। अगले साल मई जून तक फ्लोर पर जाएगी। संदीप सिंह ने कहा, इस फिल्‍म को तो मैं अपनी पहली फिल्‍म लाने के बाद से ही बनाना चाहता था। गांधी और गोडसे के कई वर्जन पब्लिक लाइफ में हैं। हम अनकहा वर्जन ला रहे हैं। राज और हम फैक्‍चुअल कहानी लाने जा रहे हैं। महेश मांजरेकर तो हमारी एक और फिल्‍म सावरकर डायरेक्‍ट कर ही रहे हैं। खुश हूं जो वह नाथूराम गोडसे को भी वो डायरेक्‍ट कर रहे हैं। वहीं, राज शांडिल्‍य ने बताया-हाल में हमने पाया कि गोड...
झारखण्ड के सिंहभूम में भूकंप के झटके से कांपी धरती

झारखण्ड के सिंहभूम में भूकंप के झटके से कांपी धरती

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
झारखण्ड के सिंहभूम जिले में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 रही। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, आज दोपहर 2:22 बजे भूकंप के झटके से धरती कांपी। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
पंजाब कांग्रेस में कलह जारी

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी

देश-विदेश
जालंधर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य की नई चन्नी सरकार पर फिर हमला किया है। इस बार भी सिद्धू के टारगेट पर DGP इकबालप्रीत सहोता और एडवोकेट जनरल (AG) एपीएस देयोल ही हैं। सिद्धू ने कहा कि इनकी नियुक्ति कर पंजाब सरकार ने नशा और बेअदबी केस के पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़का है। सिद्धू ने कहा कि इन दोनों को हर हाल में बदलना होगा वर्ना हम पंजाब के लोगों को मुंह नहीं दिखा पाएंगे। सिद्धू लगातार इन दोनों अफसरों को हटाने पर अड़े हैं। सिद्धू ने इनकी नियुक्ति के बाद ही इस्तीफा दे दिया है।...
सच हुई शाहरुख की बात

सच हुई शाहरुख की बात

देश-विदेश
मुंबई सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर क्रूज ड्रग्स केस में शामिल होने का आरोप है। इसी बीच शाहरुख खान के उस स्टेटमेंट की चर्चा हो रही है, जिसमें उन्होंने मजाक में कहा था कि उनके बेटे को ड्रग्स और सेक्स का खूब एक्सपीरियंस करना चाहिए। सिमी ग्रेवाल के शो में बेटे को लेकर बोले थे शाहरुखशाहरुख खान 1997 में अपनी पत्नी गौरी खान के साथ सिमी ग्रेवाल के शो में गए थे। इस दौरान शाहरुख ने मजाक में कहा था कि उनके बेटे को वो सब खुराफाती काम करना चाहिए, जो वे अपनी जवानी में नहीं कर पाए। शाहरुख ने कहा था, 'मैं चाहता हूं कि मेरा बेटा लड़कियों को डेट करे, सेक्स और ड्रग्स का भी मजा ले। वो एक बैड बॉय बने और अगर वह गुड बॉय जैसा दिखाई देने लगा, तो मैं उसे घर से निकाल दूंगा।' शाहरुख खान की मजाक में कही हुई यही बात सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।...
देश में कोरोना के 100 करोड़ टीके लगने पर डॉक्टर-नर्स सम्मानित होंगे

देश में कोरोना के 100 करोड़ टीके लगने पर डॉक्टर-नर्स सम्मानित होंगे

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में कोरोना वैक्सीनेशन 100 करोड़ पार होने पर भाजपा देशभर में हेल्थ वर्कर्स का सम्मान करेगी। लक्ष्य पूरा होने पर भाजपा सांसद और विधायक हर जिले में जाएंगे और वहां के डॉक्टर, नर्स और अस्पताल स्टाफ का अभिनंदन करेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि 11-12 अक्टूबर तक यह लक्ष्य पूरा हो सकता है।
सिद्धू का IT सेल:2 अनवैरिफाइड अकाउंट से विरोधियों पर हमले करती है सिद्धू की टीम

सिद्धू का IT सेल:2 अनवैरिफाइड अकाउंट से विरोधियों पर हमले करती है सिद्धू की टीम

देश-विदेश
जालंधर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट भले ही शांत है, लेकिन उनका IT सेल लगातार विरोधियों पर हमले कर रही है। चाहे कैप्टन पर सियासी निशाने साधना हो या फिर चन्नी सरकार के किसी फैसले का विरोध करना हो, सिद्धू का IT सेल हर मुद्दे पर एक्टिव रहकर जवाब देता है। जब मीडिया सिद्धू के इस्तीफे की जह जानना चाह रहा था, तब उनके IT सेल ने ही सबसे पहले इस बात का खुलासा किया था। इन अकाउंट्स से चन्नी सरकार को लगातार चेतावनी दी जाती है कि वे 75-25 का फ्रेंडली मैच नहीं चलने देंगे। इस स्टेटमेंट का मतलब है कि राज्य में सत्ता पर काबिज पार्टी की 75% और विपक्षी की 25% चलती है। सिद्धू यह आरोप पंजाब कांग्रेस और अकाली दल पर लगाते आए हैं।...