Wednesday, September 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

त्योहारों से पहले महंगाई की मार:1000 रुपए का हो सकता है घरेलू LPG सिलेंडर, इस पर मिलने वाली सब्सिडी पूरी तरह बंद कर सकती है सरकार

त्योहारों से पहले महंगाई की मार:1000 रुपए का हो सकता है घरेलू LPG सिलेंडर, इस पर मिलने वाली सब्सिडी पूरी तरह बंद कर सकती है सरकार

देश-विदेश
नई दिल्ली बढ़ती महंगाई में आम आदमी को एक और झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में ग्राहकों को प्रति LPG सिलेंडर 1,000 रुपए चुकाने पड़ सकते हैं। सरकार LPG सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी बंद कर सकती है। हालांकि, LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ाने पर सरकार का क्या विचार है, ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई है। लेकिन सरकार के एक आंतरिक मूल्यांकन में ये बात सामने आई है कि उपभोक्ता एक सिलेंडर के लिए 1,000 रुपए तक देने के लिए तैयार हैं। 1 साल में 6 गुना कम हुआ सरकार पर सब्सिडी का भारवित्तीय वर्ष 2020-2021 के दौरान सरकार ने 3,559 करोड़ रुपए सब्सिडी के रूप में उपभोक्ताओं को दिए थे। वित्त वर्ष 2019-2020 में यह खर्च 24,468 करोड़ रुपए का था। यानी एक साल में ही सरकार ने सब्सिडी में लगभग 6 गुना कटौती की है। अभी क्या है सब्सिडी को लेकर नियम?अभी के नियम अनुसार अगर आपकी सालाना इनकम 10 ...
US से 30 प्रिडेटर ड्रोन खरीदेगा भारत:22,000 करोड़ का सौदा, सैन्य क्षमता और ज्यादा मजबूत करना मकसद; ड्रोन निर्माता कंपनी के CEO से आज मिलेंगे PM मोदी

US से 30 प्रिडेटर ड्रोन खरीदेगा भारत:22,000 करोड़ का सौदा, सैन्य क्षमता और ज्यादा मजबूत करना मकसद; ड्रोन निर्माता कंपनी के CEO से आज मिलेंगे PM मोदी

देश-विदेश
नई दिल्ली भारत अपनी सैन्य क्षमता को और अधिक मजबूत करने के सिलसिले में अमेरिका से 30 प्रिडेटर ड्रोन का सौदा कर रहा है। ये सौदा करीब 22,000 करोड़ रुपए का होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वॉशिंगटन में सशस्त्र ड्रोन निर्माता जनरल एटॉमिक्स के प्रमुख समेत चार टॉप अमेरिकी कंपनियों के CEO से मुलाकात करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, PM मोदी चारों CEOs से आमने-सामने मुलाकात करने वाले हैं। इसमें जनरल एटॉमिक्स, क्वालकॉम, सेमी-कंडक्टर, ब्लैकरॉक, फर्स्ट सोलर और एडोब के CEO शामिल हैं। एपल के CEO टिम कुक ने स्वास्थ्य कारणों से अंतिम समय में बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया। CEOs के साथ मीटिंग में बड़े फैसले होने के आसारPM मोदी जिन CEOs के साथ मीटिंग करने वाले हैं, उनकी लिस्ट देखकर साफ है कि यहां कुछ बड़े फैसले हो सकते हैं। एक ओर जहां प्रधानमंत्री सैन्य क्षमता बढ़ाने वाली कंपनियों के CEOs से मु...
अग्नि-5 मिसाइल की टेस्टिंग आज:पहले सात बार कामयाब रहा है परीक्षण, 5000 किलोमीटर तक मार कर सकती है, चीन इसकी रेंज में

अग्नि-5 मिसाइल की टेस्टिंग आज:पहले सात बार कामयाब रहा है परीक्षण, 5000 किलोमीटर तक मार कर सकती है, चीन इसकी रेंज में

देश-विदेश
नई दिल्ली भारत 23 सितंबर यानी आज अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण करने वाला है। यह मिसाइल न्यूक्लियर वॉरहेड ले जाने में सक्षम है और इसकी रेंज 5000 किमी तक है। यह अग्नि मिसाइल का 8वां परीक्षण होगा। इससे पहले के सभी टेस्ट सफल रहे हैं। इस मिसाइल टेस्ट की खबरों से चीन घबराया हुआ है। दरअसल चीन के कई शहर इसकी रेंज में आते हैं। इस मिसाइल के सेना में शामिल होने के बाद भारत दुनिया के उन एलीट देशों में शामिल हो जाएगा, जिनके पास न्यूक्लियर हथियारों से लैस इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है।https://www.bhaskar.com/__widgets__/iframe/poll/PuBEHKjKTcYM 2008 में शुरू हुआ डेवलपमेंटभारत के डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने 2008 में अग्नि-5 पर काम शुरू किया था। DRDO के रिसर्च सेंटर इमारत (RCI), एडवांस्ड सिस्टम लैबोरेटरी (ASL), और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट लैबोरेटरी (DRDL) ने मि...
मोदी का अमेरिका दौरा:प्रधानमंत्री आज टेक कंपनियों के CEO से मिलेंगे; अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से भी मुलाकात होगी

मोदी का अमेरिका दौरा:प्रधानमंत्री आज टेक कंपनियों के CEO से मिलेंगे; अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से भी मुलाकात होगी

देश-विदेश
वॉशिंगटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर हैं। वे भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार सुबह 3.30 बजे वॉशिंगटन पहुंचे थे, जहां एयरपोर्ट पर अमेरिकी अधिकारियों और भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने उनकी अगवानी की। संधू ने नमस्ते USA कहकर मोदी का अभिवादन किया। वहीं मोदी के स्वागत के लिए काफी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग भी मौजूद थे और वॉशिंगटन में बारिश होने के बावजूद उनके उत्साह में कमी नहीं दिख रही थी। एयरपोर्ट से लेकर मोदी के होटल तक पूरे रास्ते में भारतीय मूल के लोग तिरंगा लिए खड़े थे और मोदी-मोदी की गूंज सुनाई दे रही थी। वहीं मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की और उनकी तारीफ भी की। भारतीय मूल के लोगों से बातचीत की तस्वीरें प्रधानमंत्री ने खुद शेयर की हैं। उन्होंने कहा है कि हमारे प्रवासी हमारी ताकत हैं और जिस तरह से उन्होंने दुनियाभर में पहचान बनाई है, वह प्रशंसनीय ह...
हाथ में छाता लेकर एयर इंडिया वन प्लेन से बाहर निकले नरेंद्र मोदी; सफर के दौरान काम की तस्वीर भी पोस्ट की

हाथ में छाता लेकर एयर इंडिया वन प्लेन से बाहर निकले नरेंद्र मोदी; सफर के दौरान काम की तस्वीर भी पोस्ट की

देश-विदेश
वॉशिंगटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा आज शुरू हो गया है। मोदी का एयर इंडिया वन विमान भारतीय समयानुसार गुरुवार तड़के 3:30 बजे वॉशिंगटन डीसी के एयरपोर्ट पर उतरा। हालांकि, अमेरिका में ये शाम करीब 6 बजे का वक्त था और मोदी के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय भी वहां बड़ी तादाद में मौजूद था। मोदी नमस्ते करते हुए प्लेन से बाहर आए और वहां मौजूद भारतीयों से हाथ मिलाया। मोदी ने इस स्वागत की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि ये सराहनीय है कि भारतीयों ने किस तरह पूरी दुनिया में प्रसिद्धि हासिल की है। ...
जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकी मार गिराए, 5 AK-47 और 70 हथगोले बरामद

जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकी मार गिराए, 5 AK-47 और 70 हथगोले बरामद

देश-विदेश
भारतीय सेना ने LOC पर उरी के पास रामपुर सेक्टर में 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है। आतंकवादी हाल ही में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से भारतीय सीमा में आए थे। भारतीय सेना ने ऑपरेशन में मारे गए आतंकवादियों के पास से 5 AK-47, 8 पिस्तौल और 70 हथगोले बरामद किए हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें... बेंगलुरु में ट्रांसपोर्ट कंपनी की गोदाम में धमाका, 3 की मौतबेंगलुरु के चामराजपेट में ट्रांसपोर्ट कंपनी की गोदाम में धमाके के बाद तीन लोग मारे गए, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। विस्फोट का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस को घटनास्थल से पटाखे मिले हैं, आगे की जांच जारी है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को भी घटनास्थल पर बुलाया है। इलाके की तलाशी ली जाएगी। धमाके की चपेट में आने से घटनास्थल पर मौजूद वाहन टूट-फूट गए। गूगल ने CCI के खिलाफ मुकदमा कियागूगल ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) द्वा...
बच्चों के टीके की बारी:12 से 18 साल के बच्चों को अगले महीने से लगेगी कोरोना वैक्सीन, कैडिला की जायकोव-डी होगी लॉन्च

बच्चों के टीके की बारी:12 से 18 साल के बच्चों को अगले महीने से लगेगी कोरोना वैक्सीन, कैडिला की जायकोव-डी होगी लॉन्च

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली कोरोना की तीसरी लहर की आहट के बीच देश में 12-18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन अगले महीने शुरू हो जाएगा। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से ये रिपोर्ट दी है। इसके मुताबिक कैडिला हेल्थकेयर अगले महीने बच्चों की वैक्सीन जायकोव-डी लॉन्च कर देगी। इसके इमरजेंसी यूज के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने पिछले महीने मंजूरी दे दी थी।रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक जायडस कैडिला अक्टूबर से हर महीने 1 करोड़ डोज बनाना शुरू कर देगी। कोवैक्सिन का भी थर्ड फेज का ट्रायल पूरादूसरी तरफ भारत बायोटेक भी बच्चों पर कोवैक्सिन का तीसरे फेज का ट्रायल पूरा कर चुकी है। कंपनी ने कहा है कि वह अगले हफ्ते थर्ड फेज के डेटा DGCI को सौंप देगी। अभी थर्ड फेज के डेटा का एनालिसिस किया जा रहा है। वहीं सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भी 2 से 12 साल की उम्र के बच्चों पर कोवावैक्स का दूसरे-तीसरे फेज का ट्रा...
ब्रिटेन कोवीशील्ड अप्रूवल विवाद; UK ने कहा- हमें भारत के वैक्सीन सर्टिफिकेट पर भरोसा नहीं

ब्रिटेन कोवीशील्ड अप्रूवल विवाद; UK ने कहा- हमें भारत के वैक्सीन सर्टिफिकेट पर भरोसा नहीं

देश-विदेश
कोवीशील्ड को ब्रिटेन में अप्रूवल मिलने के बाद भारतीयों को इस छूट से बाहर रखा गया है। वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके भारतीयों को ब्रिटेन पहुंचने पर अब भी 10 दिन क्वारैंटाइन रहना पड़ेगा और टेस्ट भी कराने पड़ेंगे। भारतीय नागरिकों ने ब्रिटेन के इस निर्णय को नस्लीय बताया है। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन का कहना है कि उन्हें कोवीशील्ड लगवाने वालों से कोई परेशानी नहीं है। वे भारत के वैक्सीन सर्टिफिकेट पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। क्या है ब्रिटेन का नया कोरोना ट्रैवल नियम?ब्रिटेन सरकार ने 18 सितंबर को नियम जारी किया था कि अगर आप अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका में या संयुक्त अरब अमीरात, भारत, तुर्की, जॉर्डन, थाईलैंड और रूस में वैक्सीनेट हुए हैं, तो आपको ब्रिटेन में अनवैक्सीनेटेड माना जाएगा और ब्रिटेन पहुंचने पर 10 दिन क्वारैंटाइन होना होगा और टेस्ट कराने होंगे। आज की अन्य बड़ी खबरें... जम्मू-...
मोदी अमेरिका दौरे पर रवाना:प्रधानमंत्री ने कहा- यह दौरा अमेरिका से स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप मजबूत करने का मौका होगा

मोदी अमेरिका दौरे पर रवाना:प्रधानमंत्री ने कहा- यह दौरा अमेरिका से स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप मजबूत करने का मौका होगा

देश-विदेश
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अमेरिका के दौरे पर रवाना हुए। इससे पहले बयान जारी कर उन्होंने कहा कि यह दौरा अमेरिका से स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप मजबूत करने का मौका होगा। PM मोदी ने कहा, "मैं अमेरिका के महामहिम राष्ट्रपति जो बाइडेन के निमंत्रण पर 22-25 सितंबर, 2021 तक USA का दौरा करूंगा। इस दौरान मैं राष्ट्रपति बाइडेन के साथ वैश्विक रणनीतिक साझेदारी और आपसी हितों के क्षेत्रीय व ग्लोबल मुद्दों पर विचार साझा करूंगा। मैं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं। हैरिस के साथ विज्ञान और टेक्नोलॉजी सेक्टर में सहयोग के अवसरों पर चर्चा होगी।" प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं राष्ट्रपति बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा के साथ व्यक्तिगत रूप से क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा। यह सम्मेलन इस साल मार्च में हुए वर्चुअ...
दरिंदे पिता की करतूत कैमरे में कैद:नवी मुंबई में दूसरी पत्नी से झगड़े के बाद पिता ने पहली पत्नी के बेटे को पटक-पटककर मार डाला

दरिंदे पिता की करतूत कैमरे में कैद:नवी मुंबई में दूसरी पत्नी से झगड़े के बाद पिता ने पहली पत्नी के बेटे को पटक-पटककर मार डाला

देश-विदेश
मुंबई नवी मुंबई के सानपाड़ा स्टेशन पर एक निर्दयी बाप ने अपने चार वर्षीय बेटे को पटक कर मार डाला। आरोपी का अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा था, इसी बीच उसका बच्चा वहां आ गया और उसने बच्चे को उठा कर फर्श पर कई बार पटका, जिससे उसकी मौत हो गई। पूरी घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों की गवाही के बाद जल्लाद पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने की थी दो शादीआरोपी सकल सिंह ने दो शादियां की थी और उसका अपनी दूसरी पत्नी से कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। 20 सितंबर को वह अपनी पत्नी से सानपाड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर बहस कर रहा था। इस दौरान मामला इस कदर बढ़ा कि सकल सिंह ने अपनी पहली पत्नी के बेटे प्रशांत को प्लेटफॉर्म पर उठा कर पटक दिया। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने कई बार बच्चे को पटका, जिससे बच्चे की मौके ...