Wednesday, September 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

तालिबान आते ही ड्रग्स ट्रैफिकिंग बढ़ी:ईरान से आई 21 हजार करोड़ की हेरोइन गुजरात में पकड़ी, टैल्कम पाउडर के नाम पर भेजी गई थी

तालिबान आते ही ड्रग्स ट्रैफिकिंग बढ़ी:ईरान से आई 21 हजार करोड़ की हेरोइन गुजरात में पकड़ी, टैल्कम पाउडर के नाम पर भेजी गई थी

देश-विदेश
नई दिल्ली अफगानिस्तान में तालिबानी हुकूमत के बाद नशे के कारोबार का ठिकाना भारत को बनाने की साजिश का बड़ा मामला सामने आया है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने गुजरात के कच्छ के मुंद्रा पोर्ट से 3000 किलो हेरोइन जब्त की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 21 हजार करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह देश में ड्रग की सबसे बड़ी बरामदगी तो है ही, साथ ही अफगानिस्तान में तालिबानी कब्जे के बाद दुनिया में ड्रग्स की खेप की सबसे बड़ी जब्ती भी है। DRI के मुताबिक ड्रग दो कंटेनर्स से जब्त की गई है। एक में 2,000 किलो और दूसरे में 1,000 किलो हेरोइन है। जब्त की गई हेरोइन को BSF के कंट्रोल में रखा गया है। अफगानिस्तान से रवाना यह खेप 13 सितंबर को ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह से गुजरात रवाना हुई थी और इसे आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा पहुंचाना था। विजयवाड़ा की कंपनी के नाम आया था कंसाइनमेंटमुंद्रा से जब्त हेरोइन...
आग से मौत का डरावना VIDEO:बेंगलुरु में गैस लीक होने से 4 मंजिला अपार्टमेंट में आग लगी, बालकनी में फंसी बुजुर्ग महिला जिंदा जली

आग से मौत का डरावना VIDEO:बेंगलुरु में गैस लीक होने से 4 मंजिला अपार्टमेंट में आग लगी, बालकनी में फंसी बुजुर्ग महिला जिंदा जली

देश-विदेश
बेंगलुरु कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट में गैस पाइपलाइन में लीकेज के बाद आगजनी की डरावनी घटना सामने आई है। मंगलवार दोपहर हुए इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला सहित 2 लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोगों ने आगजनी का वीडियो भी बनाया है। 90 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि इमारत के एक हिस्से में ऊपरी दो मंजिलों में आग लगी है। एक बुजुर्ग महिला अपने फ्लैट की बालकनी में आग की लपटों से घिरी है। वह रोते हुए बार-बार अपनी जान बचाने की गुहार लगा रही थी। लोग बाहर से उसे देख रहे थे, लेकिन लपटें इतनी भयावह थी कि कोई फ्लैट के अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर पाया। बालकनी भी लोहे की ग्रिल से पैक थी। इस कारण महिला का बाहर निकलना मुश्किल था। आखिरकार महिला की जलकर मौत हो गई। 4 फ्लैट आग की वजह से पूरी तरह बर्बाद हो गए। अपार्टमेंट में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी। दमकलकर्मियों ने कहा- चोट से ...
नरेंद्र गिरि की मौत का रहस्य:नरेंद्र गिरि ने लेटर में मौत के लिए आनंद, आद्या और संदीप को 3 बार जिम्मेदार बताया, मठ का उत्तराधिकारी बलबीर को बताया है; जांच को SIT बनी

नरेंद्र गिरि की मौत का रहस्य:नरेंद्र गिरि ने लेटर में मौत के लिए आनंद, आद्या और संदीप को 3 बार जिम्मेदार बताया, मठ का उत्तराधिकारी बलबीर को बताया है; जांच को SIT बनी

देश-विदेश
प्रयागराज अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत नरेंद्र गिरि (70) की मौत को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच उनके चेले आनंद गिरि को यूपी पुलिस हरिद्वार से प्रयागराज ले आई है। आनंद से पुलिस लाइन में पूछताछ की जा रही है। बता दें कि सोमवार को प्रयागराज के बाघंबरी मठ में नरेंद्र गिरि का शव संदिग्ध हालत में लटका मिला था। उनके सुसाइड नोट में आनंद गिरी का जिक्र है। इसलिए उत्तराखंड पुलिस ने आनंद गिरि को हरिद्वार में गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद यूपी पुलिस की टीम भी हरिद्वार पहुंच गई थी। दैनिक भास्कर के पास आए सुसाइड नोट में नरेंद्र गिरि के हवाले से लिखा गया है कि एक महिला से जोड़कर उनका वीडियो वायरल किए जाने की धमकी दी जा रही थी। इसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है। लेटर में आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी का जिक्र है। उन्हें आत्महत्या के लिए...
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत:मठ में फांसी पर लटकता मिला शव; शिष्य आनंद हरिद्वार से और लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी और उनके बेटे प्रयागराज से हिरासत में लिए गए

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत:मठ में फांसी पर लटकता मिला शव; शिष्य आनंद हरिद्वार से और लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी और उनके बेटे प्रयागराज से हिरासत में लिए गए

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
प्रयागराज प्रयागराज में सोमवार को भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उनका शव अल्लापुर में बाघंबरी गद्दी मठ के कमरे में फंदे से लटका मिला है। जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही घटना का कारण साफ हो पाएगा। IG रेंज केपी सिंह ने बताया कि वह मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल यह फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला लग रहा है। फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचे अधिकारियों के अनुसार नरेंद्र गिरि उन्हें जिस कमरे में सुसाइड किया है। वह दरवाजा बंद था, अनुयायियों की सूचना पर दरवाजा तोड़कर नरेंद्र गिरि का शव निकाला गया। मौके से सुसाइड नोट मिला है। सल्फास खाने की जो बात सामने आ रही है, वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। शिष्य आनंद गिरि को उत्तर...
ब्लास्ट से खुला मर्डर का राज:पति की हत्या कर यूरिया, नमक और तेजाब में रखा शव, बदबू न आए इसलिए अगरबत्ती जलाई; गैस बनने से हुआ धमाका

ब्लास्ट से खुला मर्डर का राज:पति की हत्या कर यूरिया, नमक और तेजाब में रखा शव, बदबू न आए इसलिए अगरबत्ती जलाई; गैस बनने से हुआ धमाका

देश-विदेश
मुजफ्फरपुर बिहार के मुजफ्फरपुर में हैवानियत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के टाउन थाना क्षेत्र के बालूघाट में शनिवार रात किताब कारोबारी सुनील शर्मा के घर में ब्लास्ट हुआ था। यह धमाका तीन मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले किराएदार सुभाष कुमार के कमरे में हुआ था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि एक महिला केमिकल के जरिए अपने पति की लाश ठिकाने लगा रही थी। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। इस काम में उसके प्रेमी ने भी साथ दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम राधा है। उसने अपने फ्लैट में प्रेमी सुभाष के साथ मिलकर पति राकेश सहनी की हत्या कर दी। शव को 8 टुकड़ों में काटा और एक ड्रम में रख दिया। शव को गलाने के लिए ड्रम में यूरिया, नमक और तेजाब भर दिया। कमरे से बदबू बाहर न जाए, इसलिए खिड़की और दरवाजे में कपड़े ठूंस दिए। हर रात कमरे के गेट पर अगरबत्ती जलाई जाती थी। अमोनियम नाइट्रे...
डायनासोर का फुट प्रिंट चोरी:7 साल पहले 20 साइंटिस्ट ने जैसलमेर की पहाड़ियों पर खोजा था 15 करोड़ साल पुराना फुट प्रिंट, 1 महीने पहले कोई ले गया

डायनासोर का फुट प्रिंट चोरी:7 साल पहले 20 साइंटिस्ट ने जैसलमेर की पहाड़ियों पर खोजा था 15 करोड़ साल पुराना फुट प्रिंट, 1 महीने पहले कोई ले गया

देश-विदेश
जैसलमेर जैसलमेर में साल 2014 में मिले डायनासोर के दुर्लभ फुट प्रिंट (पैर के निशान) चोरी हो गए हैं। थईयात गांव की पहाड़ियों पर मिले ये निशान अब नहीं मिल रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि 1 महीने पहले हुई इस चोरी के बारे में अधिकारियों को पता तक नहीं है। 7 साल पहले थईयात गांव की पहाड़ियों पर उभरे हुए पैर के निशान मिले थे। इन पर स्टडी हुई तो सामने आया कि ये फुट प्रिंट 15 करोड़ साल पुराने हैं। इन्हें डायनासोर के फुट प्रिंट के तौर पर मार्क किया गया था। अंदेशा जताया जा रहा है कि इसे कोई स्टूडेंट या आसपास के लोग उठा कर भी ले जा सकते हैं। मामला सामने आने के बाद दैनिक भास्कर ने इसकी खोज में शामिल एक्सपर्ट से बात की। उन्होंने बताया कि वे पहले भी इसके संरक्षण के लिए कह चुके हैं, लेकिन किसी ने ध्यान दिया। अब यह फुट प्रिंट नहीं हैं। जियोलॉजिकल सर्वे में भी इस पंजे के निशान का जिक्र है। 2014 म...
चन्नी को पंजाब का कैप्टन बनाने के पीछे राहुल:4 महीने पहले लिखी गई इस सियासी उलटफेर की कहानी, चुनावों से पहले राजनीति का मंझा हुआ खिलाड़ी साबित करने की कोशिश

चन्नी को पंजाब का कैप्टन बनाने के पीछे राहुल:4 महीने पहले लिखी गई इस सियासी उलटफेर की कहानी, चुनावों से पहले राजनीति का मंझा हुआ खिलाड़ी साबित करने की कोशिश

देश-विदेश
नई दिल्ली कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। कांग्रेस आलाकमान ने रविवार को चन्नी को पंजाब का CM बनाने की घोषणा की थी। कांग्रेस के इस फैसले ने कई लोगों को हैरानी में डाल दिया। दरअसल, मुख्यमंत्री की रेस में सुनील जाखड़ का नाम सबसे आगे चल रहा था। माना जा रहा था कि कैप्टन की जगह जाखड़ ही लेंगे, लेकिन अंत में कहानी बदल गई। पंजाब की इस सियासी उलटफेर के पीछे राहुल गांधी की अहम भूमिका मानी जा रही है। जानकारों का कहना है कि पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने की रणनीति पर पिछले चार महीने से काम चल रहा था। वहीं, राज्य में सियासी हलचल बीते एक महीने से काफी तेज हो गई थी। नवजोत सिंह सिद्धू ने CM अमरिंदर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सिद्धू को मिलता रहा राहुल का सपोर्टकैप्टन पर सिद्धू लगातार निशाना साधते रहे, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ...
विदेशों में वैक्सीन एक्सपोर्ट करेगा भारत:स्वास्थ्य मंत्री बोले- अगले 90 दिनों के अंदर देश में 100 करोड़ टीकों का स्टॉक होगा, सरप्लस वैक्सीन विदेश भेजेंगे

विदेशों में वैक्सीन एक्सपोर्ट करेगा भारत:स्वास्थ्य मंत्री बोले- अगले 90 दिनों के अंदर देश में 100 करोड़ टीकों का स्टॉक होगा, सरप्लस वैक्सीन विदेश भेजेंगे

देश-विदेश
नई दिल्ली भारत अगले महीने से फिर दूसरे देशों को कोरोना वैक्सीन के डोज की सप्लाई शुरू कर देगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि वैक्सीन मैत्री के तहत अक्टूबर से फिर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। भारत कोवैक्स प्रोग्राम के तहत टीके सप्लाई कर वसुधैव कुटुंबकम के ध्येय को पूरा करेगा। इससे दुनिया को कोरोना के खिलाफ मिलकर लड़ने में मदद मिलेगी। मांडविया ने कहा कि अगले महीने यानी अक्टूबर में देश को वैक्सीन के 30 करोड़ डोज मिलेंगे। इसके साथ ही भारत के पास अगले 90 दिनों में 100 करोड़ टीकों का स्टॉक हो जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो अक्टूबर-नवंबर में भारत कोवैक्स कंट्रीज को वैक्सीन मैत्री के तहत टीके सप्लाई करने की स्थिति में होगा। उन्होंने कहा कि यह सबकुछ देश की जरूरतें पूरी करने के बाद ही किया जाएगा। हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता अपने नागरिकों को वैक्सीनेट करने की है। उसके बाद ही देश के ...
कोलकाता में तकिए से दबकर बच्ची की मौत:मां के बगल में सो रही 23 दिन की मासूम तकिए से दबी, दम घुटने से हुई मौत

कोलकाता में तकिए से दबकर बच्ची की मौत:मां के बगल में सो रही 23 दिन की मासूम तकिए से दबी, दम घुटने से हुई मौत

देश-विदेश
कोलकाता कोलकाता में मां के बगल में सोने के दौरान तकिए से दबकर नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 23 दिन की बच्ची अपनी मां के बगल में सोई थी। इसी दौरान मासूम का चेहरा तकिए के नीचे आ गया, जिससे उसका दम घुट गया और मौत हो गई। पूर्वी कोलकाता के प्रगति मैदान थाना क्षेत्र में मध्यमग्राम निवासी दिवाकर मंडल की पत्नी अपर्णा दास ने 23 दिन पहले बच्ची को जन्म दिया था। अपर्णा उंचुपोटा इलाके में अपने पिता के घर रह रही थीं। यह घटना शनिवार की है। अपर्णा दोपहर का खाना खाने के बाद बच्ची के साथ सो गईं। जब तक वह उठीं, तब तक बच्ची हादसे का शिकार हो चुकी थी। तकियों को एक के ऊपर एक करके बच्ची के बगल में रखादरअसल, बच्ची को बेड से नीचे गिरने से बचाने के लिए मां ने तकियों को एक के ऊपर एक करके उसके बगल में रखा था। नींद खुली तो उन्होंने देखा कि बच्ची तकिए के नीचे दबी हुई है। उन्होंन...
बाबुल सुप्रियो की ममता बनर्जी से मुलाकात:BJP छोड़कर TMC में आए नेता ने कहा- बंगाल CM ने मुझे दिल से काम करने और गाने को कहा

बाबुल सुप्रियो की ममता बनर्जी से मुलाकात:BJP छोड़कर TMC में आए नेता ने कहा- बंगाल CM ने मुझे दिल से काम करने और गाने को कहा

देश-विदेश
कोलकाता भारतीय जनता पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने सोमवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि CM ममता से मिलकर मुझे काफी खुशी हुई। TMC परिवार में उन्होंने मेरा बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने मुझे कहा कि मैं दिल से काम करूं और दिल से गाने गाऊं। बाबुल सुप्रियो ने कहा कि मैं पार्टी बदलकर कोई इतिहास नहीं बना रहा हूं। मैं मुख्यमंत्री ममता और अभिषेक बनर्जी को बहुत धन्यवाद देता हूं। मैं आसनसोल से सांसद हूं। मैं बुधवार को दिल्ली जाऊंगा, अगर स्पीकर मुझे समय देंगे तो मैं उसी दिन इस पद से इस्तीफा दे दूंगा। 2024 में ममता विपक्ष का चेहरामुलाकात से पहले उन्होंने ममता को 2024 में ममता को विपक्ष का चेहरा बताया। बाबुल सुप्रियो ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए ममता सबसे मजबूत उम्मीदवार हैं। उन्होंने A...