Wednesday, September 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

बाबुल सुप्रियो TMC में शामिल:48 दिन पहले BJP से इस्तीफा दिया, राजनीति छोड़ने का ऐलान भी किया, अब बोले- फैसला बदलने पर गर्व

बाबुल सुप्रियो TMC में शामिल:48 दिन पहले BJP से इस्तीफा दिया, राजनीति छोड़ने का ऐलान भी किया, अब बोले- फैसला बदलने पर गर्व

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
कोलकाता पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए। बाबुल को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और पार्टी सांसद डेरेक ओब्रायन ने TMC की सदस्यता दिलाई। 48 दिन पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल के बाद सुप्रियो ने BJP छोड़ दी थी। BJP से इस्तीफे के ऐलान के बाद बाबुल ने कहा था, "मैं किसी दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा हूं। हमेशा से भाजपा का सदस्य रहा हूं और रहूंगा, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने अपनी पोस्ट एडिट कर दी और उससे हमेशा BJP में रहने वाली लाइन हटा दी थी।" बाबुल बोले- ममता पर जनता को भरोसाTMC में शामिल होने के बाद बाबुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा, "आज का दिन मेरे लिए बहुत बड़ा है। मुझे जनता की सेवा करने का मौका मिला है। ये सब पिछले 4 दिन में हुआ है। बाबुल ने कहा कि ममता पर बंगाल की...
इमरान खान बोले- अफगानिस्तान में अमेरिका का साथ देने की पाकिस्तान ने भारी कीमत चुकाई, US की हार के लिए हमें दोष न दें

इमरान खान बोले- अफगानिस्तान में अमेरिका का साथ देने की पाकिस्तान ने भारी कीमत चुकाई, US की हार के लिए हमें दोष न दें

देश-विदेश
प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को लेकर अमेरिका का साथ देने की बहुत भारी कीमत चुकाई। खान ने उन अमेरिकी अधिकारियों के प्रति अपना गुस्सा जाहिए किया, जिन्होंने अफगानिस्तान में अमेरिका की विफलता के लिए इस्लामाबाद पर उंगली उठाई थी। उन्होंने कहा कि एक पाकिस्तानी होने के नाते मुझे उन सीनेटरों द्वारा की गई टिप्पणियों से बहुत दुख हुआ। अफगानिस्तान में इस पराजय के लिए पाकिस्तान को दोष देना हमारे लिए सबसे दर्दनाक बात है।...
कैप्टन ने पंजाब में वन-मैन आर्मी की तरह चलाई कांग्रेस:कभी नहीं मानी हाईकमान की बात, किसी प्रधान से अच्छे नहीं रहे रिश्ते, 2017 से पहले पार्टी तोड़ने तक की कर चुके थे तैयारी

कैप्टन ने पंजाब में वन-मैन आर्मी की तरह चलाई कांग्रेस:कभी नहीं मानी हाईकमान की बात, किसी प्रधान से अच्छे नहीं रहे रिश्ते, 2017 से पहले पार्टी तोड़ने तक की कर चुके थे तैयारी

देश-विदेश
जालंधर पंजाब के CM पद से इस्तीफा देने को मजबूर हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कभी कांग्रेस हाईकमान की बात नहीं मानी। पंजाब में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नहीं बल्कि कैप्टन कांग्रेस चलाते रहे। कैप्टन के पंजाब में कांग्रेस के किसी भी प्रदेश प्रधान से रिश्ते अच्छे नहीं रहे। हर बार उन्होंने सूबे में पार्टी के प्रधान को साइड लाइन रखा। चुनाव में टिकट वितरण में भी कैप्टन ने किसी की नहीं चलने दी मगर इस बार नवजोत सिद्धू के आगे कैप्टन टिक नहीं पाए। इसकी बड़ी वजह कैप्टन की पार्टी नेताओं से दूरी और पंजाब में अफसरशाही का हावी होना माना जा रहा है। कैप्टन के आगे नहीं टिके हंसपाल, दूलो और केपीकैप्टन अमरिंदर सिंह को 1999 में पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनाया गया। इसके बाद 2002 में पार्टी ने जीत हासिल की। 2002 में कैप्टन के बाद एचएस हंसपाल को प्रधान बनाया गया। वो ज्यादा समय पद पर नहीं रह सके। इसके बाद जब श...
INSIDE STORY, नवजोत सिद्धू ने ऐसे लगाई फील्डिंग:साढ़े 4 साल पहले BJP छोड़ कांग्रेस में आए, पत्नी को लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला तो उतरे बगावत पर; हाईकमान ने दी पावर

INSIDE STORY, नवजोत सिद्धू ने ऐसे लगाई फील्डिंग:साढ़े 4 साल पहले BJP छोड़ कांग्रेस में आए, पत्नी को लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला तो उतरे बगावत पर; हाईकमान ने दी पावर

देश-विदेश
लुधियाना पंजाब कांग्रेस में छिड़े घमासान का पटाक्षेप होता साफ नजर आ रहा है। हाईकमान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा और वह इस्तीफा देने को तैयार हो चुके हैं। इतना बड़ा फैसला एक ही दिन में नहीं हो गया। इसके पीछे बड़ी सुनियोजित पृष्ठभूमि ने काम किया है। आइए जानते हैं कि सिर्फ साढ़े 4 साल पहले ही भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने किस तरह फील्डिंग लगाई और कैप्टन को क्लीन बोल्ड करने में कामयाब हो सके हैं। सिद्धू की तरफ से कैप्टन की मुखालफत की कहानी तब शुरू हुई, जब वो पाकिस्तान में प्रधानमंत्री बने अपने पूर्व क्रिकेटर दोस्त इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में गए थे। वहां पाकिस्तान के आर्मी चीफ के गले लगने को लेकर विवादों में आ गए। इस बात को गुरुद्वारा करतारपुर साहिब का रास्ता खोलने की बात पर भावुक हो जाने की बात कहकर ...
सोनू सूद ने 20 करोड़ रु. की टैक्स चोरी की:इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का दावा- एक्टर को विदेशों से अवैध फंडिंग मिली, ED भी जांच शुरू कर सकती है

सोनू सूद ने 20 करोड़ रु. की टैक्स चोरी की:इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का दावा- एक्टर को विदेशों से अवैध फंडिंग मिली, ED भी जांच शुरू कर सकती है

देश-विदेश
मुंबई कोरोनाकाल में गरीब और मजदूरों की मदद कर दुनियाभर में चर्चित हुए अभिनेता सोनू सूद विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। आयकर विभाग ने उनके मुंबई, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, दिल्ली और गुरुग्राम सहित 28 ठिकानों पर 3 दिन की रेड के बाद 20 करोड़ की टैक्स चोरी का दावा किया है। इस छापेमारी के बाद एक्टर या उनकी PR टीम की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। IT का दावा है,'जांच में सामने आया है कि सोनू सूद ने विदेशी डोनर्स से 2.1 करोड़ का नॉन-प्रॉफिट फंडिंग जुटाई, जो इस तरह के लेन-देन को नियंत्रित करने वाले कानून का उल्लंघन है। लखनऊ की एक कंपनी के 11 लॉकर मिलेइनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उनके चैरिटी ट्रस्ट पर विदेशी चंदा अधिनियम एक्ट के नियमों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है। इनकम टैक्स के इस खुलासे के बाद आने वाले समय में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की भी इस केस में एंट्री हो सकती है। आयकर विभाग ने बता...
ISI-अंडरवर्ल्ड का टेरर मॉड्यूल:मुंबई से एक और संदिग्ध पकड़ा गया, प्रयागराज में एक वॉन्टेड का सरेंडर; एक अन्य संदिग्ध ने खुद को पुलिस को सौंपने का दावा किया

ISI-अंडरवर्ल्ड का टेरर मॉड्यूल:मुंबई से एक और संदिग्ध पकड़ा गया, प्रयागराज में एक वॉन्टेड का सरेंडर; एक अन्य संदिग्ध ने खुद को पुलिस को सौंपने का दावा किया

देश-विदेश
मुंबई दिल्ली में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल से जुड़े एक और व्यक्ति को देर रात महाराष्ट्र ATS ने मुंबई के नागपाड़ा इलाके से गिरफ्तार किया है। उसका नाम जाकिर है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। दिल्ली की स्पेशल सेल की टीम उसे कस्टडी लेने की कोशिश करेगी। ISI-अंडरवर्ल्ड के टेरर मॉड्यूल में वॉन्टेड चल रहे हुमैद उर्रहमान ने प्रयागराज के करेली पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया है। हुमैद दिल्ली में गिरफ्तार ओसामा का चाचा है। जांच में सामने आया है कि ओसामा का पिता दुबई में ISI के हैंडलर के रूप में काम करता था। वह दुबई में बैठे अपने भाई के इशारे पर भारत में मिशन को हैंडल कर रहा था। लखनऊ में गिरफ्तार आतंकी आमिर बेग की बहन का ससुर भी है हुमैद उर्रहमान। फिलहाल करेली थाने में हुमैद उर्रहमान से पूछताछ जारी है। एक और वॉन्टेड ने सरेंडर करने का दावा कियाइस बीच प्रयागराज के रहने वाले शाहरुख ने भी एक वीडि...
क्यों मुश्किल में आई कैप्टन की कुर्सी:CM रहते विधायकों की अनदेखी की, अफसरशाही हावी रही; कैप्टन को इसी दांव से पटखनी दे गए विरोधी

क्यों मुश्किल में आई कैप्टन की कुर्सी:CM रहते विधायकों की अनदेखी की, अफसरशाही हावी रही; कैप्टन को इसी दांव से पटखनी दे गए विरोधी

देश-विदेश
जालंधर पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की ही कई कमजोरियां रहीं, जिन्हें मुद्दा बनाकर विरोधियों ने उनकी कुर्सी पर संकट खड़ा करने की पूरी पटकथा तैयार की। सबसे पहले कैप्टन पर पार्टी नेताओं से न मिलने के आरोप लगे। वहीं सूबे में अफसरशाही का हावी रहना भी इसमें एक बड़ा कारण था, साथ ही उन पर विपक्षी दलों से साठगांठ का भी आरोप लगा। पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान नवजोत सिद्धू ने कैप्टन को इसी दांव से पटखनी देने के लिए पर्दे के पीछे सारा सियासी खेल रचा। सिद्धू बार-बार कैप्टन की इस कमजोरी को जाहिर करते गए। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस में कैप्टन के खिलाफ खुली बगावत होने लगी। सिद्धू के इस दांव में फंसे कैप्टन को मजबूर होकर नेताओं से मिलना पड़ा। यहां तक कि विधायकों से न मिलने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह चेयरमैन तक से मिलने लगे। जो आरोप सिद्धू लगाते रहे, कैप्टन ने उन्हें सही साबित कर दिया। इसके बाद कैप्टन की क...
क्या फिर पास आ रही हैं भाजपा-शिवसेना?:औरंगाबाद में उद्धव ठाकरे ने भाजपा को बताया भावी सहयोगी, फडणवीस बोले- नामुमकिन कुछ भी नहीं

क्या फिर पास आ रही हैं भाजपा-शिवसेना?:औरंगाबाद में उद्धव ठाकरे ने भाजपा को बताया भावी सहयोगी, फडणवीस बोले- नामुमकिन कुछ भी नहीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
औरंगाबाद महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल हुए CM उद्धव ठाकरे ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और रेल राज मंत्री राव साहेब दानवे की ओर देखते हुए उन्हें अपना पूर्व और भावी सहयोगी बताया। इसके जवाब में मंत्री रावसाहब दानवे ने कहा कि शिवसेना और भाजपा के साथ आने से मतदाता खुश होंगे। दोनों नेताओं के इस बयान के बाद राज्य में सियासी हलचल फिर शुरू हो गई है। बता दें कि 30 साल तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद शिवसेना और भाजपा साल 2019 में एक-दूसरे से अलग हो गई थीं। CM ठाकरे के इस बयान के बाद शिवसेना नेता और राजस्व मंत्री अब्दुल सत्तार ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अगले तीन साल तक मुख्यमंत्री रहेंगे तो हम गठबंधन के लिए तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि दोनों पार्टियां एक साथ आती हैं तो केंद्र और राज्य सरकार के बीच...
UP की राजधानी में मौत की दर्दनाक तस्वीर:लखनऊ में बीच सड़क पानी में मिली गरीब रिक्शेवाले की लाश; गले में बिजली के तार का फंदा, हाथ में 50 रुपए का नोट

UP की राजधानी में मौत की दर्दनाक तस्वीर:लखनऊ में बीच सड़क पानी में मिली गरीब रिक्शेवाले की लाश; गले में बिजली के तार का फंदा, हाथ में 50 रुपए का नोट

देश-विदेश
लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। यहां के VIP इलाकों में शुमार जानकीपुरम में एक रिक्शेवाले की लाश मिली है। सड़क पर पानी के बीच मिली लाश के गले में बिजली के तार का फंदा लगा हुआ था। गरीब रिक्शेवाले के हाथों में 50 रुपए का नोट था और रिक्शे पर फटे कपड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दो एंगल पर हो रही जांचपुलिस अफसरों का कहना है कि बारिश के बीच तार टूटकर गिरने से मौत हो सकती है। पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव से आधे कपड़े उतरे हुए थे। इसलिए ऐसा संभव है कि किसी ने लूटपाट के लिए हत्या कर दी होगी। रिक्शेवाले के हाथों में 50 रुपए का नोट मिला है। 50 साल की उम्र, रोजी-रोटी और मौतजानकीपुरम इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह गौर ने बताया कि गुरुवार को हुई बारिश के चलते जानकीपुरम सेक्टर-I में आ...
मुंबई के 86% से ज्यादा लोगों में कोरोना एंटीबॉडी, महिलाओं में सबसे ज्यादा; 5वें सीरो-सर्वे से खुलासा

मुंबई के 86% से ज्यादा लोगों में कोरोना एंटीबॉडी, महिलाओं में सबसे ज्यादा; 5वें सीरो-सर्वे से खुलासा

देश-विदेश
ग्रेटर मुंबई इलाके में 86.64% लोगों में कोरोना एंटीबॉडी मौजूद है। वहीं, कोविड वैक्सीन की एक या दो डोज लगवा चुके 90.26% लोगों में एंटीबॉडी पाई गई। जबकि वैक्सीनेशन नहीं करवाने वाले 79.86% लोगों में एंटीबॉडी मिली। इसका मतलब है कि ये लोग कम से कम एक बार कोरोना वायरस से संक्रमित होकर रिकवर हो चुके हैं। सीरो-सर्वे के दौरान पुरुषों में एंटीबॉडी 85.07%, जबकि महिलाओं में 88.29% पाई गई। तीसरी लहर की आशंका के बीच 12 अगस्त से 9 सितंबर के बीच यह सीरो-सर्वे किया गया। मुंबई सिविक बॉडी की ओर से किया गया यह पांचवां सर्वे है। शहर के सभी 24 वार्डों से लिए गए 8,674 सैंपल्स की जांच की गई। वैज्ञानिकों ने फेस मास्क और हैंड सैनिटाइजर के इस्तेमाल पर जोर दिया है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की जरूरत बताई है। कुलगाम में आतंकवादियों की फायरिंग में रेल पुलिसकर्मी की मौतजम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादि...