Tuesday, June 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

बाघों की मौत के मामले में MP पहले नंबर पर:टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में 6 सालों में 170 बाघों की मौत, कुछ का शिकार हुआ तो कुछ अपनी मौत मरे

बाघों की मौत के मामले में MP पहले नंबर पर:टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में 6 सालों में 170 बाघों की मौत, कुछ का शिकार हुआ तो कुछ अपनी मौत मरे

देश-विदेश
भोपाल ‘टाइगर स्टेट’ कहलाने वाला मध्यप्रदेश बाघों की मौत के मामले में भी देश में नंबर 1 है। यहां पिछले 8 महीने में 31 बाघों की जान जा चुकी है। कुछ का शिकार किया गया, तो कुछ स्वाभाविक मौत मरे। इसमें सबसे ज्यादा 18 मौतें टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हुई हैं। हाल ही में रातापानी सेंचुरी में भी 2 बाघों के शव मिले थे। बाघों की मौत के मामले में पार्क प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। वन्य प्राणी प्रेमी बाघों की मौत का कारण टाइगर रिजर्व में ऐसे अधिकारियों की नियुक्ति को मानते हैं, जिनका वाइल्ड लाइफ प्रबंधन से कोई लेना-देना नहीं है। टेरिटोरियल फाइट में जा रही बाघों की जानPCCF वाइल्ड लाइफ आलोक कुमार का कहना है कि बाघों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिसकी वजह से उनमें टेरिटोरियल फाइट होती है। इसमें कमजोर बाघ घायल होकर या तो इलाका छोड़ देता है या मर जाता है। यह प्राकृतिक है। टेरिटोरियल फाइट...
कोरोना देश में:बीते 24 घंटे में 43,401 केस मिले, लगातार तीसरे दिन नए मामलों में बढ़ोतरी; फिलहाल 3.87 लाख पीड़ित इलाजरत

कोरोना देश में:बीते 24 घंटे में 43,401 केस मिले, लगातार तीसरे दिन नए मामलों में बढ़ोतरी; फिलहाल 3.87 लाख पीड़ित इलाजरत

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में बीते दिन 43,401 नए कोरोना केस मिले। लगातार तीसरे दिन संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में 40,611 लोग ठीक हुए और 339 मौतें हुईं। वहीं एक्टिव केस में तीन दिन के बाद वृद्धि देखी गई है। बुधवार को कुल सक्रिय मामलों में 2,442 का इजाफा हुआ। केरल में हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं। यहां पांच दिन के बाद फिर से 30 हजार से ज्यादा नए मामले आए। पिछले 24 घंटे में 27,579 लोग रिकवर हुए और 181 पीड़ितों ने दम तोड़ दिया। राज्य में अब तक 42.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं और 22,001 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में... बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43,401बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 40,611बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 339अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.31 करोड़अब तक ठीक हुए: 3.22 करोड़अब तक कुल मौतें:&nb...
अफगानिस्तान पर भारत का मास्टर स्ट्रोक:अमेरिकी खुफिया एजेंसी के चीफ और रूस के NSA को एक साथ दिल्ली बुलाया; चीन-पाकिस्तान में खलबली

अफगानिस्तान पर भारत का मास्टर स्ट्रोक:अमेरिकी खुफिया एजेंसी के चीफ और रूस के NSA को एक साथ दिल्ली बुलाया; चीन-पाकिस्तान में खलबली

देश-विदेश
नई दिल्ली शीर्ष स्तर पर 16 दिन चली सघन कूटनीति के सकारात्मक परिणाम के रूप में बुधवार को आखिर भारत ने अफगानिस्तान के पेचीदा मुद्दे पर अमेरिका और रूस को एक जमीन पर ला खड़ा किया। काबुल में तालिबान पर नकेल कसने, आतंकवाद के खिलाफ उनसे प्रतिबद्धता हासिल करने और कानून का शासन बहाल करने की चुनौती को साकार करने के भारतीय प्रयासों के तहत अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के प्रमुख विलियम बर्न्स और रूसी सुरक्षा परिषद के प्रमुख निकोलाई पत्रूशेव को एक साथ नई दिल्ली बुला लिया गया। इससे चीन और पाकिस्तान में खलबली मची हुई है, क्योंकि दोनों तालिबान के मददगार बने हुए हैं। भारत ने रूसी NSA निकोलाई पत्रूशेव की मुलाकातों का सिलसिला तो सार्वजनिक किया गया, लेकिन CIA चीफ का दौरा गुप्त रखा गया। इसे अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में भारत के मास्टर स्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, CIA चीफ की भारत यात्रा को गो...
नुसरत जहां उनके बच्चे के पिता का नाम पूछने पर नाराज हुईं, कहा- यह कैरेक्टर पर सवाल उठाने जैसा

नुसरत जहां उनके बच्चे के पिता का नाम पूछने पर नाराज हुईं, कहा- यह कैरेक्टर पर सवाल उठाने जैसा

देश-विदेश
नई दिल्ली तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां पिछले महीने (26 अगस्त) को सिंगल मदर बनी हैं। उन्होंने बताया कि वह अगले सेशन से संसद में वापस आ जाएंगी और सभी सवालों का सामना करेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, बेटे के पिता को लेकर पूछे जा रहे सवालों पर एक्ट्रेस ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह फिजूल का सवाल है। किसी से यह पूछना कि पिता कौन है, यह औरत के किरदार पर काला धब्बा लगाने जैसा है। उन्होंने कहा कि पिता जानता है कि पिता कौन है। इस समय हमारे पास एक अच्छा पार्टनरहुड है। मैं और यश अच्छा समय बिता रहे हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें.. भारतीय क्रिकेट टीम का सपोर्ट स्टाफ कोरोना पॉजिटिवभारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसे देखते हुए 5वें टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ट्रेनिंग सेशन रद्द कर दिया गया है। साथ ही 5वें टेस्ट मैच के होने या ना ...
2 पूर्व CM का तालिबानी राग:महबूबा बोलीं- तालिबान शरिया कानून से सरकार चलाए, फारूक ने कहा- उम्मीद है तालिबानी सरकार इस्लाम के सिद्धांतों का पालन करेगी

2 पूर्व CM का तालिबानी राग:महबूबा बोलीं- तालिबान शरिया कानून से सरकार चलाए, फारूक ने कहा- उम्मीद है तालिबानी सरकार इस्लाम के सिद्धांतों का पालन करेगी

देश-विदेश
श्रीनगर अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद वहां से हिंसा और जुल्म की तस्वीरें सामने आ रही हैं। दूसरी तरफ कश्मीर में नेता उसके समर्थन में बयान दे रहे हैं। बुधवार को जम्मू-कश्मीर के 2 पूर्व मुख्यमंत्रियों ने तालिबान सरकार का समर्थन किया। PDP चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि तालिबान अब हकीकत बन चुका है। यह बात समझनी चाहिए। तालिबान को अफगानिस्तान में शरिया कानून से सरकार चलाना चाहिए। वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ फारूक अब्दुल्ला ने भी तालिबान का समर्थन किया है। अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि मुझे उम्मीद है कि तालिबान अच्छी तरह सरकार चलाएगा। उम्मीद है कि तालिबान सरकार अफगानिस्तान में इस्लाम के सिद्धांतों का पालन करेगी और मानवाधिकारों का ख्याल रखेगी। तालिबान को सभी देशों से दोस्ताना रिश्ते बनाने की कोशिश करनी चाहिए। आर्टिकल 370 पर रुख में बदलाव नहींफारूक नेशनल कॉन्फ्रेंस के फाउंडर शेख...
मुंबई में तीसरी लहर:अगस्त की तुलना में सितंबर के पहले हफ्ते में कोरोना के 18% ज्यादा केस मिले, गणेश पंडालों में भक्तों की एंट्री बैन; नागपुर में दुकानों का समय बदला

मुंबई में तीसरी लहर:अगस्त की तुलना में सितंबर के पहले हफ्ते में कोरोना के 18% ज्यादा केस मिले, गणेश पंडालों में भक्तों की एंट्री बैन; नागपुर में दुकानों का समय बदला

देश-विदेश
मुंबई 10 सितंबर से शुरू होने जा रहे गणेशोत्सव के बीच मुंबई में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। BMC की मेयर किशोरी पेडनेकर ने तो यहां तक कह दिया है कि मुंबई में तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। सितंबर के पहले हफ्ते में मुंबई में कोरोना के कुल मामलों में करीब 18% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले हफ्ते के दौरान यहां 2,939 नए मामले सामने आए हैं। अगस्त के पहले हफ्ते से इसकी तुलना करें तो यह आंकड़ा तकरीबन 18% ज्यादा है। 1 अगस्त से 7 अगस्त के बीच मुंबई में 2,413 नए मामले सामने आए थे। BMC ने चेताया है कि अगले 15 दिन बहुत अहम साबित होने वाले हैं। BMC ने गणेशोत्सव के दौरान गणेश पंडालों में भक्तों के जाने पर पाबंदी लगा दी है। नागपुर में भी कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है, यहां भी दुकानों के खोलने के समय में बदलाव किया गया है। अब यहां सिर्फ 4 बजे शाम तक ही दुकानें खुलेंगी। मुंबई के...
देश की पहली इमरजेंसी एयर स्ट्रिप:3 किलोमीटर लंबी और 33 मीटर चौड़ी स्ट्रिप पर उतरेंगे मिग, सुखोई और हरक्यूलिस; एयफोर्स ने उद्घाटन के एक दिन पहले रिहर्सल की

देश की पहली इमरजेंसी एयर स्ट्रिप:3 किलोमीटर लंबी और 33 मीटर चौड़ी स्ट्रिप पर उतरेंगे मिग, सुखोई और हरक्यूलिस; एयफोर्स ने उद्घाटन के एक दिन पहले रिहर्सल की

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
बाड़मेर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास बन रही देश की पहली इमरजेंसी एयर स्ट्रिप का उद्घाटन गुरुवार को होने जा रहा है। यह स्ट्रिप राजस्थान के बाड़मेर-जालोर जिले की सीमा पर अगड़ावा में NH-925A पर बन रही है। बुधवार को यहां रिहर्सल के तौर पर 3 फाइटर प्लेन उतारे गए। एयरफोर्स अधिकारियों की निगरानी में सुबह सबसे पहले हरक्यूलिस प्लेन को उतारा गया। इसके बाद सुखोई और मिग के साथ अगस्ता हेलिकॉप्टर की भी लैंडिग हुई। यहां दोपहर 2 बजे तक आवागमन को भी बंद कर दिया गया। लैंडिंग के पहले से ही एयरफोर्स और पुलिस के अधिकारी पहुंच गए थे। इसे भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया है। यह पाकिस्तान से 40 किलोमीटर दूर है। इसे वायुसेना के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। 32.95 करोड़ रुपए की लागत से बनी यह हवाई पट्टी की 3 किमी. लंबी और 33 मीटर चौड़ी है। इसके दोनों तरफ 40 गुणा 180 मीटर आकार की 2 पार्किंग...
NDA में लड़कियों की एंट्री पर ऐतिहासिक निर्णय:नेशनल डिफेंस एकेडमी की परीक्षा में अब लड़कियां भी हो सकेंगी शामिल, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को फैसले की जानकारी दी

NDA में लड़कियों की एंट्री पर ऐतिहासिक निर्णय:नेशनल डिफेंस एकेडमी की परीक्षा में अब लड़कियां भी हो सकेंगी शामिल, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को फैसले की जानकारी दी

देश-विदेश
नई दिल्ली नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी में लड़कियों की एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को इसकी जानकारी दी है। सरकार की तरफ से कोर्ट में उपस्थित एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) एश्वर्या भाटी ने बताया कि दोनों संस्थानों में महिला कैडेट्स को दाखिला देने का फैसला ले लिया गया है। इसे अंतिम रूप देने का काम जारी है। सरकार के जानकारी देने के बाद जस्टिस एसके कौल ने कहा, 'हमें जानकर बेहद खुशी हुई कि सशस्त्र बलों ने खुद महिलाओं को NDA में शामिल करने का फैसला किया है। बेंच ने केंद्र को हलफनामा दाखिल करने के लिए 10 दिन का समय दिया। इस मामले में अब 22 सितंबर को सुनवाई होगी। इस साल NDA की 370 सीटों के लिए 4.5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देने वाले हैं। पहले NDA की परीक्षा 5 सितंबर 2021 को होनी थी, लेकिन UPSC ने उसे 24 नवंबर तक आगे बढ़ा दिया। ...
BJP सांसद के घर पर बम फेंका:बंगाल के बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह के घर पर क्रूड बम से हमला, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- TMC ने करवाया

BJP सांसद के घर पर बम फेंका:बंगाल के बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह के घर पर क्रूड बम से हमला, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- TMC ने करवाया

देश-विदेश
कोलकाता पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पश्चिम बंगाल में BJP सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बुधवार सुबह 6.30 बजे क्रूड बम से हमला हुआ। बताया जा रहा है कि बम फेंकने वाले 3 आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे। अर्जुन बंगाल की बैरकपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बमबारी की घटना पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि इस तरह की घटनाओं से राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। घटना के बाद सांसद के घर के सामने बड़ी तादाद में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। बंगाल चुनाव के बाद भी हुई थी हिंसाबंगाल में 2 मई को चु...
चुनावी राज्यों में BJP के सिपहसालार तय:उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर में चुनाव प्रभारी अपॉइंट, UP का जिम्मा धर्मेंद्र प्रधान को, यहां इस महीने 2 बार मोदी का दौरा

चुनावी राज्यों में BJP के सिपहसालार तय:उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर में चुनाव प्रभारी अपॉइंट, UP का जिम्मा धर्मेंद्र प्रधान को, यहां इस महीने 2 बार मोदी का दौरा

देश-विदेश
नई दिल्ली अगले साल होने वाले 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने चुनाव प्रभारी तय कर दिए हैं। सबसे अहम उत्तर प्रदेश में धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश का इस महीने दो बार दौरा भी करेंगे। उनका 14 सितंबर को अलीगढ़ यूनिवर्सिटी और 26 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम तय है। प्रधान के साथ 7 लोगों की टीमउत्तर प्रदेश में धर्मेंद्र प्रधान के साथ 7 लोगों की टीम भी चुनावी तैयारियों पर काम करेगी। प्रधान के साथियों में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कैप्टन अभिमन्यु, शोभा करंदलाजे, विवेक ठाकुर, सरोज पांडेय और अर्जुन राम मेघवाल शामिल हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी होंगे। इसके अलावा पंजाब का जिम्मा गजेंद्र सिंह शेखावत, गोवा का जिम्मा देवेंद्र फडणवीस और मणिपुर की जिम्मेदारी भूपेंद्र यादव को सौंपी गई है। UP और मणिप...