मुंबई में तीसरी लहर:अगस्त की तुलना में सितंबर के पहले हफ्ते में कोरोना के 18% ज्यादा केस मिले, गणेश पंडालों में भक्तों की एंट्री बैन; नागपुर में दुकानों का समय बदला
मुंबई
10 सितंबर से शुरू होने जा रहे गणेशोत्सव के बीच मुंबई में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। BMC की मेयर किशोरी पेडनेकर ने तो यहां तक कह दिया है कि मुंबई में तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। सितंबर के पहले हफ्ते में मुंबई में कोरोना के कुल मामलों में करीब 18% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले हफ्ते के दौरान यहां 2,939 नए मामले सामने आए हैं। अगस्त के पहले हफ्ते से इसकी तुलना करें तो यह आंकड़ा तकरीबन 18% ज्यादा है। 1 अगस्त से 7 अगस्त के बीच मुंबई में 2,413 नए मामले सामने आए थे।
BMC ने चेताया है कि अगले 15 दिन बहुत अहम साबित होने वाले हैं। BMC ने गणेशोत्सव के दौरान गणेश पंडालों में भक्तों के जाने पर पाबंदी लगा दी है। नागपुर में भी कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है, यहां भी दुकानों के खोलने के समय में बदलाव किया गया है। अब यहां सिर्फ 4 बजे शाम तक ही दुकानें खुलेंगी।
मुंबई के...








