Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

कोरोना देश में:आज 4 लाख के पार हो सकता है एक्टिव केस का आंकड़ा, लगातार दूसरे दिन इसमें 10 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी

कोरोना देश में:आज 4 लाख के पार हो सकता है एक्टिव केस का आंकड़ा, लगातार दूसरे दिन इसमें 10 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 45,624 नए मरीजों की पहचान हुई। 34,665 ठीक हुए और 355 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 10,597 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह लगातार दूसरा दिन था जब एक्टिव केस में 10 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे पहले बुधवार को 10,365 एक्टिव केस बढ़े थे। देश में अब 3.93 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह आंकड़ा आज 4 लाख के पार हो सकता है। केरल कोरोना हॉटस्पॉट, देश के 76% केस यहींकेरल देश का इकलौता राज्य है, जहां कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां एक दिन में मिलने वाले नए मरीजों की संख्या 32 हजार को पार कर गई है। मौतों में महाराष्ट्र आगे है। यहां एक दिन में सबसे ज्यादा 183 मौतें दर्ज की गई हैं। दरअसल, बुधवार को देश में करीब 46 हजार मरीज मिले और 509 मौतें दर्ज की गईं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 32,6...
सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट:शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले, डॉक्टरों ने मौत की वजह नहीं बताई; 20 दिन बाद आने वाली फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट:शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले, डॉक्टरों ने मौत की वजह नहीं बताई; 20 दिन बाद आने वाली फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

देश-विदेश
मुंबई अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट कूपर हॉस्पिटल की ओर से मुंबई पुलिस को सौंप दी गई है। कुछ देर में आधिकारिक तौर पर मुंबई पुलिस यह खुलासा करेगी कि 40 साल के अभिनेता की मौत की असली वजह क्या थी। ओशिवारा पुलिस स्टेशन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रिपोर्ट में सिद्धार्थ की बॉडी पर कोई भी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। इस रिपोर्ट पर 5 डॉक्टरों के सिग्नेचर हैं। कूपर हॉस्पिटल के 3 एक्सपर्ट डॉक्टर ने उनका पोस्टमॉर्टम किया है और तीनों ने अपनी अंतिम रिपोर्ट में मौत के कारण को नहीं बताया है। यही वजह है कि मुंबई पुलिस सिद्धार्थ के विसरा को फॉरेंसिक जांच के लिए कलिना फॉरेंसिक लैब भेजने वाली है। यहां से आने वाली हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा कि मौत हार्टअटैक से हुई है या किसी और वजह से। इसमें 20 से 25 दिन का समय लग सकता है। मुंबई पुलिस की ओर से सिर्फ इ...
मारुति ने 1.81 लाख कार वापस मंगाईं:सियाज, अर्टिगा, विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और XL6 के सेफ्टी फीचर्स में खराबी; आपकी कार में खराबी है या नहीं, ऐसे करें पता

मारुति ने 1.81 लाख कार वापस मंगाईं:सियाज, अर्टिगा, विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और XL6 के सेफ्टी फीचर्स में खराबी; आपकी कार में खराबी है या नहीं, ऐसे करें पता

देश-विदेश
नई दिल्ली मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की हजारों गाड़ियां वापस मंगाई हैं। कंपनी ने कहा है कि इन गाड़ियों के सेफ्टी फीचर्स में कुछ खराबी है। जिन मॉडल को वापस मंगाया जा रहा है उसमें सियाज, अर्टिगा, विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और XL6 शामिल हैं। मारुति ने इन 5 मॉडल की कुल 181,754 कार वापस मंगाई है। इन सभी कारों की मैन्युफैक्चरिंग 4 मई, 2018 से 27 अक्टूबर, 2020 के बीच हुई है। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए मारुति सुजुकी ने मोटर जेनरेटर यूनिट के निरीक्षण के लिए प्रभावित वाहनों को स्वेच्छा से मुफ्त में वापस बुलाने का फैसला किया है। प्रभावित वाहन मालिकों को मारुति सुजुकी के ऑथराइज्ड वर्कशॉप पर कम्युनिकेट कर सकते हैं। नवंबर 2021 के पहले सप्ताह में शुरू होगी प्रोसेसयदि कार के सेफ्टी फीचर्स में किसी तरह की खराबी पाई ज...
सुप्रीम कोर्ट की फटकार:मीडिया का एक सेक्शन हर घटना को कम्युनल एंगल दे रहा, आखिर में इससे देश का नाम खराब होता है

सुप्रीम कोर्ट की फटकार:मीडिया का एक सेक्शन हर घटना को कम्युनल एंगल दे रहा, आखिर में इससे देश का नाम खराब होता है

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मीडिया के एक सेक्शन में कम्युनल टोन में रिपोर्टिंग को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। कोर्ट ने कहा कि इस तरह की रिपोर्ट्स से आखिरकार देश का नाम खराब होता है। कोर्ट ने पिछले साल दिल्ली में तबलीगी जमात की गैदरिंग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। चीफ जस्टिस NV रमना ने कहा कि समस्या यह है कि मीडिया का एक सेक्शन देश में हर एक घटना को कम्युनल एंगल से दिखा रहा है। अदालत ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही फेक न्यूज को लेकर चिंता जताई। साथ ही वेब पोर्टल की जवाबदेही को लेकर भी टिप्पणी की। चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि वेब पोर्टल पर किसी का नियंत्रण नहीं है। हर खबर को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश हो रही है, जो कि एक बड़ी समस्या है। ट्विटर, FB और यूट्यूब जजों को भी जवाब नहीं देतेचीफ जस्टिस ने कहा कि ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब जैसे ...
कोरोना देश में:24 घंटे में 45975 केस आए, 8 दिन में 7 बार 40 हजार के पार रहा आंकड़ा; 9 दिन में करीब 70 हजार एक्टिव केस बढ़े

कोरोना देश में:24 घंटे में 45975 केस आए, 8 दिन में 7 बार 40 हजार के पार रहा आंकड़ा; 9 दिन में करीब 70 हजार एक्टिव केस बढ़े

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में कोरोना के केस में लगातार बढ़त नजर आ रही है। बुधवार को 45,975 नए मरीज मिले। 35,091 ठीक हुए और 507 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस में 10,365 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीते 8 दिन में 7 बार 40 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं, जबकि 9 दिन में इलाज करा रहे मरीज, यानी एक्टिव केस करीब 70 हजार बढ़े हैं। 23 अगस्त को 3.13 लाख एक्टिव केस थे, जो अब 3.82 लाख हैं। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में... बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 45,975बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 35,091बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 507अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.28 करोड़अब तक ठीक हुए: 3.20 करोड़अब तक कुल मौतें: 4.39 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.82 लाख प्रमुख राज्यों का हाल: 1. केरलयहां बुधवार को 32,803 लोग संक्रमित पाए गए। 21,610 लोग ठीक हुए और 173 लोगों...
कोरोना के C.1.2 वैरिएंट का खतरा:UK, यूरोप समेत 10 से अधिक देशों से आने वालों को RT-PCR टेस्ट कराना होगा, लेकिन 14 दिन क्वारैंटाइन रहने का नियम खत्म

कोरोना के C.1.2 वैरिएंट का खतरा:UK, यूरोप समेत 10 से अधिक देशों से आने वालों को RT-PCR टेस्ट कराना होगा, लेकिन 14 दिन क्वारैंटाइन रहने का नियम खत्म

देश-विदेश
मुंबई कोरोनावायरस के नए वैरिएंट C.1.2 के सामने आने के बाद मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। BMC ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि 3 सितंबर से यूके, यूरोप, मध्य पूर्व, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे से मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य है। नया कोविड वेरिएंट C.1.2 पहली बार दक्षिण अफ्रीका में मिला था। अच्छी बात यह है कि भारत में इसका कोई केस अभी तक नहीं मिला है। इस नियम के लागू होने के बाद पुराने नियम रद्द हो जाएंगे, जिसमें वैक्सीन की दोनों डोज और 65 वर्ष से अधिक उम्र के सीनियर सिटिजन को मिलने वाली छूट शामिल है। नए सर्क्युलर के अनुसार, हवाई यात्रा करने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्वारंटाइन होने वाला नियम ख...
कांग्रेस में PK पर टकराव:प्रशांत किशोर के पार्टी में खास दर्जे पर राहुल-प्रियंका राजी, कुछ सीनियर्स को ऐतराज; फाइनल फैसला सोनिया करेंगी

कांग्रेस में PK पर टकराव:प्रशांत किशोर के पार्टी में खास दर्जे पर राहुल-प्रियंका राजी, कुछ सीनियर्स को ऐतराज; फाइनल फैसला सोनिया करेंगी

देश-विदेश
नई दिल्ली चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर यानी PK करीब दो महीने पहले दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिले थे। इसके बाद ही यह करीब-करीब तय हो गया कि PK कांग्रेस जॉइन करेंगे और उन्हें पार्टी में दर्जा भी खास मिलेगा। राहुल और प्रियंका को इस पर राजी हैं, लेकिन कुछ सीनियर्स को इस पर ऐतराज है। अब फाइनल फैसला सोनिया गांधी करेंगी। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस में लीडरशिप को लेकर सवाल उठा चुका G-23 ग्रुप नहीं चाहता है कि प्रशांत किशोर की पार्टी में एंट्री हो और उन्हें विशेष दर्जा दिया जाए। इस मामले पर इन नेताओं ने कपिल सिब्बल के घर पर एक मीटिंग भी की थी। PK पर तकरार की 4 वजहें1. आगामी चुनावों में प्रशांत किशोर की अगुआई में अलग कमेटी बनेगी या फिर वह कांग्रेस के मौजूदा सिस्टम के तहत ही काम करेंगे।2. कुछ लीडर्स का कहना है कि PK की ...
दिल्ली दंगा मामले में हाईकोर्ट की टिप्पणी- एक ही अपराध के लिए पुलिस कई FIR दर्ज नहीं कर सकती

दिल्ली दंगा मामले में हाईकोर्ट की टिप्पणी- एक ही अपराध के लिए पुलिस कई FIR दर्ज नहीं कर सकती

देश-विदेश
नई दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को कहा कि पुलिस एक ही घटना के लिए पांच FIR दर्ज नहीं कर सकती। कोर्ट ने दिल्ली दंगों के दौरान एक परिसर में लूटपाट और आगजनी के मामले की सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। साथ ही अदालत ने इस केस में दर्ज 4 FIR को रद्द कर दिया। कोर्ट ने साफ कहा कि एक अपराध के लिए दूसरी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकती और न ही इसकी नए सिरे से जांच हो सकती है। आज की अन्य बड़ी खबरें... पिंकी चौधरी को 17 सितंबर तक न्यायिक हिरासत मेंदिल्ली की एक अदालत ने हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी को 17 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में जंतर मंतर के पास भड़काऊ नारेबाजी में मामले में कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। चौधरी ने पिछले मंगलवार को दिल्ली के मंदिर मार्ग थाने में सरेंडर किया था। इस दौरान उनके सैकड़ों समर्थकों की भीड़ भी थाने के बाहर मौजूद थी। दिल्ली पुलि...
20 राज्यों में रूठे बादल:मानसून में इस बार MP में 7% कम बारिश, राजस्थान में 10% तो गुजरात में 47% कम बरसे बादल

20 राज्यों में रूठे बादल:मानसून में इस बार MP में 7% कम बारिश, राजस्थान में 10% तो गुजरात में 47% कम बरसे बादल

देश-विदेश
नई दिल्ली जून में जो मानसून उम्मीद से ज्यादा नजर आ रहा था, उसके अब सामान्य की भी न्यूनतम रेंज में रहने के आसार दिख रहे हैं। बुधवार को भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून के पूर्वानुमान में सुधार किया है। जून में मानसून की दस्तक से पहले IMD ने कहा था कि इस सीजन में 101% बारिश की संभावना है, लेकिन बुधवार को कहा कि मानसून सामान्य ही रहेगा। वैसे तो मानसून सीजन में 96% से 104% के बीच की बारिश सामान्य मानी जाती है, लेकिन इस बार यह 96% के ही आसपास रहने के आसार हैं। स्थिति ये है कि अगस्त में सामान्य से 24.1% तक कम बारिश हुई है। पूरे मानसून के दौरान देश में 880 मिमी बारिश होती है। एक जून से 31 अगस्त के दौरान देशभर में सामान्य रूप से 710.4 मिमी बारिश होनी चाहिए, लेकिन इस बार 645 मिमी ही बारिश हुई यानी मानसूनी बारिश में अब तक 9% की कमी है। राज्यवार देखें तो अब तक 20 राज्यों में सामान्य से कम ब...
बारिश से बर्बादी:महाराष्ट्र के 750 गांव बाढ़ की चपेट में, 500 मवेशी बहे; UP के 11 बांधों में रिसाव शुरू

बारिश से बर्बादी:महाराष्ट्र के 750 गांव बाढ़ की चपेट में, 500 मवेशी बहे; UP के 11 बांधों में रिसाव शुरू

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित कई राज्यों में बारिश से बर्बादी की घटनाएं सामने आ रही हैं। महाराष्ट्र में 750 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। यहां 500 मवेशियों के बाढ़ में बह जाने की खबर है। वहीं, उत्तर प्रदेश के 11 बांधों में रिसाव शुरू हो गया है। इनमें से एक भी बांध यदि टूट जाता है तो भयानक तबाही मचा सकता है। महाराष्ट्र: कई गांवों में लोग फंसे फोटो जलगांव जिले के चालीसगांव की है। यहां बहाव तेज होने की वजह से सड़क बह गई। महाराष्ट्र के जलगांव के चालीसगांव तालुका में मूसलाधार बारिश की वजह से 750 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। भारी बारिश से यहां कमर तक पानी भर गया है। अचानक आई बाढ़ से एक महिला की मौत हुई है। 500 से ज्यादा मवेशी पानी में बह गए हैं। कई गांव में लोग अब भी फंसे हुए हैं और रेस्क्यू किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को बारिश के बाद हुई औरंगाबा...