17 महीने बाद खुले स्कूल:UP में पहली से 5वीं, राजस्थान-दिल्ली में 9वीं से 12वीं और MP में 6वीं से 12वीं तक खुले स्कूल, कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन
नई दिल्ली
कोरोना वायरस के मामलों में आई गिरावट को देखते हुए देश के कई राज्यों में आज फिर से स्कूल खुले हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान जैसे राज्यों में सख्त प्रोटोकॉल के साथ स्कूल खोले गए हैं। राज्य सरकारों ने स्कूलों को कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करने का निर्देश दिया है। इसके तहत स्कूल में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य किया गया है। साथ ही स्टूडेंट्स, टीचर्स और स्टाफ की थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई जा रही है।
कोरोना महामारी की वजह से एक साल से अधिक समय से स्कूल बंद थे। हालांकि इस दौरान वर्चुअल क्लास चलती रही। स्कूल खुलने को लेकर बच्चों में उत्साह नजर आ रहा है, लेकिन तीसरी लहर की आशंका को लेकर पेरेंट्स थोड़े डरे हुए भी हैं। वहीं, राज्य सरकारों का प्रयास है कि कोरोना के कम होते संक्रमण के बीच स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई धीरे-धीरे शुरू की जाए।
UP में आ...








