Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

ममता बनर्जी को बड़ी राहत:बंगाल CM के विधानसभा पहुंचने का रास्ता साफ, 30 सितंबर को भबानीपुर सहित 3 सीटों पर होंगे उपचुनाव

ममता बनर्जी को बड़ी राहत:बंगाल CM के विधानसभा पहुंचने का रास्ता साफ, 30 सितंबर को भबानीपुर सहित 3 सीटों पर होंगे उपचुनाव

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विधानसभा पहुंचने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। चुनाव आयोग ने भबानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को हरी झंडी दे दी है। यहां 30 सितंबर को मतदान होगा और 3 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। इसके अलावा बंगाल के समसेरगंज, जंगीपुर और ओडिशा की पीपली सीट पर भी वोटिंग होगी। ममता बनर्जी को बंगाल चुनाव में भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से शिकस्त मिली थी। शुभेंदु ने नंदीग्राम सीट से जीत हासिल की थी। TMC के विधायक दल ने ममता को CM चुना था। उनके पास राज्य की किसी भी सीट से चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचने के लिए 6 महीने का समय है। ऐसा न होने पर उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है। तृणमूल नेता सोवनदेब चटोपाध्याय भबानीपुर सीट से चुनाव जीते थे, लेकिन बाद में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। ममता बनर्जी के इस सीट से ही चुनावी मैदान में उतरने का दावा किया जा रहा...
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने थर्मल पावर प्लांट्स का लिया जायजा, ताकि कोयले की किल्लत से बिजली गुल ना हो जाए

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने थर्मल पावर प्लांट्स का लिया जायजा, ताकि कोयले की किल्लत से बिजली गुल ना हो जाए

देश-विदेश
केंद्रीय विद्युत और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने शनिवार को थर्मल पॉवर प्लांट्स का जायजा लिया। उन्होंने बिजली, कोयला और रेलवे मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बिजली की मांग में बढ़ोतरी को देखते हुए कोयले के भंडारण को लेकर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिजली की सप्लाई बनाए रखने के लिए मिलजुलकर काम जारी रखा जाए। बैठक का मुख्य फोकस इस मुद्दे पर था कि कोयले की किल्लत से बिजली गुल ना हो जाए। आज की अन्य प्रमुख खबरें... NCP कार्यकर्ता ने वैक्सीनेशन सेंटर पर महिला सरपंच को पीटामहाराष्ट्र के पुणे में एक महिला सरपंच की NCP के कार्यकर्ता ने पिटाई की है। महिला सरपंच के साथ यह मारपीट शुक्रवार को कदम बस्ती इलाके के एक टीकाकरण केंद्र पर हुई। इस घटना के बाद पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपी को अरेस्ट नहीं किया गया है। मारपीट ...
तीसरी लहर की आहट:देश में बीते 12 में से 11 दिन कोरोना के एक्टिव केस बढ़े, पॉजिटिविटी रेट भी दोगुना हुआ

तीसरी लहर की आहट:देश में बीते 12 में से 11 दिन कोरोना के एक्टिव केस बढ़े, पॉजिटिविटी रेट भी दोगुना हुआ

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में कोरोना के आंकड़े तीसरी लहर शुरू होने का संकेत दे रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 42,667 नए मरीजों की पहचान हुई। 36,422 ठीक हुए और 342 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 5,898 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश में अभी 3.99 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते 10 दिन में से 9 दिन 40 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं। 24 अगस्त से अब तक, यानी 12 दिनों में 11 बार ऐसा हुआ है जब एक्टिव केस में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सिर्फ 30 अगस्त को एक्टिव केस में 6,200 की कमी आई थी। पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ रहा है। 23 अगस्त को यह 1.3% था, तो 2 सितंबर को 2.7% हो गया। आसान भाषा में समझें तो 23 अगस्त को 300 जांच करने पर 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही थी तो अब 8 संक्रमित मिल रहे हैं। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में...बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: ...
पालघर में फैक्ट्री में बड़ा धमाका:तारापुर MIDC में एक कपड़ा फैक्ट्री में बॉयलर फटा, एक मजदूर की मौत और चार घायल

पालघर में फैक्ट्री में बड़ा धमाका:तारापुर MIDC में एक कपड़ा फैक्ट्री में बॉयलर फटा, एक मजदूर की मौत और चार घायल

देश-विदेश
मुंबई पालघर के तारापुर MIDC में स्थित एक कपड़ा बनाने वाली फैक्ट्री, जखरिया लिमिटेड कंपनी में बॉयलर फटने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हुए हैं। धमाके के बाद लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हुईं हैं। घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है, इसलिए मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। प्लॉट जे-1 में स्थित इस कंपनी में यह आग सुबह 6 बजे के आसपास लगी और तकरीबन ढाई घंटे के प्रयास के बाद इसपर काबू पा लिया गया। फिलहाल कूलिंग का काम जारी है। धमाका इतना भीषण था कि इसकी आवाज तकरीबन 4 से 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और राहत कार्य शरू किया। फायर ब्रिगेड के ढाई घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया है। फैक्ट्री में फंसे लोगों को सही-सलामत रेस्क्यू किया गयासुबह का समय होने के कारण फैक्ट्री में ज्यादा लोग नहीं...
11 सितंबर से महाकाल की भस्मारती में शामिल होंगे भक्त:7 सितंबर से रजिस्ट्रेशन होंगे, एक दिन में एक हजार श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे; ऑनलाइन बुकिंग पर 200 रुपए लगेंगे

11 सितंबर से महाकाल की भस्मारती में शामिल होंगे भक्त:7 सितंबर से रजिस्ट्रेशन होंगे, एक दिन में एक हजार श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे; ऑनलाइन बुकिंग पर 200 रुपए लगेंगे

देश-विदेश
उज्जैन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में 11 सितंबर से श्रद्धालु भस्म आरती में शामिल हो सकेंगे। 7 सितंबर से भस्मारती की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी।इसके साथ ही ऐप और वेबसाइट की लिंक के साथ-साथ ऑफलाइन विंडो भी आम लोगों के लिए खोल दी जाएगी। ऑनलाइन बुकिंग के लिए 200 रुपए चुकाने होंगे। कोरोना संक्रमण के कारण 17 मार्च 2020 से भस्मारती में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। डेढ़ महीने से कोरोना संक्रमण काबू में होने की स्थिति में शुक्रवार को महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने यह फैसला लिया है। मंदिर प्रबंध समिति की बैठक कोठी रोड स्थित बृहस्पति भवन में आयोजित की गई। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि भस्मारती की शुरुआत 11 सितम्बर से होगी। देश भर में कहीं भी बैठकर ऑनलाइन या मोबाइल एप पर भस्मारती में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। एक दिन में एक हजार को अनुमतिबुकिंग 7 सितंबर ...
कोरोना को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त:केरल में 6 सितंबर से 11वीं की परीक्षा कराने पर रोक लगाई, कोविड डेथ सर्टिफिकेट और मुआवजे को लेकर केंद्र को फटकारा

कोरोना को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त:केरल में 6 सितंबर से 11वीं की परीक्षा कराने पर रोक लगाई, कोविड डेथ सर्टिफिकेट और मुआवजे को लेकर केंद्र को फटकारा

देश-विदेश
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने केरल में 6 सितंबर से 11वीं कक्षा की परीक्षा फिजिकल तौर पर कराने के राज्य सरकार के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अदालत ने यह फैसला लिया। कोर्ट का कहना है कि कोरोना मामलों में लगातार बढ़ोतरी के कारण केरल की स्थिति चिंताजनक है। कम उम्र के बच्चों को जोखिम में नहीं डाला जा सकता, क्योंकि राज्य में हर दिन करीब 35 हजार मामले सामने आ रहे हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 13 सितंबर को होगी। केरल में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहेकेरल देश का इकलौता राज्य है, जहां कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां एक दिन में मिलने वाले नए मरीजों की संख्या 32 हजार को पार कर गई है। मौतों में महाराष्ट्र आगे है। यहां एक दिन में सबसे ज्यादा 183 मौतें दर्ज की गई हैं। बुधवार को देश में करीब 46 हजार मरीज मिले और 509 मौतें दर्ज ...
सुप्रीम कोर्ट से केरल सरकार को झटका, अदालत ने राज्य में 6 सितंबर से 11वीं की परीक्षा फिजिकल तौर पर कराने पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट से केरल सरकार को झटका, अदालत ने राज्य में 6 सितंबर से 11वीं की परीक्षा फिजिकल तौर पर कराने पर रोक लगाई

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
सुप्रीम कोर्ट ने केरल में 6 सितंबर से 11वीं कक्षा की परीक्षा फिजिकल तौर पर कराने के राज्य सरकार के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है। राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अदालत ने यह फैसला लिया। कोर्ट का कहना है कि कोरोना मामलों में लगातार बढ़ोतरी के कारण केरल की स्थिति चिंताजनक है। कम उम्र के बच्चों को जोखिम में नहीं डाला जा सकता, क्योंकि राज्य में हर दिन करीब 35 हजार मामले सामने आ रहे हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 13 सितंबर को होगी। आज की अन्य बड़ी खबरें... अभी भी ICU में हैं सायरा बानो बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो को कुछ दिनों पहले ही मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एडमिट कि गया था। डॉक्टर उनका एंजियोग्राम करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने उन्हे इसकी परमिशन देने से मना कर दिया है। 77 साल की सायरा अपने पति और मशहूर एक्टर दिलीप कुमार की मौत के बाद से ...
मनसुख हिरेन की मौत का मामला:NIA ने दायर की चार्जशीट, सचिन वझे समेत 10 लोगों को बनाया आरोपी

मनसुख हिरेन की मौत का मामला:NIA ने दायर की चार्जशीट, सचिन वझे समेत 10 लोगों को बनाया आरोपी

देश-विदेश
मुंबई मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास मिली विस्फोटक से भरी स्कॉर्पियो के मालिक मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ने अपनी चार्जशीट फाइल कर दी है। NIA ने सचिन वझे समेत 10 लोगों को आरोपी बनाया है। चार्जशीट में कहा गया है कि मनसुख की हत्या करवाने के लिए 45 लाख रुपए दिए गए थे। मनसुख मामले में चार्जशीट पेश करने के लिए स्पेशल कोर्ट ने 9 जून को NIA को 2 महीने का वक्त दिया था। जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि अब तक 150 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। एक टीम ने जांच के लिए दिल्ली जाकर भी कुछ लोगों से पूछताछ की है। NIA दो फोन की भी जांच कर रहामनसुख मामले में NIA ने दो फोन कब्जे में ले लिए हैं। ये फोन दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद इंडियन मुजाहिदीन के कथित प्रमुख तहसीन अख्तर के पास से बरामद किए गए थे। अख्तर ने ये बात स्वीकार की है कि ये दोनों फोन उसी के हैं। ...
दिल्ली विधानसभा में मिली सुरंग:लालकिले तक जाने का सीक्रेट रास्ता मिला; इसके जरिए फ्रीडम फाइटर्स को ले जाती थी ब्रिटिश सेना

दिल्ली विधानसभा में मिली सुरंग:लालकिले तक जाने का सीक्रेट रास्ता मिला; इसके जरिए फ्रीडम फाइटर्स को ले जाती थी ब्रिटिश सेना

देश-विदेश
नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को एक सुरंगनुमा ढांचा खोजा गया है। विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने कहा कि यह सुरंग विधानसभा को लालकिले से जोड़ती है। उन्होंने बताया कि ब्रिटिशर्स स्वतंत्रता सेनानियों को एक से दूसरी जगह ले जाने में इसका इस्तेमाल करते थे। गोयल ने यह भी कहा- जब मैं 1993 में विधायक बना, तो ऐसी बातें सुनता था कि यहां सुरंग मौजूद है जो लाल किले तक जाती है। मैंने भी इतिहास जानने के लिए इस सुरंग को खोजने की कोशिश की, लेकिन इसे लेकर कभी कुछ साफ नहीं हुआ। अब हमें इस सुरंग का प्रवेश द्वार मिल गया है, लेकिन हम इसे आगे नहीं खोद रहे हैं। मुमकिन है कि सुरंग के आगे का रास्ता मेट्रो प्रोजेक्ट और सीवर इंस्टॉल करने में नष्ट हो गया हो। इस सुरंग को पूरा नहीं खोदा गया है। सिर्फ प्रवेश द्वार से यह साफ हुआ है कि यह सुरंग मौजूद है। पहले कोर्ट हुआ करती थी दिल्ली विधानसभागो...
दिल्ली दंगे की जांच को लेकर कोर्ट की नाराजगी:दिल्ली पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा- हमारी आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रही पुलिस

दिल्ली दंगे की जांच को लेकर कोर्ट की नाराजगी:दिल्ली पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा- हमारी आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रही पुलिस

देश-विदेश
नई दिल्ली दिल्ली में पिछले साल हुए दंगों को लेकर दिल्ली की एक कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा है कि बंटवारे के बाद के सबसे बुरे दंगे की जैसी जांच दिल्ली पुलिस ने की है, यह दुखदाई है। जब इतिहास पलटकर इसे देखेगा तो यह लोकतंत्र के प्रहरियों को दुख पहुंचाएगा। इस मामले में एडिशनल सेशन जज (ADJ) विनोद यादव ने शाह आलम (पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के भाई), राशिद सैफी और शादाब को मामले से बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि यह जांच संवेदनाहीन और निष्क्रिय साबित हुई है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे कॉन्सटेबल को गवाह के तौर पर प्लांट किया गया था। जज विनोद यादव ने कहा कि यह केस करदाताओं की मेहतन की कमाई की बर्बादी है। कोर्ट ने यह भी कहा कि ये और कुछ नहीं बल्कि, पुलिस ने हमारी आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की है। दिल्ली दंगों के दौरान दंगाग्रस्त इलाके में तैनात पुलिस। दिल्ली दंगे...