Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे हरीश रावत:बगावत के बीच पंजाब में कांग्रेस के हालात पर देंगे रिपोर्ट; रावत बोले- जो देखा-सुना, हाईकमान के आगे रखूंगा

सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे हरीश रावत:बगावत के बीच पंजाब में कांग्रेस के हालात पर देंगे रिपोर्ट; रावत बोले- जो देखा-सुना, हाईकमान के आगे रखूंगा

देश-विदेश
जालंधर पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश रावत शुक्रवार को ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंच गए हैं। यह मुलाकात सोनिया के दिल्ली स्थित आवास में ही हो रही है। पहले हरीश रावत की बैठक शनिवार के लिए टल गई थी लेकिन फिर अचानक वह शुक्रवार दोपहर बाद ही मिलने पहुंच गए। सोनिया गांधी को वह पंजाब में कांग्रेस पार्टी की मौजूदा स्थिति को लेकर रिपोर्ट देंगे। जिसमें खास तौर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत के बाद अब नवजोत सिद्धू की अधिकारों को लेकर तीखी बयानबाजी का मुद्दा भी उठ सकता है। कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात से पहले हरीश रावत ने कहा कि जब कोई चीज बहुचर्चित हो जाती है तो हाईकमान को बताना जरूरी हो जाता है। रावत ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं की व्यस्तता से अब बैठक कल होगी। इसमें उन्होंने जो देखा व सुना है, हाईकमान के आगे रख देंगे। खास बात यह है कि हरीश रावत इन दोनों मुद्दों पर पहले ही का...
छत्तीसगढ़ के CM बदलेंगे या रहेंगे फैसला जल्द:दिल्ली गए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 35 विधायक, CM भूपेश भी जाएंगे, राहुल गांधी के साथ फिर बैठक होगी

छत्तीसगढ़ के CM बदलेंगे या रहेंगे फैसला जल्द:दिल्ली गए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 35 विधायक, CM भूपेश भी जाएंगे, राहुल गांधी के साथ फिर बैठक होगी

देश-विदेश
रायपुर छत्तीसगढ़ में ढाई साल बाद मुख्यमंत्री बदले जाएंगे या भूपेश बघेल इस पद पर कायम रहेंगे इस बात का फैसला आज या आने वाले 2-3 दिन में होगा यह तय हो गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 35 मंत्री-विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सुबह दिल्ली जाएंगे। उनकी राहुल गांधी से मुलाकात तय है। सोनिया गांधी के साथ भी बैठक की संभावना जताई जा रही है। रायपुर हवाई अड्‌डे पहुंचे भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हम लोग छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा कर रहे हैं। सरकार अच्छा काम कर रहे हैं। हम लोग आलाकमान से मिलकर यहां की स्थिति की जानकारी देने जा रहे हैं। देवेंद्र यादव का दावा था, सभी विधायक एकजुट हैं और सभी दिल्ली जाएंगे। हालांकि, सरकार में शामिल सूत्रों का कहना है कि करीब 50 विधायकों को दिल्ली ले जाने की तैयारी है। इसमें कई विधायक शुक्रवार सुबह रवान...
पत्नी से जबरन संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं:बिलासपुर हाईकोर्ट ने पति को रेप के आरोप से बरी किया, अप्राकृतिक सेक्स और दहेज प्रताड़ना का केस चलेगा

पत्नी से जबरन संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं:बिलासपुर हाईकोर्ट ने पति को रेप के आरोप से बरी किया, अप्राकृतिक सेक्स और दहेज प्रताड़ना का केस चलेगा

देश-विदेश
बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा है कि कानूनी रूप से विवाहित पत्नी के साथ पति द्वारा जबरदस्ती संबंध बनाना रेप की श्रेणी में नहीं आता। कोर्ट ने 23 अगस्त को रायपुर के एक शख्स की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उसे रेप के आरोप से मुक्त कर दिया है। हालांकि, हाईकोर्ट ने कहा है कि पति के खिलाफ दर्ज अप्राकृतिक सेक्स और दहेज प्रताड़ना के मुकदमे चलते रहेंगे। दरअसल, रायपुर के रहने वाले 37 साल के इस शख्स की शादी बेमेतरा की रहने वाली लड़की से 2017 में हुई थी। पत्नी के मुताबिक, कुछ दिन सबकुछ ठीक रहने के बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। पति ने दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट और उसे गाली देना शुरू कर दिया। इसके साथ ही मर्जी के खिलाफ उसके साथ जबरन संबंध भी बनाए। प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ससुराल छोड़ अपने मायके बेमेतरा चली ग...
कोरोना पर सरकार की चिंता:देश में कोरोना की दूसरी लहर अभी जारी, त्योहारों की वजह से सितंबर-अक्टूबर में बढ़ सकती है मुश्किल

कोरोना पर सरकार की चिंता:देश में कोरोना की दूसरी लहर अभी जारी, त्योहारों की वजह से सितंबर-अक्टूबर में बढ़ सकती है मुश्किल

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली केरल से आ रहे कोरोना संक्रमण के आंकड़े डराने वाले हैं। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश भर में कोरोना कमजोर हो रहा है, लेकिन केरल ने अब भी सरकार की चिंता बढ़ा रखी है। देश में पिछले 24 घंटे में 46 हजार नए मामले सामने आए है। इनमें से 58% सिर्फ केरल के हैं। बाकी राज्यों में अब भी गिरावट का रुख दिख रहा है। हम अब भी कोरोना की दूसरी लहर में हैं। कई त्योहारों की वजह से अगले दो महीने सितंबर और अक्टूबर बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में वैक्सीन के 80 लाख डोज दिए गए हैं। गुरुवार को भी 4 बजे तक 47 लाख से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। कोरोना वैक्सीन बीमारी का खतरा कम करने वाली है न कि इसे रोकने वाली, इसलिए वैक्सीनेशन के बाद भी मास्क का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। देश के 41 जिलों में अभी वीकली पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा है। ...
टॉलीवुड ड्रग्स केस:ED ने एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, चार्मी कौर, रवि तेजा और राणा दग्गुबाती को समन जारी किया, 2017 के ड्रग्स केस में हुई कार्रवाई

टॉलीवुड ड्रग्स केस:ED ने एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, चार्मी कौर, रवि तेजा और राणा दग्गुबाती को समन जारी किया, 2017 के ड्रग्स केस में हुई कार्रवाई

देश-विदेश
मुंबई चार साल पुराने हैदाराबाद के टॉलीवुड ड्रग्स केस में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, एक्टर राणा दग्गुबाती, रवि तेजा और चार्मी कौर समेत 10 कलाकारों को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है। बता दें कि राकुल प्रीत सिंह से सुशांत की मौत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच करने वाली नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम भी पूछताछ कर चुकी है। हालांकि, उस केस में राकुल को कोई आरोपी नहीं बनाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 6 सितंबर को रकुल प्रीत सिंह, 8 सितंबर को राणा दग्गुबाती और 9 सितंबर को रवि तेजा को हैदराबाद स्थित ED ऑफिस में तलब किया गया है। ED ने टॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ को 31 अगस्त को तलब किया है। इसके अलावा रवि तेजा के ड्राइवर श्रीनिवास और 'F' क्लब के GM के रूप में कार्यरत एक अज्ञात व्यक्ति को भी तलब किया गया है। उन्हें 2 से 22 सितंबर तक उपस्थित होने के लिए सम...
केंद्र ने नई ड्रोन पॉलिसी का ऐलान किया, रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस जारी करने से पहले सिक्योरिटी क्लियरेंस की जरूरत नहीं

केंद्र ने नई ड्रोन पॉलिसी का ऐलान किया, रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस जारी करने से पहले सिक्योरिटी क्लियरेंस की जरूरत नहीं

देश-विदेश
नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को नई ड्रोन पॉलिसी का ऐलान किया। इसके तहत सरकार ने ड्रोन के इस्तेमाल के नियमों में ढील दी है। अब ड्रोन ऑपरेट के लिए किसी भी रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस जारी करने से पहले सुरक्षा मंजूरी की जरूरत नहीं होगी। ड्रोन उड़ाने के लिए फीस भी कम कर दी गई है। सिंधिया ने कहा कि आज केंद्र सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नई ड्रोन पॉलिसी की घोषणा कर रही है। ये पॉलिसी एक इतिहास रचेगी। हमारी सोच है एक इकोसिस्टम भारत में बने, जिसके आधार पर एक क्रांति भारत में आए। उन्होंने कहा कि इस क्रांति के 3 भाग हैं। पहला- व्यापार करने में आसानी हो, दूसरा- सारे गैरजरूरी मंजूरियों को खत्म करना और तीसरा कारोबार में एंट्री की रुकावटों को हटाना। देश की सुरक्षा के मद्देनजर हमने 6 नियम बनाए हैं। इसमें ड्रोन का साइज जो भी हो उसे रजिस्टर करना जरूरी है। सभी ड्रोन मालिको...
कोरोना देश में:बुधवार को 46,280 केस मिले, 56 दिनों के बाद 24 घंटे में इतने ज्यादा मामले आए; इनमें केरल के 31,445 संक्रमित शामिल

कोरोना देश में:बुधवार को 46,280 केस मिले, 56 दिनों के बाद 24 घंटे में इतने ज्यादा मामले आए; इनमें केरल के 31,445 संक्रमित शामिल

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में 46,280 कोरोना के नए मरीज मिले। यह 56 दिन में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 1 जुलाई को 46,781 केस आए थे। बीते 24 घंटे में 34,242 संक्रमित ठीक हुए और 605 की मौत हो गई। केरल में स्थिति फिर गंभीर नजर आ रही है। यहां बुधवार को 31,445 संक्रमित मिले और 20,271 ठीक हुए। इस दौरान 215 मरीजों ने इस महामारी से जान गंवाई। राज्य का पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 19.03% हो गया है। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में... बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 46,265बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 34,242बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 605अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.25 करोड़अब तक ठीक हुए: 3.17 करोड़अब तक कुल मौतें: 4.36 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.27 लाख...
भारत भी सतर्क:CDS जनरल बिपिन रावत ने कहा- अफगानिस्तान पर कब्जे की तालिबानी रफ्तार से हम भी हैरान, 20 साल में नहीं बदला यह आतंकी संगठन

भारत भी सतर्क:CDS जनरल बिपिन रावत ने कहा- अफगानिस्तान पर कब्जे की तालिबानी रफ्तार से हम भी हैरान, 20 साल में नहीं बदला यह आतंकी संगठन

देश-विदेश
नई दिल्ली चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत के मुताबिक, तालिबान ने जिस तेजी से अफगानिस्तान पर कब्जा किया उससे भारत भी हैरान है। बुधवार को एक प्रोग्राम के दौरान जनरल रावत ने माना कि भारत को भी यह आशंका थी कि तालिबान एक दिन अफगानिस्तान पर काबिज हो जाएगा, लेकिन यह सब इतनी तेजी से हो जाएगा, यह नहीं सोचा था। उनके मुताबिक, 20 साल बाद भी तालिबान बिल्कुल नहीं बदला है। भारत सख्ती से निपटेगादिल्ली में ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) के कार्यक्रम में जनरल रावत के साथ US इंडो-पैसेफिक कमांड के एडमिरल जॉन अक्विलिनो भी शामिल हुए। दोनों अफसरों ने अफगानिस्तान और रीजनल सिक्योरिटी से जुड़े अहम सवालों के जवाब दिए। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे और इसके भारत पर संभावित असर का जिक्र करते हुए जनरल रावत ने कहा- अगर तालिबान के कंट्रोल वाले अफगानिस्तान से भारत की तरफ किसी भी तरह की आतंकी गतिविधियां हु...
आज का इतिहास:क्रांतिकारियों ने फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े लूट ली थी अंग्रेजों की 50 माउजर पिस्टल, 2 दिन बाद अंग्रेजों को लूट का पता चला

आज का इतिहास:क्रांतिकारियों ने फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े लूट ली थी अंग्रेजों की 50 माउजर पिस्टल, 2 दिन बाद अंग्रेजों को लूट का पता चला

देश-विदेश
भारत के क्रांतिकारियों ने आजादी के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी। इस दौरान कई घटनाएं ऐसी थीं, जो बेहद महत्वपूर्ण थीं, लेकिन जिनके बारे में ज्यादा बात नहीं होती है। ऐसी ही घटना 26 अगस्त 1914 को कोलकाता में हुई थी, जब क्रांतिकारियों ने दिनदहाड़े हथियार लूट लिए थे। इस लूट में मिले हथियारों का इस्तेमाल काकोरी ट्रेन कांड से लेकर गदर आंदोलन में भी किया गया। 1905 में ब्रिटिशर्स ने बंगाल का बंटवारा कर दिया था। इस बंटवारे के पीछे गोरों की चाल भारत के हिन्दू-मुस्लिम को बांटने की थी और भारतीय इस बात को समझ चुके थे। पूरे भारत में इस फैसले का विरोध होने लगा और इसका केंद्र बंगाल था। बंगाल विभाजन के बाद से ही कई ब्रिटिश ऑफिसर्स की हत्या हो चुकी थी। 1911 में ब्रिटिशर्स ने राजधानी को कोलकाता से दिल्ली शिफ्ट कर दिया था। इसके पीछे एक वजह बंगाल में बढ़ता विद्रोह भी था। 1914 में विश्वयुद्ध शुरू हुआ और ब्रिटिशर्...
पोर्नोग्राफी केस:कुंद्रा की जमानत अर्जी पर मुंबई सेशंस कोर्ट में सुनवाई आज, बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2020 केस में कुंद्रा को 8 सितंबर तक दी अंतरिम राहत

पोर्नोग्राफी केस:कुंद्रा की जमानत अर्जी पर मुंबई सेशंस कोर्ट में सुनवाई आज, बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2020 केस में कुंद्रा को 8 सितंबर तक दी अंतरिम राहत

देश-विदेश
मुंबई पोर्न फिल्मों के निर्माण और उसके प्रसार के आरोप में जेल में बंद बिजनेसमैन राज कुंद्रा की जमानत अर्जी पर मुंबई की सत्र अदालत में आज सुनवाई होगी। कुंद्रा को 19 जुलाई को अरेस्ट किया गया था और इसके बाद से वे मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कहा था कि उसके पास इस मामले में पर्याप्त सबूत हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के अगले दिन राज कुंद्रा को मुंबई की किला कोर्ट (एस्प्लेनेड कोर्ट) में पेश किया था। यहां से जमानत अर्जी खारिज होने बाद उन्हें पहले 23 जुलाई तक और फिर 27 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया था। इसके बाद हुई एक सुनवाई में कुंद्रा को न्यायिक हिरासत में आर्थर रोड जेल भेजा गया था। 2020 पोर्न केस में 8 सितंबर तक अंतरिम राहतइससे पहले बुधवार को मुंबई साइबर सेल की ओर से नवंबर 2020 में दर्ज एक केस में कुंद्रा को मिली राहत को 8 सितंबर तक बरकरा...