Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

राज्यों को OBC लिस्ट में संशोधन का अधिकार:127वां संविधान संशोधन बिल लोकसभा में पेश, 20 दिन से पेगासस जासूसी पर चर्चा को लेकर अड़े विपक्ष को सरकार के साथ आना पड़ा

राज्यों को OBC लिस्ट में संशोधन का अधिकार:127वां संविधान संशोधन बिल लोकसभा में पेश, 20 दिन से पेगासस जासूसी पर चर्चा को लेकर अड़े विपक्ष को सरकार के साथ आना पड़ा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली 21 दिन से जारी मानसून सेशन में हंगामे और विरोध के बीच पहली बार केंद्र सरकार को विपक्ष का सपोर्ट मिला है। लोकसभा में सोमवार को संविधान का 127वां संशोधन बिल पेश किया गया। विपक्षी पार्टियों ने कहा है कि वे इस बिल को लेकर सरकार के साथ हैं। दरअसल, इस संशोधन के लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद राज्य को ये अधिकार मिल जाएगा कि वो OBC की लिस्ट में अपनी मर्जी से जातियों की लिस्टिंग कर सकें। खास बात यह है कि 21 दिन से सदन में पेगासस, किसानों जैसे मुद्दों पर हंगामा कर रहे विपक्ष ने भी इस बिल को लेकर सरकार का साथ दिया है। लोकसभा के बाद राज्यसभा में बिल पास होने के बाद इसे राष्ट्रपति से मंजूरी मिलनी बाकी है। इसके बाद यह कानून बन जाएगा। इसके बाद कर्नाटक में लिंगायत, गुजरात में पटेल, हरियाणा में जाट और महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का रास्ता साफ हो जाएगा। सोमवार को भी पेगासस जास...
कश्मीर में राहुल गांधी:आर्टिकल 370 हटने के बाद कांग्रेस नेता का पहला दौरा, 2 दिन की विजिट पर आज श्रीनगर पहुंचेंगे राहुल

कश्मीर में राहुल गांधी:आर्टिकल 370 हटने के बाद कांग्रेस नेता का पहला दौरा, 2 दिन की विजिट पर आज श्रीनगर पहुंचेंगे राहुल

देश-विदेश
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज शाम पहली बार श्रीनगर पहुंचेंगे। वे 2 दिनों तक घाटी में रहकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। राहुल मंगलवार सुबह श्रीनगर के एमए रोड में बने नए कांग्रेस मुख्यालय का उद्घाटन भी करेंगे। राहुल हजरतबल में स्थित शंकराचार्य मंदिर भी जाएंगे। कांग्रेस नेता कश्मीर दौरे पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के घर डिनर करेंगे। इसमें गुपकार गुट के नेता भी शामिल होंगे। डिनर में नेशनल कांफ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव मोहम्मद युसूफ तारिगामी भी मौजूद रहेंगे। 5 अगस्त 2019 को हटाया गया था आर्टिकल 370गुलाम अहमद मीर ने बताया कि उन्होंने राज्य के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के अलावा कई दूसरे नेताओं को भी न्यौता भे...
पंडितजी की चोटी कटी, नाई पर FIR:देहरादून में बाल काटने के दौरान नाई ने पंडितजी की चोटी काटी, नहाते वक्त पता चला तो केस दर्ज कराया

पंडितजी की चोटी कटी, नाई पर FIR:देहरादून में बाल काटने के दौरान नाई ने पंडितजी की चोटी काटी, नहाते वक्त पता चला तो केस दर्ज कराया

देश-विदेश
देहरादून उत्तराखंड के देहरादून में बाल कटाने गए पंडितजी की चोटी भी कट गई। इससे नाराज होकर उन्होंने नाई के खिलाफ पुलिस थाने में FIR दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देहरादून के नवादा इलाके में रहने वाले पंडित शिवानंद कोटनाला रविवार को भावेश सैलून में बाल कटाने गए थे। यहां उन्होंने अपने बालों में कलर भी करवाया और घर लौट आए। करीब 1 घंटे बाद जब वे नहाने के लिए गए तो उन्हें अपनी चोटी कटने का पता चला। बहस के बाद कराई FIRपंडित शिवानंद कोटनाला को जैसे ही अपनी चोटी कटने का पता चला। वे वापस भावेश सैलून पर पहुंचे। यहां सैलून संचालक और पंडितजी के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ा तो संचालक ने शिवानंद से माफी मांगी, लेकिन उन्होंने उसे माफ करने से मना कर दिया। दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। इसके बाद शिवानंद नेहरू कॉलोनी थाना पहुंचे और सैलून संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। ...
असम-मिजोरम सीमा विवाद:प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मुलाकात, गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे

असम-मिजोरम सीमा विवाद:प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मुलाकात, गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे

देश-विदेश
नई दिल्ली असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने असम-मिजोरम सीमा विवाद पर बातचीत की। सरमा इस मुद्दे पर असम BJP के सांसदों के साथ गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं। वे शनिवार से दिल्ली में हैं, लेकिन कुछ कारणों से अब तक उनकी अमित शाह से मुलाकात नहीं हो पाई है। इससे पहले दोनों राज्य जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर शांति कायम रखने पर सहमति जता चुके हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों को बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की सलाह दी थी। स्टेटमेंट में दोनों राज्यों ने कहा था कि वे विवादित इलाकों में केंद्रीय बलों के पेट्रोलिंग करने पर सहमत हैं। बदरुद्दीन अजमल ने भी दिल्ली में डाला डेराअसम की राजनीतिक पार्टी ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल भी इस समय दिल्ली में हैं। वे धुबरी सीट से लोकसभा...
विवादों में शिल्पा की कंपनी:ठगी के मामले में शिल्पा और उनकी मां से UP पुलिस पूछताछ कर सकती है, लखनऊ से मुंबई पहुंच रही टीम

विवादों में शिल्पा की कंपनी:ठगी के मामले में शिल्पा और उनकी मां से UP पुलिस पूछताछ कर सकती है, लखनऊ से मुंबई पहुंच रही टीम

देश-विदेश
मुंबई राज कुंद्रा के बाद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी पर भी मुसीबत आ सकती है। लखनऊ में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले की जांच के लिए यहां से एक टीम मुंबई रवाना हुई है। यह आज शाम तक मुंबई पहुंच जाएगी। यहां वह शिल्पा और उनकी मां सुनंदा से पूछताछ कर सकती है। आरोप है कि 'आयोसिस स्लिमिंग स्किन सैलून और स्पा वेलनेस सेंटर' की ब्रांच खोलने के नाम पर दोनों की कंपनी के लोगों ने दो लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की है। पैसा लेकर भी एक्ट्रेस और उनकी मां ने अपना कमिटमेंट पूरा नहीं किया। न तो शिल्पा ब्रांच की ओपनिंग के दौरान वहां पहुंचीं और न ही उनकी कंपनी के लोगों ने कोई मदद की। लखनऊ में 2 केस दर्ज हुए थेइस मामले में लखनऊ के विभूतिखंड पुलिस स्टेशन में 'ओमेक्स हाइट्स' निवासी ज्योत्सना चौहान ने और हजरतगंज थाने में रोहित वीर सिंह ने ठगी का केस दर्ज कराया था। दोनों मामलों की जांच में ...
बाढ़ से तबाही:महाराष्ट्र, MP, राजस्थान, बिहार और हिमाचल में 8 लाख हेक्टेयर में फसल बर्बाद; 4-5 दिनों तक बंगाल, पूर्वोत्तर में भारी बारिश के आसार

बाढ़ से तबाही:महाराष्ट्र, MP, राजस्थान, बिहार और हिमाचल में 8 लाख हेक्टेयर में फसल बर्बाद; 4-5 दिनों तक बंगाल, पूर्वोत्तर में भारी बारिश के आसार

देश-विदेश
नई दिल्ली देश के कई हिस्से इन दिनों बाढ़ का सामना कर रहे हैं। कहीं हल्की, तो कहीं भारी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि अगले 4-5 दिनों तक पूर्वी हिमालय के कुछ हिस्सों भारी बारिश हो सकती है। इनमें पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के दूसरे राज्य शामिल हैं। साथ ही उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी हल्की से भारी बारिश की संभावना है। मानसून का पूर्वी छोर हिमालय की तलहटी के करीब शिफ्ट हो गया है और पश्चिमी छोर सामान्य स्थिति के उत्तर में बना हुआ है। विभाग ने कहा कि अगले 24 से 48 घंटों में मानसून की ट्रफ लाइन के हिमालय की तलहटी के करीब शिफ्ट होने की संभावना है। साथ ही पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे यहा भी बारिश के आसार हैं। गुरुग्राम के नरसिंहपुर में रविवार को भारी बारिश हुई। इसके बाद ...
अफगानिस्तान को लेकर नीति बदल रहे देश, तालिबान पर भारत बैक डोर स्ट्रैटेजी बना रहा; विदेश मंत्री जयशंकर के ईरान दौरे से मिल रहे संकेत

अफगानिस्तान को लेकर नीति बदल रहे देश, तालिबान पर भारत बैक डोर स्ट्रैटेजी बना रहा; विदेश मंत्री जयशंकर के ईरान दौरे से मिल रहे संकेत

देश-विदेश
अमेरिका में हुए 9/11 के आतंकी हमले के बाद अफगानिस्तान में करीब दो दशक बिताकर अमेरिकी सेना अब वतन लौट रही है। तालिबान बीते कुछ सालों में फिर से ताकतवर बनकर उभरा है और उसका एक तिहाई देश पर कब्जा भी हो गया है। जानते हैं कि दो दशक पहले और आज के अफगानिस्तान को लेकर दुनिया में क्या चल रहा था। तब और अब में क्या बदलाव हुए। कौन उभरा और कौन गर्त में गया। अमेरिकातब: पाकिस्तान के सहारे ऑपरेशन साइक्लोन छेड़ा1979 में सोवियत सेना अफगानिस्तान में आई। उसे हटाने के लिए राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के समय CIA ने पाकिस्तानी तानाशाह मोहम्मद जिया उल हक के साथ मिलकर ऑपरेशन साइक्लोन छेड़ दिया। इसके तहत वेतनभोगी सैनिकों की जगह अफगानी लड़कों को धर्म के साथ सैन्य तालीम दी जाने लगी। 1983 में रीगन ने स्वतंत्रता सेनानी कहे जा रहे मुजाहिदीन नेताओं से मुलाकात की थी। इन लड़ाकों के चलते सोवियत सेना 1989 में अफगानिस्तान से...
डेल्टा वैरिएंट ने फिर डराया:कोरोना का एक मरीज अब एक से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर रहा, एक महीने में R वैल्यू 0.93 से बढ़कर 1.01 हुई

डेल्टा वैरिएंट ने फिर डराया:कोरोना का एक मरीज अब एक से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर रहा, एक महीने में R वैल्यू 0.93 से बढ़कर 1.01 हुई

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली दुनियाभर में चिंता का कारण बने कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने भारत में संक्रमण के केस बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। चेन्नई के इंस्टीट्‌यूट ऑफ मैथमैटिकल साइंस के मुताबिक देश में R वैल्यू की दर एक महीने के अंदर 0.93 से बढ़कर 1.01 फीसदी हो गई है। यानी अब कोरोना का एक मरीज एक से ज्यादा व्यक्ति तक संक्रमण फैला रहा है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. मनोज ने बताया कि R वैल्यू का बढ़ना बेहद चिंताजनक है। इससे संक्रमण के बाद मौतों और अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती है। सबसे ज्यादा R वैल्यू मध्यप्रदेश (1.31) और हिमाचल प्रदेश (1.3) में है। इसके अलावा महाराष्ट्र और दिल्ली में R वैल्यू की दर 1.01 फीसदी है। केरल में R वैल्यू 1.06 फीसदी है। यहां रोजाना 20 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। क्या है कोरोना की R वैल्यू ?डेटा साइंटिस्ट्स के मुताबिक R फैक्टर, या...
बारिश-बाढ़ के जख्म:MP के 6 जिलों में 10 हजार परिवार बेघर, राजस्थान के कोटा संभाग में 20 नदियां उफान पर; UP में 3 हजार घरों के डूबने का खतरा

बारिश-बाढ़ के जख्म:MP के 6 जिलों में 10 हजार परिवार बेघर, राजस्थान के कोटा संभाग में 20 नदियां उफान पर; UP में 3 हजार घरों के डूबने का खतरा

देश-विदेश
मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्य भारी बारिश और बाढ़ से बेहाल हैं। मध्य प्रदेश के 6 जिलों में 10 हजार परिवार बेघर हो गए हैं। वहीं राजस्थान में कोटा संभाग की प्रमुख 25 नदियों में से 20 उफान पर हैं। उधर उत्तर प्रदेश में भी स्थिति बिगड़ रही है। प्रयागराज में ही 3 हजार घरों के डूबने का खतरा बना हुआ है। मध्य प्रदेश: गुना के 1000 से ज्यादा घरों में पानी भरागुना जिले में शुक्रवार को भारी बारिश के चलते शिवपुरी जिले में सिंध नदी और कूनो नदी फिर उफान पर आ गई। जिले के 1000 से ज्यादा घरों में पानी भर गया है। शिवपुरी जिले के कोलारस में पचावली पुल फिर से डूब गया है। शिवपुरी, भिंड, श्योपुर, दतिया, ग्वालियर के डबरा-भितरवार और मुरैना में फंसे लोगों को निकाल लिया गया है लेकिन अब यहां पर बाढ़ के बाद के जख्म लोगों का दर्द बढ़ा रहे हैं। इन छह जिलों में 10 हजार परिवार बाढ़ से मकान टू...
जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर:बडगाम में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया, दूसरा गिरफ्तार; AK-47 और पिस्तौल बरामद

जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर:बडगाम में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया, दूसरा गिरफ्तार; AK-47 और पिस्तौल बरामद

देश-विदेश
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के बडगाम में शनिवार तड़के एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। साथ ही पुलिस ने घटना के बाद फरार चल रहे आतंकी को गिरफ्तार किया है। मारे गए आतंकी की पहचान साकिब डार के तौर पर हुई है, जो अवंतीपुरा का रहने वाला था। ये दोनों पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैएबा से जुड़े हुए थे। इनके पास से एक AK-47 और पिस्तौल बरामद हुई। एनकाउंटर के दौरान आतंकी ट्रक से फरार हुआ था। उसे पुलवामा के ख्रीव इलाके से गिरफ्तार किया गया। ट्रक ड्राइवर की भी गिरफ्तारी हुई है। घटनास्थल पर मौजूद सेना, ली जा रही तलाशीपुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबल मौके पर मौजूद हैं और इलाके की तलाशी ली जा रही है। आज तड़के आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान दहशतगर्दों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर सेना ने जवाबी कार्रवाई की। ...