Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

हिमाचल में गिरा मुसीबतों का पहाड़:किन्नौर लैंडस्लाइड हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत, 13 रेस्क्यू किए गए; 25 लोग और दबे होने की आशंका

हिमाचल में गिरा मुसीबतों का पहाड़:किन्नौर लैंडस्लाइड हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत, 13 रेस्क्यू किए गए; 25 लोग और दबे होने की आशंका

देश-विदेश
किन्नौर, हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बुधवार को एक बार फिर लैंडस्लाइडिंग होने से बड़ा हादसा हो गया। शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे-5 पर ज्यूरी रोड के निगोसारी और चौरा के बीच अचानक एक पहाड़ दरक गया। जिससे चट्टानें एक बस और कुछ गाड़ियों पर जा गिरीं। मलबे से 3 शव और निकाले गए हैं। इसके बाद मृतकों की संख्या 13 हो गई है। वहीं 13 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। अभी मलबे में 25 लोग और फंसे हो सकते हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और NDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। वहीं ITBP को भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया गया है। मलबे में दबी बस हिमाचल रोडवेज की है, जो मूरंग से हरिद्वार जा रही थी। इसके अलावा एक ट्रक, बोलेरो और 3 टैक्सी भी चट्टानें गिरने से दब गई थीं। हिमाचल सरकार ने रेस्क्यू के लिए उत्तराखंड और हरियाणा सरकार से हेलिकॉप्टर मांगे हैं। आर्मी ने भी अपने दो हेलिकॉप्टर भेजे हैं...
आप विधायक के खिलाफ आरोप तय:आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान पूर्व मुख्य सचिव के साथ मारपीट के दोषी पाए गए, सीएम केजरीवाल समेत 9 आरोपी बरी

आप विधायक के खिलाफ आरोप तय:आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान पूर्व मुख्य सचिव के साथ मारपीट के दोषी पाए गए, सीएम केजरीवाल समेत 9 आरोपी बरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट के मामले में स्पेशल कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के दो विधायकों- अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जरवाल को दोषी ठहराया है। हालांकि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप-मख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और AAP के 9 दूसरे विधायकों को बरी कर दिया है। जिन विधायकों को बरी किया गया है उनमें नितिन त्यागी, रितुराज गोविंद, संजीव झा, अजय दत्त, राजेश ऋषि, राजेश गुप्ता, मदन लाल, प्रवीण कुमार और दिनेश मोहनिया शामिल हैं। केजरीवाल के घर हुई बैठक के दौरान मारपीट का आरोपये मामला 2018 में दिल्ली के मुख्य सचिव रहे अंशु प्रकाश से हुई मारपीट का है। 19 फरवरी 2018 को केजरीवाल के घर पर हुई एक मीटिंग के दौरान अंशु प्रकाश पर कथित तौर पर हमला हुआ था। इस मामले में केजरीवाल और सिसोदिया समेत 13 आरोपी थे। आरोपों के मुताबिक अंशु प्रकाश के साथ केजरीवाल की मौजूदगी में उनके व...
पहली बार ऑक्सीजन की कमी से मौत दर्ज:आंध्र ने माना कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत हुई, पंजाब को भी इस तरह 4 मौतों की आशंका

पहली बार ऑक्सीजन की कमी से मौत दर्ज:आंध्र ने माना कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत हुई, पंजाब को भी इस तरह 4 मौतों की आशंका

देश-विदेश
नई दिल्ली आंध्र सरकार ने बुधवार को केंद्र को बताया कि राज्य में कुछ कोरोना मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी से हुई। राज्य सरकार ने कहा कि कुछ कोरोना संक्रमित वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और इस दौरान ऑक्सीजन का प्रेशर कम होने के चलते उनकी जान गई। इससे पहले राज्य सरकार ने संसद में जानकारी दी थी कि पूरे देश में एक भी मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते नहीं हुई। आंध्र प्रदेश पहला ऐसा राज्य है, जिसने इस बात को स्वीकार किया है कि इलाज के दौरान किसी कोरोना संक्रमित की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई है। पंजाब ने भी ऑक्सीजन किल्लत की बात कहीहाल ही में केंद्र ने राज्यों से कोरोना की दूसरी लहर से जुड़ा डेटा मांगा था। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्र के हवाले से बताया कि 13 राज्यों ने केंद्र को जवाब भेजा है। इनमें अरुणाचल, असम, ओडिशा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, हिमाचल और पंजाब शामिल हैं। आंध्र के अलावा ...
यूपी चुनाव से पहले भाजपा एक्टिव:खाट-चबूतरों पर छोटी-छोटी चौपाल लगाकर किसान आंदोलन को काउंटर करेगी भाजपा, टिकैत के असर वाले वेस्ट UP पर खास फोकस

यूपी चुनाव से पहले भाजपा एक्टिव:खाट-चबूतरों पर छोटी-छोटी चौपाल लगाकर किसान आंदोलन को काउंटर करेगी भाजपा, टिकैत के असर वाले वेस्ट UP पर खास फोकस

देश-विदेश
नई दिल्ली लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन को भले ही केंद्र सरकार लगातार अनदेखा कर रही है, लेकिन दूसरी तरफ उसने किसान आंदोलन के राजनीतिक प्रभाव का आंकलन भी शुरू कर दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व ने आगामी चुनावों में किसान आंदोलन के प्रभाव को जानने के लिए पार्टी के किसान नेताओं से मशविरा किया है और इससे निपटने के लिए रणनीति बना ली गई है। UP चुनाव को लेकर भाजपा किसान आंदोलन की वजह से जरा सा भी जोखिम नहीं लेना चाहती है। लिहाजा, UP में किसान आंदोलन के लिए काउंटर नीति बनकर तैयार हो गई है। 16 से 25 अगस्त तक किसानों के साथ बैठक भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी ने बताया, '16 से 25 अगस्त तक हम गांवों में किसानों के साथ खाट और चबूतरों पर बैठक करेंगे। बड़ी चौपाल की जगह छोटी-छोटी चौपालें लगाई जाएंगी। किसानों की समस्याएं सुनकर उन्हें योगी सरकार...
राज्यों को OBC लिस्टिंग का अधिकार:आज राज्यसभा में पेश हो सकता है संविधान संशोधन विधेयक, कल लोकसभा ने इसे बिना विरोध के पास किया

राज्यों को OBC लिस्टिंग का अधिकार:आज राज्यसभा में पेश हो सकता है संविधान संशोधन विधेयक, कल लोकसभा ने इसे बिना विरोध के पास किया

देश-विदेश
नई दिल्ली राज्यों को OBC की लिस्टिंग करने का अधिकार देने वाला बिल आज राज्यसभा में पेश किया जा सकता है। लोकसभा ने मंगलवार को इसे मंजूरी दे दी थी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने यह बिल पेश किया। लोकसभा में बिल पर वोटिंग के दौरान इसके पक्ष में 385 वोट पड़े। वहीं, विपक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने सोमवार को ये बिल पेश किया था। इसका नाम संविधान (127वां संशोधन) विधेयक-2021 है। संसद में 127वां संशोधन संविधान के अनुच्छेद 342A(3) में बदलाव के लिए लाया गया है। इसके बाद राज्य OBC की लिस्ट अपने हिसाब से तैयार कर सकते हैं। खास बात यह है कि सदन में पेगासस, किसानों जैसे मुद्दों पर हंगामा कर रहे विपक्ष ने भी इस बिल को बगैर किसी शोरशराबे के पास होने दिया। लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी बिल के पास होने के बाद इसे राष्ट्रपति से ...
कोरोना देश में:हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे में 419 केस आए, यह 60 दिन में सबसे ज्यादा; यहां एक्टिव केस में लगातार 16वें दिन बढ़ोतरी

कोरोना देश में:हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे में 419 केस आए, यह 60 दिन में सबसे ज्यादा; यहां एक्टिव केस में लगातार 16वें दिन बढ़ोतरी

देश-विदेश
नई दिल्ली केरल के बाद अब हिमाचल में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार चिंता बढ़ा रही है। यहां मंगलवार को 419 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, 186 ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। यहां नए केस 11 जून के बाद सबसे ज्यादा हैं। तब 505 संक्रमित मिले थे। राज्य में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी 16 दिन से बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में इसमें 232 की बढ़ोतरी हुई है। अब यहां 2,318 मरीजों का इलाज चल रहा है। पूरे देश की बात करें तो मंगलवार को 38,335 नए मरीज मिले, 39,609 ठीक हुए और 496 ने जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस में 1,399 की कमी आई। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38,335बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,609बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 496अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.20 करोड़अब तक ठीक हुए: 3.12 करोड़अब तक कुल मौतें:&nbs...
वैक्सीन मिक्सिंग पर एक और रिसर्च होगी:कोवीशील्ड, कोवैक्सिन के मिक्स डोज पर स्टडी के लिए DGCI ने दी मंजूरी, तमिलनाडु में 300 लोगों पर होगा ट्रायल

वैक्सीन मिक्सिंग पर एक और रिसर्च होगी:कोवीशील्ड, कोवैक्सिन के मिक्स डोज पर स्टडी के लिए DGCI ने दी मंजूरी, तमिलनाडु में 300 लोगों पर होगा ट्रायल

देश-विदेश
नई दिल्ली कोवीशील्ड और कोवैक्सिन की मिक्सिंग पर स्टडी के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने मंजूरी दे दी है। यह स्टडी वेल्लोर (तमिलनाडु) के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज द्वारा की जाएगी। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) ने 29 जुलाई को इस स्टडी की सिफारिश की थी। इसका ट्रायल 300 लोगों पर किया जाएगा। इसका मकसद यह पता लगाना है कि एक व्यक्ति को अलग-अलग वैक्सीन के डोज देने का क्या असर हो सकता है। यह स्टडी इंडियन मेडिकल रिसर्च काउंसिल (ICMR) की तरफ से वैक्सीन मिक्सिंग पर की गई स्टडी से अलग होगी। ICMR ने कोरोना वैक्सीन मिक्सिंग पर स्टडी मई-जून के बीच में यूपी में की थी। DGCI के एक्सपर्ट पैनल ने कोवीशील्ड और कोवैक्सिन के मिक्स डोज की स्टडी का सुझाव दिया था। मिक्स डोज लेने वाले लोगों में ज्यादा एंटीबॉडीICMR की वैक्सीन मिक्सिंग की स्टडी को 3 ग्रुप में बांटा गया था। हर ...
राजनीति के अपराधीकरण पर सख्ती:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आपराधिक छवि वाले नेताओं को कानून बनाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए

राजनीति के अपराधीकरण पर सख्ती:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आपराधिक छवि वाले नेताओं को कानून बनाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए

देश-विदेश
नई दिल्ली आपराधिक छवि वाले नेताओं के रिकॉर्ड का चुनाव में खुलासा करने के अपने आदेश की अवमानना (कंटेम्प्ट) पर सुप्रीम कोर्ट ने तीखी टिप्पणी की है। कोर्ट ने मंगलवार को कहा, 'राजनीतिक व्यवस्था के अपराधीकरण का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसकी शुद्धता के लिए आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों को कानून निर्माता बनने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। मगर हमारे हाथ बंधे हैं। हम सरकार के आरक्षित क्षेत्र में अतिक्रमण नहीं कर सकते। हम केवल कानून बनाने वालों की अंतरात्मा से अपील कर सकते हैं।' चुनावी कैंडिडेट का आपराधिक रिकॉर्ड सार्वजनिक न करने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस मामले में कोर्ट ने मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस समेत 8 दलों पर जुर्माना लगाया। इन सभी 8 पार्टियों ने बिहार चुनाव के समय तय किए गए उम्मीदवारों के क्रिमिनल रिकॉर्ड सार्वजनिक करने के आदेश का पालन नहीं किया था। राजनीतिक दलों पर ज...
गांधी परिवार के बिना सिब्बल की दावत:कपिल सिब्बल ने विपक्षी नेताओं को डिनर पर बुलाया, कांग्रेस लीडरशिप पर फिर उठे सवाल

गांधी परिवार के बिना सिब्बल की दावत:कपिल सिब्बल ने विपक्षी नेताओं को डिनर पर बुलाया, कांग्रेस लीडरशिप पर फिर उठे सवाल

देश-विदेश
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने सोमवार को विपक्षी नेताओं को अपने जन्मदिन की दावत दी। इसमें वैसे तो सरकार को घेरने और 2024 के चुनाव में BJP के खिलाफ एकजुट होने का मुद्दा छाया रहा, लेकिन खास बात ये रही कि इसमें गांधी परिवार से कोई नहीं था। ये दावत ऐसे समय दी गई है जब राहुल गांधी श्रीनगर के दौरे पर हैं और प्रियंका विदेश में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दावत में एक बार फिर कांग्रेस में बदलाव का मुद्दा उठा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ नेताओं ने कहा है कि कांग्रेस का कायाकल्प तभी संभव है जब गांधी परिवार लीडरशिप छोड़ दे। अकाली दल के नरेश गुजराल ने तो सीधा हमला बोलते हुए कहा कि गांधी परिवार के 'चंगुल' से बाहर निकले बिना कांग्रेस का मजबूत होना मुश्किल है। ये दावत इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि सिब्बल समेत कांग्रेस के 23 सीनियर नेताओं ने पिछले साल सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर पार्टी में बड़े ...
संसद का मानसून सत्र:विपक्ष के समर्थन से OBC बिल आज लोकसभा में पास होने के आसार, राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

संसद का मानसून सत्र:विपक्ष के समर्थन से OBC बिल आज लोकसभा में पास होने के आसार, राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

देश-विदेश
नई दिल्ली पेगासस जासूस केस से लेकर महंगाई तक संसद में विपक्ष का विरोध जारी है। मंगलवार को राज्यसभा और लोकसभा में 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया और दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। फिर 12 बजे से लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई जो जारी है। लेकिन राज्यसभा में हंगामे के चलते सदन 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया। 2 बजे कार्यवाही शुरू होने पर भी हंगामा नहीं रुका तो सदन 4 बजे तक स्थगित करना पड़ा। इसके बाद भी हंगामा जारी रहा तो राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि राज्यसभा में आज कृषि पर चर्चा शुरू ही हुई थी, लेकिन कांग्रेस, TMC, आप का जो अलोकतांत्रिक रवैया रहा उसकी मैं भर्त्सना करता हूं। OBC से जुड़े विधेयक पर चर्चा जारीलोकसभा में आज अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से संबंधित संशोधन विधेयक पास हो सकता है। सामा...