Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

कोरोना देश में:38696 नए मरीज मिले और 40020 ठीक हुए, एक्टिव केस में लगातार 3 दिन की बढ़त के बाद 1951 की कमी आई

कोरोना देश में:38696 नए मरीज मिले और 40020 ठीक हुए, एक्टिव केस में लगातार 3 दिन की बढ़त के बाद 1951 की कमी आई

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में कोरोना के केस में शुक्रवार को मामूली राहत दी है। बीते 24 घंटे में 38,696 नए मरीज मिले और 40,020 ठीक हुए, जबकि 616 की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस में 1,951 की कमी आई है। इससे पहले बीते तीन दिन से एक्टिव केस में बढ़ोतरी हो रही थी। रोजाना के केस में सबसे आगे चल रहे केरल में भी शुक्रवार को रोजाना के केस में मामूली गिरावट देखी गई। यहां 19,948 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 19,480 ठीक हुए और 187 संक्रमितों ने महामारी से दम तोड़ दिया। केरल में दोगुने मामले आने की आशंकाकेरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में राज्य में कोरोना के मामले दोगुने हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के कई जिलों में R-वैल्यू 1 से ज्यादा आ रही है। इस वैल्यू का मतलब यह है कि 1 मरीज 1 व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है। राज्य में पहले से ही हर दिन करीब 20,000 मामले दर्ज...
कुंभ के दौरान फर्जी कोरोना टेस्टिंग:ED ने दिल्ली से देहरादून तक लैब्स पर मारे छापे; फर्जी बिल, लैपटॉप और 30.9 लाख रुपए जब्त

कुंभ के दौरान फर्जी कोरोना टेस्टिंग:ED ने दिल्ली से देहरादून तक लैब्स पर मारे छापे; फर्जी बिल, लैपटॉप और 30.9 लाख रुपए जब्त

देश-विदेश
देहरादून उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेले के दौरान फर्जी कोरोना टेस्टिंग का मामला सामने आया है। ED ने शुक्रवार को इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर पांच डायग्नोस्टिक फर्मों के टॉप अधिकारियों के घरों और ऑफिस की तलाशी ली। इस दौरान फर्जी बिल, लैपटॉप, मोबाइल फोन, संपत्ति के कागजात और 30.9 लाख रुपए नगद जब्त किए गए। जांच एजेंसी ने जिन कंपनियों पर छापा मारा, उनमें नोवस पाथ लैब्स, DNA लैब्स, मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज, डॉ. लाल चंदानी लैब्स और नलवा लैबोरेटरीज शामिल हैं। देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली, नोएडा और हिसार में तलाशी ली गई। राज्य सरकार इन्हें पहले 3 करोड़ 40 लाख रुपये का भुगतान कर चुकी है। लैब्स ने टेस्टिंग की जितनी संख्या दिखाई, उतनी हुई नहींउत्तराखंड पुलिस ने इस मामले शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद ED ने जांच शुरू की। इन प्रयोगशालाओं को उत्तराखंड सरकार ने कुंभ मेले के दौरान रैपिड ...
मोदी के मंत्रियों की अगले हफ्ते बैठक:मंगलवार से तीन दिन तक चलेगी न्यू काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स की कॉन्क्लेव, अगले तीन साल का एजेंडा तैयार होगा

मोदी के मंत्रियों की अगले हफ्ते बैठक:मंगलवार से तीन दिन तक चलेगी न्यू काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स की कॉन्क्लेव, अगले तीन साल का एजेंडा तैयार होगा

देश-विदेश
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई मंत्रिपरिषद का अगले हफ्ते तीन दिन का सम्मेलन होगा। इस दौरान अगले तीन साल के लिए सरकार का एजेंडा तैयार किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, मिनिस्टर्स की नई टीम की मुलाकात मंगलवार को शाम 6 बजे से शुरू होगी। बैठक के दौरान पिछले एक महीने में सभी मंत्रालयों के काम की समीक्षा होगी। साथ ही उनके लिए नए टारगेट सेट किए जाएंगे। नए मंत्रियों को उनके विभागों और मंत्रालयों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। उन्हें यह बताया जाएगा कि केंद्र को उनसे क्या उम्मीद है। सरकार पर उठ रहे सवालों को लेकर रणनीति तैयार होगीहाल के दिनों में मोदी सरकार की कई मुद्दों को लेकर आलोचना हुई है। केंद्र पर आरोप है कि वो कोरोना वायरस महामारी, नए कृषि कानून और रोजगार के मामले को ठीक से संभाल नहीं पाई है। सम्मेलन के दौरान इन सभी मसलों पर चर्चा होगी और सरकार को लेकर जनता में बनती नार...
वैज्ञानिकों को उम्मीद- कोरोना के बाद जानलेवा कैंसर से भी बचाएगी एमआरएनए वैक्सीन

वैज्ञानिकों को उम्मीद- कोरोना के बाद जानलेवा कैंसर से भी बचाएगी एमआरएनए वैक्सीन

देश-विदेश
वैज्ञानिक कुछ किस्म के कैंसर का कारण वायरस को मानते हैं। इसलिए वे एमआरएनए कैंसर टीके का टेस्ट भी कर रहे हैं। फाइजर-बायोनटेक और मॉडर्ना की एमआरएनए वैक्सीन पहली बार कोरोना से बचाव के लिए इस्तेमाल की गई थी। हालांकि, एमआरएनए टेक्नोलॉजी कई साल से विकसित की जा रही थी। जिन बीमारियों के लिए इसका परीक्षण किया जा रहा था, उनमें से एक कैंसर भी थी। आइए जानते हैं इसके बारे में... एमआरएनए टेक्नोलॉजी क्या है?अमेरिका के ह्यूस्टन मेथोडिस्ट हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉ. जॉन कुक कहते हैं कि एमआरएनए (मैसेंजर रीबोन्यूक्लिक एसिड) कैंसर को पहचानने के लिए इम्यून सिस्टम विकसित करने का तरीका है। ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी की विशेषज्ञ अन्ना ब्लैकनी कहती हैं कि एमआरएनए वैक्सीन कैंसर की कोशिकाओं पर मौजूद प्रोटीन की पहचान करती है। साथ ही इम्यून सिस्टम को उससे मुकाबला करने के योग्य बनाती है। किस तरह के कैंसर में एमआरए...
हॉकी के मेजर को मिला सम्मान:खेल रत्न पुरस्कार से राजीव गांधी का नाम हटा, अब यह ध्यानचंद के नाम से दिया जाएगा

हॉकी के मेजर को मिला सम्मान:खेल रत्न पुरस्कार से राजीव गांधी का नाम हटा, अब यह ध्यानचंद के नाम से दिया जाएगा

Uncategorized, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली केंद्र सरकार ने शुक्रवार को खेल से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कर दिया गया है। मोदी ने इस फैसला का ऐलान करते हुए कहा कि ये अवॉर्ड हमारे देश की जनता की भावनाओं का सम्मान करेगा। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मोदी ने कहा- ध्यानचंद भारत के पहले खिलाड़ी थे, जो देश के लिए सम्मान और गर्व लाए। देश में खेल का सर्वोच्च पुरस्कार उनके नाम पर रखा जाना ही उचित है। 1991-92 में हुई थी राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की शुरुआतराजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भारतीय खेलों का सर्वोच्च पुरस्कार है। सरकार ने 1991-92 में इस पुरस्कार की शुरुआत की थी। इसे जीतने वाले खिलाड़ी को प्रशस्ति पत्र, अवॉर्ड और 25 लाख रुपए की राशि दी जाती है। सबसे पहला खेल रत्न पुरस्कार पह...
फिल्ममेकर पर यौन उत्पीड़न का केस:एडल्ट ऐप के CEO विभु अग्रवाल पर 28 साल की महिला से छेड़छाड़ का आरोप, मुंबई में मामला दर्ज

फिल्ममेकर पर यौन उत्पीड़न का केस:एडल्ट ऐप के CEO विभु अग्रवाल पर 28 साल की महिला से छेड़छाड़ का आरोप, मुंबई में मामला दर्ज

देश-विदेश
मुंबई फिल्ममेकर विभु अग्रवाल के खिलाफ मुंबई पुलिस ने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। एक महिला की शिकायत पर विभु पर IPC की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है। विभु के अलावा उनकी कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों के खिलाफ अंबोली थाने में 4 अगस्त को आपराधिक केस दर्ज किया गया था। 28 साल की पीड़ित महिला का आरोप है कि विभु की कंपनी ULLU डिजिटल के ऑफिस में बने स्टोर रूम में उससे छेड़छाड़ की गई थी। विभु की फिल्म निर्माण कंपनी ULLU डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड एडल्ट कंटेंट बनाती है। हालांकि, कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू के दौरान विभु अग्रवाल ने ULLU प्लेटफॉर्म के कंटेंट को फैमिली कंटेंट में बदलने की बात कही थी। 2013 में विभु अग्रवाल ने 'बात बन गई' फिल्म बनाई थी। उन्होंने ULLU ऐप 2018 में लॉन्च किया था। इस ऐप पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा भोजपुरी, बंगाली, पंजाबी, मराठी, त...
ड्रोन पर सरकार की साफ नीति:LoC और LAC समेत इंटरनेशनल बॉर्डर के 25 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने की इजाजत नहीं, सिक्योरिटी एक्टिविटी के लिए अलग नियम

ड्रोन पर सरकार की साफ नीति:LoC और LAC समेत इंटरनेशनल बॉर्डर के 25 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने की इजाजत नहीं, सिक्योरिटी एक्टिविटी के लिए अलग नियम

देश-विदेश
नई दिल्ली नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि किसी भी मानव रहित एयरक्रॉफ्ट सिस्टम (UAS) को इंटरनेशनल बॉर्डर से 25 किलोमीटर के भीतर उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसमें लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC), लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) और एक्चुअल ग्राउंड पोजिशन लाइन (AGPL) शामिल है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह ने लोकसभा में बताया कि UAS नियमों को 12 मार्च, 2021 को नोटिफाइड किया गया। मंत्रालय ने बताया कि इन नियमों में ड्रोन के इस्तेमाल को लेकर कई पहलुओं को कवर किया गया है। इसमें ड्रोन का रजिस्ट्रेशन, ओनरशिप, ट्रांसपोर्ट, इम्पोर्ट, ट्रैफिक मैनेजमेंट, फीस पेमेंट और पेनाल्टी शामिल है। सभी सिविलियन ड्रोन एक्टिविटीज को इन नियमों से रेग्युलेट किया जाता है। रक्षा से जुड़े काम पर UAS नियम लागू नहीं होतासरकार से पूछा गया कि क्या पेशेवर वीडियोग्राफी और रक्षा उद्देश्यों के लिए ड्रोन के इस्तेमाल ...
जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर:राजौरी में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी ढेर किए; सांबा में हथियार बरामद, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए जाने की आशंका

जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर:राजौरी में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी ढेर किए; सांबा में हथियार बरामद, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए जाने की आशंका

देश-विदेश
जम्मू-कश्मीर के राजौरी के थानामंडी इलाके में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। एनकाउंटर अभी भी जारी है। उधर, सांबा जिले के राजपुरा सेक्टर में बॉर्डर के पास हथियार बरामद हुए हैं। आशंका है कि इन्हें पाकिस्तानी ड्रोन से गिराया गया है, क्योंकि इस इलाके में ड्रोन देखा गया था। जम्मू जोन पुलिस ने बताया कि सेना और पुलिस के जवान राजपुरा के सरथियान गांव में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान 2 पिस्टल, 5 मैग्जीन, 122 राउंड गोलियां और एक साइलेंसर पैकेट में लिपटे हुए मिले। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म करने के 2 साल पूरे होने के मौके पर सेना और पुलिस पहले से अलर्ट है। इसीलिए सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल-370 को खत्म करने गुरुवार को दूसरी वर्षगांठ थी। इसी दिन श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में एक के बाद एक 2 जबरदस्त ब्लास्ट हुए। पहला ब्लास...
पोर्नोग्राफी केस:मुंबई क्राइम ब्रांच के ऑफिस में शर्लिन चोपड़ा से पूछताछ जारी, एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा पर लगाए थे कई गंभीर आरोप

पोर्नोग्राफी केस:मुंबई क्राइम ब्रांच के ऑफिस में शर्लिन चोपड़ा से पूछताछ जारी, एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा पर लगाए थे कई गंभीर आरोप

देश-विदेश
मुंबई सॉफ्टपोर्न केस में आज एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा से मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है। एक्ट्रेस दोपहर 12.15 मिनट पर क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल के ऑफिस में पहुंची थी। एक्ट्रेस अपने साथ कुछ डोक्युमेंट भी लेकर आईं हैं। शर्लिन का पोर्न केस में गिरफ्तार और जेल में बंद राज कुंद्रा की फर्म 'आर्म्सप्राइम मीडिया' के साथ कॉन्ट्रैक्ट था। ये कॉन्ट्रैक्ट भारत के बाहर की कपंनियों के कुछ ऐप के लिए अश्लील कंटेंट उपलब्ध कराने का था।शर्लिन ने राज कुंद्रा पर लगाए थे गंभीर आरोपशर्लिन ने भी राज कुंद्रा पर कई आरोप लगाए थे। शर्लिन के मुताबिक, राज कुंद्रा ने ही उन्हें एडल्ट फिल्मों के बिजनेस में धकेला है। राज ने उन्हें एडल्ट कंटेंट में काम करने को कहा था। पहले एक रोल ऑफर किया गया फिर बाद में एडल्ट कंटेंट बनाने को कहा। राज ने उन्हें अपने हॉटशॉट ऐप के लिए शूट करने के लिए कहा था। हालांकि, इसके लिए...
आफत का मानसून:6 राज्यों के 23 जिलों में भारी बारिश होने की आशंका, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया; मध्य प्रदेश में बाढ़ के बाद तबाही का मंजर

आफत का मानसून:6 राज्यों के 23 जिलों में भारी बारिश होने की आशंका, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया; मध्य प्रदेश में बाढ़ के बाद तबाही का मंजर

देश-विदेश
नई दिल्ली मौसम विभाग ने देश के 6 राज्यों के 23 जिलों में 9 अगस्त तक तेज से लेकर भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। ये राज्य पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा हैं। वहीं मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी लगातार बारिश होने की आशंका है। कर्नाटक और केरल में भी अगले गुरुवार तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में 9 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और उत्तराखंड में 10 अगस्त तक बारिश जारी रह सकती है। मध्यप्रदेश में तबाही का मंजरमध्यप्रदेश में चंबल, सिंध, पार्वती, नोन और कूनो नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर में बाढ़ से भारी तबाही मची है। यहां पर पिछले कुछ दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा ह...