संसद के बाहर भिड़े कांग्रेस-अकाली सांसद:रवनीत बिट्टू बोले- कृषि कानून पास हुए तो आप मंत्री थीं, यह नकली प्रदर्शन है, हरसिमरत ने पूछा- राहुल ने वॉकआउट क्यों किया?
नई दिल्ली
संसद के मानसून सेशन में नए कृषि कानून को लेकर हंगामा मचा हुआ है। बुधवार को इसका असर संसद के बाहर भी देखने को मिला। इस मामले पर कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और शिरोमणि अकाली दल सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के बीच जुबानी जंग हुई। प्लेकार्ड्स लेकर संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहीं बादल और अकाली सासंदों से बिट्टू ने कहा कि आपका यह प्रदर्शन नकली है।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि जिस समय सरकार कृषि कानून संसद में पास करा रही थी, उस वक्त SAD सरकार के साथ थी। उसके किसी भी नेता ने केंद्र सरकार के बिल पर ऐतराज नहीं जताया। संसद में जब बिल पास हो गया, तब किसानों का हितैषी बनने के लिए SAD के नेताओं ने घर जाकर इस्तीफा दिया। ये लोग रोज ड्रामा करते हैं, जबकि इन लोगों के कैबिनेट में रहते हुए बिल पास हुआ।
राहुल और सोनिया संसद में क्यों नहीं बोले: हरसिमरत कौरइस पर पूर्व कें...








