Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

कोरोना देश में:लगातार छठवें दिन 40 हजार से ज्यादा केस, नए मामले ठीक होने वालों से ज्यादा; अगस्त में छोटी लहर की आशंका

कोरोना देश में:लगातार छठवें दिन 40 हजार से ज्यादा केस, नए मामले ठीक होने वालों से ज्यादा; अगस्त में छोटी लहर की आशंका

देश-विदेश
नई दिल्ली देश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 40,627 नए मरीज मिले, 36,627 ठीक हुए और 424 ने जान गंवाई। इस तरह अब एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 4 लाख 8 हजार 343 हो गई है। यह 26 जुलाई को घटकर 3 लाख 92 हजार 694 हो गई थी। नए केस लगातार छठवें दिन 40 हजार से ज्यादा आए हैं। इस बीच रिसर्चर्स ने चेतावनी दी है कि मामलों में यह बढ़ोतरी कोरोना की छोटी लहर में तब्दील हो सकती है। आशंका है कि यह तीसरी लहर अगस्त में शुरू होकर अक्टूबर में पीक पर पहुंचेगी। वैज्ञानिकों ने एक मैथेमैटिकल मॉडल के जरिए यह अनुमान लगाया है। तीसरी लहर में रोजाना 1.5 लाख केस आ सकते हैंयह स्टडी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) हैदराबाद के मथुकुमल्ली विद्यासागर और IIT कानपुर के मनिंद्र अग्रवाल ने की है। उन्होंने बताया कि तीसरी लहर में अच्छी स्थिति रही तो एक दिन में एक लाख से कम माम...
कश्मीर में पत्थरबाजों पर सख्ती:सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी करते पकड़े गए तो पासपोर्ट नहीं मिलेगा, सरकारी नौकरी भी नहीं कर सकेंगे

कश्मीर में पत्थरबाजों पर सख्ती:सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी करते पकड़े गए तो पासपोर्ट नहीं मिलेगा, सरकारी नौकरी भी नहीं कर सकेंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों पर पत्थर फेंकने वालों पर अब सरकार सख्त एक्शन लेने के मूड में है। रविवार को राज्य सरकार ने एक आदेश जारी किया। इसके मुताबिक, पत्थरबाजी करते हुए पकड़े जाने पर पासपोर्ट नहीं मिलेगा। ऐसे लोग सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई भी नहीं कर सकेंगे। राज्य सरकार के अधिकारियों के मुताबिक, कश्मीर CID की स्पेशल ब्रांच ने सभी सिक्योरिटी यूनिट को एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि राज्य के जिस व्यक्ति को भी पत्थरबाजी करते पकड़ा जाए, उसे किसी तरह का सिक्योरिटी क्लियरेंस न दिया जाए। पत्थरबाजी के आरोप लगने पर डिजिटल सबूत (वीडियो या फोटो) और पुलिस रिकॉर्ड्स की भी जांच की जाएगी। ये जानकारियां देना जरूरी केंद्र सरकार पहले ही एक कानून में संशोधन कर सरकारी नौकरी के लिए CID की क्लियरेंस रिपोर्ट को जरूरी कर चुकी है। आदेश के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति के परिवार का सद...
मौसम की मार जारी:भारी बारिश से दिल्ली में यमुना उफान पर, राजस्थान में घरों में भरा पानी; हिमाचल में 632 करोड़ का नुकसान

मौसम की मार जारी:भारी बारिश से दिल्ली में यमुना उफान पर, राजस्थान में घरों में भरा पानी; हिमाचल में 632 करोड़ का नुकसान

देश-विदेश
नई दिल्ली दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पंजाब सहित कई राज्यों में मौसम की मार जारी है। IMD ने राजस्थान और मध्यप्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश के कहर से पहाड़ी राज्यों में हालात ज्यादा खराब हैं। हिमाचल में अब तक 326 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। राज्य में बारिश से अब तक 632 करोड़ का नुकसान हो चुका है। वहीं, UP के 26 जिलों में तेज बारिश की आशंका जताई गई है। इस बीच दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 28 मिमी बारिश हो चुकी है। यहां यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर के बेहद करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने यहां रविवार को भी जोरदार बारिश होने का अंदेशा जताया है। दिल्ली प्रशासन ने नदी के आसपास रहने वालों को अलर्ट जारी किया है। यहां से 100 से ज्यादा परिवारों को दूसरे स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। फोटो दिल्ली की यमुना नदी का है, यहां वाटर लेवल खतरे के निशान के...
महाराष्ट्र में जीका वायरस का पहला केस:पुणे में 50 साल की महिला संक्रमित; केरल में अब तक 63 मरीज सामने आ चुके हैं

महाराष्ट्र में जीका वायरस का पहला केस:पुणे में 50 साल की महिला संक्रमित; केरल में अब तक 63 मरीज सामने आ चुके हैं

देश-विदेश
पुणे केरल में तेजी से फैलने के बाद अब महाराष्ट्र में भी जीका वायरस का पहला केस सामने आया है। पुणे के पुरंदर क्षेत्र की 50 साल की महिला में जीका वायरस मिलने की पुष्टि हुई है। उसका चिकनगुनिया टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, केरल में भी जीका के 2 नए केस सामने आए हैं। इसके बाद अब इस राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल तादाद बढ़कर 63 हो गई है। महाराष्ट्र से पहले इस साल सिर्फ केरल में ही जीका के मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र के स्टेट हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक महिला पुणे की पुरंदर तहसील के बेलसर गांव की रहने वाली है। उसे जुलाई की शुरुआत में बुखार आया था। उसके अलावा 4 और लोगों के सैंपल जांच के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) में भेजे गए हैं। इनमें से 3 की चिकनगुनिया रिपोर्ट पॉजिटिव आई। NIV की एक टीम इसके बाद यहां दौरा करने पहुंची। टीम ने 27 से 29 जुलाई तक कई गांवों क...
8 राज्यों ने वैक्सीन के 2.5 लाख डोज बर्बाद किए:29 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने वेस्ट होने वाली 41.11 लाख वैक्सीन डोज इस्तेमाल कर 62 करोड़ बचाए

8 राज्यों ने वैक्सीन के 2.5 लाख डोज बर्बाद किए:29 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने वेस्ट होने वाली 41.11 लाख वैक्सीन डोज इस्तेमाल कर 62 करोड़ बचाए

देश-विदेश
एक ओर जहां देश के 8 राज्यों में कोरोना से बचाव के लिए दी जाने वाली वैक्सीन की करीब ढाई लाख डोज बर्बाद हो गई वहीं 29 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में तय डोज से 41 लाख से ज्यादा डोज की बचत की गई। इससे केन्द्र सरकार को करीब 62 करोड़ रुपए की बचत हुई जबकि 8 राज्यों में हुई वैक्सीन की बर्बादी की वजह से सरकार को करीब चार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। जानकारी के मुताबिक एक मई से 13 जुलाई के बीच देश भर में 2,49,648 वैक्सीन की डोज बर्बाद हो गई। जबकि इसी दौरान देश में 41,11,516 डोज की बचत की गई। दरअसल वैक्सीन कंपनियां एक वायल से 10 डोज लगाने का दावा करती हैं। जबकि वायल में इन तय डोज से थोड़ी ज्यादा वैक्सीन होती है। इसे स्वीकार्य वेस्टेज में गिना जाता है। मगर राज्य सरकारों के वैक्सीनेशन सेंटर्स पर इस बेकार जाने वाली मात्रा का भी इस्तेमाल किया गया है। राजस्थान से ज्यादा वैक्सीन डोज मध्य प्रद...
पेगासस जासूसी मामला:सुप्रीम कोर्ट में 5 अगस्त को होगी सुनवाई, पिटीशनर्स ने की थी SIT जांच करवाने की मांग

पेगासस जासूसी मामला:सुप्रीम कोर्ट में 5 अगस्त को होगी सुनवाई, पिटीशनर्स ने की थी SIT जांच करवाने की मांग

देश-विदेश
नई दिल्ली पेगासस जासूसी मामले की जांच स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (SIT) करेगी या नहीं इस सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट 5 अगस्त को सुनवाई करेगा। पेगासस मामले की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर वरिष्ठ पत्रकार एन राम और शशि कुमार ने पिटीशन फाइल की थी। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अर्जी पर सुनवाई अगले हफ्ते की जाएगी। रविवार को कोर्ट ने सुनवाई के लिए 5 अगस्त की तारीख दी। पिटीशनर्स की तरफ से वकील कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को चीफ जस्टिस एनवी रमना की बेंच में पिटीशन मेंशन करते हुए कहा कि इस केस की जल्द सुनवाई की जाए, क्योंकि यह विवाद काफी फैला हुआ है। सिब्बल ने कहा कि देश के नागरिकों, विपक्ष के नेताओं और पत्रकारों की निगरानी करना उनकी आजादी का हनन है। भारत समेत दुनियाभर में इस मुद्दे की चर्चा है। सुप्रीम कोर्ट जज की अध्यक्षता वाली जांच कमेटी की मांगपिटीशनर्स ने अपील की थी कि पेगासस मामले की...
महानगरों में पढ़ाई काफी नहीं:नौकरी पाने में 12वीं के मार्क्स अहम नहीं, साइंस से ज्यादा मैनेजमेंट में रोजगार

महानगरों में पढ़ाई काफी नहीं:नौकरी पाने में 12वीं के मार्क्स अहम नहीं, साइंस से ज्यादा मैनेजमेंट में रोजगार

देश-विदेश
नई दिल्ली एंप्लॉयबिलिटी एंड स्किल्स रिव्यू के नाम से आई रिपोर्ट ने इन मिथकों के पर्दा उठा दिया है कि महानगरों में रहते हुए प्रीमियर संस्थानों में पढ़ना और 10वीं व 12वीं कक्षा में ज्यादा नंबर लाना अच्छा रोजगार पाने की गारंटी है। रिपोर्ट बताती है कि छोटे शहर, कस्बे व गांवों के आवेदकों का कार्यस्थल पर प्रदर्शन महानगरों के आवेदकों के बराबर ही है। इंजीनियरिंग (साइंस) के छात्रों की तुलना में प्रबंधन, लॉ व ह्यूमैनिटी के छात्रों को रोजगार मिलने की संभावना अधिक है। यह बात भी सामने आई कि कम्युनिकेशन स्किल यानी अपनी बात को रखने का कौशल रोजगार पाने का एक मात्र कौशल नहीं है बल्कि संरचनात्मक दृष्टिकोण, काम करने की क्षमता व मोटिवेशन कहीं ज्यादा जरूरी कुशलताएं हैं। विमेंस इंडिया चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और रोजगार व कौशल का विश्लेषण करने वाली इंटरनेशनल संस्था ग्रेड (ग्लोबल रिव्यू, असेसमेंट ...
कोरोना देश में:बीते दिन 41786 नए मरीज मिले, 39304 ठीक हुए और 542 की मौत; केरल में लगातार 5वें दिन 20 हजार से ज्यादा केस

कोरोना देश में:बीते दिन 41786 नए मरीज मिले, 39304 ठीक हुए और 542 की मौत; केरल में लगातार 5वें दिन 20 हजार से ज्यादा केस

देश-विदेश
नई दिल्ली कोरोना की तीसरी की आहट के बीच शनिवार को देश में कोरोना के 41,786 नए मामले दर्ज किए गए। कोरोना संक्रमण के चलते 542 मरीजों की जान गई, जबकि 39,304 लोगों ने संक्रमण को मात दी। अब एक्टिव मामलों की संख्या 4,04,804 हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल 3.16 करोड़ मामले हो गए हैं। अब तक कुल 3.08 करोड़ लोग रिकवर हुए हैं, जबकि 4.24 लाख लोगों की जान जा चुकी है। केरल में एक्टिव केस 1.64 लाखइस वक्त कोरोना से केरल सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां पांच दिन से लगातार 20 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं। शनिवार को यहां 20,624 मामले दर्ज किए गए। यहां 80 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई, जबकि 16,865 लोगों ने इस बीमारी को मात दी। केरल में अब एक्टिव मामलों की संख्या 1,64,500 हो गई है। केरल में बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बार कंप्लीट वीकेंड लॉकडाउन रखा गया है। सिर्फ जरूरी वस्तुओं की दु...
पूर्वी हिस्से में बढ़ रहा मानसून:MP, राजस्थान में रेड अलर्ट, झारखंड-बिहार और UP में भारी बारिश का अनुमान; दिल्ली की सड़क में बना कुएं जैसा गड्‌ढा

पूर्वी हिस्से में बढ़ रहा मानसून:MP, राजस्थान में रेड अलर्ट, झारखंड-बिहार और UP में भारी बारिश का अनुमान; दिल्ली की सड़क में बना कुएं जैसा गड्‌ढा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में शनिवार-रविवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। देश के पूर्वी हिस्से में मानसून के आगे बढ़ने के साथ पश्चिम बंगाल के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे पश्चिम की ओर झारखंड और बिहार की तरफ बढ़ने के आसार हैं। इससे इन राज्यों में वीकेंड में भारी बारिश होगी। स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है और अगले तीन दिनों में यहां भारी बारिश होगी। दक्षिणी दिल्ली के IIT फ्लाईओवर के पास वाली रोड में शनिवार दोपहर कुएं जैसा गड्‌ढा हो गया। यहां अचानक सड़क जमीन में धंस गई। इससे वहां ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि गड्‌ढा 10 से 15 फीट चौड़ा है। IIT रोड पर सड़क जमीन के अंदर धंसने के बाद जाम जैसी स्थिति बन गई। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से शुक्रव...
कश्मीर में 2 पाकिस्तानी आतंकी ढेर:पुलवामा हमले की साजिश में शामिल लंबू भी मारा गया; जैश के सरगना मसूद अजहर का रिश्तेदार था

कश्मीर में 2 पाकिस्तानी आतंकी ढेर:पुलवामा हमले की साजिश में शामिल लंबू भी मारा गया; जैश के सरगना मसूद अजहर का रिश्तेदार था

देश-विदेश
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में नागबेरन-तरसर के जंगलों में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। पुलिस ने बताया है कि मारे गए आतंकियों में से एक जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी लंबू है जो पाकिस्तान का टॉप मोस्ट आतंकी था। बता दें लंबू इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बनाने में एक्सपर्ट था और 2019 में हुए पुलवामा हमले की साजिश में भी शामिल था। सुरक्षाबलों को 4 साल से उसकी तलाश थी। वह 2017 से घाटी में सक्रिय था। कश्मीर पुलिस के IG विजय कुमार के मुताबिक मोहम्मद इस्माइल अल्वी उर्फ लंबू उर्फ अदनान जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का रिश्तेदार था। वह 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में CRPF के काफिले पर हुए हमले के दिन तक फियादीन आदिल डार के साथ ही रुका हुआ था। आदिल के वायरल वीडियो में लंबू की आवाज भी सुनाई दी थी। बता दें पुलवामा हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे। चिनार कॉर्प्स कमांड...