दिल्ली में रेप के बाद बच्ची को जलाने का मामला:चिता पर लाश उल्टी पड़ी थी ताकि प्राइवेट पार्ट सबसे पहले जल जाएं
नई दिल्ली
छोटे से कमरे में जहां भी जगह है वहां कुछ न कुछ रखा है। गुड़िया के पिता सुनहरे मोतियों वाली सफेद जूतियां दिखाते हुए सिसकने लगते हैं। कहते हैं कि ‘उसने बहुत खोजकर खरीदी थीं। वो हमारी इकलौती बेटी थी।’ रो-रो थक गई आखों से एकटक देखती गुड़िया की मां सविता एकाएक फफक पड़ती हैं और सुनहरे मोतियों वाली जूतियां अपने सीने से लगा लेती हैं।
दिल्ली के ओल्ड नांगल गांव में किराए के एक छोटे से कमरे में रहने वाले सुनील और सविता (बदला हुआ नाम) उस गुड़िया के मां-बाप हैं जो अब दुनिया में नहीं है। 9 साल की बच्ची गुड़िया की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। 1 अगस्त को हुई इस वारदात में आरोपियों ने हत्या के बाद बच्ची की लाश को भी जला दिया।
दलित परिवार की बच्ची के साथ इस वारदात के तूल पकड़ने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पीड़ित परिवार से मिल कर संवेदना ...








