Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

सीमा विवाद पर सुलह की कोशिश:भारत-चीन के बीच मोल्डो में कोर कमांडर लेवल की बातचीत शुरू, हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा हाइट्स से सेना हटाने पर होगा फैसला

सीमा विवाद पर सुलह की कोशिश:भारत-चीन के बीच मोल्डो में कोर कमांडर लेवल की बातचीत शुरू, हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा हाइट्स से सेना हटाने पर होगा फैसला

देश-विदेश
नई दिल्ली तीन महीने बाद एक बार फिर भारत-चीन के बीच आज कोर कमांडर लेवल की 12वें दौर की बातचीत शुरू हो चुकी है। यह मीटिंग चीन के मोल्डो में हो रही है। इस बातचीत में भारत और चीन हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा हाइट्स इलाके से सेना हटाने के मुद्दे पर चर्चा की जा रही है। दोनों देशों के बीच पिछले साल अप्रैल से पूर्वी लद्दाख की वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनावपूर्ण स्थिति कायम है। दोनों देश की सेनाओं के बीच पैंगोंग झील के किनारों समेत कई जगहों से डिसएंगेजमेंट हुआ है, लेकिन कुछ हिस्सों को लेकर अभी भी तनाव बना हुआ है। इससे पहले विवाद खत्म करने को लेकर चीन ने 26 जुलाई को बातचीत का सुझाव दिया था। भारत ने करगिल विजय दिवस के चलते इसे आगे बढ़ा दिया था। इससे पहले दोनों देशों के बीच कोर कमांडर लेवल की 11वें दौर की बातचीत 9 अप्रैल को LAC से भारतीय सीमा की ओर चुशुल में हुई थी। इन मुद्दों पर हो सकती ...
असम के CM के खिलाफ FIR:हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ मिजोरम पुलिस ने हत्या की कोशिश और साजिश का केस दर्ज किया; सरमा बोले- जांच को तैयार, लेकिन एजेंसी निष्पक्ष हो

असम के CM के खिलाफ FIR:हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ मिजोरम पुलिस ने हत्या की कोशिश और साजिश का केस दर्ज किया; सरमा बोले- जांच को तैयार, लेकिन एजेंसी निष्पक्ष हो

देश-विदेश
गुवाहाटी पूर्वोत्तर राज्यों के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसके अलावा असम के 4 सीनियर पुलिस अधिकारियों और 2 एडमिन ऑफिशियल्स समेत 200 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस पर हेमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि वह जांच कराने को तैयार हैं, लेकिन एजेंसी निष्पक्ष होनी चाहिए। मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (हेडक्वार्टर) जॉन नेहलिया ने शनिवार को न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि इन सभी पर हत्या की कोशिश और आपराधिक साजिश समेत कई आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार देर रात कोलासिब जिले के वैरेंगटे पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई। हेमंत बिस्व ने कहा- निष्पक्ष एजेंसी से कराएं जांचअसम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने अपने ऊपर हुई FIR को लेकर कहा कि वह जांच में शामिल होने को तैयार हैं। हालांकि...
‘धूम’ गैंग पकड़ाया:धूम फिल्म की स्टाइल में चोरी करके बाइक से फरार हो जाते थे; मुखबिर की खबर पर 8 लैपटॉप, बाइक और नगदी के साथ पुलिस ने पकड़ा

‘धूम’ गैंग पकड़ाया:धूम फिल्म की स्टाइल में चोरी करके बाइक से फरार हो जाते थे; मुखबिर की खबर पर 8 लैपटॉप, बाइक और नगदी के साथ पुलिस ने पकड़ा

देश-विदेश
नई दिल्ली धूम फिल्म में दिखाए चोरी के अंदाज को आज भी चोर फॉलो कर रहे हैं। फरीदाबाद में पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जो राज्य के हाईवे पर लोगों को लूटते थे और तेजी से भाग निकलते थे। पुलिस के मुताबिक, इस गैंग ने लूट की 11 वारदातों को अंजाम दिया है। एक हफ्ते पहले गैंग के तीनों सदस्य नई वारदात करने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर लिया। इन तीन अपराधियों की पहचान विशाल, साहिल और रूबन के नाम से हुई है। विशाल और साहिल भाई हैं और फरीदाबाद के रहने वाले हैं। रूबन दिल्ली का रहने वाला है। तीनों को फरीदाबाद के पल्ला इलाके से पकड़ा गया, जहां वे नई लूट की तैयारी कर रहे थे। उनके पास से 8 लैपटॉप, 80 हजार रुपए कैश, एक स्कूटर और एक FZ मोटरसाइकल बरामद हुई है। धूम स्टाइल में करते थे लूटपुलिस ने बताया कि इस गैंग का लूट का तरीका धूम फिल्म के जैसा था। गैंग के सदस्य हाईवे से ...
प्रभु श्री राम को लाल सलाम:अब राम की शरण में कम्यूनिस्ट; राइट विंग और संघ परिवार को चुनौती देने की तैयारी

प्रभु श्री राम को लाल सलाम:अब राम की शरण में कम्यूनिस्ट; राइट विंग और संघ परिवार को चुनौती देने की तैयारी

देश-विदेश
कोझिकोड पिछले काफी समय से भारतीय राजनीति भगवान राम के आसपास घूमती नजर आई है। सभी पार्टियां राम के नाम पर ही जनता को लुभाने की कोशिश करती रही है। अब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने रामायण का रुख किया है। केरल में पार्टी की मलप्पुरम जिला कमेटी ने रामायण पर ऑनलाइन टॉक सीरीज शुरू की है। इसे राइट विंग और संघ परिवार (RSS) के खिलाफ सियासी जंग में नया हथियार माना जा रहा है। 7 दिन का ऑनलाइन टॉक शो, आज समापनCPI मलप्पुरम की जिला कमेटी ने अपने फेसबुक पेज पर 7 दिवसीय ऑनलाइन टॉक प्रोग्राम शुरू किया है। इसमें पार्टी के राज्य स्तरीय नेता भी रामायण और राम पर अपनी बात रख रहे हैं। इस प्रोग्राम का नाम रखा गया है- 'रामायण और भारतीय विरासत'। 25 जुलाई को शुरू हुए इस टॉक शो का आज आखिरी दिन है। रामायण देश की परंपरा का हिस्साCPI मलप्पुरम के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी पीके कृष्णादास ने बताया कि मौजूदा वक्त में...
IPS ऑफिसर्स को PM का संदेश:मोदी ने कहा- अपराध के नए तरीकों से निपटने की टेक्निक डेवलप करें, खासकर साइबर क्राइम से

IPS ऑफिसर्स को PM का संदेश:मोदी ने कहा- अपराध के नए तरीकों से निपटने की टेक्निक डेवलप करें, खासकर साइबर क्राइम से

देश-विदेश
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद के नेशनल पुलिस एकेडमी में IPS ऑफिसर्स से वर्चुअल तौर पर बातचीत की। उनके साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें सलाह भी दी। पीएम मोदी ने कहा कि आपकी चुनौती क्राइम के नए तौर तरीकों को उससे भी ज्यादा बेहतर तरीके से रोकने की है। खासकर साइबर क्राइम को। मोदी ने कहा कि आपको अनुशासित भारत का निर्माण करना होगा। देश ने इस संकल्प की सिद्धि के लिए आप जैसे युवाओं को चुना है। आप एक ऐसे समय पर करियर शुरू कर रहे हैं जब भारत हर क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मेशन के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में आपकी तैयारी आपकी मनोदशा इसी बड़े लक्ष्य के अनुकूल होनी चाहिए। आपको समाज से फ्रेंडली होना हैपीएम ने कहा कि आपको पुलिस हेडक्वार्टर के भीतर ही नहीं सोचना है, आपको समाज से फ्रेंडली भी होना है। आपको वर्दी की मर्यादाओं को सर्वोच्च रखना है। यह भी याद रखना है कि आपकी सेवा ...
जम्मू-कश्‍मीर में आतंकी हमला:बारामूला में CRPF टीम पर ग्रेनेड अटैक, तीन जवान और एक नागरिक घायल; सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्‍मीर में आतंकी हमला:बारामूला में CRPF टीम पर ग्रेनेड अटैक, तीन जवान और एक नागरिक घायल; सर्च ऑपरेशन जारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है। हमले में CRPF के तीन जवान और एक नागरिक घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर सुरक्षाबल तैनात है और इलाके की घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गुरुवार को सांबा जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते देखे गए। अधिकारियों ने बताया कि ये ड्रोन रात करीब साढ़े आठ बजे बारी-ब्राह्मण, चिलाद्या और गगवाल इलाकों में एक ही समय पर नजर आए। ये ड्रोन ऐसे समय देखे गए जब करीब एक हफ्ते पहले पुलिस ने कनचक में 5 किलोग्राम IED ले जा रहे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। अधिकारियों ने कहा कि BSF जवानों ने पाकिस्तान की ओर लौट रहे ड्रोन पर चिलाद्या में कुछ गोलियां चलाईं। दूसरे दो ड्रोन बारी ब्राह्मणा और गगवाल में जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर मंडराने के तुरंत ब...
खराब मौसम का कहर जारी:हिमाचल में लैंडस्लाइड की वजह से पहाड़ में दरार; नेशनल हाई-वे ब्लॉक होने से सैकड़ों लोग फंसे

खराब मौसम का कहर जारी:हिमाचल में लैंडस्लाइड की वजह से पहाड़ में दरार; नेशनल हाई-वे ब्लॉक होने से सैकड़ों लोग फंसे

देश-विदेश
शिमला हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में भूस्खलन के बाद सड़कें ब्लॉक हो गई हैं। बरवास के पास नेशनल हाई-वे 707 पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। यहां बारिश के बाद भूस्खलन की वजह से पहाड़ में दरार पड़ गई और चट्‌टानें टूटकर गिरने लगीं। पहाड़ी खिसकने की वजह से रास्ता भी टूट गया। सैकड़ों की संख्या में लोग रास्ते में फंस गए और कई घंटे से लंबा जाम लगा हुआ है। पोंटा साहब को कनेक्ट करने वाले NH-707 को उत्तराखंड वाले भी यूज करते हैं। भूस्खलन की वजह से कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। 1 अगस्त तक भारी बारिश की संभावनाIMD के मुताबिक, 1 अगस्त तक देश के पूर्वी, पश्चिमी और मध्य भागों में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा शुक्रवार को बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और झारखंड समेत कई इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर में भी आज बारिश की संभावना है। MP के 15 जिलों म...
सैर के लिए पकड़ी जुर्म की राह:गुरुग्राम के दो नाबालिगों ने बंदूक की नोक पर लूटी कैब, हिल स्टेशन घूमना चाहते थे

सैर के लिए पकड़ी जुर्म की राह:गुरुग्राम के दो नाबालिगों ने बंदूक की नोक पर लूटी कैब, हिल स्टेशन घूमना चाहते थे

देश-विदेश
नई दिल्ली हिल स्टेशन जाने के सपने को पूरा करने के लिए गुरुग्राम में दाे नाबालिग लड़कों ने बंदूक की नोक पर एक कैब लूट ली। इतना ही नहीं, ट्रिप पर खर्च करने को पैसा जुटाने के लिए दोनों और भी लोगों को लूटने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गुरुग्राम के सेक्टर-10 से पकड़ लिया। दोनों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया जहां से उन्हें फरीदाबाद के एक सुधार गृह भेजा गया है। ड्राइवर के गले पर रखी टूटी हुई कांच की बोतलसोमवार को दोनों लड़कों ने दिल्ली के राजीव चौक इलाके से ऐप के जरिए एक कैब बुक की। कैब में बैठने के कुछ देर बाद ही उनमें से एक ने देसी कट्‌टा निकालकर ड्राइवर पर तान दिया। दोनों ने ड्राइवर को गाड़ी एक तरफ लगाने को कहा। जब ड्राइवर ने उनकी बात नहीं मानी तो एक लड़के ने टूटी हुई बीयर की बोतल ड्राइवर की गर्दन पर रख दी। जान जाने के डर से ड्राइवर ने उनकी बात मा...
देश में वैक्सीन मिक्सिंग पर होगी स्टडी:कोवैक्सिन और कोवीशील्ड के डोज की होगी मिक्सिंग, एक्सपर्ट पैनल ने ट्रायल को मंजूरी देने की सिफारिश की

देश में वैक्सीन मिक्सिंग पर होगी स्टडी:कोवैक्सिन और कोवीशील्ड के डोज की होगी मिक्सिंग, एक्सपर्ट पैनल ने ट्रायल को मंजूरी देने की सिफारिश की

देश-विदेश
नई दिल्ली भारत में भी मिक्स एंड मैच वैक्सीन को लेकर जल्द ही ट्रायल शुरू हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, सेंट्रल ड्रग स्‍टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) के एक्सपर्ट पैनल ने कोवैक्सिन और कोवीशील्ड के डोज की मिक्सिंग को लेकर ट्रायल की मंजूरी देने की सिफारिश की है। क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) वेल्लोर ने दोनों वैक्सीन के इंटरचेंजेबिलिटी स्टडी प्रोटोकॉल के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) से मंजूरी के लिए आवेदन किया है। SEC ने भारत बायोटेक की कोवैक्सिन और एडेनोवायरस इंट्रानेजल वैक्सीन (BBV154) के इंटरचेंजेबिलिटी स्टडी प्रोटोकॉल का ट्रायल मंजूर करने की भी सिफारिश की है। हालांकि, कमेटी ने भारत बायोटेक से अपने स्टडी टाइटल से 'इंटरचेंजेबिलिटी' शब्द हटाकर रिवाइज्ड प्रोटोकॉल देने का निर्देश दिया है। ट्रायल कामयाब रहा तो दोनों डोज अलग-अलग वैक्सीन के ले सकते हैंइस स्टडी से यह जानने में ...
पोर्न के बाद गेमिंग से ठगी का आरोप:राज कुंद्रा पर ऑनलाइन गेमिंग से 3000 करोड़ रुपए ठगने का आरोप, BJP विधायक राम कदम ने कहा- गरीबों को लूटा

पोर्न के बाद गेमिंग से ठगी का आरोप:राज कुंद्रा पर ऑनलाइन गेमिंग से 3000 करोड़ रुपए ठगने का आरोप, BJP विधायक राम कदम ने कहा- गरीबों को लूटा

देश-विदेश
मुंबई सॉफ्ट पोर्न केस में गिरफ्तार हुए बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। BJP विधायक और प्रवक्ता राम कदम ने कुंद्रा और उनकी कंपनी पर ऑनलाइन गेम 'GOD' के जरिए हजारों करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कदम ने गैम्बलिंग गेम के जरिए पैसे की उगाही और डिस्ट्रीब्यूशन के नाम पर गरीब लोगों के पैसे हड़पने का आरोप भी लगाया है। शुक्रवार को राम कदम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया कि राज कुंद्रा ने इस गेम के प्रचार के लिए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल किया था। कदम ने कहा, 'राज कुंद्रा ने ऑनलाइन गेम GOD के जरिए धोखाधड़ी की। शिल्पा शेट्टी की प्रतिभा का हम सम्मान करते हैं, लेकिन इस गेम में प्रचार-प्रसार के लिए शिल्पा शेट्टी के चेहरे का इस्तेमाल किया गया।' 3 हजार करोड़ का है यह घोटालाकदम का कहना है, 'राज कुंद्रा की वियान इंडस्ट्री के नाम प...