Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश-विदेश

देश-विदेश

करीब 150 की स्पीड में थी जगुआर कार, टक्कर के बाद 25-30 फीट दूर तक हवा में उड़ गए लोग

करीब 150 की स्पीड में थी जगुआर कार, टक्कर के बाद 25-30 फीट दूर तक हवा में उड़ गए लोग

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
अहमदाबाद. गुजरात के अहमदाबाद में एक तेज रफ्तार कार ने 9 लोगों को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। इस हादसे में 13 लोग घायल हो गये। इस हादसे का अब वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि यहां फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार से आ रही कार एक दुर्घटनास्थल पर खड़ी भीड़ में घुस गई, जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सरखेज-गांधीनगर राजमार्ग के इस्कॉन पुल पर दो वाहनों के बीच टक्कर के बाद लोगों की भीड़ एकत्र थी, तभी तेज गति से आ रही एक लग्जरी कार भीड़ में घुस गई जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए। ऐसा बताया जा रहा है कि कार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चल रही थी। स्थानीय मीडिया ने बताया कि मृतकों में बोटाद और सुरेंद्रनगर के लोग शामिल हैं।इस हादसे में घायल एक शख्स ने बताया है कि जिस कार से यह हादसा हुआ है वो का...
कुपवाडा में सुरक्षा बलों ने दो घुसपैठियों को किया ढेर

कुपवाडा में सुरक्षा बलों ने दो घुसपैठियों को किया ढेर

देश-विदेश
श्रीनगर (वार्ता). जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और दो घुसपैठियों को मार गिराया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने कहा कि सेना, पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक संयुक्त टीम ने माछिल सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया है।पुलिस ने ट्वीट में एडीजीपी कश्मीर का हवाला देते हुए कहा, सेना, कुपवाड़ा पुलिस और बीएसएफ के संयुक्त आॅपरेशन में माछिल सेक्टर में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। दोनों आंतकवादियों के शव के पास हथियार और गोलाबारूद बरामद किया गया है। अभियान अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।...
सियाचिन में सेना के टेंट में आग , एक अधिकारी की मौत, तीन सैनिक घायल

सियाचिन में सेना के टेंट में आग , एक अधिकारी की मौत, तीन सैनिक घायल

देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता)। लद्दाख के सियाचिन में बुधवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक टेंट में आग लगने से सेना के एक मेजर की मौत हो गयी जबकि एक लेफ्टिनेंट कर्नल सहित तीन अन्य सैनिक घायल हो गये।हादसे में तीन कुली भी झुलस गये। घायल सैनिकों को उपचार के लिए अस्पाल में भर्ती कराया गया है।सेना के अनुसार यह हादसा आज तड़के हुआ तथा सैनिक आग की चपेट में आने से झुलस गये। घायलों की हालत स्थिर है और उनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।...
कटड़ा में 42 वर्षों बाद सबसे अधिक बारिश, वैष्णो देवी बैटरी कार मार्ग और हेलिकॉप्टर सेवा ठप

कटड़ा में 42 वर्षों बाद सबसे अधिक बारिश, वैष्णो देवी बैटरी कार मार्ग और हेलिकॉप्टर सेवा ठप

देश-विदेश
जम्मू। माता वैष्णो देवी मंदिर में हेलिकॉप्टर और बैटरी कार सेवा खराब मौसम के कारण निलंबित कर दी गई है। पत्थर गिरने और भूस्खलन की आशंका के मद्देनजर मंदिर तक जाने वाला नया बैटरी कार ट्रैक बंद कर दिया गया है।रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में हेलिकॉप्टर और बैटरी कार सेवा खराब मौसम के कारण निलंबित कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि वैष्णो देवी तीर्थयात्रा सुचारू रूप से चल रही है, लेकिन पत्थर गिरने और भूस्खलन की आशंका के मद्देनजर मंदिर तक जाने वाला नया बैटरी कार ट्रैक बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी निलंबित कर दी गई है।मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटड़ा में 315.4 मिमी बारिश हुई, जो 1980 के बाद से सबसे अधिक है।वहीं, डोडा और किश्तवाड़ जिलों में सरकार...
चमोली में बड़ा हादसा, नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर फैला करंट, दरोगा समेत 16 की मौत, 11 झुलसे

चमोली में बड़ा हादसा, नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर फैला करंट, दरोगा समेत 16 की मौत, 11 झुलसे

देश-विदेश
चमोली. उत्तराखंड के चमोली में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चमोली बाजार के पास अलकनंदा नदी के किनारे नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग बुरी तरह झुलसे हैं। मृतकों में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल हैं। चमोली आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 11 लोग झुलसे हैं। जिसमें से छह लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। वहीं, पांच लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं।जानकारी के अनुसार, चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा है। बुधवार को जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त साइट पर 24 लोग मौजूद थे, झुलसे से करीब 16 लोगों की मौत हुई है।चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि बीती रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था।...
रेल यात्रियों को 20 रुपये में मिलेगा, पूड़ी, सब्जी अचार

रेल यात्रियों को 20 रुपये में मिलेगा, पूड़ी, सब्जी अचार

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बिजनेस
नयी दिल्ली (वार्ता). देश में चुनावी मौसम शुरू होते ही भारतीय रेलवे को गरीबों की याद आने लगी है और इसी क्रम में अब जनरल डिब्बे में यात्रा करने वालों के लिए मात्र 20 रुपये में पूड़ी-सब्जी उपलब्ध कराने का फैसला किया है।भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने गरीब यात्रियों के लिए 20 रुपये में सात पूड़ियां (175 ग्राम), आलू की सब्जी (150 ग्राम) और अचार (12 ग्राम) की इकॉनोमी मील शुरू की है।इसके अलावा 50 रुपये में स्नैक्स मील का मैन्यू भी शुरू किया गया है इस करीब 350 ग्राम के इस मील में चावल और छोले/राजमा, खिचड़ी, छोले एवं कुलचे/भटूरे, पावभाजी, मसाला डोसा शामिल है।आरंभ में यह सेवा 64 स्टेशनों पर शुरू की गई है। अभी 54 में सेवा शुरू हो चुकी है और बाकी में शुरू की जा रही है। इस में हर प्लेटफॉर्म पर आगे और पीछे जनरल कोच के सामने इस भोजन के स्टॉल लगाए जाएंगे।उल्लेखनीय है कि पहले जनरल कोच में ...
कानूनगो हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 आरोपियों को उम्रकैद की सजा मिली

कानूनगो हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 आरोपियों को उम्रकैद की सजा मिली

देश-विदेश
सीकर। राजस्थान के फतेहपुर थाने के पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश कानूनगो और सिपाही रामप्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आज कोर्ट ने फैसला सुनाया। कोर्ट पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश कानूनगो और रामप्रकाश की हत्या के आरोप में सात बदमाशों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वर्ष 2018 में सीकर के फतेहपुर में हुए जघन्य कांड से पूरा राजस्थान कांप उठा था। बदमाशों ने फतेहपुर थानाधिकारी मुकेश कानूनगो व सिपाही रामप्रकाश की हत्या कर दी थी। पूरा पुलिस प्रशासन सकते में आ गया था। आखिरकार पुलिस टीम ने एकजुटता दिखाकर बदमाशों को मुंबई, पूना सहित अलग-अलग स्थानों से पकड़ा। हत्याकांड में शामिल बदमाश अजय चौधरी, जगदीप धनकड़, दिनेश उर्फ लारा, ओमप्रकाश, कैलाश नागौरी सहित अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था।मुकेश की पहली पोस्टिंग 1996 में सब-इंस्पेक्टर के रूप में हुई थी। और बाद में उन्हें इंस्पेक्टर रैंक पर पदोन्नत क...
ईडी निदेशक संजय कुमार मिश्रा का तीसरी बार कार्यकाल बढ़ाना अवैध’; शीर्ष कोर्ट से केंद्र को झटका

ईडी निदेशक संजय कुमार मिश्रा का तीसरी बार कार्यकाल बढ़ाना अवैध’; शीर्ष कोर्ट से केंद्र को झटका

देश-विदेश, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार को करारा झटका लगा है। शीर्ष कोर्ट ने ईडी निदेशक संजय कुमार मिश्रा के कार्यकाल विस्तार को अवैध ठहरा दिया है। शीर्ष अदालत ने उन्हें अपने लंबित काम निपटाने के लिए 31 जुलाई 2023 तक का समय दिया है। साथ ही न्यायमूर्ति बीआर गवई, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संजय करोल की पीठ ने ईडी निदेशक के कार्यकाल को अधिकतम पांच साल तक बढ़ाने के लिए केंद्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम और दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम में संशोधन की बात कही है। अदालत ने कहा है कि सरकार कानून बनाकर कार्यकाल में विस्तार कर सकती है, लेकिन अध्यादेश लाकर ऐसा करना वैध नहीं है।2018 में संजय कुमार मिश्रा की निदेशक के रूप में हुई थी नियुक्तिगौरतलब है कि संजय कुमार मिश्रा को नवंबर 2018 में प्रवर्तन निदेशालय के पूर्णकालिक प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। संजय मिश्रा 1984-बैच के भारतीय रा...
जहरीली गैस ने ली तीन की जान: पहले एक मजदूर कुएं में उतारा, बचाने गए दो और की भी हो गई मौत

जहरीली गैस ने ली तीन की जान: पहले एक मजदूर कुएं में उतारा, बचाने गए दो और की भी हो गई मौत

देश-विदेश
नवांशहर। पंजाब के नवांशहर जिले के गांव बुर्ज टहिल दास में जहरीली गैस से तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक व्यक्ति नवांशहर का रहने वाला है, जबकि दो लोग बिहार के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार गांव बुर्ज टहिल दास निवासी किसान परमजीत सिंह (40) अपने पास काम करने वाले जनार्दन रिशी देव और राकेश यादव के साथ खेत गए थे। यहां उन्हें पता चला कि कुएं में लगी मोटर खराब हो गई है। कुएं की मोटर में खराबी देखने जनार्दन रिशी देव नीचे उतारा लेकिन वह बेहोश हो गया। जनार्दन रिशी को बेहोश होते देख उसे बचाने राकेश और किसान परमजीत सिंह भी नीचे कुएं में उतरे। कुएं में जहरीली गैस बन रही थी। यही वजह है कि तीनों कुएं में बेहोश होकर गिर पड़े। कुछ देर बाद वहां पहुंचे लोगों ने तीनों को कुएं में गिरा देखा। इसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। थाना औड़ प्रभारी बख्शीश सिंह ने बताया...
रिश्वत लेता ए एस आई, सिपाही गिरफ्तार

रिश्वत लेता ए एस आई, सिपाही गिरफ्तार

देश-विदेश
चंडीगढ़ (वार्ता)। पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने फाजिल्का जिले के सिटी थाना-1 अबोहर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ए एस आई) कृष्ण लाल और सिपाही राज कुमार को 15,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन मुलाजिमों को भीम सेन निवासी गाँव बाजीदपुर कट्यिंवाली, जिला फाजिल्का की शिकायत पर गिरफ़्तार कियागया है।विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि शिकायतकर्ता भीम सैन ने विजीलेंस ब्यूरो थाना फिरोजपुर रेंज में शिकायत दर्ज करवाई कि उक्त ए एस आई ने 17 मार्च, 2023 को उसके मोबाइल फोन पर काल की थी कि एक महिला ने उस (भीम सेन) के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की है। अगले दिन शिकायतकर्ता अपने गाँव बाजीदपुर कट्यिंवाली के निवासी सिपाही राज कुमार को साथ लेकर सिटी थाना-1 अबोहर में गया।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त ए एस आई ने उसके खिलाफ आई छेड़छाड़ की शिकायत का निपटारा करने और राजीनामा करवाने के एवज ...